Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के सहमति से भाजपा जिला व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजकों और सहसंयोजकों की घोषणा की गई इस बार बलरामपुर जिले का कमान राजेश अग्रवाल को सौंपा गया है राजेश अग्रवाल शंकरगढ़ क्षेत्र के निवासी हैं संगठन में लगातार सक्रिय रहते हैं उनकी सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें भाजपा जिला व्यापारी प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया है मीडिया से चर्चा के दौरान राजेश अग्रवाल ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वहन वो पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पूरा करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार मेहनत करते रहेंगे उन्होंने हाई कमान का आभार व्यक्त किया है कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेताओं ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है भाजपा छत्तीसगढ़
Mr Dayashankar Yadav
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के सहमति से भाजपा जिला व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजकों और सहसंयोजकों की घोषणा की गई इस बार बलरामपुर जिले का कमान राजेश अग्रवाल को सौंपा गया है राजेश अग्रवाल शंकरगढ़ क्षेत्र के निवासी हैं संगठन में लगातार सक्रिय रहते हैं उनकी सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें भाजपा जिला व्यापारी प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया है मीडिया से चर्चा के दौरान राजेश अग्रवाल ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वहन वो पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पूरा करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार मेहनत करते रहेंगे उन्होंने हाई कमान का आभार व्यक्त किया है कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेताओं ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है भाजपा छत्तीसगढ़
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- भाजपा छत्तीसगढ़1
- जानकारी के अनुसार नहर पार में एक चौकीदार की संदिग्ध मौत के मामले में तमनार पुलिस ने त्वरित और सूक्ष्म विवेचना करते हुए अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है,बताया जा रहा है इस मामले कि जाँच में मृतक का साथी अजहर अली ही चौकीदार का हत्यारा निकला, जिसने हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए कई प्रकार कि झूठी कहानी गढ़ रहा था।पुलिस ने तत्काल संज्ञान में लेते हुवें आरोपि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।1
- Post by हमर जशपुर1
- Post by Ratan Choudhry1
- बलरामपुर कांग्रेस में 'साजिश' का पर्दाफाश: संजीत चौबे ने इस्तीफों की खबरों को नकारा बलरामपुर: पिछले कुछ दिनों से बलरामपुर जिले में कांग्रेस पार्टी के भीतर मचे उथल-पुथल और इस्तीफों की खबरों पर अब विराम लगता नजर आ रहा है। कांग्रेस नेता संजीत चौबे ने कड़े शब्दों में स्पष्ट किया है कि पार्टी में कोई टूट नहीं है, बल्कि कुछ लोग निजी स्वार्थ और अपनी 'अनुशंसा' (वर्चस्व) चमकाने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं। "हम निष्कासित नहीं, एकजुट हैं" संजीत चौबे ने मीडिया से खास बातचीत में उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें उनके और अरुण अग्रवाल के पार्टी से निष्कासन की बातें कही जा रही थीं। उन्होंने स्पष्ट किया: कोई निष्कासन नहीं: संजीत चौबे और अरुण अग्रवाल कभी भी पार्टी से निष्कासित नहीं हुए हैं। भ्रामक प्रचार: कुछ लोग जानबूझकर पार्टी को कमजोर करने और नेताओं को बदनाम करने के लिए इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं। षड्यंत्र का आरोप: उन्होंने कहा कि यह सारा खेल पार्टी के ही कुछ लोगों द्वारा रचा गया है ताकि वे खुद को पार्टी का हितैषी दिखा सकें। जमीनी स्तर पर करेंगे वापसी विवादों को पीछे छोड़ते हुए चौबे ने भविष्य की रणनीति साझा की। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सभी कांग्रेसी एकजुट होकर काम करेंगे। "हम सब एक हैं। हमारा एकमात्र लक्ष्य कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है। हम आने वाले समय में जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से जुड़कर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे और विरोधियों के मंसूबों को नाकाम करेंगे।" — संजीत चौबे, कांग्रेस नेता पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश इस बयान के बाद बलरामपुर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में एक नया संदेश गया है। इस्तीफों की खबरों से जो असमंजस की स्थिति बनी थी, उसे साफ करते हुए चौबे ने एकता का संदेश दिया है। अब देखना यह होगा कि इस बयान के बाद पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी कलह शांत होती है या नहीं।1
- गैस सिलेंडर छापेमारी के दौरान बढ़ा विवाद, पत्रकार से कथित अभद्रता; वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल छत्तीसगढ़ में घरेलू गैस कनेक्शन के दुरुपयोग को रोकने के लिए जिला प्रशासन और खाद्य विभाग द्वारा लगातार छापेमार कार्रवाई की जा रही है। छोटे ठेला-टपरी, चाय-नाश्ते की दुकानों और अन्य छोटे व्यवसायों में घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग को लेकर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि इसी कार्रवाई के दौरान अब प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। मामला बुधवार शाम करीब 6 बजे का बताया जा रहा है, जब फूड इंस्पेक्टर पुलिस कर्मचारियों के साथ 12वीं बटालियन के सामने स्थित एक छोटी चाय-नाश्ते की टपरी पर छापेमारी करने पहुंचीं। इस दौरान दुकान में घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग को लेकर कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान मौके पर मौजूद स्वतंत्र पत्रकार और पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके युवा राहुल जीत सिंह ने इस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए। राहुल का कहना था कि प्रशासन छोटे दुकानदारों पर तो लगातार कार्रवाई कर रहा है, लेकिन जहां बड़े स्तर पर गैस की कालाबाजारी हो रही है, वहां छापेमारी क्यों नहीं की जाती। राहुल जीत सिंह का आरोप है कि जब उन्होंने फूड इंस्पेक्टर से इस संबंध में सवाल पूछा तो उन्होंने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस बात को लेकर मौके पर माहौल गर्म हो गया और काफी देर तक बहस होती रही। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में कथित तौर पर फूड इंस्पेक्टर को कई बार यह कहते हुए सुना जा सकता है—“हाँ तुम हो, तुम हो इस लायक।” राहुल जीत सिंह का आरोप है कि यह टिप्पणी उनके प्रति अपमानजनक थी और इसी वजह से उन्होंने मौके पर ही माफी की मांग की। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद राहुल जीत सिंह और उनके साथ मौजूद लोगों ने फूड इंस्पेक्टर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कही। स्थिति को संभालने के लिए बाद में थाना प्रभारी और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। हालांकि राहुल अपनी मांग पर अड़े रहे और उन्होंने कहा कि जब तक उनसे अभद्रता के लिए माफी नहीं मांगी जाएगी, तब तक वे इस मामले को उठाते रहेंगे। इस पूरे मामले के दौरान एक और मुद्दा सामने आया है। राहुल जीत सिंह ने यह भी सवाल उठाया कि छापेमारी के लिए जिन गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया, उन पर बड़े अधिकारियों के नाम की नेम प्लेट लगी हुई थी। उन्होंने आपत्ति जताते हुए पूछा कि क्या किसी बड़े अधिकारी के नाम से दर्ज वाहन का संचालन कोई अन्य अधिकारी कर सकता है, या यह नियमों का उल्लंघन है। राहुल का कहना है कि यदि किसी अधिकारी के नाम की नेम प्लेट लगी गाड़ी का उपयोग नियमों के तहत सीमित है, तो फिर फूड इंस्पेक्टर द्वारा ऐसी गाड़ी का इस्तेमाल करना नियमों के साथ खिलवाड़ माना जा सकता है। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की है। अब इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या प्रशासन इस मामले में निष्पक्ष जांच करेगा या फिर कार्रवाई केवल सवाल उठाने वाले व्यक्ति तक ही सीमित रहेगी। कई लोगों का यह भी कहना है कि यदि प्रशासन गैस के दुरुपयोग पर कार्रवाई कर रहा है तो उसे बड़े स्तर पर होने वाली कालाबाजारी पर भी समान रूप से सख्ती दिखानी चाहिए। फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में अब यह देखना होगा कि पुलिस और जिला प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाते हैं और क्या फूड इंस्पेक्टर पर लगे आरोपों की भी जांच कर कार्रवाई की जाती है या नहीं।1
- पर्यटन स्थल मैनपाट में सैलानियों के लिए निर्मित सेला रिसॉर्ट को लेकर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने विधानसभा सत्र में उठाया सवाल। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र का मैनपाट ब्लॉक पर्यटन क्षेत्र है,जहां का वातावरण सैलानियों को हमेशा आकर्षित करता है, और हजारों सैलानी यहां घूमने आते हैं, जहां सैलानियों के ठहरने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सैला रिसॉर्ट का निर्माण 2019 से 2021 तक कराया गया है, जिसकी निर्माण लागत रु 2137.38लाख है,, जिसको लेकर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो जी ने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल जी से सदन में प्रश्न किया है, विधायक जी ने पूछा है कि सैला रिसॉर्ट कितने हेक्टेयर जमीन पर स्थापित है,यह किस समय निर्मित हुई थी और इसकी लागत क्या है,साथ ही निर्माण डी पी आर में क्या क्या सम्मिलित था , वर्तमान स्थिति में इसने क्या क्या सुविधा संचालित है,एवं रिसॉर्ट के मेंटनेंस हेतु कितनी राशि है, और इसमें किन किन कार्यों को सम्मिलित किया गया है, जिसपर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल जी ने जवाब दिया है कि सैला रिसॉर्ट पहाड़ व चट्टान मद की भूमि पर निर्मित है, और यह 8.093 हेक्टेयर जमीन पर अवस्थित है इसका निर्माण सन 2019 से 2021 तक किया गया है इसकी निर्माण लागत 2137.38 लाख रुपए है निर्माण डी पी आर में ट्रायबल वर्क शॉप सेंटर, सायकल ट्रैक, दो इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल, क्राफ्ट एवं हर्बल हाट, कैफेटेरिया, सोवेनियर शॉप, टूरिस्ट रिसेप्शन एंड फैसिलिटेशन सेंटर, पगोड़ा, ओपन एंफीथियेटर, ट्रायबल इंटरप्रिटेशन सेंटर,पार्किंग, ओवर हेड टैंक, सम्पवेल, बोरवेल,एवं वाटर सप्लाई पाइप लाइन, पम्प हाउस, गार्ड रूम लैंड स्केपिंग,ड्रेजर ,एंट्री गेट, टेंट प्लेटफॉर्म टॉयलेट,सोलर लाइट, इको कुकिंग स्पॉट , डे सेल्टर, वॉक वे, प्रोटेक्ट रेलिंग ब्रिज, पाथ वे, सी सी रोड लास्ट माइल, कनेक्टविटी, चैन लिंक फेंसिंग, एंड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट,को संचालित किया जा रहा है, साथ ही रिसॉर्ट के मंथली मेंटेनेंस के लिए 67,630.00 राशि निर्धारित है, जिसपर विधायक रामकुमार टोप्पो जी ने कहा है कि वर्तमान स्थिति में स्थल निरीक्षण की आवश्यकता है,क्योंकि अभी भी कुछ काम पूर्ण नहीं हुए हैं,, एवं जो मेंटिनेंस का कार्य है जिसमें अनुभव की आवश्यकता नहीं है उसमें लोकल सहायता समूह को शामिल करने की प्रक्रिया की जानी चाहिए, ताकि जो लोकल लोग हैं उनको भी रोजगार प्राप्त हो सके ,1
- Post by Mr Dayashankar Yadav1