Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगरा -GRP* *मोहब्बत की खातिर पुनीत गंगवार के चोर बनने की कहानी सामने आई है। बता *आगरा -GRP* *मोहब्बत की खातिर पुनीत गंगवार के चोर बनने की कहानी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुनीत ने अपनी कैंसर पीड़ित प्रेमिका के इलाज में 80 लाख रुपये खर्च किए।* पुलिस ने उसके पास से 25 लाख रुपये के जेवर बरामद किए हैं। पुनीत चलती ट्रेन में महिलाओं के साथ लूट करता था। साल 2017 में उसने NEET की परीक्षा दी थी। बताया जा रहा है कि पेपर लीक होने के बाद उसकी जिंदगी बदल गई। पुनीत के पिता सेना से रिटायर्ड हैं, जबकि उसका भाई एयरफोर्स में है। उसकी बहन बरेली जिले में डॉक्टर है।
Ankit kumar
आगरा -GRP* *मोहब्बत की खातिर पुनीत गंगवार के चोर बनने की कहानी सामने आई है। बता *आगरा -GRP* *मोहब्बत की खातिर पुनीत गंगवार के चोर बनने की कहानी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुनीत ने अपनी कैंसर पीड़ित प्रेमिका के इलाज में 80 लाख रुपये खर्च किए।* पुलिस ने उसके पास से 25 लाख रुपये के जेवर बरामद किए हैं। पुनीत चलती ट्रेन में महिलाओं के साथ लूट करता था। साल 2017 में उसने NEET की परीक्षा दी थी। बताया जा रहा है कि पेपर लीक होने के बाद उसकी जिंदगी बदल गई। पुनीत के पिता सेना से रिटायर्ड हैं, जबकि उसका भाई एयरफोर्स में है। उसकी बहन बरेली जिले में डॉक्टर है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हिमाऊंपुर गांव में 22 दिनों से बिजली गुल, खराब ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर ग्रामीणों ने सिकंदरा पावर हाउस में किया हंगामा हिमाऊंपुर में 22 दिनों से बिजली गुल, ग्रामीणों ने पावर हाउस पहुंचकर किया हंगामा सिकंदरा, कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के हिमाऊंपुर गांव में पिछले 22 दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है। गांव में लगा ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। लंबे समय से बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को करीब दो बजे एक दर्जन से अधिक महिलाओं समेत ग्रामीण सिकंदरा पावर हाउस पहुंचे और विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में दो ट्रांसफार्मर लगे हैं, जिनमें से एक पर अधिक विद्युत भार होने के कारण वह बार-बार खराब हो जाता है। इसके बावजूद विभाग की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति शुरू नहीं कराई गई तो वह बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मामले में सिकंदरा जेई से उनका पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।4
- हिमाऊंपुर में 22 दिनों से बिजली गुल, ग्रामीणों ने पावर हाउस पहुंचकर किया हंगामा सिकंदरा, कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के हिमाऊंपुर गांव में पिछले 22 दिनों से विद्युत हिमाऊंपुर में 22 दिनों से बिजली गुल, ग्रामीणों ने पावर हाउस पहुंचकर किया हंगामा सिकंदरा, कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के हिमाऊंपुर गांव में पिछले 22 दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है। गांव में लगा ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। लंबे समय से बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को करीब दो बजे एक दर्जन से अधिक महिलाओं समेत ग्रामीण सिकंदरा पावर हाउस पहुंचे और विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में दो ट्रांसफार्मर लगे हैं, जिनमें से एक पर अधिक विद्युत भार होने के कारण वह बार-बार खराब हो जाता है। इसके बावजूद विभाग की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति शुरू नहीं कराई गई तो वह बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मामले में सिकंदरा जेई से उनका पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।3
- इटावा की प्रेरणा जुबैरी बनी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता, प्रेस वार्ता के दौरान बीजेपी पर साधा निशाना. *इटावा की प्रेरणा जुबैरी बनी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता, प्रेस वार्ता के दौरान बीजेपी पर साधा निशाना...*1
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' ने मरीजों को कराया जलपान औरैया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर आज गुरुवार को औरैया के 50 शैया जिला अस्पताल में मरीजों को फल और खाने-पीने का सामान बांटा गया। यह नेक काम समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' की तरफ से किया गया। अस्पताल के महिला और पुरुष वार्ड में भर्ती मरीजों, एम्बुलेंस ड्राइवरों, सफाई कर्मचारियों और बुजुर्गों को दूध, केला, सेब, बिस्किट और नमकीन दी गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। शाम को शहर के मुख्य चौराहों और सार्वजनिक जगहों पर दीये जलाकर दीपोत्सव भी मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम की अगुवाई संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) और हर सुबह मरीजों को नाश्ता कराने वाले डॉ. शिवकुमार सोनी ने की। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि पीएम मोदी ने अपनी सूझबूझ से भारत को दुनिया के ऊंचे शिखर पर पहुंचाया है। कार्यक्रम में मंजू गुप्ता, राखी गुप्ता, मनीष पुरवार, एल.एन. गुप्ता और सतीश पोरवाल समेत कई समाजसेवी मौजूद रहे।4
- औरैया/औरैया आज जनपद के 13 सितंबर 2026 को काकोर मुख्यालय मे भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी कांशीराम के सभी कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारीयों ने एकत्रित होकर लोकसभा के निर्वाचित सदस्य एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकप्रिय सांसद भाई चंद्रशेखर आजाद जी को रोके जाने/गिरफ्तार किए जाने संबंधी प्रकरण में निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही की मांग को लेकर आज औरैया में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जिलाधिकारी महोदय, औरैया के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पूरे प्रकरण का निष्पक्ष एवं स्वतंत्र संज्ञान लिया जाए तथा यदि किसी प्रकार की विधिक प्रक्रिया का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाने की मांग की गई। संविधान • लोकतंत्र • सामाजिक न्याय एकता • संघर्ष • अधिकार आजाद राजन गौतम जिलाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), औरैया किए जाने संबंधी प्रकरण में निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही की मांग को लेकर आज औरैया में महामहिम ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पूरे प्रकरण का निष्पक्ष एवं स्वतंत्र संज्ञान लिया जाए तथा यदि किसी प्रकार की विधिक प्रक्रिया का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाने की मांग की गई। संविधान • लोकतंत्र • सामाजिक न्याय एकता • संघर्ष • अधिकार आजाद राजन गौतम जिलाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), औरैया2
- AI एडवांस्ड जेनरेटिड इमेजिंग सेंटर की इटावा में पहली बार हुई शुरुवात, *इटावा, यूपी* AI एडवांस्ड जेनरेटिड इमेजिंग सेंटर की इटावा में पहली बार हुई शुरुवात, अत्याधुनिक तकनीक से मिलेगी बेहतर इमेजिंग की सुविधा, डॉ. रविंद्र सिंह नरवरिया ने किया उद्घाटन, पता:- शिवपाल सिंह यादव वाली गली, निकट ईदगाह चौराहा, इटावा1
- धूमधाम से निकली भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा, सपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत औरैया। विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को शहर में भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस शोभायात्रा में सजी-धजी और आकर्षक झांकियां लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर अपनी आस्था प्रकट की और भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की। शोभायात्रा के दौरान पूरे नगर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर पुष्प अर्पित किए और कई स्थानों पर प्रसाद का वितरण भी किया गया। तिलक इंटर कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधि-विधान से पूजा की और सभी क्षेत्रवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। झांकियों को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा नजारा दिखाई दिया।3
- सिकंदरा में सूर्या ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर घायल सिकंदरा थाना क्षेत्र के इटावा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक इटावा जनपद के रामनगर मौजा बुआपुर निवासी मोहन सिंह नायक अपनी पत्नी किरन देवी के साथ बाइक से इटावा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे सिकंदरा थाना क्षेत्र के सूर्या ओवरब्रिज के ऊपर हाईवे पर पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोहन सिंह नायक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी किरन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. पूजा गोयल ने मोहन सिंह नायक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, किरन देवी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अकबरपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुशील चंद्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- सड़क पर पहुंचा पति-पत्नी का विवाद, महिला ने किया हंगामा सीएचसी से मेडिकिल कॉलेज रेफर सुभाष नगर मोहल्ले में बुधवार रात पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद विवाद सड़क तक पहुंच गया। रसूलाबाद-मंगलपुर मुख्य मार्ग पर नीमझाल के पास महिला के हंगामे को देखने के लिए राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस महिला को सीएचसी झींझक ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। बताया गया कि रसूलाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता है और प्लंबरिंग का काम करता है। बुधवार देर शाम घर लौटने पर पत्नी ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुंडी खुलवाने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद विवाद सड़क पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने जमीन पर सिर पटकने से चेहरे पर खरोंचें आईं। रात करीब 11 बजे पति उसे एंबुलेंस से मेडिकल कालेज ले गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।1