Shuru
Apke Nagar Ki App…
NEET - UG 2025 - MBBS में फर्जी प्रमाण पत्रों से एडमिशन मामले में तीन अपराधी हुए गिरफ्तार । NIU NEET - UG 2025 - MBBS में फर्जी प्रमाण पत्रों से एडमिशन मामले में तीन अपराधी हुए गिरफ्तार, दूंन SSP व् SIT टीम की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिली अहम जानकारी । NIU #UttarakhandFakeCertificates #NEETUG2025 #freedomfighterdependentcertificate मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तराखंड Dehradun Police
Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
NEET - UG 2025 - MBBS में फर्जी प्रमाण पत्रों से एडमिशन मामले में तीन अपराधी हुए गिरफ्तार । NIU NEET - UG 2025 - MBBS में फर्जी प्रमाण पत्रों से एडमिशन मामले में तीन अपराधी हुए गिरफ्तार, दूंन SSP व् SIT टीम की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिली अहम जानकारी । NIU #UttarakhandFakeCertificates #NEETUG2025 #freedomfighterdependentcertificate मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तराखंड Dehradun Police
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे के भीतर अपने पद से इस्तीफा देने का अल्टीमेटम! CJP ने घोषणा की है कि यदि 48 घंटों में इस्तीफा नहीं दिया गया, तो देश भर में चुनाव आयोग के खिलाफ व्यापक आंदोलन और दिल्ली में 'जंतर-मंतर 2.0' जैसा विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। पार्टी ने एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम सूची से हटाने का आरोप लगाया है। कॉकरोच जनता पार्टी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के सामने तीन सूत्रीय मांगें रखी हैं और वर्तमान कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।1
- एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा स्थान - देहरादून रिपोर्ट - दीपक पंवार देहरादून। एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। अध्यक्ष पद के लिए प्राची शर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए मोनिका, सहसचिव पद के लिए संजना, महासचिव पद के लिए प्रीती, कोषाध्यक्ष पद के लिए मोनिका रौथान और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए सलोनी चुनाव मैदान में उतरेंगी। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी प्राची शर्मा ने छात्रहित से जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए एनसीसी की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसे शुरू कराने के लिए प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा कॉलेज में पानी की समस्या, खेल मैदान की बदहाल स्थिति, खराब बेंच और पर्याप्त लाइट की व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया गया। प्राची शर्मा ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर प्राचार्य को तीन बार ज्ञापन दिया गया, जिसके बाद पानी की टंकी को ठीक कराया गया। उन्होंने कहा कि खेल मैदान को भी दुरुस्त कराने की मांग की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को खेल सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने प्रवेश और परीक्षा परिणाम से जुड़ी समस्याओं पर भी चिंता जताई। प्राची शर्मा के अनुसार कई विद्यार्थियों की उपस्थिति गलत तरीके से अनुपस्थित दर्ज हो गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय को दो-तीन बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी भी कई विद्यार्थियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति रिकॉर्ड को दुरुस्त कराने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने कॉलेज में शिक्षकों की कमी को भी प्रमुख मुद्दा बताया। उनके अनुसार कॉलेज में वर्तमान में करीब 13 शिक्षक हैं, जबकि विद्यार्थियों की संख्या करीब 1600-1700 है और शिक्षकों के अधिक पदों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक संख्या बढ़ाने की मांग भी छात्रसंघ के प्रमुख एजेंडे में शामिल रहेगी। Byte - सेलजा1
- 🚨 अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई।।। The Aman Times ऋषिकेश/देहरादून 🚨 अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई ऋषिकेश के रुषाफॉर्म गुमानीवाला के पास जंगल में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर करीब 2000 किलो लहन और 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की। टीम ने मौके पर लहन को नष्ट किया। फरार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- 11 से 19 अक्टूबर तक आयोजित होगा जनपद का सबसे पुराना एवं प्रमुख श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला नरेंद्रनगर तहसील सभागार में आज माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल की उपस्थिति में श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए 11 समितियों का गठन करते हुए विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में स्वास्थ्य शिविर, खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैनर एवं प्रचार-प्रसार, एलईडी व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विभागवार दायित्व निर्धारित किए गए। संबंधित अधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध एवं बेहतर समन्वय के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि इस वर्ष श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का 50वां आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने मेले के प्रारंभिक स्वरूप और इसके आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तत्कालीन जिलाधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह पांगती के योगदान को सांझा करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 50वें वर्ष के इस आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए सभी को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण एकीकरण कार्यक्रम है, जिसे सफल और आकर्षक बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने सभी विभागों एवं समितियों को आपसी कोऑर्डिनेशन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी समितियां समय से बैठक कर अपनी कार्ययोजना तैयार करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या या आवश्यकता सामने आने पर तत्काल अवगत कराएं, ताकि उसका समय रहते समाधान किया जा सके। उन्होंने संबंधित विभागों को समय से अपनी-अपनी टीमों को मोबिलाइज करने तथा पूरे मनोयोग से कार्य करते हुए मेले को सफल बनाने के निर्देश दिए। अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर राजेन्द्र विक्रम सिंह पंवार ने बैठक में सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले ने वर्षों के दौरान निरंतर विस्तार किया है। उन्होंने बताया कि मेले का आयोजन प्रारंभिक दौर में लगभग चार हजार रुपये की व्यवस्था से शुरू हुआ था, जो आज बढ़कर एक करोड़ रुपये से अधिक तक पहुंच गया है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए मेले को सफल बनाने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का आयोजन 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक कुल नौ दिनों के लिए किया जाएगा। बैठक में मेले को व्यवस्थित, आकर्षक एवं भव्य स्वरूप देने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ऋषिकेश नगर निगम मेयर शम्भू पासवान, नगर पंचायत तपोवन अध्यक्ष विनीता बिष्ट, अध्यक्ष नगर पंचायत गजा कुंवर सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख दीक्षा राणा, ईओ नगर पालिका परिषद नरेन्द्रनगर एलम सिंह रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, विभिन्न समितियों के सदस्य एवं मीडिया के लोग उपस्थित रहे।1
- गणेश चतुर्दशी पर आज बड़ी संख्या में अन्य प्रदेशों के श्रद्धालु हरिद्वार में गणेश प्रतिमाएं गंगा में विसर्जित करने के लिए पहुंच रहे हैं हालांकि गंगा और नदियों में प्रतिमाएं डालने पर प्रतिबंध है।नियम न जानने के कारण थोड़ी देर पूर्व दिल्ली के श्रद्धालु हरकी पैड़ी पर गणेश विसर्जन के लिए पहुंच गए। सूचना पर चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और श्रद्धालुओं को नियमों की जानकारी दी और श्रद्धालुओं को प्रतिमा विसर्जन के लिए वीआईपी घाट के सामने नगरनिगम द्वारा बनाए गए प्रतिमा विसर्जन कुंड भेजा।1
- लुटेरी दुल्हन व उसके साथियों का हरिद्वार पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो महिलाओं सहित पांच आरोपी हुए गिरफ्तार। बहादराबाद पुलिस ने शादी के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करने वाली महिला एवं उसके साथियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों को दबोचा। दिनांक 24.09.2026 को वादी प्रवेश पुरी निवासी ग्राम दौलतपुर, हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गई कि उनके भाई योगेश पुरी के साथ विवाह करने वाली महिला ने पति को विश्वास में लेकर नशीला पदार्थ खिलाया और मौका पाकर घर से नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपिता एवं उसके साथियों को हिरासत नें लिया। आरोपियों के कब्जे से संबंधित सामान बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन सीज किया गया। कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। *नाम पता आरोपित* 1. महिला उम्र 21 वर्ष, मिर्जापुर, उ.प्र. 2. अब्दुल बारी पुत्र जुल्फकार, मिर्जापुर, उ.प्र. 3. महिला, शामली, उ.प्र. 4. पुनीत कुमार पुत्र मुकेश कुमार, शामली, उ.प्र. 5. फतेह सिंह मीना पुत्र हरि किशन, भरतपुर, राजस्थान *बरामदगी* 1. 05 मोबाइल फोन 2. ₹70,000 नकद 3. नशीला पाउडर 4. घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन *पुलिस टीम* 1. व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल 2. उ0नि0 शमशेर अली 3. उ0नि0 कर्म सिंह 4. हे0का0 नरविन्दर सिंह 5. का0 सुनील तोमर1
- उत्तराखंड के क्रिकेटरों के लिए UPL बना सपनों की उड़ान का मंच, देहरादून वॉरियर्स ने जीता UPL महिला फाइनल । NIU उत्तराखंड के क्रिकेटरों के लिए UPL बना सपनों की उड़ान का मंच, देहरादून वॉरियर्स ने जीता UPL महिला फाइनल, खिलाड़ियों के लिए सालभर खुले स्टेडियम, CAU ने सरकार से की मांग, देखें वीडियो रिपोर्ट। NIU #CAU #UPL #CricketAssociationOfUttarakhand #UttarakhandPremiereLeague1
- बिहार में 23 सितंबर को हुई घटना में चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार!1
- अमरोहा प्रकरण पर सियासत गरम, पूर्व विधायक चैंपियन ने लगाए गंभीर आरोप, The Aman Times | रुड़की अमरोहा प्रकरण पर सियासत गरम, पूर्व विधायक चैंपियन ने लगाए गंभीर आरोप अमरोहा गेस्ट हाउस प्रकरण को लेकर खानपुर की सियासत गरमा गई है। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने विधायक उमेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं विधायक उमेश कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका इस प्रकरण से कोई लेना-देना नहीं है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व विधायक ने फार्म हाउस की सीडीआर और वहां आने-जाने वालों की जांच की मांग की है। मामले में पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।2