जर्जर भवन में छात्र पढ़ाई करने को मजबूर। संवाद सूत्र -पंकज कुमार ठाकुर गुपचुप तरीके से रसोइया व सफाई कर्मी की बहाल करने को लेकर लोगों में आक्रोश प्रखंड मुख्यालय के चांदन पंचायत के वार्ड संख्या-3 हेठटोला गांव स्थित संस्कृत प्राथमिक वि०चांदन की भवन जर्जर अवस्था में हो गई है।साथ ही विद्यालय की दीवार व छत काफी जर्जर अवस्था में पहुंचने से विद्यालय की छत पर कहीं कहीं घास फूस उग गयी है।वर्षा के दिनों में तो छत से पानी जमीन पर टपकता है।और वारिस के दिनों में शिक्षक बड़ी मुश्किल से छात्रों को पढ़ाते-लिखातें कराते हैं,उन्हें हमेशा डर बना रहता है कि विद्यालय का भवन की निर्माण वर्ष 2005-06 में हुआ था,जो अब रिपेयर की आभाव में जर्जर होने की कगार पर है। छत में कहीं-कहीं तो छत से रड छोड़ चुकी है।जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा खतरे में हैं।साथ ही उनकी सुरक्षा पर खतरा हमेशा मंडराते रहता है। बिना रेपेयर के विद्यालय के जर्जर हालत वाले कमरों में विद्यार्थियों को पढ़ाई करने को विवश हैं, शिक्षक।ऐसे में खतरा और बढ़ जाता है जब छतों से प्लास्टर टूटकर जमीन के गिरने लगते हैं। जिस कारण से कभी भी अनहोनी होने का खतरा बना हुआ है।साथ ही उन्होंने बताया गया कि विद्यालय में चार कमरे का निर्माण वर्ष 2005-06 में कराया गया था।वहीं विद्यालय में पठन-पाठन के लिए सिर्फ चार कमरा है।जिसमें एक कमरा कार्यालय है।बाकी तीन कमरे में पढ़ाई चलता है।बच्चों का पठन-पठान का कार्य वहीं तीन कमरा रहने के कारण कक्षा 1 से लेकर 5 वीं तक के बच्चे की पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय के प्रधान शिक्षक भूपेंद्र तांती ने बताया कि विभाग द्वारा चार कमरे का भवन निर्माण कराया गया,लेकिन नये तीन कमरे में कक्षा 01 से लेकर 05 वीं तक के बच्चों को पठन-पाठन का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में विद्यालय में कुल नामांकित बच्चों की संख्या 52 है एवं विद्यालय में शिक्षक शिक्षिका की उपस्थिति 03 है।यहां वर्ग 1 से 5 वीं तक के बच्चों का पठन-पाठन का कार्य किया जा रहा है।जर्जर भवन की मरम्मत के लिए अधिकारियों से कई बार शिकायत भी कर चुके हैं, बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई है। वहीं ग्रामीण रूपेश पांडेय, शैलेन्द्र ठाकुर,प्रणव कुमार मनोज पांडेय आदि ने बताया कि स्कूल की हालत यह है कि कमरों की छत की प्लास्टर व ईंट आदि टूट-टूट कर अक्सर गिरते रहते हैं।पिछले साल पढ़ाई करने के लिए छत पर चढ़ने के दौरान प्लास्टर का बड़ा टुकड़ा एक बच्चे के सामने ही गिर गया था। जिससे बाल वह बच गया था।इससे बाकी बच्चों में दहशत बन गया है।जिससे ऐसे में किसी समय गंभीर हादसा होने की संभावना बनी रहती है।साथही विद्यालय की चारदिवारी निर्माण कार्य शुरू होकर बंद हो गई है।ठंड की दिनों में विद्यालय परिसर में हो रहे पठन-पाठन के दौरान अनाधिकारिक रूप से विद्यालय परिसर में बाहरी बच्चे प्रवेश कर के क्रिकेट खेल खेला करते हैं जिससे कभी भी छोटे बच्चे दुर्घटना की शिकार हो सकते हैं। हालांकि चांदन पंचायत के मुखिया अनिल कुमार के द्वारा करीब छः महीने पूर्व विद्यालय की चारदिवारी निर्माण कार्य करने को लेकर विद्यालय की जमीन को अमानत द्वारा माफी कराकर गिट्टी व रेत आदि निर्माण सामग्री विद्यालय के परिसर में रक्खें जाने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पायी है।जिसको लेकर ग्रामीण तरह-तरह की चर्चा कर रहें हैं।इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ठाकुर ने बताया मामले की जांच कर चारदीवारी निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।वहीं रसोईया व सफाई कर्मी की गुपचुप तरीके से पुर्व प्रधानाध्यापिका मोना कुमारी द्वारा बहाल करने को लेकर लोग वरिय पदाधिकारीयों को शिकायत करने की मन बना रहे हैं।
जर्जर भवन में छात्र पढ़ाई करने को मजबूर। संवाद सूत्र -पंकज कुमार ठाकुर गुपचुप तरीके से रसोइया व सफाई कर्मी की बहाल करने को लेकर लोगों में आक्रोश प्रखंड मुख्यालय के चांदन पंचायत के वार्ड संख्या-3 हेठटोला गांव स्थित संस्कृत प्राथमिक वि०चांदन की भवन जर्जर अवस्था में हो गई है।साथ ही विद्यालय की दीवार व छत काफी जर्जर अवस्था में पहुंचने से विद्यालय की छत पर कहीं कहीं घास फूस उग गयी है।वर्षा के दिनों में तो छत से पानी जमीन पर टपकता है।और वारिस के दिनों में शिक्षक बड़ी मुश्किल से छात्रों को पढ़ाते-लिखातें कराते हैं,उन्हें हमेशा डर बना रहता है कि विद्यालय का भवन की निर्माण वर्ष 2005-06 में हुआ था,जो अब रिपेयर की आभाव में जर्जर होने की कगार पर है। छत में कहीं-कहीं तो छत से रड छोड़ चुकी है।जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा खतरे में हैं।साथ ही उनकी सुरक्षा पर खतरा हमेशा मंडराते रहता है। बिना रेपेयर के विद्यालय के जर्जर हालत वाले कमरों में विद्यार्थियों को पढ़ाई करने को विवश हैं, शिक्षक।ऐसे में खतरा और बढ़ जाता है जब छतों से प्लास्टर टूटकर जमीन के गिरने लगते हैं। जिस कारण से कभी भी अनहोनी होने का खतरा बना हुआ है।साथ ही उन्होंने बताया गया कि विद्यालय में चार कमरे का निर्माण वर्ष 2005-06 में कराया गया था।वहीं विद्यालय में पठन-पाठन के लिए सिर्फ चार कमरा है।जिसमें एक कमरा कार्यालय है।बाकी तीन कमरे में पढ़ाई चलता है।बच्चों का पठन-पठान का कार्य वहीं तीन कमरा रहने के कारण कक्षा 1 से लेकर 5 वीं तक के बच्चे की पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय के प्रधान शिक्षक भूपेंद्र तांती ने बताया कि विभाग द्वारा चार कमरे का भवन निर्माण कराया गया,लेकिन नये तीन कमरे में कक्षा 01 से लेकर 05 वीं तक के बच्चों को पठन-पाठन का कार्य किया जा
रहा है। वर्तमान में विद्यालय में कुल नामांकित बच्चों की संख्या 52 है एवं विद्यालय में शिक्षक शिक्षिका की उपस्थिति 03 है।यहां वर्ग 1 से 5 वीं तक के बच्चों का पठन-पाठन का कार्य किया जा रहा है।जर्जर भवन की मरम्मत के लिए अधिकारियों से कई बार शिकायत भी कर चुके हैं, बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई है। वहीं ग्रामीण रूपेश पांडेय, शैलेन्द्र ठाकुर,प्रणव कुमार मनोज पांडेय आदि ने बताया कि स्कूल की हालत यह है कि कमरों की छत की प्लास्टर व ईंट आदि टूट-टूट कर अक्सर गिरते रहते हैं।पिछले साल पढ़ाई करने के लिए छत पर चढ़ने के दौरान प्लास्टर का बड़ा टुकड़ा एक बच्चे के सामने ही गिर गया था। जिससे बाल वह बच गया था।इससे बाकी बच्चों में दहशत बन गया है।जिससे ऐसे में किसी समय गंभीर हादसा होने की संभावना बनी रहती है।साथही विद्यालय की चारदिवारी निर्माण कार्य शुरू होकर बंद हो गई है।ठंड की दिनों में विद्यालय परिसर में हो रहे पठन-पाठन के दौरान अनाधिकारिक रूप से विद्यालय परिसर में बाहरी बच्चे प्रवेश कर के क्रिकेट खेल खेला करते हैं जिससे कभी भी छोटे बच्चे दुर्घटना की शिकार हो सकते हैं। हालांकि चांदन पंचायत के मुखिया अनिल कुमार के द्वारा करीब छः महीने पूर्व विद्यालय की चारदिवारी निर्माण कार्य करने को लेकर विद्यालय की जमीन को अमानत द्वारा माफी कराकर गिट्टी व रेत आदि निर्माण सामग्री विद्यालय के परिसर में रक्खें जाने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पायी है।जिसको लेकर ग्रामीण तरह-तरह की चर्चा कर रहें हैं।इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ठाकुर ने बताया मामले की जांच कर चारदीवारी निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।वहीं रसोईया व सफाई कर्मी की गुपचुप तरीके से पुर्व प्रधानाध्यापिका मोना कुमारी द्वारा बहाल करने को लेकर लोग वरिय पदाधिकारीयों को शिकायत करने की मन बना रहे हैं।
- बांका से गर्व की खबर… समाहरणालय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ल ने सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्नयन क्रैश कोर्स के टॉप 5 विद्यार्थियों को भी मंच पर सम्मान देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। DM ने बच्चों को आगे भी कड़ी मेहनत करने और जीवन में बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे सभागार में गर्व और खुशी का माहौल देखने को मिला।1
- 🎙️ 1 मिनट का पॉजिटिव वॉइस ओवर (मुस्लिम भाइयों ने प्रसाद लिया) बांका जिले के बौंसी से एक दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है… बौंसी मैन चौक, बजरंग बली चौक पर आयोजित खिचड़ी भोग कार्यक्रम में 3 हज़ार से ज्यादा लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। हर तरफ भक्ति का माहौल था… लेकिन इस आयोजन की सबसे खास बात कुछ और ही थी… यहाँ मुस्लिम भाइयों ने भी पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। जो अपने आप में भाईचारे और एकता की एक खूबसूरत मिसाल बन गया। जब लोग साथ बैठे… साथ खाए… तो ऐसा लगा जैसे हर फर्क मिट गया हो… न कोई ऊंच-नीच… न कोई भेदभाव… बस एक ही पहचान — इंसानियत। बौंसी की ये तस्वीर बताती है कि जब दिल जुड़ते हैं, तो समाज और भी मजबूत बनता है। ये सिर्फ एक आयोजन नहीं… बल्कि एक संदेश है पूरे देश के लिए — मिलजुल कर रहने में ही असली ताकत है। ❤️1
- isase bahut aadami Pani Piya Karta tha per aise sthiti per hai hi isko dekhta Tak nahin a Raha isliye aapse anurodh hai ki isase koi nazdiki mistri se sampark karke banaa Diya jaaye3
- तारापुर में हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर बजरंग दल द्वारा श्री श्री 108 बाबा तरेश्वर नाथ उल्टास्थान महादेव मंदिर परिसर में गुरुवार की रात भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा हनुमान जी की आरती संपन्न हुई। पूजा-अर्चना का कार्यक्रम मंदिर के पुजारी राम आचार्य के नेतृत्व में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा। इस अवसर पर युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने जमकर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में बजरंग दल के जिला सह संयोजक गौतम सिंह कुशवाहा, रितेश केशरी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पिंटू राज सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- बाघमारा के सोनारडीह में घ*ट*ना स्थल पर पहुंचे डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो, लोगों से मिलकर हालात का लिया जा*य*जा। #Baghmara #Sonardih #Dumri #JairamMahato #TigerJairamMahato #JharkhandNews #Katras #GroundReport #ReelsVideo #ReelsInstagram #samachartimes1
- dsp साहब सड़कों पर सड़क हादसा को देखकर हेलमेट जांच अभियान काफी तेज हो गई है सड़क पर अगर निकले तो हेलमेट लगाकर निकले आपकी सुरक्षा जिला प्रशासन की एक प्रमुख पहल है1
- सासाराम। रोहतास जिले के मुरादाबाद गांव में बीते 24 मार्च को जमीनी विवाद में दिनदहाड़े हुई पति की हत्या के बाद दो बच्चों संग जहर खाकर गंभीर रूप से घायल पत्नी की मंगलवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि दोनों मासूम बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है लेकिन फिलहाल उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को जहर खाने के बाद घायल महिला एवं दोनों बच्चों को इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान पत्नी ने दम तोड़ दिया। पति की दिनदहाड़े हुई हत्या उल्लेखनीय है कि बीते 24 मार्च को सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में बाराडीह गांव निवासी हसन रजा की जमीन विवाद में दिनदहाड़े लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पति की हत्या के बाद से हीं पत्नी रेशमा खातून गहरे सदमे में थी और किसी से बातचीत नहीं कर रही थी। इसी क्रम में मंगलवार को उसने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर जहर खा लिया, इसके बाद तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब तक तीन लोग गिरफ्तार मामले में सदर डीएसपी दो कुमार वैभव ने बताया कि सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में दिनदहाड़े एक युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर घटना में संलिप्त सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।1
- बिहार बांका -में सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग कर दोपहिया, चारपहिया और व्यावसायिक वाहनों की गहन जांच की जा रही है। वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की जा रही है। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, कई लोगों का चालान भी काटा गया है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर पुलिस की विशेष नजर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे और अपराध पर लगाम लगाई जा सके। 📍 बांका ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा1
- नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम के नेतृत्व में Indian National Congress के कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक पर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर कड़ा विरोध जताया। नेताओं का कहना था कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम ने आरोप लगाया कि रसोई गैस की कालाबाजारी हो रही है और लोगों को सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। साथ ही पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर भी चिंता जताई गई। उन्होंने केंद्र सरकार पर जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष समेत कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। 👉 बिहार की हर बड़ी राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे चैनल के साथ। वीडियो को लाइक 👍, शेयर 🔁 और सब्सक्राइब 🔔 जरूर करें। 🔖 Tags: Jamui News, Congress Protest, Inflation, Narendra Modi, Bihar News, Political News, Gas Price, Petrol Diesel Price, Hindi News, Breaking News1