थाना शाहाबाद पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल खुलासा करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण, घरेलू बर्तन तथा नगदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार 28 जून 2026 को मोहल्ला खेड़ा बीबीजई निवासी श्रीमती नवेद अपरोज पत्नी आसिफ अहमद ने अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से आभूषण, बर्तन और अन्य सामान चोरी किए जाने की तहरीर थाना शाहाबाद में दी थी। इस पर मुकदमा संख्या 442/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई। जांच के दौरान पुलिस ने अलीम पुत्र जमील, अक्षय उर्फ संदीप पुत्र बैजू, राज पुत्र प्रमोद, अमन पुत्र ओमकार (सभी निवासी मोहल्ला खेड़ा बीबीजई, थाना शाहाबाद) तथा आदित्य पुत्र सुभाष निवासी साहूकारा, थाना फरीदपुर जनपद बरेली को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी के आभूषण, तांबे, एल्यूमीनियम व स्टील के बर्तन तथा नगदी बरामद की गई। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
थाना शाहाबाद पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल खुलासा करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण, घरेलू बर्तन तथा नगदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार 28 जून 2026 को मोहल्ला खेड़ा बीबीजई निवासी श्रीमती नवेद अपरोज पत्नी आसिफ अहमद ने अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से आभूषण, बर्तन और अन्य सामान चोरी किए जाने की तहरीर थाना शाहाबाद में दी थी। इस पर मुकदमा संख्या 442/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई। जांच के दौरान पुलिस ने अलीम पुत्र जमील, अक्षय उर्फ संदीप पुत्र बैजू, राज पुत्र प्रमोद, अमन पुत्र ओमकार (सभी निवासी मोहल्ला खेड़ा बीबीजई, थाना शाहाबाद) तथा आदित्य पुत्र सुभाष निवासी साहूकारा, थाना फरीदपुर जनपद बरेली को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी के आभूषण, तांबे, एल्यूमीनियम व स्टील के बर्तन तथा नगदी बरामद की गई। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- थाना शाहाबाद पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल खुलासा करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण, घरेलू बर्तन तथा नगदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार 28 जून 2026 को मोहल्ला खेड़ा बीबीजई निवासी श्रीमती नवेद अपरोज पत्नी आसिफ अहमद ने अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से आभूषण, बर्तन और अन्य सामान चोरी किए जाने की तहरीर थाना शाहाबाद में दी थी। इस पर मुकदमा संख्या 442/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई। जांच के दौरान पुलिस ने अलीम पुत्र जमील, अक्षय उर्फ संदीप पुत्र बैजू, राज पुत्र प्रमोद, अमन पुत्र ओमकार (सभी निवासी मोहल्ला खेड़ा बीबीजई, थाना शाहाबाद) तथा आदित्य पुत्र सुभाष निवासी साहूकारा, थाना फरीदपुर जनपद बरेली को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी के आभूषण, तांबे, एल्यूमीनियम व स्टील के बर्तन तथा नगदी बरामद की गई। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- शाहाबाद के मोहल्ला खेड़ा बीबीजई स्थित एक मकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में चोरी के सामान सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, शाहाबाद पुलिस ने दो अन्य चोरियों का भी खुलासा किया है। इस कार्रवाई से स्थानीय निवासियों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। पुलिस की तत्परता और कुशल जांच से अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाया गया है।1
- हरदोई जिले के सुरसा थाना पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 254/2026 में बीएनएस की धारा 105/61(2) से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।1
- शाहजहाँपुर जिले में अनुभवी पत्रकारों की आवाजाही का सिलसिला जारी है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, कई वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस आवाजाही का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि यह स्थानीय मीडिया उद्योग में चल रही उथल-पुथल का हिस्सा हो सकता है। इस घटना ने जिले के पत्रकारिता जगत में खलबली मचा दी है और कई सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- शाहजहांपुर में कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करना सभी विभागों की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि कांवड़ यात्रा क्षेत्र को 6 जोन और 17 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सभी क्षेत्रों में जोनल, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है, ताकि व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी हो सके। जिलाधिकारी ने नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बनाया जाए। सड़क के सभी गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ढीले बिजली के तार ठीक किए जाएं, खुले ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित किया जाए तथा बिजली के पोलों पर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि श्रावण मास में शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। डीएम ने साफ निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर संचालित सभी मांस की दुकानें शत-प्रतिशत बंद रहेंगी। साथ ही सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में सभी व्यवस्थाएं पूरी करें। उन्होंने निर्देशित किया कि अल्लागंज, जलालाबाद, कांट, बरेली मोड़, हथौड़ा और जरियनपुर में कांवड़ सेवा शिविर स्थापित किए जाएं। इन शिविरों में स्वास्थ्य सेवाएं, श्रद्धालुओं के बैठने और विश्राम की व्यवस्था के साथ आवश्यक कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल और प्रत्येक 7 से 8 किलोमीटर की दूरी पर रैन बसेरा, शौचालय, स्नानघर तथा चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ढाई घाट सहित प्रमुख स्थलों पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए कि यात्रा मार्ग पर आयुर्वेदिक और एलोपैथिक चिकित्सा शिविर लगाए जाएं तथा जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। प्रमुख स्थानों पर एंबुलेंस तैनात रखने के भी निर्देश दिए गए ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके। खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि यात्रा मार्ग पर संचालित सभी होटल, ढाबों और खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जाए। प्रत्येक दुकान पर नाम और रेट सूची प्रदर्शित हो, दुकानदार पहचान पत्र धारण करें तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। लोक निर्माण विभाग को सड़क किनारे पेड़ों की आवश्यक छंटाई कर मार्ग को बाधारहित बनाने तथा प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा-2026 के सफल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।1
- उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक निलंबित सीडीपीओ पर कार्यालय में बैठकर काम करने का आरोप लगा है। इस मामले में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने हड़कंप मचा दिया है। वीडियो में कथित तौर पर निलंबित सीडीपीओ को कार्यालय में काम करते देखा जा सकता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से प्रशासन में खलबली मच गई है और मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जांच के आदेश दिए हैं। वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और निलंबित सीडीपीओ से भी पूछताछ की जाएगी। इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोगों में नाराजगी फैल गई है।1
- थाना शाहाबाद पुलिस ने मंदिर से स्ट्रीट लाइट चोरी के मामले का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो स्ट्रीट लाइट और 1,015 रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 23 जुलाई 2026 को वादी मन्नूलाल पुत्र सोवरनलाल, निवासी ग्राम हुसेपुर लुकमान, थाना शाहाबाद, जनपद हरदोई ने तहरीर देकर बताया था कि गांव के मंदिर में लगी स्ट्रीट लाइट एवं पीतल का घंटा चोरी हो गया है। इस संबंध में थाना शाहाबाद पर मुकदमा संख्या 496/2026, धारा 305(d) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने नामजद आरोपी अंकुल उर्फ अंकुर पुत्र श्रीकृष्ण, निवासी ग्राम सैदपुर, थाना बेहटा गोकुल, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो स्ट्रीट लाइट तथा 1,015 रुपये नकद बरामद किए गए। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- हरदोई–फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर गढ़िया नकटोरा के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसे के बाद सोमवार सुबह से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। ट्रक का वजन अधिक होने के कारण उसे निकालने के लिए तीन क्रेन की सहायता लेनी पड़ी। सुरक्षा कारणों से हाईवे पर यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया गया, जिससे हरदोई और फर्रुखाबाद दोनों दिशाओं में वाहनों का लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे नौकरीपेशा लोग, व्यापारी, स्कूली वाहन, एंबुलेंस और अन्य यात्री घंटों तक परेशान रहे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए जाम खुलवाने का प्रयास शुरू किया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को खाई से बाहर निकाला गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि हरदोई–फर्रुखाबाद मार्ग पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से इस व्यस्त मार्ग पर बेहतर यातायात प्रबंधन, सुरक्षा इंतजाम और दुर्घटना रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।1