logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुरादाबाद में घर में घुसकर दबंग की शर्मनाक करतूत,नाबालिग बेटी के सामने बकी गंदी गालियां #मुरादाबाद में घर में घुसकर दबंग की शर्मनाक करतूत ✍️नाबालिग बेटी के सामने बकी गं,दी गा,लियां ✍️सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना ✍️घर में बेटी के मां बाप नहीं थे ✍️मुगलपुरा के गुजराती मुहल्ले की घटना #Moradabad #CrimeNews #Goons UP Police Moradabad Police

3 hrs ago
user_Uttar pradesh ki takat
Uttar pradesh ki takat
Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

मुरादाबाद में घर में घुसकर दबंग की शर्मनाक करतूत,नाबालिग बेटी के सामने बकी गंदी गालियां #मुरादाबाद में घर में घुसकर दबंग की शर्मनाक करतूत ✍️नाबालिग बेटी के सामने बकी गं,दी गा,लियां ✍️सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना ✍️घर में बेटी के मां बाप नहीं थे ✍️मुगलपुरा के गुजराती मुहल्ले की घटना #Moradabad #CrimeNews #Goons UP Police Moradabad Police

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 📌निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी,लगाई फटकार,जेई को सस्पेंड करने के निर्देश एंकर झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने गुरुवार शाम जालौन के कोंच रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक और माल गोदाम का जायजा लिया। कार्य की धीमी प्रगति पर डीआरएम ने ठेकेदारों और अभियंताओं पर नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई और तय समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लापरवाही बरतने पर डीआरएम ने एक जेई को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। डीआरएम ने बताया कि वह एट से कोंच तक ट्रैक का निरीक्षण करते हुए पहुंचे हैं। वर्तमान में इस रेल लाइन पर ट्रेनें 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती हैं। उनका प्रयास है कि इस मार्ग को तेज रफ्तार रेल लाइन के रूप में विकसित किया जाए। स्टेशन परिसर की साफ-सफाई पर उन्होंने संतोष जताया, लेकिन कुछ तकनीकी खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने रेलवे की खाली भूमि पर अस्थायी पार्क बनाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा। वहीं व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने एट-कोंच शटल ट्रेन का उरई और एट स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों से समन्वय कराने की मांग रखी। निरीक्षण के समय रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    1
    📌निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी,लगाई फटकार,जेई को सस्पेंड करने के निर्देश
एंकर
झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने गुरुवार शाम जालौन के कोंच रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक और माल गोदाम का जायजा लिया। कार्य की धीमी प्रगति पर डीआरएम ने ठेकेदारों और अभियंताओं पर नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई और तय समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लापरवाही बरतने पर डीआरएम ने एक जेई को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।
डीआरएम ने बताया कि वह एट से कोंच तक ट्रैक का निरीक्षण करते हुए पहुंचे हैं। वर्तमान में इस रेल लाइन पर ट्रेनें 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती हैं। उनका प्रयास है कि इस मार्ग को तेज रफ्तार रेल लाइन के रूप में विकसित किया जाए। स्टेशन परिसर की साफ-सफाई पर उन्होंने संतोष जताया, लेकिन कुछ तकनीकी खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने रेलवे की खाली भूमि पर अस्थायी पार्क बनाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा। वहीं व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने एट-कोंच शटल ट्रेन का उरई और एट स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों से समन्वय कराने की मांग रखी। निरीक्षण के समय रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 min ago
  • गोल्डी मसाले के चेयरमैन सुरेन्द्र कुमार गुप्ता की पहल—अब तक 17.5 लाख थालियां वितरित, रोजाना 450 जरूरतमंदों को भोजन समाचार | कानपुर नगर (उत्तर प्रदेश) मानव सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गोल्डी मसाले के चेयरमैन सुरेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा संचालित “राम रोटी” सेवा पिछले 11 वर्षों से लगातार जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रही है। इस सेवा के माध्यम से अब तक लगभग 17 लाख 50 हजार थालियों में भोजन वितरित किया जा चुका है, जो अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि इस सेवा की शुरुआत 11 वर्ष पूर्व एक छोटे प्रयास के रूप में की गई थी, जिसका उद्देश्य अस्पतालों में दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भोजन उपलब्ध कराना था। आज यह पहल एक विशाल सेवा अभियान का रूप ले चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग 450 थालियों में भोजन वितरित किया जाता है। हजारों मरीज और उनके परिजन, जो इलाज के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से आते हैं, इस सेवा का लाभ उठाते हैं। “राम रोटी” के नाम से प्रसिद्ध यह पहल हर माह हजारों लोगों के लिए सहारा बन रही है। गुप्ता जी ने कहा कि यह सब ईश्वर की कृपा और समाज के सहयोग से संभव हो पाया है। निरंतर 11 वर्षों से बिना रुके यह सेवा जारी है, जो समाज में सेवा, समर्पण और करुणा की एक मिसाल पेश कर रही है। आज के दौर में जहां स्वार्थ हावी होता जा रहा है, वहीं “राम रोटी” जैसी पहलें मानवता को जीवित रखने का काम कर रही हैं। यह सेवा न केवल भूख मिटा रही है, बल्कि लोगों के दिलों में उम्मीद और विश्वास भी जगा रही है। रिपोर्ट: किशोर मोहन गुप्ता जिला: कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश
    2
    गोल्डी मसाले के चेयरमैन सुरेन्द्र कुमार गुप्ता की पहल—अब तक 17.5 लाख थालियां वितरित, रोजाना 450 जरूरतमंदों को भोजन
समाचार | कानपुर नगर (उत्तर प्रदेश)
मानव सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गोल्डी मसाले के चेयरमैन सुरेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा संचालित “राम रोटी” सेवा पिछले 11 वर्षों से लगातार जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रही है। इस सेवा के माध्यम से अब तक लगभग 17 लाख 50 हजार थालियों में भोजन वितरित किया जा चुका है, जो अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि इस सेवा की शुरुआत 11 वर्ष पूर्व एक छोटे प्रयास के रूप में की गई थी, जिसका उद्देश्य अस्पतालों में दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भोजन उपलब्ध कराना था। आज यह पहल एक विशाल सेवा अभियान का रूप ले चुकी है।
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग 450 थालियों में भोजन वितरित किया जाता है। हजारों मरीज और उनके परिजन, जो इलाज के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से आते हैं, इस सेवा का लाभ उठाते हैं। “राम रोटी” के नाम से प्रसिद्ध यह पहल हर माह हजारों लोगों के लिए सहारा बन रही है। गुप्ता जी ने कहा कि यह सब ईश्वर की कृपा और समाज के सहयोग से संभव हो पाया है। निरंतर 11 वर्षों से बिना रुके यह सेवा जारी है, जो समाज में सेवा, समर्पण और करुणा की एक मिसाल पेश कर रही है। आज के दौर में जहां स्वार्थ हावी होता जा रहा है, वहीं “राम रोटी” जैसी पहलें मानवता को जीवित रखने का काम कर रही हैं। यह सेवा न केवल भूख मिटा रही है, बल्कि लोगों के दिलों में उम्मीद और विश्वास भी जगा रही है।
रिपोर्ट: किशोर मोहन गुप्ता
जिला: कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • #मुरादाबाद में घर में घुसकर दबंग की शर्मनाक करतूत ✍️नाबालिग बेटी के सामने बकी गं,दी गा,लियां ✍️सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना ✍️घर में बेटी के मां बाप नहीं थे ✍️मुगलपुरा के गुजराती मुहल्ले की घटना #Moradabad #CrimeNews #Goons UP Police Moradabad Police
    1
    #मुरादाबाद में घर में घुसकर दबंग की शर्मनाक करतूत
✍️नाबालिग बेटी के सामने बकी गं,दी गा,लियां
✍️सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
✍️घर में बेटी के मां बाप नहीं थे 
✍️मुगलपुरा के गुजराती मुहल्ले की घटना
#Moradabad #CrimeNews #Goons UP Police Moradabad Police
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🎤एडिशनल एसपी ने कोतवाली का किया औचक निरीक्षण,पुलिस महकमे में मची हलचल🖥️ 📌अपराध समीक्षा बैठक की,पैदल गस्त कर व्यापारियों को CCTV लगाने के निर्देश
    1
    🎤एडिशनल एसपी ने कोतवाली का किया औचक निरीक्षण,पुलिस महकमे में मची हलचल🖥️
📌अपराध समीक्षा बैठक की,पैदल गस्त कर व्यापारियों को CCTV लगाने के निर्देश
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कोतवाली जालौन पुलिस टीम द्वारा गांजा तस्कर अनुराग प्रताप सिंह को 05 किलोग्राम गांजे के साथ गिऱफ्तार कर जेल भेजा गया ।
    1
    कोतवाली जालौन पुलिस टीम द्वारा गांजा तस्कर अनुराग प्रताप सिंह को 05 किलोग्राम गांजे  के साथ गिऱफ्तार कर जेल भेजा गया ।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जिले के जालौन नगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक नाराजगी ने शादी जैसे खुशहाल मौके को तनाव में बदल दिया। बताया जा रहा है कि दूल्हे द्वारा अपने चाचा को शादी में आमंत्रित न किए जाने से नाराज चाचा ने गुस्से में आकर दूल्हे के घर के मुख्य गेट को वेल्डिंग करवा कर पूरी तरह सील कर दिया। जानकारी के अनुसार, दूल्हा बारात लेकर शादी समारोह में गया हुआ था। इसी दौरान नाराज चाचा ने मौका पाकर घर के गेट को वेल्डिंग कराकर बंद करा दिया और उस पर ताला भी जड़ दिया। जब दूल्हा दुल्हन को लेकर वापस घर पहुंचा, तो मुख्य दरवाजा बंद और वेल्डिंग किया हुआ देखकर सभी हैरान रह गए। इस अप्रत्याशित स्थिति से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची जालौन कोतवाली पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए वेल्डिंग को तुड़वाया और गेट को खुलवाया। इसके बाद ही दुल्हन का गृह प्रवेश हो सका।
    2
    जिले के जालौन नगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक नाराजगी ने शादी जैसे खुशहाल मौके को तनाव में बदल दिया। बताया जा रहा है कि दूल्हे द्वारा अपने चाचा को शादी में आमंत्रित न किए जाने से नाराज चाचा ने गुस्से में आकर दूल्हे के घर के मुख्य गेट को वेल्डिंग करवा कर पूरी तरह सील कर दिया।
जानकारी के अनुसार, दूल्हा बारात लेकर शादी समारोह में गया हुआ था। इसी दौरान नाराज चाचा ने मौका पाकर घर के गेट को वेल्डिंग कराकर बंद करा दिया और उस पर ताला भी जड़ दिया। जब दूल्हा दुल्हन को लेकर वापस घर पहुंचा, तो मुख्य दरवाजा बंद और वेल्डिंग किया हुआ देखकर सभी हैरान रह गए। इस अप्रत्याशित स्थिति से परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची जालौन कोतवाली पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए वेल्डिंग को तुड़वाया और गेट को खुलवाया। इसके बाद ही दुल्हन का गृह प्रवेश हो सका।
    user_Reporter
    Reporter
    Credit reporting agency उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जनपद कानपुर देहात में अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, थाना मंगलपुर पर दिनांक 29.04.2026 को वादी राजेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी मुरली पुरवा, थाना दिबियापुर जनपद औरेया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना मंगलपुर पर मु0अ0सं0 108/2026 धारा 108 बीएनएस बनाम 1.निधी देवी पुत्री राजकुमार आदि पंजीकृत किया गया । थाना मंगलपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये अभियुक्त आकाश सिंह उर्फ सद्दाम पुत्र रामकुमार सिंह निवासी ग्राम मरहाना थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात हालपता वार्ड न0 18 भोलानगर झींझक थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात व अभियुक्ता 2. निधी देवी पुत्री राजकुमार निवासी मुरली पुरवा मजरा लछियामऊ थाना दिबियापुर जनपद औरेया, हाल पता वार्ड नं0 11 सुभाष नगर झींझक थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात को दिनांक 01.05.2026 को झींझक रेलवे स्टेशन के विपरीत दिशा खानपुर रोड़ थानाक्षेत्र मंगलपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त/अभियुक्ता को माननीय न्यायालय के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत किया गया । *गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरण-* 1. आकाश सिंह उर्फ सद्दाम उम्र करीब 33 वर्ष पुत्र रामकुमार सिंह निवासी मरहाना थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात, हाल पता वार्ड न0 18 भोलानगर झींझक थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात । 2. निधी देवी उम्र करीब 32 वर्ष पुत्री राजकुमार निवासी मुरली पुरवा मजरा लछियामऊ थाना दिबियापुर जनपद औरेया, हाल पता वार्ड नं0 11 सुभाष नगर झींझक थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात । *गिरफ्तार करने वाली थाना मंगलपुर पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक श्री महेश कुमार दुबे 2. उ0नि0 श्री मिलन सिरोही 3. म0हे0का0 196 सरिता यादव 4. रि0का0 1097 अभयप्रताप 5. रि0का0 1198 मो0 आलम
    1
    जनपद कानपुर देहात में अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, थाना मंगलपुर पर दिनांक 29.04.2026 को वादी राजेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी मुरली पुरवा, थाना दिबियापुर जनपद औरेया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना मंगलपुर पर मु0अ0सं0 108/2026 धारा 108 बीएनएस बनाम 1.निधी देवी पुत्री राजकुमार आदि पंजीकृत किया गया । थाना मंगलपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये अभियुक्त आकाश सिंह उर्फ सद्दाम पुत्र रामकुमार सिंह निवासी ग्राम मरहाना थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात हालपता वार्ड न0 18 भोलानगर झींझक थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात व अभियुक्ता 2. निधी देवी पुत्री राजकुमार निवासी मुरली पुरवा मजरा लछियामऊ थाना दिबियापुर जनपद औरेया, हाल पता वार्ड नं0 11 सुभाष नगर झींझक थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात को दिनांक 01.05.2026 को झींझक रेलवे स्टेशन के विपरीत दिशा खानपुर रोड़ थानाक्षेत्र मंगलपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त/अभियुक्ता को माननीय न्यायालय के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत किया गया । 
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरण-*
1.	आकाश सिंह उर्फ सद्दाम उम्र करीब 33 वर्ष पुत्र रामकुमार सिंह निवासी मरहाना थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात, हाल पता वार्ड न0 18 भोलानगर झींझक थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात ।
2.	निधी देवी उम्र करीब 32 वर्ष पुत्री राजकुमार निवासी मुरली पुरवा मजरा लछियामऊ थाना दिबियापुर जनपद औरेया, हाल पता वार्ड नं0 11 सुभाष नगर झींझक थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात ।
*गिरफ्तार करने वाली थाना मंगलपुर पुलिस टीम-*
1.	प्रभारी निरीक्षक श्री महेश कुमार दुबे 
2.	उ0नि0 श्री मिलन सिरोही 
3.	म0हे0का0 196 सरिता यादव 
4.	रि0का0 1097 अभयप्रताप 
5.	रि0का0 1198 मो0 आलम
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 30 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है आंधी और बारिश के कारण भीषण गर्मी से राहत भी मिली है, जिससे तापमान में 4-5°C की गिरावट आई है और अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान (33°C) से (36°C) के बीच दर्ज किया गया। आगरा, कानपुर, लखनऊ, नोएडा और बांदा जैसे प्रमुख जनपदों में मौसम परिवर्तनशील है। आज प्रमुख जिलों तापमान का तापमान इस प्रकार है : ☀️लखनऊ: लगभग (36°C - 42°C) (बादल और हल्की धूप) ☀️कानपुर: लगभग (33°C - 35°C) (आंशिक रूप से बादल) ☀️आगरा: लगभग (33°C - 35°C) (तेज हवाओं के साथ बारिश) ☀️नोएडा/गाजियाबाद: लगभग (32°C - 34° C) (आंधी और ओलावृष्टि) ☀️बांदा/झांसी: लगभग (35°C - 37°C) अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहेगा और बारिश की संभावना बनी हुई है। व्यूरो रिपोर्ट: SONI NEWS
    1
    30 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है आंधी और बारिश के कारण भीषण गर्मी से राहत भी मिली है, जिससे तापमान में 4-5°C की गिरावट आई है और अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान (33°C) से (36°C) के बीच दर्ज किया गया। आगरा, कानपुर, लखनऊ, नोएडा और बांदा जैसे प्रमुख जनपदों में मौसम परिवर्तनशील है।
आज प्रमुख जिलों  तापमान का तापमान इस प्रकार है :
☀️लखनऊ: लगभग (36°C - 42°C) (बादल और हल्की धूप)
☀️कानपुर: लगभग (33°C - 35°C) (आंशिक रूप से बादल)
☀️आगरा: लगभग (33°C - 35°C) (तेज हवाओं के साथ बारिश)
☀️नोएडा/गाजियाबाद: लगभग (32°C - 34° C) (आंधी और ओलावृष्टि)
☀️बांदा/झांसी: लगभग (35°C - 37°C) 
अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहेगा और बारिश की संभावना बनी हुई है।
व्यूरो रिपोर्ट: SONI NEWS
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.