भीषण गर्मी में भी रेलवे स्टेशन में पेयजल संकट, यात्री परेशान सुमेरपुर हमीरपुर । कस्बे के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो एवं तीन के साथ बाहर पानी का संकट होने से यात्री परेशान है। रेलवे स्टेशन की एकमात्र वाटर कूलर से यात्रियों को पानी नसीब हो रहा है। बाहर आने पर लोग दुकानों से पानी खरीद कर प्यास बुझाने को मजबूर होते हैं। दैनिक यात्री बबलू वर्मा, राजकुमार,महेश, धीरू यादव, श्रीचंद, रामगोपाल, विनोद साहू, रजोल प्रसाद, प्रेम शंकर, शिव नारायण आदि ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या दो एवं तीन में पीने के लिए पानी का कोई इंतजाम नहीं है। यहां लगी पानी की टोटियों हमेशा सुखी रहती हैं। प्लेटफार्म संख्या एक का वाटर कूलर ही चालू है। जिससे यात्रियों को पानी नसीब होता है। स्टेशन के बाहर नर्वदेश्वर आश्रम के सामने लगा वाटर कूलर आठ माह से खराब पड़ा है। गर्मी शुरू होने के बाद इसको ठीक नहीं कराया गया है। इस वर्ष नगर पंचायत ने भी अभी तक स्टेशन के बाहर पौशाला नहीं शुरू कराया है। इससे यात्री और राहगीर परेशान है।
भीषण गर्मी में भी रेलवे स्टेशन में पेयजल संकट, यात्री परेशान सुमेरपुर हमीरपुर । कस्बे के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो एवं तीन के साथ बाहर पानी का संकट होने से यात्री परेशान है। रेलवे स्टेशन की एकमात्र वाटर कूलर से यात्रियों को पानी नसीब हो रहा है। बाहर आने पर लोग दुकानों से पानी खरीद कर प्यास बुझाने को मजबूर होते हैं। दैनिक यात्री बबलू वर्मा, राजकुमार,महेश, धीरू यादव, श्रीचंद, रामगोपाल, विनोद साहू, रजोल प्रसाद, प्रेम शंकर, शिव नारायण आदि ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या दो एवं तीन में पीने के लिए पानी का कोई इंतजाम नहीं है। यहां लगी पानी की टोटियों हमेशा सुखी रहती हैं। प्लेटफार्म संख्या एक का वाटर कूलर ही चालू है। जिससे यात्रियों को पानी नसीब होता है। स्टेशन के बाहर नर्वदेश्वर आश्रम के सामने लगा वाटर कूलर आठ माह से खराब पड़ा है। गर्मी शुरू होने के बाद इसको ठीक नहीं कराया गया है। इस वर्ष नगर पंचायत ने भी अभी तक स्टेशन के बाहर पौशाला नहीं शुरू कराया है। इससे यात्री और राहगीर परेशान है।
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | मौदहा (हमीरपुर) मौदहा नगर में भीषण जाम से आमजन बेहाल। सुबह होते ही तहसील मार्ग,मेन मार्केट व पुराना बांदा बस स्टॉप क्षेत्र पूरी तरह जाम की चपेट में। लंबी वाहन कतारों से राहगीरों, स्कूली बच्चों व नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौंकाने वाली बात—मौके पर न ट्रफिक पुलिस और न ही कोतवाली पुलिस, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ा। नगरवासियों ने प्रशासन से तत्काल जाम खुलवाने और नियमित व्यवस्था की मांग की।1
- हो रही जनता के साथ नाइंसाफी के खिलाफ विद्युत विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर के समाज सेवायों के साथ मिलकर समजसेवी अरशद मामा ने दिया उप जिला अधिकारी को ज्ञापन1
- मौदहा (हमीरपुर), 20 अप्रैल 2026। क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटरों को लेकर बढ़ते विरोध के बीच समाजवादी पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। यह ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि शादाब हुसैन (बिट्टू) के लेटर पैड पर दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। आम नागरिकों का आरोप है कि मीटरों की रीडिंग में गड़बड़ी, अधिक बिलिंग और तकनीकी खामियों के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि क्षेत्र में लगे सभी स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष और तकनीकी जांच कराई जाए, गलत बिजली बिलों को संशोधित किया जाए तथा जांच पूरी होने तक स्मार्ट मीटर के आधार पर की जा रही बिलिंग पर रोक लगाई जाए। साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित करने की भी मांग की गई। इस दौरान अभिलाष श्रीवास,आशीष लखेरा,घनश्याम साहू, अरशद मामा, डॉ. मुबीन खान, तबरेज खान, सरफरोश, सगीर मलिक सहित कई लोग मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगे व्यापक आंदोलन किया जाएगा।3
- बांदा(उप्र), उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षअजय राय पूर्व मंत्री जी के निर्देशन पर संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अपने ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाए जाने के लिए संगठनात्मक समीक्षा बैठक में काली देवी मंदिर के पास स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय में जिला महासचिव कालीचरण निगम, तिंदवारी ब्लॉक अध्यक्ष भागवत प्रसाद द्विवेदी, जसपुरा ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान एडवोकेट, बबेरू ब्लॉक अध्यक्ष उमाशंकर अग्रहरी(राजन साहिल), कमासिन ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रराज वर्मा, बिसंडा ब्लॉक अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, बड़ोखर ब्लॉक अध्यक्ष जयकरन राजपूत, महुआ ब्लॉक अध्यक्ष शक्तिप्रताप सिंह, बब्लू द्विवेदी दोहतरा से संगठन की मजबूती के लिए विस्तृत चर्चा कर बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि "पूरे बांदा जनपद में कांग्रेस संगठन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो की बदौलत गाँव-गाँव में खड़ा हो गया है, जनमानस में कांग्रेस पार्टी के प्रति काफी अच्छा रुझान भी है, उन्होंने आगे कहा कि अति शीघ्र बांदा जिले के अंदर गाँव-गाँव में वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान चलाया जाएगा, क्योंकि वर्तमान में उत्तर प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार वोट चोरी करके सत्ता पर काबिज हो गई है।"3
- *नवागंतुक जिलाधिकारी ने कार्यभार किया ग्रहण* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।नवागंतुक जिलाधिकारी अमित आसेरी 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं उन्होंने आज कोषागार पहुंचकर विधिवत चार्ज/कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व वह विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के पद पर कार्यरत रहे हैं। अलीगढ़ में नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत रहे।कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया तथा उपस्थित कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं,शहरी प्रबन्ध, विकास कार्यों की गति एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा तथा जनपद के समग्र विकास के लिए सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। शहर में लगने वाले जाम से आमजनमानस को राहत मिलेगी जल्द ही जिम्मेदार अधिकारियों से बैठक कर निर्देश जारी किए जाएंगे।2
- हमीरपुर:-नवागंतुक जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने कार्यभार संभाला, कोषागार पहुंच कर लिया जिले के जिलाधिकारी का लिया चार्ज, मुख्यमंत्री और शासन के निर्देशों का अनुपालन एवं योजनाओं का क्रियान्वयन होगी सर्वोच्च प्राथमिकता-जिलाधिकारी जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की भी होंगी प्राथमिकता, साल 2016 बैच के आईएएस अधिकारी है अभिषेक गोयल, एडीएम एसडीएम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला। BYTE:-अभिषेक गोयल (जिलाधिकारी हमीरपुर)1
- बांदा कमासिन ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुडवारा की तस्वीर एक ऐसी विडंबना को उजागर करती है, जो हमारे प्राथमिक शिक्षा तंत्र की जमीनी हकीकत को बेनकाब करती है। विद्यालय प्रतिदिन समय से खुलता है—रसोइया अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए ताला खोल देता है—लेकिन जिन कंधों पर शिक्षा का दायित्व है, वे अध्यापक समयपालन के मूलभूत सिद्धांत से ही विमुख दिखाई देते हैं। यह केवल देरी का प्रश्न नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व और संवेदनशीलता के क्षरण का संकेत है। जिन बच्चों के लिए विद्यालय अनुशासन, ज्ञान और प्रेरणा का केंद्र होना चाहिए, वहां उन्हें शिक्षकों की अनुपस्थिति का इंतजार करना पड़ता है। इससे न केवल उनकी पढ़ाई बाधित होती है, बल्कि उनके मन में शिक्षा व्यवस्था के प्रति एक नकारात्मक संदेश भी जाता है। और भी चिंताजनक यह है कि व्यवस्था का निचला स्तर—रसोइया—अपनी भूमिका पूरी निष्ठा से निभा रहा है, जबकि मार्गदर्शक की भूमिका में मौजूद शिक्षक ही अपने कर्तव्यों से पीछे हटते नजर आते हैं। यह असंतुलन शिक्षा तंत्र की प्राथमिकताओं पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।यदि समयपालन जैसी बुनियादी अपेक्षा भी सुनिश्चित नहीं हो पा रही है, तो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कल्पना कैसे साकार होगी? आवश्यक है कि संबंधित अधिकारी इस स्थिति को गंभीरता से लें और जवाबदेही तय करते हुए ठोस कदम उठाएं, ताकि विद्यालय केवल भवन न रह जाए, बल्कि वास्तव में शिक्षा और संस्कार का केंद्र बन सके।1
- मौदहा जनगणना को लेकर अध्यापकों का प्रशिक्षण शुरू ➡️ नगरपालिका के मीटिंग हाल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ ➡️ शिक्षकों को डोर-टू-डोर सर्वे व प्रपत्र भरने की दी जा रही जानकारी ➡️ मोबाइल एप के माध्यम से डाटा अपलोड करने का भी प्रशिक्षण ➡️ पहली बैच 22 अप्रैल तक, दूसरी बैच 26 अप्रैल से होगी शुरू ➡️ करीब आधा सैकड़ा शिक्षक प्रशिक्षण में शामिल1