Shuru
Apke Nagar Ki App…
सलकनपुर से लौट रहे परिवार की पिकअप एक्सीडेंट हो गया कई लोग घायल
Sarju Kumar Patrakar
सलकनपुर से लौट रहे परिवार की पिकअप एक्सीडेंट हो गया कई लोग घायल
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- गुड़ी चौक बोईदा का मां दुर्गा को नम आंखों में भक्तों ने दिया विदाई1
- सक्ती में विजयादशमी पर हुई शस्त्र पूजा, जिले की सुख-समृद्धि की कामना। सक्ती में विजयादशमी पर हुई शस्त्र पूजा, जिले की सुख-समृद्धि की कामना।1
- क़ेदमा में दशहरा मेला और रावण दहन का भव्य आयोजन, रातभर उमड़ा जनसैलाब चार अलग-अलग मंचों पर हुआ नाटक का मंचन, शानदार आतिशबाजी ने मोहा लोगों का मन; क़ेदमा। क़ेदमा में आयोजित दशहरा मेला एवं रावण दहन का कार्यक्रम इस वर्ष बेहद भव्य, ऐतिहासिक और आकर्षक रहा। आयोजन में दूरस्थ क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मेले में उमड़ी भारी भीड़, चार अलग-अलग स्थानों पर नाटक का मंचन और आसमान को रोशन करती शानदार आतिशबाजी ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। इस भव्य आयोजन में पहली बार शामिल हुए लोगों के लिए भी यह नजारा बेहद खास रहा। आमतौर पर दशहरा मेले में रावण दहन के बाद धीरे-धीरे भीड़ कम होने लगती है और देर रात तक मेला लगभग खाली हो जाता है, लेकिन क़ेदमा में इसका बिल्कुल उलट नजारा देखने को मिला। यहां जैसे-जैसे रात गहराती गई, वैसे-वैसे मेले में लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई। दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे लोग, दिखा अभूतपूर्व उत्साह क़ेदमा के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों के आने का सिलसिला शाम से ही शुरू हो गया था। कोई ट्रैक्टर में सवार होकर पहुंचा, तो कोई पिकअप वाहन से, जबकि बड़ी संख्या में लोग पैदल ही मेले का आनंद लेने पहुंचे। लोगों के उत्साह और मेले के प्रति आकर्षण ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। रात लगभग 9 बजे के बाद मेले में लोगों की भीड़ लगातार बढ़ने लगी। चार अलग-अलग स्थानों पर नाटक का मंचन किया जा रहा था और चारों मंचों पर दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली। देर रात तक लोगों का उत्साह बना रहा और सुबह तक मेले में चहल-पहल जारी रही। भारी भीड़ के बावजूद शांतिपूर्ण रहा आयोजन मेले में हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति के बावजूद पूरे आयोजन में शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल देखने को मिला। इतने बड़े स्तर पर कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संपन्न होना आयोजन समिति की बेहतर व्यवस्था, मेहनत और समर्पण को दर्शाता है। समिति के सदस्यों और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों की भूमिका सराहनीय रही। वहीं, शानदार आतिशबाजी और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में लोगों का उत्साह और सहभागिता देखते ही बन रही थी। आयोजन समिति और सहयोगियों को दी बधाई क़ेदमा का दशहरा मेला और रावण दहन कार्यक्रम अपनी भव्यता, जनभागीदारी और शानदार व्यवस्थाओं के कारण लोगों के लिए यादगार बन गया। दूरस्थ क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना इस आयोजन के प्रति उनके आकर्षण को दर्शाता है। इतने भव्य और सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति, सहयोगियों और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। यह आयोजन क्षेत्र की सामाजिक एकजुटता, सांस्कृतिक परंपरा और सामूहिक सहभागिता का एक शानदार उदाहरण बनकर सामने आया।2
- बिलासपुर में रावण दहन के दौरान पायरो रॉकेट सेटअप में हुआ धमाका, टला बड़ा हादसा! बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में रावण दहन के दौरान पायरो रॉकेट सेटअप में तकनीकी घटना हुई। रिमोट का बटन दबाते ही मंच के पास धमाका हो गया। घटना में कुछ लोगों के मामूली रूप से झुलसने की जानकारी है। इस दौरान मंच पर विधायक अमर अग्रवाल और महापौर पूजा विधानी मौजूद थे। घटना के बाद आयोजन में इस्तेमाल किए गए आतिशबाजी उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।1
- विजयादशमी दशहरा के पावन अवसर पर रक्षित आरक्षी केंद्र पुलिस लाइन बिलासपुर में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न विजयादशमी दशहरा के पावन अवसर पर रक्षित आरक्षी केंद्र पुलिस लाइन बिलासपुर में पुलिस अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में। पारंपरिक विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंगलवार शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार। पुलिस लाइन, बिलासपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक SSP श्री रजनेश सिंह IPS एवं। जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में विधि विधानपूर्वक शस्त्र पूजन संपन्न हुआ। इसके साथ ही, जिले के समस्त थानों में भी परंपरानुसार शस्त्र पूजन किया गया।1
- मादर की थाप के साथ हुआ सिद्ध बाबा चौक बोईदा आवासपारा का माता रानी का विसर्जन1
- सलकनपुर से लौट रहे परिवार की पिकअप एक्सीडेंट हो गया कई लोग घायल1
- तारबहार इलाके में बदमाशों का आतंक,खुलेआम हों रही मार*पीट बिलासपुर के तारबहार इलाके में देर रात मारपीट की घटना सामने आई है। घोड़ा दाना स्कूल के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने की खबर है। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई। आखिर दोनों पक्षों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ और मारपीट में कौन-कौन शामिल था? फिलहाल, घटना से जुड़े विस्तृत तथ्यों का सामने आना बाकी है।1