Budaun News: होटलों और रेस्तरां में कमर्शियल सिलिंडरों की अस्थायी रोक से संचालक चिंतित बदायूं। घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित न हो इसके लिए केंद्र सरकार ने कमर्शियल और औद्योगिक उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति पर अस्थायी रोक लगा दी है। इससे होटल, रेस्तरां और बड़े खानपान के प्रतिष्ठानों के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। इसके साथ ही जनपद में घरेलू सिलिंडर की बुकिंग पर भी संकट छा रहा है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से जिले में करीब 862 कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ता हैं। ये प्रतिष्ठान प्रतिदिन 158 सिलिंडरों की खपत करते हैं। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से कमर्शियल के 3287 सिलिंडर अभी स्टॉक में हैं। वहीं गैस एजेंसी संचालक अपने यहां पर इन सिलिंडरों का स्टॉक शून्य बता रहे हैं। इससे होटल संचालकों को ब्लैक में सिलिंडर खरीदने पड़ रहे हैं। वहीं जनपद में प्रतिदिन 13468 घरेलू सिलिंडरों की खपत होती है, जबकि मंगलवार तक जनपद में गैस एजेंसियों के पास 16403 सिलेंडरों को स्टॉक मौजूद था। वहीं सिलिंडर की कमी की अफवाह के चलते उपभोक्ता गैस एजेंसियों पर सिलिंडर लेने पहुंच रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जरुरत के मुताबिक ही सिलिंडर लें। ब्लैक में सिलिंडर खरीदकर रखने की कोई आवश्यकता नहीं है। गैस की कहीं कोई कमी नहीं है। जिले में पूरा स्टॉक मेंटेन किया जा रहा है। स्टॉक घटने ही नई आपूर्ति मंगा ली जाएगी। इसलिए अफवाहों पर ध्यान न दें, इससे कालाबाजारी को बढ़ावा मिलेगा। घरेलू खपत को दी गई प्राथमिकता सोमवार को केंद्र सरकार ने नए निर्देश जारी कर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी आपूर्ति को प्राथमिकता देने का फैसला किया है। इसके तहत कमर्शियल और औद्योगिक उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक दी गई है। इस फैसले के बाद शहर के होटल, रेस्तरां, ढाबे और बड़े किचन संचालकों में चिंता बढ़ गई है। कई प्रतिष्ठानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सप्लाई बहाल नहीं हुई तो उन्हें कामकाज सीमित करना पड़ सकता है। मौके का फायदा उठाने के लिए मुनाफाखोर हुए सक्रिय बढ़ते गैस संकट को देखते हुए मुनाफाखोर सक्रिय हो गए है। रेस्टोरेंट संचालकों ने बताया कि बताया कि 1500 रुपये में मिलने वाला सिलिंडर 1800 से 1900 रुपये में मिलना शुरू हो गया है। दूसरी तरफ घरेलू सिलिंडरों की बुकिंग न होने के कारण लोग ब्लैक में सिलिंडर खरीद रहे हैं। लोगों के मुताबिक, बुकिंग न होने की स्थिति में ब्लैक में 1100 रुपये में घरेलू सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है।
Budaun News: होटलों और रेस्तरां में कमर्शियल सिलिंडरों की अस्थायी रोक से संचालक चिंतित बदायूं। घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित न हो इसके लिए केंद्र सरकार ने कमर्शियल और औद्योगिक उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति पर अस्थायी रोक लगा दी है। इससे होटल, रेस्तरां और बड़े खानपान के प्रतिष्ठानों के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। इसके साथ ही जनपद में घरेलू सिलिंडर की बुकिंग पर भी संकट छा रहा है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से जिले में करीब 862 कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ता हैं। ये प्रतिष्ठान प्रतिदिन 158 सिलिंडरों की खपत करते हैं। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से कमर्शियल के 3287 सिलिंडर अभी स्टॉक में हैं। वहीं गैस एजेंसी संचालक अपने यहां पर इन सिलिंडरों का स्टॉक शून्य बता रहे हैं। इससे होटल संचालकों को ब्लैक में सिलिंडर खरीदने पड़ रहे हैं। वहीं जनपद में प्रतिदिन 13468 घरेलू सिलिंडरों की खपत होती है, जबकि मंगलवार तक जनपद में गैस एजेंसियों के पास 16403 सिलेंडरों को स्टॉक मौजूद था। वहीं सिलिंडर की कमी की अफवाह के चलते उपभोक्ता गैस एजेंसियों पर सिलिंडर लेने पहुंच रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जरुरत के मुताबिक ही सिलिंडर लें। ब्लैक में सिलिंडर खरीदकर रखने की कोई आवश्यकता
नहीं है। गैस की कहीं कोई कमी नहीं है। जिले में पूरा स्टॉक मेंटेन किया जा रहा है। स्टॉक घटने ही नई आपूर्ति मंगा ली जाएगी। इसलिए अफवाहों पर ध्यान न दें, इससे कालाबाजारी को बढ़ावा मिलेगा। घरेलू खपत को दी गई प्राथमिकता सोमवार को केंद्र सरकार ने नए निर्देश जारी कर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी आपूर्ति को प्राथमिकता देने का फैसला किया है। इसके तहत कमर्शियल और औद्योगिक उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक दी गई है। इस फैसले के बाद शहर के होटल, रेस्तरां, ढाबे और बड़े किचन संचालकों में चिंता बढ़ गई है। कई प्रतिष्ठानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सप्लाई बहाल नहीं हुई तो उन्हें कामकाज सीमित करना पड़ सकता है। मौके का फायदा उठाने के लिए मुनाफाखोर हुए सक्रिय बढ़ते गैस संकट को देखते हुए मुनाफाखोर सक्रिय हो गए है। रेस्टोरेंट संचालकों ने बताया कि बताया कि 1500 रुपये में मिलने वाला सिलिंडर 1800 से 1900 रुपये में मिलना शुरू हो गया है। दूसरी तरफ घरेलू सिलिंडरों की बुकिंग न होने के कारण लोग ब्लैक में सिलिंडर खरीद रहे हैं। लोगों के मुताबिक, बुकिंग न होने की स्थिति में ब्लैक में 1100 रुपये में घरेलू सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है।
- हम बेटियों के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना लेकर आ रहे हैं...1
- Post by HTAUBR SQ NEWS1
- Post by Sonu Rajput1
- बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में घर के बाहर फायरिंग और धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वांछित आरोपी दीपक यादव (22) निवासी सर्वोदय नगर को गल्ला गोदाम रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। यह मामला 5 मार्च को दीपेश पंत के घर के बाहर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और फायरिंग से जुड़ा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दीपक यादव, मयंक गुप्ता और अमित साहू की पहचान हुई थी। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।1
- बरेली के धोपा मंदिर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाले विजय राठौर नाम के युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सुसाइड से पहले विजय राठौर ने करीब 32 मिनट का एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने सिस्टम और अपने करीबियों पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में विजय राठौर कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि “अब सहने की हिम्मत नहीं रही, मैं हार गया।” वीडियो में उन्होंने अपनी परेशानियों और मानसिक तनाव का जिक्र करते हुए कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में लगाए गए आरोपों की भी गंभीरता से जांच की जाएगी।1
- बड़े ब्रह्मपुरी में चल रही रामलीला में आज हनुमान द्वारा लंका दहन का मंचन किया गया1
- *थाना कैंट, बरेली क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की प्राप्त सूचना पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में श्री आशुतोष शिवम CO CITY 1ST की बाइट।*1
- इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना स्थल मिनी बाईपास चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए, जिससे जांच में बाधा आ रही है। सीबीगंज थाना क्षेत्र की वेस्ट एंड कॉलोनी निवासी व्यापारी सुखबीर सिंह अपनी दुकान बंद कर पत्नी परविंदर कौर के साथ घर लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे खंडेलवाल हीरो एजेंसी के पास पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने परविंदर कौर के हाथ से हैंडबैग छीन लिया।1