गणेश महोत्सव में धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं को किया आकर्षित गंगापुर सिटी। पुरानी अनाज मंडी में श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति, गंगापुर सिटी के तत्वावधान में चल रहे 12 दिवसीय विशाल गणेश महोत्सव में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। महोत्सव के दौरान भगवान जगन्नाथ के विभिन्न स्वरूप, मां दुर्गा के नौ रूप, भक्त प्रहलाद और हिरण्यकश्यप के वध का प्रसंग तथा भोले की बारात की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। झांकियों के माध्यम से धार्मिक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। शाम होते ही पुरानी अनाज मंडी में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई और पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय नजर आया। कार्यक्रम के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों का सम्मान किया गया। समिति की ओर से पत्रकारों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही दानदाताओं एवं भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। 14 सितंबर से शुरू हुए गणेश महोत्सव को लेकर शहर और आसपास के गांवों में उत्साह बना हुआ है। समिति अध्यक्ष तनिष्क चौधरी ने बताया कि 12 दिवसीय महोत्सव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम का मंच संचालन अजय भारद्वाज और जानवी ने किया। आयोजन समिति की टीम महोत्सव के सफल आयोजन में संरक्षक अशोक चौधरी, अध्यक्ष तनिष्क चौधरी, सचिव राहुल शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह, संयोजक युधिष्ठिर राज सिंह, उपाध्यक्ष राकेश गेहूंआ, सह-संयोजक विश्वजीत सिंह, सह-कोषाध्यक्ष सैनुज चौधरी एवं सानिध्य अग्रवाल सहित समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
गणेश महोत्सव में धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं को किया आकर्षित गंगापुर सिटी। पुरानी अनाज मंडी में श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति, गंगापुर सिटी के तत्वावधान में चल रहे 12 दिवसीय विशाल गणेश महोत्सव में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। महोत्सव के दौरान भगवान जगन्नाथ के विभिन्न स्वरूप, मां दुर्गा के नौ रूप, भक्त प्रहलाद और हिरण्यकश्यप के वध का प्रसंग तथा भोले की बारात की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। झांकियों के माध्यम से धार्मिक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। शाम होते ही पुरानी अनाज मंडी में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई और पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय नजर आया। कार्यक्रम के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया
के पत्रकारों का सम्मान किया गया। समिति की ओर से पत्रकारों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही दानदाताओं एवं भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। 14 सितंबर से शुरू हुए गणेश महोत्सव को लेकर शहर और आसपास के गांवों में उत्साह बना हुआ है। समिति अध्यक्ष तनिष्क चौधरी ने बताया कि 12 दिवसीय महोत्सव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम का मंच संचालन अजय भारद्वाज और जानवी ने किया। आयोजन समिति की टीम महोत्सव के सफल आयोजन में संरक्षक अशोक चौधरी, अध्यक्ष तनिष्क चौधरी, सचिव राहुल शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह, संयोजक युधिष्ठिर राज सिंह, उपाध्यक्ष राकेश गेहूंआ, सह-संयोजक विश्वजीत सिंह, सह-कोषाध्यक्ष सैनुज चौधरी एवं सानिध्य अग्रवाल सहित समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
- उपसभापति के लिए 10:00 बजे से 11:00 बजे तक नामांकन जमा होंगे 11:30 बजेसमीक्षा होगी 2:00 तक नाम वापसी का समय रहेगा 2:30 से 5:00 तक मतदान का समय रहेगा उपसभापति के लिए 10:00 बजे से 11:00 बजे तक नामांकन जमा होंगे 11:30 बजेसमीक्षा होगी 2:00 तक नाम वापसी का समय रहेगा 2:30 से 5:00 तक मतदान का समय रहेगा1
- बामनवास की पहली नगर सरकार पर कांग्रेस का कब्जा, रेखा मीणा बनीं पहली अध्यक्ष बामनवास, सवाईमाधोपुर : नगर पालिका बामनवास के अध्यक्ष पद का चुनाव सोमवार को पंचायत समिति सभागार में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी रेखा मीणा ने भाजपा की संतरा मीणा को चार मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। रेखा मीणा को 12, जबकि संतरा मीणा को 8 वोट मिले। इसके साथ ही रेखा मीणा बामनवास नगर पालिका की पहली अध्यक्ष बनीं। मतदान के दौरान रिटर्निंग अधिकारी नीतू मीणा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीणा, एडीएम सुदर्शन सिंह तोमर, उपखंड अधिकारी मलारना डूंगर गौरव मित्तल सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस का पुख्ता बंदोबस्त किया गया था। वहीं मतदान केंद्र के बाहर विधायक इंद्रा मीणा के पहुंचने के बाद कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच गहमागहमी देखने को मिली। इसी दौरान विधायक इंद्रा मीणा और एडीएम सुदर्शन सिंह तोमर के बीच बहस भी हुई। विधायक ने प्रशासन पर अव्यवस्थाओं के आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को हटाकर माहौल शांत कराया। अब 22 सितंबर को नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया सुबह 10 बजे होगी। इसके बाद दोपहर 2:30 से 5 बजे तक मतदान होगा और तत्पश्चात मतगणना की जाएगी।4
- मलारना डूंगर में वीर तेजाजी के विशाल मेले का भव्य आयोजन, उमड़ा आस्था का जनसैलाब मलारना डूंगर (सवाई माधोपुर) मलारना डूंगर में वीर तेजाजी के विशाल मेले का भव्य आयोजन, उमड़ा आस्था का जनसैलाब मलारना डूंगर (सवाई माधोपुर) क्षेत्र के सनोपुरा (मलारना डूंगर) में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज के विशाल मेले का धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। मेले को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया और सुबह से ही तेजाजी महाराज के दर्शन-पूजन के लिए दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लाल तोरण द्वार और सजावट से स्वागत मेला परिसर में प्रवेश के लिए लाल रंग के भव्य तोरण द्वार बनाए गए। प्रवेश द्वार पर लगे मुख्य बैनर पर तेजाजी महाराज की पावन तस्वीर के साथ आयोजन समिति द्वारा सभी आगंतुकों व श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत किया गया। हाट-बाजार और खान-पान का आकर्षण मेले में बच्चों और महिलाओं के लिए विशेष रौनक रही। रंग-बिरंगे खिलौने, गुब्बारे और मिठाइयों की दुकानें सजी रहीं, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। बच्चों ने गुब्बारों और खिलौनों का लुत्फ उठाया, वहीं युवाओं और बुजुर्गों ने तेजाजी महाराज के जयकारों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया। समिति द्वारा सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम तेजाजी मेला सेवा समिति व स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दर्शनार्थियों के सुगम आवागमन, पानी और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए। दिनभर चले इस मेले में पारंपरिक उल्लास और सामाजिक सौहार्द का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार यह वार्षिक मेला क्षेत्र की लोक संस्कृति और आस्था का अनूठा संगम है।1
- टोडाभीम में बड़ा सियासी उलटफेर: निर्दलीय ललिता देवी बनीं पालिका अध्यक्ष, कांग्रेस-बीजेपी दोनों को चटाई धूल टोडाभीम नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी ललिता देवी बैरवा ने इतिहास रचते हुए दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस और बीजेपी को करारी शिकस्त दी है।ललिता देवी ने 26 मत हासिल कर नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर एकतरफा कब्जा जमा लिया। सोमवार पर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक बहुचर्चित मुकाबले में सत्तारूढ़ समीकरण पूरी तरह ध्वस्त नजर आए। कांग्रेस पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल सकी और उसका पूरी तरह सूपड़ा साफ हो गया। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के खाते में महज 9 वोट ही आए। निर्दलीय ललिता देवी को कुल 26 पार्षदों का समर्थन मिला, जिससे उनकी जीत बेहद निर्णायक और एकतरफा साबित हुई।ललिता देवी की ऐतिहासिक जीत की आधिकारिक घोषणा होते ही नगरपालिका परिसर और कस्बे में समर्थकों ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। ललिता देवी ने कस्बे के चहुंमुखी विकास और जनहित के कार्यों को अपनी पहली प्राथमिकता बताया।1
- टोड़ा ठेकला और बगड़ी में तीजाजी मेले में उमड़ा जनसैलाब, काले सांप से जीभ डसवाने का दृश्य बना आकर्षण मंडावरी। थाना क्षेत्र के टोडा ठेकला गांव में सोमवार को तीजाजी का मेला भरा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मेले में दिनभर भारी भीड़ रही। इस दौरान सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र वह दृश्य रहा, जब तीजाजी के आने वाले एक व्यक्ति ने काले सांप से अपनी जीभ डसवाई। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ वहां जुट गई। इधर, बगड़ी में भी तीजाजी का मेला आयोजित हुआ। दोनों स्थानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंडावरी थाना पुलिस का जाब्ता तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को व्यवस्थित रखने, आवागमन सुचारू बनाए रखने और मेले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की। एक साथ कई जिम्मेदारियां, पुलिस की मुस्तैदी सोमवार को मंडावरी पुलिस के लिए सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से दिन काफी व्यस्त रहा। टोडा ठेकला और बगड़ी में तीजाजी के मेले में हजारों लोगों की भीड़ के साथ ही मंडावरी में नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव की व्यवस्था भी पुलिस के जिम्मे रही। अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारियों के बीच पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आए। थाना अधिकारी जगदीश चंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे क्षेत्र में व्यवस्थाओं पर नजर रखी। एएसआई दशरथ सिंह, एएसआई हरि सिंह, हेड कांस्टेबल गौरीशंकर, मदनलाल और आशीष शर्मा सहित पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। मेले और चुनाव दोनों जगह पुलिस की सक्रियता के चलते व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित होती नजर आईं। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥📍4
- तेजा दशमी मेलों का आयोजन महिला पुरुषों की रही भीड़: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र श्रद्धा से मनाई तेजा दशमी कई गांवों में मेला व भंडारो का आयोजन परंपरा है नहीं होता धारदार वस्तु का उपयोग प्रतिभा और कर्मचारियों का सम्मान मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र श्रद्धा के साथ मनाई तेजा दशमी कई गांवों में मेलों व भंडारो का आयोजन परंपरा से नहीं होता धारदार वस्तु का उपयोग प्रतिभा और कर्मचारियों का सम्मान क्षेत्र के विभिन्न गांवों और ढाणियों में रविवार को देलवाड़ (तेजा दशमी) का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। तेजाजी महाराज के मंदिरों पर मेले का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहे। तेजाजी महाराज के भोपाओं ने अलगोजा वादन और गायन के माध्यम से बाबा की महिमा का बखान किया। भोपाओं में तेजाजी महाराज की भक्ति का भाव देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने तेजाजी महाराज से जहरीले जीव-जंतुओं और कीड़ों से ग्रामीणों की रक्षा करने की प्रार्थना की। ग्रामीणों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। तेजा दशमी के अवसर पर जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए भंडारों का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर देशी घी से तैयार दाना-पुड़ी-सब्जी तो कहीं मालपुआ, खीर और सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। भंडारों में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया। तेजा दशमी की विशेष परंपरा रही आकर्षण का केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में इस दिन से जुड़ी परंपराओं का विशेष महत्व देखने को मिला। ग्रामीणों के अनुसार तेजा दशमी के दिन क्षेत्र के सनातनी परिवारों में धारदार हथियारों का उपयोग नहीं किया जाता। खेतों में बाजरे की कटाई चल रही होने के बावजूद कई किसान इस दिन कटाई का कार्य रोक देते हैं और तेजाजी महाराज की पूजा-अर्चना करते हैं। श्यामोली में प्रतिभाओं व कर्मचारियों का सम्मान श्यामोली गांव में तेजा दशमी के अवसर पर विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा गांव के सरकारी कर्मचारियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पूरे क्षेत्र में दिनभर तेजाजी महाराज के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।1
- गणेश महोत्सव में धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं को किया आकर्षित गंगापुर सिटी। पुरानी अनाज मंडी में श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति, गंगापुर सिटी के तत्वावधान में चल रहे 12 दिवसीय विशाल गणेश महोत्सव में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। महोत्सव के दौरान भगवान जगन्नाथ के विभिन्न स्वरूप, मां दुर्गा के नौ रूप, भक्त प्रहलाद और हिरण्यकश्यप के वध का प्रसंग तथा भोले की बारात की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। झांकियों के माध्यम से धार्मिक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। शाम होते ही पुरानी अनाज मंडी में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई और पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय नजर आया। कार्यक्रम के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों का सम्मान किया गया। समिति की ओर से पत्रकारों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही दानदाताओं एवं भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। 14 सितंबर से शुरू हुए गणेश महोत्सव को लेकर शहर और आसपास के गांवों में उत्साह बना हुआ है। समिति अध्यक्ष तनिष्क चौधरी ने बताया कि 12 दिवसीय महोत्सव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम का मंच संचालन अजय भारद्वाज और जानवी ने किया। आयोजन समिति की टीम महोत्सव के सफल आयोजन में संरक्षक अशोक चौधरी, अध्यक्ष तनिष्क चौधरी, सचिव राहुल शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह, संयोजक युधिष्ठिर राज सिंह, उपाध्यक्ष राकेश गेहूंआ, सह-संयोजक विश्वजीत सिंह, सह-कोषाध्यक्ष सैनुज चौधरी एवं सानिध्य अग्रवाल सहित समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।2
- जंगली जानवर के हमले में युवक की मौत, ग्रामीणों में दहशत गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर बनी सिंह मीना 9829427070 टटवाड़ा की ढाणी नागाड़ी में शौच के लिए गए युवक को जंगल में घसीट ले गया जानवर, वन विभाग ने शुरू की तलाश तलावड़ा तहसील क्षेत्र में जंगली जानवर के मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। टटवाड़ा की ढाणी नागाड़ी में रविवार देर शाम शौच के लिए गए एक युवक पर कथित रूप से जंगली जानवर ने हमला कर दिया। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार ढाणी नागाड़ी निवासी राकेश पुत्र छिंगा बैरवा रविवार देर शाम शौच के लिए गया था। इसी दौरान किसी जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जानवर युवक को दबोचकर जंगल की ओर ले गया। बाद में युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। शरीर के पेट के हिस्से से मांस खाए जाने के निशान भी बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी सुशीला पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। मृतक की पहचान राकेश बैरवा के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन विभाग के कर्मचारी हमले में शामिल जंगली जानवर की पहचान करने तथा उसके मूवमेंट का पता लगाने में जुटे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक पर किस जंगली जानवर ने हमला किया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में जंगली जानवर की मौजूदगी को लेकर चिंता जताई है और वन विभाग से निगरानी बढ़ाने तथा जानवर की पहचान कर उसे पकड़ने की मांग की है। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वाइट ग्रामीण3