देवरिया जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुखुन्दू का किया औचक निरीक्षण देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुखुन्दू (भलुअनी) का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, दवा वितरण व्यवस्था, साफ-सफाई एवं चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अस्पताल में मौजूद मरीजों एवं उनके तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा उपचार व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, वार्ड एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की भी जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि मरीजों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर भटकना न पड़े और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।
देवरिया जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुखुन्दू का किया औचक निरीक्षण देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुखुन्दू (भलुअनी) का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, दवा वितरण व्यवस्था, साफ-सफाई एवं चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अस्पताल में मौजूद मरीजों एवं उनके तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा उपचार व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, वार्ड एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण
करते हुए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की भी जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि मरीजों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर भटकना न पड़े और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।
- देवरिया के खुखुंदू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर समस्याओं को जाना और चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। डीएम ने साफ-सफाई और दवाओं की उपलब्धता पर भी जोर देते हुए लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी।4
- देवरिया कलेक्ट्रेट सभागार में मीडियाकर्मियों ने ऑनलाइन स्व-जनगणना पंजीकरण कराया। अधिकारियों ने मीडिया प्रतिनिधियों से आमजन को इस सुविधा के प्रति जागरूक करने की अपील की। यह ऑनलाइन व्यवस्था लोगों को घर बैठे आसानी से अपनी जनगणना जानकारी दर्ज कराने में मदद करेगी, जिससे प्रक्रिया सरल और तेज होगी।1
- प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूने के बाद माखनलाल का बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों और आम जनता के बीच नई चर्चा छेड़ दी है।1
- देवरिया में पुलिस और बदमाशों के बीच आधी रात मुठभेड़ हुई, जिसमें दो लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी; वे जिले में हुई कई लूट और छिनौती की वारदातों में शामिल थे। उनके पास से हथियार, नकदी और चोरी का सामान बरामद हुआ है।3
- देवरिया में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें झपटमारी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार किए गए। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा, नकदी और आभूषण बरामद कर कई झपटमारी की घटनाओं का खुलासा किया।1
- रोटरी क्लब कुशीनगर ने अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशुओं की माताओं को हाइजीन किट वितरित की। इस पहल का उद्देश्य माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, जिससे उनके चेहरों पर संतोष दिखाई दिया।1
- कुशीनगर के सुकरौली स्थित स्टार पब्लिक स्कूल में नए सत्र के लिए नामांकन शुरू हो गए हैं। यह विद्यालय बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ उनके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देता है। अभिभावकों से अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए नामांकन कराने की अपील की गई है।1
- देवरिया कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों ने अपनी ऑनलाइन स्व-जनगणना प्रक्रिया पूरी की और संबंधित जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने मीडिया से आमजन के बीच स्व-जनगणना के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की है। यह नई व्यवस्था लोगों को स्वयं ऑनलाइन जनगणना करने और एक यूनिक आईडी प्राप्त कर प्रक्रिया को सरल बनाने की सुविधा देती है।1