छबड़ा में पर्युषण पर्व का छठा दिन: संयम ही जीवन की सच्ची सुगंध है - आयुष शास्त्री। छबड़ा(बारां) जीवन में अनंत इच्छाओं और इंद्रियों के वशीभूत होकर मनुष्य बाहरी आडंबरों में फंसकर जीवन को कष्टमय बना लेता है, जबकि इच्छाओं एवं इंद्रियों को वश में कर संयम से जीवन जीने वाला व्यक्ति भगवान की भक्ति के साथ सन्मार्ग पर चलकर भव-भव के कष्टों से मुक्ति पा सकता है।यह सद्-प्रवचन स्थानीय दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व के छठे दिन 'संयम धर्म' विषय पर बोलते हुए सांगानेर से पधारे विद्वान भैया जी आयुष शास्त्री ने व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि संयम से जीवन जीने वाला व्यक्ति संसार में सदा सुखी रहता है तथा उस पर भगवान की कृपा भी बनी रहती है। ऐसा व्यक्ति ज्यादा परिग्रह से दूर रहता है और थोड़े में भी संतुष्ट रहता है। संयम ही जीवन की सच्ची सुगंध है, जो आत्मा को शुद्ध, शांत एवं प्रकाशमय बनाता है।समाज अध्यक्ष प्रकाश चन्द जैन लुहाड़िया एवं महिला मण्डल अध्यक्ष निधि पाटनी ने बताया कि स्थानीय दिगंबर जैन समाज द्वारा पर्वराज पर्युषण पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिर जी में नित्य प्रतिदिन भगवान का अभिषेक, शांति धारा के साथ ही नित्य-नियम पूजा, दस लक्षण विधान सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का संगीतमय आयोजन हो रहा है।पर्व के छठे दिन सुबह जिनेंद्र भगवान की अभिषेक शांति धारा हुई। इसके बाद भैया जी आयुष शास्त्री के सानिध्य में नित्य नियम पूजा के अंतर्गत नव देवता, शीतलनाथ भगवान, महावीर स्वामी, सोलह कारण जी एवं दस लक्षण धर्म में संयम धर्म की पूजा हुई, तत्पश्चात दस लक्षण विधान की पूजा संपन्न हुई।शांति धारा करने का सौभाग्य 8100 रुपये की बोली लगाकर पूर्व चेयरमैन कैलाश चन्द, राकेश कुमार, चेतन कुमार ने प्राप्त किया। वहीं रविवार को आरती करने का सौभाग्य ऋषभ चन्द, नरेंद्र कुमार, गौरव कुमार, सौरभ कुमार पाटनी ने बोली लगाकर प्राप्त किया। रात्रि में महाआरती का आयोजन हुआ।रात्रि में नेहा पाटनी द्वारा 'स्वयं खेलो-स्वयं जीतो' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान अंशुल पाटनी, द्वितीय स्थान रोशनी सेठी एवं तृतीय स्थान रजनी जैन भारिल्ल ने प्राप्त किया।
छबड़ा में पर्युषण पर्व का छठा दिन: संयम ही जीवन की सच्ची सुगंध है - आयुष शास्त्री। छबड़ा(बारां) जीवन में अनंत इच्छाओं और इंद्रियों के वशीभूत होकर मनुष्य बाहरी आडंबरों में फंसकर जीवन को कष्टमय बना लेता है, जबकि इच्छाओं एवं इंद्रियों को वश में कर संयम से जीवन जीने वाला व्यक्ति भगवान की भक्ति के साथ सन्मार्ग पर चलकर भव-भव के कष्टों से मुक्ति पा सकता है।यह सद्-प्रवचन स्थानीय दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व के छठे दिन 'संयम धर्म' विषय पर बोलते हुए सांगानेर से पधारे विद्वान भैया जी आयुष शास्त्री ने व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि संयम से जीवन जीने वाला व्यक्ति संसार में सदा सुखी रहता है तथा उस पर भगवान
की कृपा भी बनी रहती है। ऐसा व्यक्ति ज्यादा परिग्रह से दूर रहता है और थोड़े में भी संतुष्ट रहता है। संयम ही जीवन की सच्ची सुगंध है, जो आत्मा को शुद्ध, शांत एवं प्रकाशमय बनाता है।समाज अध्यक्ष प्रकाश चन्द जैन लुहाड़िया एवं महिला मण्डल अध्यक्ष निधि पाटनी ने बताया कि स्थानीय दिगंबर जैन समाज द्वारा पर्वराज पर्युषण पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिर जी में नित्य प्रतिदिन भगवान का अभिषेक, शांति धारा के साथ ही नित्य-नियम पूजा, दस लक्षण विधान सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का संगीतमय आयोजन हो रहा है।पर्व के छठे दिन सुबह जिनेंद्र भगवान की अभिषेक शांति धारा हुई। इसके बाद भैया जी आयुष शास्त्री के
सानिध्य में नित्य नियम पूजा के अंतर्गत नव देवता, शीतलनाथ भगवान, महावीर स्वामी, सोलह कारण जी एवं दस लक्षण धर्म में संयम धर्म की पूजा हुई, तत्पश्चात दस लक्षण विधान की पूजा संपन्न हुई।शांति धारा करने का सौभाग्य 8100 रुपये की बोली लगाकर पूर्व चेयरमैन कैलाश चन्द, राकेश कुमार, चेतन कुमार ने प्राप्त किया। वहीं रविवार को आरती करने का सौभाग्य ऋषभ चन्द, नरेंद्र कुमार, गौरव कुमार, सौरभ कुमार पाटनी ने बोली लगाकर प्राप्त किया। रात्रि में महाआरती का आयोजन हुआ।रात्रि में नेहा पाटनी द्वारा 'स्वयं खेलो-स्वयं जीतो' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान अंशुल पाटनी, द्वितीय स्थान रोशनी सेठी एवं तृतीय स्थान रजनी जैन भारिल्ल ने प्राप्त किया।
- कंवरपुरा-मड़वालान में तेजा नवमी पर सजी भव्य भजन संध्या, देर रात तक बहा भक्ति रस सूमर। क्षेत्र के कंवरपुरा-मड़वालान में तेजा नवमी के पावन पर्व पर रविवार रात वीर तेजाजी महाराज के दरबार में भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। ‘एक शाम वीर तेजाजी महाराज के नाम’ कार्यक्रम में देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे। भक्ति संगीत के साथ पारंपरिक घोड़ी नृत्य और भक्ति नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। मंदिर प्रांगण में रात 9 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भजन संध्या का शुभारंभ हुआ। भजन गायिका आशा वर्मा और गायक भरत (पंकज) ने वीर तेजाजी महाराज के जीवन और अमर गाथा पर आधारित भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु झूम उठे। इस दौरान पूरा परिसर ‘जय तेजाजी महाराज’ के जयकारों से गूंजता रहा। भक्ति नृत्य और घोड़ी नृत्य ने बांधा समां कार्यक्रम में धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी श्रद्धालुओं का मन मोहा। नृत्यांगना दिव्या कुमारी ने भावपूर्ण भक्ति नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं कलाकार शिवराज के पारंपरिक घोड़ी नृत्य ने दर्शकों को रोमांचित किया। प्रस्तुति के दौरान पांडाल में मौजूद ग्रामीणों ने तालियां बजाकर कलाकार का उत्साह बढ़ाया। आयोजन में कंवरपुरा-मड़वालान सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की गईं। देर रात कार्यक्रम का समापन महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।1
- मनोहर थाना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता छोटा रपट जो प्रतिवर्ष क्षतिग्रस्त हो रहा एक हजार बच्चों कि रोज आवाजाही में बाधक मनोहर थाना विधायक गोविंद रानीपुरिया से क्षैत्र कि समस्या कि लंबे समय से मांग पर ध्यान देने कि मांग राष्ट्रवादी पार्टी जिला अध्यक्ष झालावाड़ जितेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मनोहरथाना में जहां अनेक वर्षों से बड़ी मांग कालीखांड नंदी कि पुलिया का पुनः निर्माण कार्य शुरू हो क्षतिग्रस्त हर वर्ष हो रही स्थाई समाधान कि जरूरत है वहीं दुसरी तरफ से तीन किलोमीटर चक्कर लगाकर लोगों को बारिश में आवागमन करना पड़ता है वहीं मनोहर थाना कि किले को जल दुर्ग घोषित किया है उसी दिशा में बड़े स्तर पर एक महत्वपूर्ण मार्ग कि भी अत्यंत आवश्यक जरूरत है,सीधा मार्ग वहां जाने कि बन सकता है,एक पंथ दो काज सहजता से मुख्य मार्ग पर से नवीन जरूरत है जिसका कार्य महत्त्वपूर्ण भूमिका हेतु नगरपालिका मनोहरथाना भाजपा सरकार है इसकि उच्च स्तरीय समिक्षा बैठक आयोजित कर स्थाई समाधान कि मांग उठाई जाए1
- #बारां बारां-बारां नगर परिषद का परिणाम जारी, नगर परिषद में आप की शीतल राठौर हुई विजय #बारांनगरपरिषद @BHARAT_NEWS_24_BARAN #बारां बारां-बारां नगर परिषद का परिणाम जारी, नगर परिषद में आप की शीतल राठौर हुई विजय #बारांनगरपरिषद @BHARAT_NEWS_24_BARAN1
- झालावाड़ नगर परिषद के सभापति बने राजेश गुर्जर , कांग्रेस के राजेश गुर्जर ने भाजपा के राजकुमार सोनी को हराया, चुनाव संपन्न झालावाड़। नगर परिषद सभापति चुनाव में कांग्रेस के राजेश गुर्जर निर्वाचित हुए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सोनी को हराया। राजेश गुर्जर को 30 और राजकुमार सोनी को 15 वोट मिले।1
- डीपी में करंट आने से गोवंश की तड़प-तड़पकर मौत, विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* *डीपी में करंट आने से गोवंश की तड़प-तड़पकर मौत, विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल* आरोन। शहर में विद्युत विभाग की डीपी एवं विद्युत व्यवस्था से जुड़ी लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। शहर में कई स्थानों पर डीपी में करंट आने की शिकायतें सामने आने के बाद भी उचित सुरक्षा व्यवस्था नहीं किए जाने से गोवंश के करंट की चपेट में आने की घटनाएं लगातार होने का आरोप है। गौरक्षकों का कहना है कि इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई बार आवेदन देकर डीपी एवं विद्युत लाइनों की जांच कराने तथा जहां करंट आने की स्थिति बन रही है, वहां आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। सोमवार को एक बार फिर करंट की चपेट में आने से एक गोवंश की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। घटना के बाद गौरक्षकों एवं स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते विद्युत विभाग द्वारा शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीपी की जांच और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाते तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता था। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर विद्युत विभाग कब तक ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज करता रहेगा? क्या गोवंश इसी तरह विद्युत करंट की चपेट में आकर अपनी जान गंवाते रहेंगे? स्थानीय लोगों एवं गौरक्षकों ने विद्युत विभाग से तत्काल सभी संवेदनशील डीपी की जांच कराकर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- झालावाड_ स्थानीय निकाय चुनाव 2026, झालावाड़ नगर परिषद सभापति के लिए मतदान,भाजपा के सभी 13 पार्षद पहुंचे मतदान के लिए,एक बस मे सवार होकर साथ पहुंचे मतदान के लिए,नगर परिषद कार्यालय में कर रहे मतदान,एक निर्दलीय पार्षद भी साथ में पहुंचा मतदान के लिए,नगर परिषद में कांग्रेस को मिला है 29 पार्षदों के साथ बहुमत। झालावाड़ नगरपरिषद के सभापति पद हेतु आयोजित चुनाव संपन्न हो गए हैं और कांग्रेस प्रत्याशी राजेश गुर्जर सभापति पद पर निर्वाचित किए गए हैं। झालावाड़ नगर परिषद में कुल 45 सीट है। सभापति के मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश गुर्जर के पक्ष में 30 वोट मिले, तो वहीं भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सोनी को 15 मत मिले। ऐसे में निर्वाचन अधिकारी द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी राजेश गुर्जर को सभापति निर्वाचित किया गया। परिणाम की घोषणा होते ही नगर परिषद के समीप समर्थकों का हुजूम जमा हो गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धिक गौरी, देवकीनंदन वर्मा सहित बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने माला पहनकर नवनिर्वाचित सभापति को बधाई दी। नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झालावाड़ शहर को क्लीन व ग्रीन रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उनके नेतृत्व में झालावाड़ शहर के विकास को गति दी जाएगी। निकाय से जुड़े प्रमाण पत्र और पट्टों को अविलंब जारी करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।4
- भुवाखेड़ी में आध्यात्मिक चेतना का संगम: खाटूश्याम मंदिर में आचार्य कन्हैया भारद्वाज की सत्संग सभा सम्पन्न। *भुवाखेड़ी खाटूश्याम धाम में दिव्य सत्संग: वेदों के ज्ञान से ही सनातन की रक्षा संभव - आचार्य भारद्वाज।* छबड़ा:(बारां)कस्बे के निकट ग्राम भुवाखेड़ी स्थित श्री बाबा खाटूश्याम मंदिर परिसर में रविवार, 20 सितंबर 2026 को भव्य सत्संग सभा का आयोजन हुआ। अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र एवं श्री हनुमान सिद्ध साधनाश्रम अमीरपुरखेड़ी के संस्थापक तथा ओशो आशीष ध्यान केंद्र भुवाखेड़ी के संचालक एस.एल.नागर (स्वामी ध्यान गगन) ने बताया कि रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक चली इस सत्संग सभा में योगाचार्य आचार्य श्री कन्हैया भारद्वाज ने वेद, पुराण, उपनिषद एवं शास्त्रों के गूढ़ रहस्यों पर सारगर्भित प्रवचन दिया।सत्संग का शुभारंभ बाबा खाटूश्याम जी के विधिवत पूजन-अर्चन एवं श्रीचरणों में पुष्पहार अर्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन स्वामी ध्यान गगन ने किया। इस अवसर पर खाटूश्याम गौशाला अध्यक्ष रमेश धाकड़ और मंदिर कार्यकारिणी अध्यक्ष रामनिवास नागर द्वारा योग केंद्र की ओर से आचार्य श्री का तिलक, चंदन, माल्यार्पण, साफा बंधन एवं श्रीफल भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। अपने ओजस्वी उद्बोधन में आचार्य श्री कन्हैया भारद्वाज ने कहा कि "केवल कथा, भागवत और मंदिरों के निर्माण से हिन्दू धर्म नहीं बचेगा, जब तक हर हिन्दू इनमें निहित यथार्थ ज्ञान को आत्मसात नहीं करेगा।" उन्होंने बाबा खाटूश्याम जी के दिव्य जन्म की कथा, उनकी अलौकिक भक्ति और शक्ति पर विस्तार से प्रकाश डाला।आचार्य श्री ने आह्वान किया कि हर सनातनी घर में वेद, उपनिषद, पुराण और शास्त्रों का नित्य पठन-पाठन होना चाहिए, ताकि हमारी भावी पीढ़ी अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ सके। उन्होंने वेदोक्त शिक्षा के लिए गुरुकुल पद्धति के विद्यालयों की स्थापना पर भी जोर दिया।सत्संग सभा में मंदिर कमेटी सदस्य, यज्ञाचार्य परमानंद शर्मा (भीलवाड़ा नीचा) मंदिर पुजारी ललित वैष्णव, इंजीनियर अनिल तोमर, आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रभु दयाल शर्मा, योगाचार्य जगदीश चंद्र शर्मा, सतीश शर्मा आंचोली सहित समस्त श्याम भक्तों का तिलक-माला से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम भुवाखेड़ी के पटेल बाबूलाल धाकड़ के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।सत्संग का समापन ध्यान अभ्यास और आभार के साथ हुआ।4
- *तेजा दशमी पर उमड़ी आस्था, सर्पों के साथ पहुंचे सपेरे* *बारां। शहर में तेजा दशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कई सपेरे सर्पों के साथ पहुंचे, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने तेजाजी महाराज की पूजा-अर्चना कर दूध व प्रसाद चढ़ाया और सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे क्षेत्र में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा।* *तेजा दशमी पर उमड़ी आस्था, सर्पों के साथ पहुंचे सपेरे* *बारां। शहर में तेजा दशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कई सपेरे सर्पों के साथ पहुंचे, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने तेजाजी महाराज की पूजा-अर्चना कर दूध व प्रसाद चढ़ाया और सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे क्षेत्र में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा।*2
- एन एस एस का प्रथम एक दिवसीय शिविर आयोजित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झालावाड़ आपणो पत्रकार झालावाड़ दीपक शर्मा एन एस एस का प्रथम एक दिवसीय शिविर आयोजित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झालावाड़ आपणो पत्रकार झालावाड़ दीपक शर्मा1