Shuru
Apke Nagar Ki App…
26 बषो का युवा झारखंड में व्रद्व आन्दोलनकारियो /सेनानीयों की बंद चिन्हिकरण आयोग के शिंकजा में चिन्हित का मामला दम तोडता आन्दोलनकारी ......सुर्य सिंह बेसरा 26 बषो का युवा झारखंड में व्रद्व आन्दोलनकारियो /सेनानीयों की बंद चिन्हिकरण आयोग के शिंकजा में चिन्हित का मामला दम तोडता आन्दोलनकारी ......
Vijay kumar. vidhyarthi
26 बषो का युवा झारखंड में व्रद्व आन्दोलनकारियो /सेनानीयों की बंद चिन्हिकरण आयोग के शिंकजा में चिन्हित का मामला दम तोडता आन्दोलनकारी ......सुर्य सिंह बेसरा 26 बषो का युवा झारखंड में व्रद्व आन्दोलनकारियो /सेनानीयों की बंद चिन्हिकरण आयोग के शिंकजा में चिन्हित का मामला दम तोडता आन्दोलनकारी ......
More news from झारखंड and nearby areas
- 26 बषो का युवा झारखंड में व्रद्व आन्दोलनकारियो /सेनानीयों की बंद चिन्हिकरण आयोग के शिंकजा में चिन्हित का मामला दम तोडता आन्दोलनकारी ......बिरसा मुंडा के सपनों को नेस्तनाबूत कर अबुआ दिसुम अबुआ राज्य, नहीं व्रद्व झारखंड राज्य नही बल्कि दलाल का राज्य बनकर रह गया है; सुर्य सिंह बेसरा3
- Post by AAM JANATA1
- वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि व्यक्ति जमीन पर लेटा हुआ है और विशालकाय हाथी उसके बेहद करीब खड़ा है। हाथी व्यक्ति पर हमला करने के लिए आगे बढ़ता है, लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। हाथी व्यक्ति को कुचलने ही वाला होता है कि अचानक वह रुक जाता है और व्यक्ति को लात मारकर पीछे हट जाता है। वीडियो में आगे दिखता है कि जैसे ही हाथी थोड़ा पीछे हटता है, जमीन पर लेटा व्यक्ति तुरंत उठकर भाग खड़ा होता है। हाथी भी व्यक्ति को भागते हुए देखता है और फिर जंगल की तरफ चला जाता है। व्यक्ति की किस्मत ने उसका पूरा साथ दिया और वह बिना किसी चोट के इस भयानक हादसे से बच निकला। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जीवन और मृत्यु के बीच का फैसला सिर्फ ऊपरवाला ही करता है। किस्मत के साथ और सही समय पर समझदारी दिखाते हुए उस व्यक्ति ने अपनी जान बचाई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इसे एक चमत्कार मान रहे हैं और इसे देखकर हैरान हैं कि कैसे वह व्यक्ति इतने बड़े हाथी के हमले से बच निकला।1
- न्यूज़ देखने के लिए एप्लीकेशन डाउनलोड करें1
- सिसई प्रखंड अंतर्गत कॉलेज रोड़ स्थित एम कोचिंग सेंटर से 10 वीं बोर्ड परीक्षा का तैयारी कर रहे 65 छात्र एवं छात्राओं में अभिनव कुमार 95.6% प्रतिशत लाकर प्रथम टॉपर , नितेश कुमार महतो 91% लाकर द्वितीय टॉपर, और सुमन उरांव ने 86.6% तृतीय टॉपर बने। शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर शिक्षण संस्थान परिवार सहित प्रखंड क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सेंटर के डायरेक्टर चूड़ामणि साहु, शिक्षिका कोमल कुमारी, करुणा कुमारी, अलका कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्षों से लगातार मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट सत प्रतिशत रहा है। आज प्रखंड क्षेत्र के गरीब मजदूर किसान के बच्चे कोचिंग सेंटर में पढ़ कर सर्वाधिक अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं। चूड़ामणि साहू ने बताया कि सत्र 2026, 27 के लिए कक्षा आठवीं, नवी एवं दसवीं का पढ़ाई शुरू हो गया है। साथ ही जो बच्चे कंप्यूटर का कोर्स करना चाहते हैं तो अभी निशुल्क नामांकन लिया जा रहा हैं। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील किए हैं कि शिक्षण संस्थान से संपर्क कर नामांकन ले सकते हैं।1
- सिसई (गुमला)। थाना क्षेत्र के बसिया रोड सिसई जिला गुमला निवासी शिवकुमार साहु पिता स्व रामेश्वर साहु ने अपने ससुराल पक्ष के द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन कराये जाने को लेकर उनके विरुद्ध थाना में लिखित रूप से आवेदन देकर शिकायत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवकुमार साहु ने आवेदन में कहा है कि उसका विवाह खूंटी जिला अंतर्गत पिपरा टोली निवासी शालिवाहन महतो की पुत्री खुशबू कुमारी से वर्ष 2015 में हिन्दू रीति रिवाज से संपन्न कराया गया था और बाद में कोर्ट मैरिज भी कराया गया। युवक का आरोप है कि उसके ससुराल वाले विवाह के पूर्व से ही ईसाई धर्म को मानते आ रहे हैं लेकिन इसकी जानकारी युवक या युवक के परिजनों को नहीं दी गई थी। विवाह के कुछ दिनों बाद युवक को पता तब चला जब युवक को जबरदस्ती बाइबिल देकर पढ़ने का दबाव बनाया गया और तीन दिनों तक चर्च भी लेकर गए। ईसाई धर्म को मानने वालों में युवक का ससुर शालिवाहन महतो, सास अनिता देवी, पत्नी खुशबू कुमारी एवं उसकी बड़ी बहन संध्या कुमारी शामिल हैं। वहीं युवक की पत्नी और उसकी बड़ी बहन ईसाई धर्म के प्रचार प्रसार में शामिल हैं। युवक का छः सात साल का एक बेटा भी है जिसे चर्च ले जाया जाता है और वहां नाच गान कराया जाता है युवक के साले द्वारा फोन पर आग्रह किया गया की बच्चा को अपने साथ ले जाएं। क्योंकि ये लोग बच्चे को संस्कार विहीन बना देंगे। आपका बच्चा बहुत ही संस्कारी है युवक के सास अनिता देवी द्वारा प्रलोभन भी दिया गया की धर्म परिवर्तन करोगे तो तुम्हारी पत्नी के साथ तुम्हारी भी जॉब लगवा देंगे। और यदि धर्म परिवर्तन नहीं करोगे तो कभी ससुराल नहीं आ पाओगे और ना ही अपने बच्चे से कभी मिल पाओगे। युवक शिवकुमार ने आगे बताया कि 21 अप्रैल 2026 को मेरी पत्नी खुशबू बसिया रोड सिसई स्थित मेरे घर आई और घर में लगे सभी हिन्दू देवी देवताओं के तस्वीर को उतार कर फाड़ दिया वहीं आंगन में स्थित तुलसी पौधा व बजरंग बली के ध्वज को भी उखाड़ कर फेंक दिया है तथा मेरे मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया है उनकी इन हरकतों के वजह से मेरा मानसिक संतुलन बिगड़ने लगा है और तनाव के वजह से बहुत ज्यादा बेचैनी होने लगता है। युवक शिवकुमार साहु ने पुलिस प्रशासन से अपनी पत्नी सहित ससुराल वालों पर उचित कानूनी कार्रवाई करने सहित न्याय की मांग की है। वहीं इस मामले को लेकर सामाजिक संगठनों ने कड़ा विरोध करते हुए मिशनरियों द्वारा राज्य को ईसाईलैंड बनाने की साजिश बताया है। हिन्दू जागृत मंच के प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा ने राज्य में चल रहे धर्मांतरण के खेल को लेकर कहा कि कहीं चँगाई के नाम पर तो कहीं शादी का प्रलोभन देकर व डरा धमका कर धर्मांतरण कराया जा रहा है यह मिशनरियों द्वारा राज्य को ईसाईलैंड बनाने का साजिश रचा जा रहा है क्योंकि यहां की सरकार इस मामले पर सख्त रुख नहीं अपना रही है जिसके वजह से इनका मनोबल बढ़ता जा रहा है वहीं पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, असम की सरकारें धर्म परिवर्तन और लव जिहाद के खिलाफ बहुत ही सख्त रुख अपना चुकी है जिसके कारण ये लोग बौखला गए हैं ये केवल धर्मांतरण ही नहीं करा रहे हैं बल्कि ये मतांतरण व राष्ट्रतंतारण करा रहे हैं उन्होंने कहा कि इस राज्य के विधायक, मंत्री सभी धर्मांतरित हैं और आदिवासी आरक्षण का लाभ ले रहे हैं। लेकिन अब यह खेल ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा बहुत जल्द डिलिस्टिंग होने जा रहा है इसके बाद से सब खेल बंद हो जायेगा।3
- पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रदीप साहू के घर चोरी,रात के अंधेरे में लाखों के जेवर समेत कैश ले उड़े चोर! बीती 25 अप्रैल की रात बेखौफ चोरों ने उमेडंडा पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रदीप साहू के घर को अपना निशाना बनाया। रात के सन्नाटे का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और भारी मात्रा में नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात देर रात अंजाम दी गई। बताया जा रहा है कि चोर घर के पीछे के रास्ते दाखिल हुए और मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर प्रवेश किया। अलमारी और लॉकर के ताले तोड़कर कीमती आभूषण और घर में रखा कैश चोरी कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और चोरों की तलाश में जुटी हुई है।2
- 26 बषो का युवा झारखंड में व्रद्व आन्दोलनकारियो /सेनानीयों की बंद चिन्हिकरण आयोग के शिंकजा में चिन्हित का मामला दम तोडता आन्दोलनकारी ......2