Shuru
Apke Nagar Ki App…
अंधविश्वासी भोपों की सच्चाई और असलियत । jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, आजकल लोग भोपों पर बहुत विश्वास करते हैं, आप मेरे इस वीडियो को जरूर देखें व फिर विश्वास करें ।
जनता की आवाज
अंधविश्वासी भोपों की सच्चाई और असलियत । jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, आजकल लोग भोपों पर बहुत विश्वास करते हैं, आप मेरे इस वीडियो को जरूर देखें व फिर विश्वास करें ।
- जनता की आवाजजोधपुर, जोधपुर, राजस्थानकृपया आपके अपने न्यूज़ चैनल "जनता की आवाज" को लाइक शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें 🙏🙏🙏🙏2 hrs ago
More news from Rajasthan and nearby areas
- Post by District.reporter.babulaljogawat1
- बालोतरा। कनाना मठ में शीघ्र ही ललित यज्ञ की समाप्ति होगी। इस हेतु मठ में तैयारी की जा रही है।1
- रायपुर रोडवेज बस स्टैंड पर टिकट बुकिंग सेवा का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत रायपुर। रायपुर रोडवेज बस स्टैंड पर आज यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल की गई। रोडवेज बस स्टैंड परिसर में रोडवेज टिकट बुकिंग सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय कुंवर मानवजीत सिंह जी (ठिकाना श्री रायपुर) रहे, जिन्होंने फीता काटकर टिकट बुकिंग सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रायपुर सीआई राजूराम जी सीरवी, विधायक महोदया के निजी सचिव किरण कुमार सागर, ब्यावर डिपो से राकेश कुमार (मैनेजर फाइनेंस), रायपुर बुकिंग एजेंट भरत नायक, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष गोरधन सिंधी, कालूराम छीपा, मदनलाल कुमावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश सहित अनेक जनप्रतिनिधि, व्यापारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुंवर मानवजीत सिंह जी ने कहा कि यह टिकट बुकिंग सेवा यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा— “आज के समय में समय और सुविधा सबसे महत्वपूर्ण है। यह नई व्यवस्था यात्रियों के सफर को अधिक सुगम, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाएगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यात्रियों को बेहतर और भरोसेमंद सेवाएं भी मिलेंगी।” उन्होंने रोडवेज विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कदम क्षेत्र के परिवहन तंत्र को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होंगे। नई टिकट बुकिंग प्रणाली के तहत अब यात्री ऑनलाइन माध्यम के साथ-साथ बस स्टैंड पर काउंटर से भी टिकट बुक कर सकेंगे। इससे पहले यात्रियों को टिकट के लिए लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता था, लेकिन अब इस नई सुविधा से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही टिकट बुकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और यात्रियों को यात्रा से जुड़ी सटीक जानकारी भी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। रोडवेज विभाग और स्थानीय प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में यात्रियों की सुविधाओं को और अधिक बढ़ाया जाएगा तथा बस स्टैंड पर अन्य आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। कार्यक्रम में तातेड, जवरीलाल सेन, त्रयंबक कुमार शर्मा, रूप सिंह पंवार, विजय सिंह चौहान, सूर्यप्रकाश शर्मा, विक्रम शिशौदिया, जब्बर सिंह, मनीष भाटी, मनोहरलाल सिंधी, वीर गजेंद्र सिंह सांखला, पदमपुरी गोस्वामी, प्रताप राठौड़, मांगीलाल माली, नथमल खींची, दिनेश चौहान, लक्ष्मण परिहार, गिरधारी देवासी, गौरीशंकर सोनी, वेणुगोपाल शर्मा, दिनेश देवासी, प्रहलाद लौहार, सुरेश नायक, अशोक नायक, गिरवर सिंह, गुलाब सिंह, विजय सिंह, मोहन शर्मा, सचिन भट्ट, सुरेश मेवाड़ा, मंगलाराम सीरवी, गोविंद वैष्णव, मयंक डाबी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। रायपुर रोडवेज बस स्टैंड पर शुरू हुई यह टिकट बुकिंग सेवा न केवल यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है, बल्कि क्षेत्र के सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।1
- नागौर, 4 फरवरी 2026। नागौर जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद में कथित गड़बड़ी के मामले में सहकारिता विभाग ने कार्रवाई करते हुए क्रय-विक्रय सहकारी समिति के कार्यकारी अधिकारी कमल कुमार को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन आदेश बुधवार शाम करीब 5 बजे जारी हुआ।1
- रायपुर (ब्यावर) बर में निःशुल्क आयुर्वेदिक नेचुरोपैथी एवं योग चिकित्सा शिविर का भव्य शुभारंभ, पहले दिन 80 मरीजों को मिला उपचार* ग्राम पंचायत बर परिसर में युवा हेल्थ केयर क्लीनिक बर के बैनर तले आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेदिक नेचुरोपैथी एवं योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आज शुभारंभ हुआ। शिविर के प्रथम दिन ही क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला और लगभग 80 मरीजों ने आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों से उपचार का लाभ उठाया। इस शिविर का आयोजन कैंप आयोजक एवं तत्कालीन सरपंच महेन्द्र चौहान के नेतृत्व में किया गया। शिविर में घुटना दर्द, कमर दर्द, गर्दन दर्द, एवीएन, महिला रोग, गठिया रोग, एड़ी दर्द, त्वचा रोग, पथरी, कब्ज, थायराइड सहित अनेक जटिल एवं पुरानी बीमारियों का परीक्षण एवं उपचार किया गया। मुख्य चिकित्सक के रूप में डॉ. फिरोज खान द्वारा मरीजों को आयुर्वेदिक नेचुरोपैथी, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से परामर्श प्रदान किया गया। उपचार प्रक्रिया में पंचकर्म चिकित्सा, नेचुरोपैथी पद्धति, एक्यूप्रेशर, एक्यूपंक्चर एवं फिजियोथैरेपी जैसी आधुनिक एवं प्रभावी चिकित्सा विधियों का उपयोग किया गया। साथ ही शिविर में आने वाले सभी मरीजों को निःशुल्क आयुर्वेदिक ब्रांडेड दवाइयों का वितरण भी किया गया। तीन दिवसीय इस शिविर में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. शुभम टेलर (रायपुर), डॉ. बुद्धिप्रकाश मीणा (भीलवाड़ा), डॉ. ऋतिक चौधरी (उदयपुर), डॉ. सुश्री कोमल शर्मा (भीलवाड़ा) ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं आयुर्वेदिक सहायक थेरेपिस्ट के रूप में सुश्री नेहा आचार्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर के संचालन में बीएनडी अरबाज खान, मोहम्मद तौफीक, मनीष वाल्मीकि, अफजल खान, बर आयुर्वेदिक चिकित्सालय प्रभारी डॉ. कालू खां बेहलीम (निमाज), वीरेंद्र तंवर एवं मोहम्मद रमजान ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित शिविर की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित करने में व्यवस्थापक कालूराम गुर्जर द्वारा सराहनीय भूमिका निभाई गई। उल्लेखनीय है कि महेन्द्र चौहान ने अपने सरपंच कार्यकाल के दौरान भी ग्राम पंचायत बर में आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से समय-समय पर अनेक निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन करवाया है। इस अवसर पर महेन्द्र चौहान ने कहा कि “मेरी गांव की जनता मेरे लिए सर्वोपरि है। मैं मानता हूं कि स्वस्थ समाज ही मजबूत विकास की नींव है। इसी सोच के साथ मैं हमेशा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कदम बढ़ाता रहा हूं और आगे भी जनता के हित में ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।” ग्रामीणों ने इस शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं और आमजन को बड़ी राहत प्रदान करते हैं। शिविर के आगामी दिनों में और अधिक मरीजों के लाभान्वित होने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- जालौर बुधवार को शिवसेना जिला प्रमुख रूप राज पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि आहोर नगर पालिका भूमि प्रकरण को लेकर राजस्थान सरकार फिर से हाई कोर्ट में लगाएगी एप्लीकेशन, आपको बता दे की कुछ महीना पहले आहोर नगर पालिका भूमि प्रकरण को लेकर आहोर में धरना प्रदर्शन भी किया गया था1
- खड्डों की कारण टैक्सी पलटी जोधपुर के पावटा क्षेत्र में जा रही ई रिक्शा चालक को रोड पर हुए खड़े का नहीं रहा अंदाजा जिस कारण टैक्सी पलटी खड्डा इतना गहरा था कि टेक्सी वाले का अनुमान सही नही निकला, ओर टेक्सी पलट गई कचहरी रोड़ से पावटा चौराहे के बीच की घटना है आज की घटना1
- बालोतरा। कृष्णा सेवा संस्थान बालोतरा जरूरतमंदों को राशन सामग्री तथा अन्य सामान उपलब्ध करवा कर कर रहा है नर सेवा नारायण सेवा। कृष्णा सेवा संस्थान बालोतरा का कार्य सराहनीय है।। यदि किसी जरूरतमंद को इस प्रकार की सहायता की आवश्यकता है तो आप कृष्ण सेवा संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।1
- रायपुर (ब्यावर) वैष्णव सेवा समिति, ब्यावर द्वारा 11 कन्याओं के निःशुल्क सामुहिक कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति पुजन व पत्रिका विमोचन वैष्णव सेवा समिति व च.स. वैष्णव समाज ब्यावर के तत्वावधान में आगामी 8 मार्च 2026 को वैष्णव समाज की चयनित 11 कन्याओं के निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम का विधि विधान से गणपति पुजन कर विवाह पत्रिका का विमोचन कर शुभारंभ किया गया! विवाह समिति के अध्यक्ष कैलाश चन्द हरिव्यासी ने बताया कि ब्यावर जिला स्तर पर भामाशाहों के सहयोग से वैष्णव समाज की चयनित 11 कन्याओं का निःशुल्क सामुहिक विवाह कर उपहार स्वरूप आवश्यक सभी घरेलू सामान दिये जायेंगे इस कार्यक्रम में उपस्थिति समाज बंधुओं द्वारा समाज हित में विकास और शिक्षा पर चर्चा की गई व समाज के भामाशाहों द्वारा विवाह सम्मेलन हेतु सहयोग राशि व उपहारों की घोषणाएं की गई! कार्यक्रम में आगंतुक समाज बन्धुओं व भामाशाहों का वैष्णव युवा सेवा समिति, ब्यावर द्वारा दुपट्टा पहनाकर अभिनन्दन किया! इस अवसर पर वैष्णव युवा सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश प्रसाद अग्रावत व विवाह सम्मेलन के उपाध्यक्ष श्रीदास वैष्णव रास, बालकृष्ण अग्रावत, रामगोपाल सचिव सांवरलाल, राहुल किलावत, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण, अनील किलावत रास,दिनेश बैड़कला,प्रशान्त तत्वेदी,केदार अग्रावत,सांवलदास बलाड़ा,खेमदास,बुद्दादास, पोकरदास,प्रेमदास,रमेश दास , निरंजन,सम्पतदास, घनश्यामदास इत्यादि सैकड़ों समाज बन्धु उपस्थित रहे!1