logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विजिलेंस टीम में मंडिया रोड औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण कर 7 औद्योगिक इकाइयो को दिया नोटिस पाली, 04 अप्रैल। जिला कलेक्टर के निर्देशन में सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा पारित आदेशों तथा उच्च स्तरीय पारिस्थितिकी तंत्र निरीक्षण समिति की अनुपालना में जिला स्तर पर गठित विजिलेंस टीम द्वारा शुक्रवार को मंडिया रोड़ औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के क्षेत्रीय अधिकारी अमित सोनी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 07 औद्योगिक इकाइयों में अनियमितताएं पाई गई, जिनके विरुद्ध संबंधित इकाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योगों द्वारा अवैध रूप से अपशिष्ट जल के निःस्राव को रोकने एवं रीको औद्योगिक क्षेत्रों में अपशिष्ट जल बहाव की घटनाओं पर सतत निगरानी रखने के लिए विजिलेंस टीम का गठन किया। उन्होंने बताया कि पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

1 day ago
user_Dhala Ram Dewasi
Dhala Ram Dewasi
Local News Reporter रोहट, पाली, राजस्थान•
1 day ago
db6e8f70-85b5-44fe-a8e9-43ce9b10b80a

विजिलेंस टीम में मंडिया रोड औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण कर 7 औद्योगिक इकाइयो को दिया नोटिस पाली, 04 अप्रैल। जिला कलेक्टर के निर्देशन में सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा पारित आदेशों तथा उच्च स्तरीय पारिस्थितिकी तंत्र निरीक्षण समिति की अनुपालना में जिला स्तर पर गठित विजिलेंस टीम द्वारा शुक्रवार

4bd19241-3d16-4e5f-893b-63657cb65606

को मंडिया रोड़ औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के क्षेत्रीय अधिकारी अमित सोनी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 07 औद्योगिक इकाइयों में अनियमितताएं पाई गई, जिनके विरुद्ध संबंधित इकाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योगों द्वारा अवैध रूप से अपशिष्ट जल के

33989f79-51e9-419c-a3d0-101f6f252965

निःस्राव को रोकने एवं रीको औद्योगिक क्षेत्रों में अपशिष्ट जल बहाव की घटनाओं पर सतत निगरानी रखने के लिए विजिलेंस टीम का गठन किया। उन्होंने बताया कि पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    17 min ago
  • सोलह दिवसीय गणगौर पूजा बलावणी से एक दिन पूर्व लौटिए की रही धूम छोटी छोटी बच्चियों मै बढ़ा लोटिया का क्रेज, शहर के भीतरी क्षेत्र मै आज लोटीयो का मेला क़ल 16दिन की पूजा के बाद आज पवित्र सरोवर पदमसर से जल भर गवर माता को पिलिया गया जल क़ल होगा बैतमार मेला
    1
    सोलह दिवसीय गणगौर पूजा बलावणी से एक दिन पूर्व लौटिए की रही धूम 
छोटी छोटी बच्चियों मै बढ़ा लोटिया का क्रेज,
शहर के भीतरी क्षेत्र मै आज लोटीयो का मेला क़ल 
16दिन की पूजा के बाद आज पवित्र सरोवर पदमसर से जल भर गवर माता को पिलिया गया जल 
क़ल होगा बैतमार मेला
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • *’जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति दिशा की बैठक,* *सांसद चौधरी ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर दिए आवश्यक निर्देश, विभिन्न योजनाओं में प्रगति लायें - सांसद चौधरी* *कैबिनेट मंत्री कुमावत व अन्य विधायकों ने भी लिया भाग* पाली। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शनिवार को जिला परिषद सभागार में पाली लोकसभा सांसद पी.पी. चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में लोकसभा सांसद चौधरी ने विभिन्न केन्द्र प्रर्वतित योजनाओं के बारे में जानकारी ली और कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राज्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मिलकर विकास कार्यो को गति दे रहे है। सांसद चौधरी ने बैठक में विभिन्न विभागीय कार्यों योजनाओ की जानकारी ली और प्रगति लाने, बकाया कामो को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने इस अवसर पर बैठक में विभिन्न विभागों के ऐजेंडावार बिन्दुओं पर बारी-बारी से चर्चा की व गत बैठक की पालना रिपोर्ट प्रगति की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर सांसद ने प्रमुख विभागों जिनमें सार्वजनिक निर्माण विभाग सडक मरम्मत निर्माण की स्थिति, पीएमजेएसवाई, अटल पथ के कार्य गांरटी पीरीयड सडको, एनएच व एनएचाआई के बकाया कामों को पूर्ण करने के लिये व इसी प्रकार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कामों की प्रगति आगामी गर्मी के मौसम में पेयजल, जेजेएम, रोहट सोजत में पेयजल व्यवस्था खिंवाडा नदी पुलिया, रामपुरा में पाईपलाईन, रोड किंटंग, अवैध जल कनेक्शन हटाने के बारे में निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने बिजली विभाग को पीएम कुसुम योजना ,सूर्य घर योजना, गर्मी में बिजली व्यवस्था के बारे में झूलते तारों व पोल को ठीक करना, इसी प्रकार चिकित्सा विभाग में निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिंग कालेज के बारे में वयवंदन योजना, बांगड अस्पताल की व्यवस्थाओं, आक्सीजन उपलब्धता, मेडिकल उपकरणों के बारे में व जल संसाधन विभाग में बाधांं की स्थिति व जल उपलब्धता, व अन्य योजनाओं की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही जिले में रामसेतु की गिलहरी अभियान, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना की प्रगति को जाना। सांसद चौधरी ने बैठक में शिक्षा विभाग को जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत प्रस्ताव पर चर्चा, मिड डे मील, समग्र शिक्षा, बकाया विधालयों को आधारभूत संरचनाओं से जोडने, खेल मैदानो ंके प्रस्तावों के बारे में निर्देश दिये। इसी प्रकार पशुपालन विभाग की योजनाओं, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में विकसित भारत जी राम जी, प्रधानमंत्री आवास योजना, एमपीलैड कार्य, सांसद आदर्श ग्राम योजना , स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, स्वच्छ भारत मिशन के बारे में निर्देंश दिये। इसी प्रकार खनिज विभाग में अवैध माईनिंग के बारे में, पर्यावरण विभाग को प्रदूषण नियंत्रण स्लज निस्तारण, रसद विभाग पेट्रोल डीजल, गैस की उपलब्धता व प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, खाध सुरक्षा योजना, राजीविका विभाग , कृषि विभाग को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, खाद बीज व अनुदान पर कृषि यंत्र व औजारों, खरीफ, रबी फसलों की के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने जलग्रहण विकास एवं भूसरंक्षण विभाग विभिन्न गांवों को पेयजल उपलब्धता, महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनवाडीयों की स्थ्ति के लिये आवश्यक निर्देश, बैकों में केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की क्रियान्वति की जानकारी लेकर निर्देश दिये। बैठक में नगर निगम में अतिक्रमणों व नालों की साफ सफाई, निराश्रित पशुओं के बारे में निर्दैश, दूरसंचार विभाग इंटरनेट, रेलवेज, हाइवेज, रोडवेज ,वन विभाग, माइन्स, उधोग विभाग, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग, सूचना पौ्रधोगिकी विभाग आदि विभागों समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। सांसद चौधरी ने सभी अधिकारियों को संवेदनशील रहते हुए जनप्रतिनिधियों से समन्वय रखते हुए काम करने तथा आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने बैठक में गर्मी के मौसम में आमजन को पानी की उपलब्धता साथ ही बिजली स्थिति व सडकों के बारे, गौशालाओं के अनुदानों, नयी नंदी गौशाला व गौशाला खोलने के लिये व गोपालन समिति की बैठक व राज्य सरकार के आगामी दिनों में विभिन्न अभियानों एक पेड मां के नाम व अन्य अभियानों के सफल आयोजन के लिये कहा। बैठक मे पाली विधायक भीमराज भाटी, मारवाड विधायक केसाराम चौधरी, सोजत विधायक शोभा चौहान ने अपने क्षेत्र के बारे में कामो के लिये अपनी बात को रखा। बैठक में जिला कलक्टर डा रवीन्द्र गोस्वामी ने जिले में चल रही योजनाओं और कार्यो की प्रगति की जानकारी से अवगत कराया। जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी ने पीपीटी के माध्यम से गत बैठक की अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत की।
    1
    *’जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति  दिशा की बैठक,*
*सांसद चौधरी ने  विभिन्न योजनाओं  की जानकारी लेकर दिए आवश्यक निर्देश, विभिन्न योजनाओं में प्रगति लायें - सांसद चौधरी* 
*कैबिनेट मंत्री कुमावत व अन्य विधायकों ने भी लिया भाग*
पाली। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शनिवार को जिला परिषद सभागार में पाली लोकसभा सांसद पी.पी. चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में लोकसभा सांसद चौधरी ने विभिन्न केन्द्र प्रर्वतित योजनाओं के बारे में जानकारी ली और कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राज्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मिलकर विकास कार्यो को गति दे रहे है। 
सांसद चौधरी ने बैठक में विभिन्न विभागीय कार्यों योजनाओ की जानकारी ली और प्रगति लाने, बकाया कामो को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने इस अवसर पर बैठक में विभिन्न विभागों के ऐजेंडावार बिन्दुओं पर बारी-बारी से चर्चा की व गत बैठक की पालना रिपोर्ट प्रगति की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
इस अवसर सांसद ने प्रमुख विभागों जिनमें  सार्वजनिक निर्माण विभाग सडक मरम्मत निर्माण की स्थिति, पीएमजेएसवाई, अटल पथ के कार्य   गांरटी पीरीयड सडको, एनएच व एनएचाआई के बकाया कामों को पूर्ण करने के लिये व इसी प्रकार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कामों की प्रगति आगामी गर्मी के मौसम में पेयजल, जेजेएम, रोहट सोजत में पेयजल व्यवस्था खिंवाडा नदी पुलिया, रामपुरा में पाईपलाईन, रोड किंटंग, अवैध जल कनेक्शन हटाने के बारे में निर्देश दिये।  
बैठक में उन्होंने बिजली विभाग को पीएम कुसुम योजना ,सूर्य घर योजना, गर्मी में बिजली व्यवस्था के बारे में झूलते तारों व पोल को ठीक करना, इसी प्रकार चिकित्सा विभाग में निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिंग कालेज के बारे में वयवंदन योजना, बांगड अस्पताल की व्यवस्थाओं, आक्सीजन उपलब्धता, मेडिकल उपकरणों के बारे में व जल संसाधन विभाग में बाधांं की स्थिति व जल उपलब्धता, व अन्य योजनाओं की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही जिले में रामसेतु की गिलहरी अभियान, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना की प्रगति को जाना। 
सांसद चौधरी ने बैठक में शिक्षा विभाग को जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत प्रस्ताव पर चर्चा, मिड डे मील, समग्र शिक्षा, बकाया विधालयों को आधारभूत संरचनाओं से जोडने, खेल मैदानो ंके प्रस्तावों के बारे में निर्देश दिये। इसी प्रकार पशुपालन विभाग की योजनाओं, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में विकसित भारत जी राम जी, प्रधानमंत्री आवास योजना, एमपीलैड कार्य, सांसद आदर्श ग्राम योजना , स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, स्वच्छ भारत मिशन  के बारे में निर्देंश दिये। 
इसी प्रकार खनिज विभाग में अवैध माईनिंग के बारे में, पर्यावरण विभाग को प्रदूषण नियंत्रण स्लज निस्तारण, रसद विभाग पेट्रोल डीजल, गैस की उपलब्धता व प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, खाध सुरक्षा योजना, राजीविका विभाग , कृषि विभाग को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, खाद बीज व अनुदान पर कृषि यंत्र व औजारों, खरीफ, रबी फसलों की के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने जलग्रहण विकास एवं भूसरंक्षण विभाग विभिन्न गांवों को पेयजल उपलब्धता, महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनवाडीयों की स्थ्ति के लिये आवश्यक निर्देश, बैकों में केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की क्रियान्वति की जानकारी लेकर निर्देश दिये। बैठक में नगर निगम में अतिक्रमणों व नालों की साफ सफाई, निराश्रित पशुओं के बारे में निर्दैश, दूरसंचार विभाग इंटरनेट, रेलवेज, हाइवेज, रोडवेज ,वन विभाग, माइन्स, उधोग विभाग, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग, सूचना पौ्रधोगिकी विभाग आदि विभागों समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। सांसद चौधरी ने सभी अधिकारियों को संवेदनशील रहते हुए जनप्रतिनिधियों से समन्वय रखते हुए काम करने तथा आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। 
बैठक में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने बैठक में गर्मी के मौसम में आमजन को पानी की उपलब्धता साथ ही बिजली स्थिति व सडकों के बारे, गौशालाओं के अनुदानों, नयी नंदी गौशाला व गौशाला खोलने के लिये व गोपालन समिति की बैठक व राज्य सरकार के आगामी दिनों में विभिन्न अभियानों एक पेड मां के नाम व अन्य अभियानों के सफल आयोजन के लिये कहा। बैठक मे पाली विधायक भीमराज भाटी, मारवाड विधायक केसाराम चौधरी, सोजत विधायक शोभा चौहान ने अपने क्षेत्र के बारे में कामो के लिये अपनी बात को रखा। 
बैठक में जिला कलक्टर डा रवीन्द्र गोस्वामी  ने  जिले में चल रही योजनाओं और कार्यो की प्रगति की जानकारी से अवगत कराया। जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी ने पीपीटी के माध्यम से गत बैठक की अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत की।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल रानी प्रखंड के बिजोवा खंड में आगामी मंगलवार को 215 वीं सत्संग का आयोजन होगा विहिप के बाली जिला सत्संग प्रमुख पंडित श्रवण महाराज बिजोवा ने बताया कि हनुमान चौक में प्रत्येक मंगलवार को अब तक 214 सत्संग हो चुकी है कोई भी हिंदू किसी भी गांव का सत्संग करा सकता है विश्व हिंदू परिषद के आचार पद्धति से सत्संग होती है सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित तीन बार ओम का उच्चारण एकात्मता मंत्र विजय महामंत्र 13 बार श्री राम जय राम जय जय राम गणपति वंदना गुरु महिमा हनुमान चालीसा का पाठ देशभक्ति गीत आरती शांति पाठ एवं अंत में जय घोष होता है आगामी सत्संग श्रीमान रमेश कुमार सुपुत्र ढगलचंदजी टेलर द्वारा रखी गई है सत्संग के माध्यम से कार्यकर्ता का निर्माण करने हेतु निश्चित स्थान निश्चित वार निश्चित समय पर संतसग होती है यह जानकारी विहिप के मीडिया प्रभारी प्रभु राम चौधरी चौधरी ने दी
    1
    विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल रानी प्रखंड के बिजोवा खंड में आगामी मंगलवार को 215 वीं सत्संग का आयोजन होगा विहिप के बाली जिला सत्संग प्रमुख पंडित श्रवण महाराज बिजोवा ने बताया कि हनुमान चौक में प्रत्येक मंगलवार को अब तक 214 सत्संग हो चुकी है कोई भी हिंदू किसी भी गांव का सत्संग करा सकता है विश्व हिंदू परिषद के आचार पद्धति से सत्संग होती है सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित तीन बार ओम का उच्चारण एकात्मता मंत्र विजय महामंत्र 13 बार श्री राम जय राम जय जय राम गणपति वंदना गुरु महिमा हनुमान चालीसा का पाठ देशभक्ति गीत आरती शांति पाठ एवं अंत में जय घोष होता है आगामी सत्संग श्रीमान रमेश कुमार    सुपुत्र ढगलचंदजी टेलर द्वारा रखी गई है सत्संग के माध्यम से कार्यकर्ता का निर्माण करने हेतु निश्चित स्थान निश्चित वार निश्चित समय पर संतसग होती है यह जानकारी विहिप के मीडिया प्रभारी प्रभु राम चौधरी चौधरी ने दी
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • उदयपुर प्रवास के दौरान बांठिया ने राज्यपाल कटारिया को दी ट्रस्ट कार्यों की जानकारी बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व श्री चम्पालाल बाँठिया चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने दो दिवसीय उदयपुर प्रवास के दौरान पंजाब के महामहिम राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात कर चर्चा की। उदयपुर में पंजाब के महामहिम राज्यपाल व  चंडीगढ़ के प्रशासक व चम्पालाल बाँठिया चैरिटेबल ट्रस्ट के सरंक्षक गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात कर उनको गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।उन्होंने ट्रस्ट द्वारा वर्तमान में किए जा रहे सेवा कार्यों, सामाजिक सरोकारों एवं जनहित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, साथ ही आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने समाज सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया और कहा कि नशा मुक्ति अभियान वर्तमान समय की बड़ी आवश्यकता है। वहीं बांठिया ने बताया कि ट्रस्ट आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर विशेष अभियान चलाकर ट्रस्ट समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर सेवा कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी, ताकि जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
    2
    उदयपुर प्रवास के दौरान बांठिया ने राज्यपाल कटारिया को दी ट्रस्ट कार्यों की जानकारी
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व श्री चम्पालाल बाँठिया चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने दो दिवसीय उदयपुर प्रवास के दौरान पंजाब के महामहिम राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद
कटारिया से मुलाकात कर चर्चा की।
उदयपुर में पंजाब के महामहिम राज्यपाल व  चंडीगढ़ के प्रशासक व चम्पालाल बाँठिया चैरिटेबल ट्रस्ट के सरंक्षक गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात कर उनको गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।उन्होंने ट्रस्ट द्वारा वर्तमान में किए जा रहे सेवा कार्यों, सामाजिक सरोकारों एवं जनहित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, साथ ही आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की।
राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने समाज सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया और कहा कि नशा मुक्ति अभियान वर्तमान समय की बड़ी आवश्यकता है।
वहीं बांठिया ने बताया कि ट्रस्ट आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर विशेष अभियान चलाकर ट्रस्ट समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर सेवा कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी, ताकि जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • प्रेस नोट - जिला रावणा राजपूत महासभा एवं युवा महासभा संस्था जालौर तहसील शाखा आहोर के महासभा व युवा महासभा तहसील अध्यक्ष के चुनाव आहोर तहसील स्तरीय छात्रावास एवं सभा भवन मे सम्पन्न हुए, जिला मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट श्रवण सिंह सिसोदिया ने बताया कि रावणा राजपूत महासभा तहसील अध्यक्ष हेतु किशन सिंह राठौड़ कवराड़ा ने आवेदन पेश किया, जिसके बाद एक ही आवेदन पेश होने पर किशन सिंह राठौड़ कवराड़ा को तहसील अध्यक्ष महासभा निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी, इसके साथ ही युवा महासभा तहसील शाखा आहोर के तहसील अध्यक्ष युवा महासभा हेतु किशोर सिंह परमार व प्रेम सिंह मांगलिया ने आवेदन पेश किये, जिसके बाद आपसी समझाइस से एक आवेदन रहने पर प्रेम सिंह मांगलिया आहोर को तहसील युवा अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, इस अवसर पर जिला अध्यक्ष युवा महासभा सूर्यपाल सिंह मांगलिया, विशन सिंह सोलंकी, वीरेंद्र सिंह पंवार,बंसी सिंह चौहान, दलपत सिंह राठौड़ , परबत सिंह राजावत, भवानी सिंह नाथावत, परबत सिंह गेहलोत, अशोक सिंह मांगलिया, जीतेन्द्र सिंह नाथावत , बाबू सिंह मांगलिया, गजेंद्र सिंह मांगलिया, नारायण सिंह कवराडा, शंकर सिंह बुडतरा, कल्याण सिंह आहोर, परबत सिंह दयालपुरा, जीतू सिंह मांगलिया, विक्रम सिंह पंवार, प्रवीण सिंह मालपुरा ,उम्मेद सिंह पादरली, महेंद्र सिंह रोडला, जेठू सिंह पांचोटा, दलपत सिंह कवराडा,भंवर सिंह नाथावत, जोगेंद्र सिंह राठौड़, परबत सिंह सोलंकी, शैतान सिंह राजावत, गणपतसिंह मांगलिया, गणपतसिंह राठौड़,भेरू सिंह सोलंकी, महिपाल सिंह गेहलोत, रतन सिंह सोलंकी, देवेंद्र सिंह चौहान,श्रवण सिंह सोलंकी, डूंगर सिंह राठौड़, परबत सिंह दहिया, मालम सिंह मांगलिया सहित काफी संख्या मे समाज बंधु उपस्थित रहे
    3
    प्रेस नोट - जिला रावणा राजपूत महासभा एवं युवा महासभा संस्था जालौर तहसील शाखा आहोर के महासभा व युवा महासभा तहसील अध्यक्ष के चुनाव आहोर तहसील स्तरीय छात्रावास एवं सभा भवन मे सम्पन्न हुए, जिला मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट श्रवण सिंह सिसोदिया ने बताया कि रावणा राजपूत  महासभा तहसील अध्यक्ष हेतु किशन सिंह राठौड़ कवराड़ा ने आवेदन पेश किया, जिसके बाद एक ही आवेदन पेश होने पर किशन सिंह राठौड़ कवराड़ा को तहसील अध्यक्ष महासभा निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी, इसके साथ ही युवा महासभा तहसील शाखा आहोर के तहसील अध्यक्ष युवा महासभा हेतु किशोर सिंह परमार व प्रेम सिंह मांगलिया ने आवेदन पेश किये, जिसके बाद आपसी समझाइस से एक आवेदन रहने पर प्रेम सिंह मांगलिया आहोर को तहसील युवा अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, इस अवसर पर जिला अध्यक्ष युवा महासभा सूर्यपाल सिंह मांगलिया, विशन सिंह सोलंकी, वीरेंद्र सिंह पंवार,बंसी सिंह चौहान, दलपत सिंह राठौड़ , परबत सिंह राजावत, भवानी सिंह नाथावत, परबत सिंह गेहलोत, अशोक सिंह मांगलिया, जीतेन्द्र सिंह नाथावत , बाबू सिंह मांगलिया, गजेंद्र सिंह मांगलिया, नारायण सिंह कवराडा, शंकर सिंह बुडतरा, कल्याण सिंह आहोर, परबत सिंह दयालपुरा, जीतू सिंह मांगलिया, विक्रम सिंह पंवार, प्रवीण सिंह मालपुरा ,उम्मेद सिंह पादरली, महेंद्र सिंह रोडला, जेठू सिंह पांचोटा, दलपत सिंह कवराडा,भंवर सिंह नाथावत, जोगेंद्र सिंह राठौड़, परबत सिंह सोलंकी, शैतान सिंह राजावत, गणपतसिंह मांगलिया, गणपतसिंह राठौड़,भेरू सिंह सोलंकी, महिपाल सिंह गेहलोत, रतन सिंह सोलंकी, देवेंद्र सिंह चौहान,श्रवण सिंह सोलंकी, डूंगर सिंह राठौड़, परबत सिंह दहिया, मालम सिंह मांगलिया सहित काफी संख्या मे समाज बंधु उपस्थित रहे
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • 102 वर्ष की उम्र में उमराह कर लौटीं खतिया बाई, बाली में हुआ भव्य इस्तकबाल बाली (पाली)। बाली क्षेत्र के सिलावट खानदान की 102 वर्षीय खतिया बाई ने पवित्र सरजमीं मक्का मदीना से उमराह कर लौटकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस विशेष अवसर पर उनके साथ उनके पोते मोहम्मद इम्तियाज खान एवं उनकी पत्नी चांद बीवी ने भी उमराह अदा किया। उमराह से सकुशल वापसी पर बाली स्थित रहमत कृषि फार्म पर एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सिलावट समाज सहित मुस्लिम समाज के अनेक लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान हाजियों का माला पहनाकर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया तथा सभी ने उनसे मुसाफा कर मुबारकबाद दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने खतिया बाई की 102 वर्ष की आयु में उमराह अदा करने की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में धर्मगुरुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी हाजियों को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन एवं समाज में भाईचारे की कामना की। खुशी के इस मौके पर नियाज़ का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक माहौल बना रहा और क्षेत्र में खुशी की लहर देखने को मिली।
    2
    102 वर्ष की उम्र में उमराह कर लौटीं खतिया बाई, बाली में हुआ भव्य इस्तकबाल
बाली (पाली)।
बाली क्षेत्र के सिलावट खानदान की 102 वर्षीय खतिया बाई ने पवित्र सरजमीं मक्का मदीना से उमराह कर लौटकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस विशेष अवसर पर उनके साथ उनके पोते मोहम्मद इम्तियाज खान एवं उनकी पत्नी चांद बीवी ने भी उमराह अदा किया।
उमराह से सकुशल वापसी पर बाली स्थित रहमत कृषि फार्म पर एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सिलावट समाज सहित मुस्लिम समाज के अनेक लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान हाजियों का माला पहनाकर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया तथा सभी ने उनसे मुसाफा कर मुबारकबाद दी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने खतिया बाई की 102 वर्ष की आयु में उमराह अदा करने की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में धर्मगुरुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी हाजियों को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन एवं समाज में भाईचारे की कामना की।
खुशी के इस मौके पर नियाज़ का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक माहौल बना रहा और क्षेत्र में खुशी की लहर देखने को मिली।
    user_जमाल खान बाली
    जमाल खान बाली
    बाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    18 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.