Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raju.u.p.44
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Raju.u.p.441
- सुलतानपुर जनपद के थाना गोसाईगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गोकशी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना गोसाईगंज क्षेत्र के राजापुर दिनवा तालाब के पास सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने मौके से चापड़, चाकू, सूजा, रस्सी, तराजू सहित कई उपकरण और वाहन बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है। इस वीडियो में देखिए पूरी कार्रवाई की जानकारी और क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर की आधिकारिक बाइट। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like व Share जरूर क1
- संग्रामपुर। क्षेत्र के नेवादा कनू गांव की अनुराधा सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के घोषित परिणाम में सफलता हासिल करते हुए 158वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने असिस्टेंट कमर्शियल टैक्स अधिकारी पद हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। अनुराधा सिंह की प्राथमिक शिक्षा और हाईकूल, इण्टर की पढ़ाई मथुरा से की है। ग्रेजुएशन की पढ़ाई जामिया यूनिवर्सिटी दिल्ली से की। 2020 में उनकी शादी आकाश सिंह के साथ हुई थी। चार माह पहले उनके एक बेटा हुआ था। जिसका नाम धनंजय है। घर पर ही रहकर परिवार संभालने के साथ खाली समय पर पढ़ाई करती थी। पति आकाश आगरा में मैकेनिकल इंजीनियर है। और उनका आगरा में मेडिकल स्टोर का काम है। 19 मार्च को नेवादा कनू अपने गांव से इंटरव्यू के लिए प्रयागराज अपने पति और बच्चे के साथ गई थी। इसके पहले उन्होंने आईएएस की परीक्षा दी थी। जिसमे इंटरव्यू में फेल हो गई थी। असिस्टेंट कमर्शियल टैक्स अधिकारी बनने पर परिवार में पति आकाश सिंह, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट ससुर अमर बहादुर सिंह, तेज बहादुर सिंह, समर बहादुर सिंह, प्रेम बहादुर सिंह, विजय बहादुर सिंह, राम सिंह, बृज भूषण सिंह व सास कृष्णा सिंह देवर सूरज व मोनू सिंह सहित परिवार में खुशी की लहर है। अनुराधा सिंह की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके घर पर बधाई देने के लिए शिव प्रताप सिंह बाबा, दिनेश सिंह चौहान, बाबा वर्मा, पूर्व प्रधान नेवादा कनू मुन्ना पांडेय, बालेंद्र भूषण सिंह, शैलेंद्र सिंह, बबलू ओझा, रज्जू उपाध्याय, राजीव सिंह व रामू सिंह कसारा आदि ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।3
- अमेठी के एक छोटे से गांव से निकलकर पूरे जिले का नाम रोशन करने वाली स्नेहा का पीसीएस में चयन हुआ है।स्नेहा को यह असफलता चौथे प्रयास में मिली है। अब स्नेहा नायक तहसीलदार बनेगी।पीसीएस बनने के बाद स्नेहा के शुभचिंतक उनके घर पहुंच कर उन्हें मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। यूपीएससी में स्नेहा की 92वीं रैंक आई है। अमेठी तहसील क्षेत्र के कुड़वा डालव गांव की रहने वाली स्नेहा के पिताजी वर्तमान समय में हरियाणा में राजकीय इंटर कॉलेज में प्राचार्य हैं।जबकि स्नेहा खुद सुल्तानपुर जिले के धम्मौर स्थित हनुमत इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान की प्रवक्ता है। स्नेहा चार बहनों में सबसे बड़ी हैं और उनके एक चचेरे भाई उमेश कुमार शुक्ला है।स्नेहा की मां हाउसवाइफ है।स्नेहा की शादी गौरीगंज तहसील क्षेत्र के पंडरी गांव के रहने वाले विपुल पांडेय के साथ नवंबर 2025के हुई थी।इनके पति सहायक अध्यापक है।स्नेहा की प्रारंभिक शिक्षा यहीं पर हुई और उन्होंने एक से छह तक की पढ़ाई आसपास के ही स्कूलों में की।7 से 12 तक की शिक्षा उनकी हरियाणा में पिताजी के पास की और एक बार फिर वह अमेठी लौटी जहां उन्होंने आरआरपीजी कॉलेज अमेठी से ग्रेजुएशन किया।सुल्तानपुर के जिले के के एन आई कॉलेज से उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।स्नेहा के सफलता की जानकारी मिलते ही गांव के साथ ही शुभ चिंतक उनके घर पहुँच रहे है और उनकी सफलता पर उन्हें बधाई दे रहे है। अपनी सफलता पर स्नेहा ने कहा कि उनके यहां तक पहुचने में उनका परिवार का पूरा साथ रहा है।दूसरे प्रदेशों में जाकर ज्यादा पढ़ाई का मौका नही मिला लेकिन घर मे ही रहकर पढ़ाई की।इसके साथ ही हनुमत इंटर कालेज में भी पढ़ाती थी।पढ़ाई में सबसे ज्यादा ऑनलाइन का भी का मोटिवेशनल रहा है।अभी हाल ही में शायद हुई तो ससुराल ने भी पूरा सहयोग दिया।92 वी रैंक आई है और मुझे नायाब तहसीलदार का पद मिला है अब प्रसाशन का भी अनुभव मिलेगा।शिक्षा के बाद अब नए क्षेत्र में जाना होगा और फील्ड का काम करना होगा तो नया अनुभव मिलेगा।1
- वीडियो जारी करने के बाद मिडिया को पता चला की कौन पकड़ा गया है और मिडिया सेल की जानकारी से ही खबर लिखना होगा मजबूरी क्यूंकि पत्रकारों के सवाल देने के लिए कोई अधिकारी नहीं है1
- *लंबित जनसमस्याओं के निस्तारण व जबरन स्मार्ट मीटर के विरोध में भाकियू आजाद हिंद का सख्त रुख, 15 दिन का अल्टीमेटम* सुल्तानपुर जनपद की लम्भुआ विधानसभा अन्तर्गत भारतीय किसान यूनियन (आजाद हिंद) ने लंबित जनसमस्याओं के समाधान और जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समयावधि के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं होने पर व्यापक आंदोलन और सत्याग्रह किया जाएगा। सोमवार को संगठन द्वारा पूर्व में दिए गए ज्ञापनों के क्रम में एक बार फिर प्रशासन व संबंधित विभागों का ध्यान लंबित समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले कई महीनों से विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे किसानों और आम उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। बैठक के दौरान किसानों से मिली शिकायतों का हवाला देते हुए संगठन ने आरोप लगाया कि पोलारिस कंपनी के कर्मचारी उपभोक्ताओं के घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं। विरोध करने के बावजूद दबाव बनाकर मीटर स्थापित किए जा रहे हैं, जिसे संगठन ने पूरी तरह मनमानी और अनुचित करार दिया। इस संबंध में उच्च अधिकारियों से शिकायत करते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। संगठन ने 12 सूत्रीय जनसमस्याओं समेत अन्य लंबित मुद्दों के शीघ्र निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों से लिखित समय-सीमा मांगी। अधिकारियों ने अधिकांश समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। भाकियू आजाद हिंद के पदाधिकारियों ने प्रशासन को 15 दिन का अंतिम अवसर देते हुए स्पष्ट किया कि यदि इस अवधि में संतोषजनक समाधान नहीं हुआ, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभागों की होगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिला प्रवक्ता महेश मिश्रा, जिला संगठन मंत्री अशोक विश्वकर्मा, जिला महासचिव उमेश गुप्ता, जिला सचिव कृष्ण कुमार सिंह, रामदयाल यादव, युवा जिला सचिव सबडे आलम, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत सिंह, महिला तहसील अध्यक्ष हकीमुल निशा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष मीरा भारती, तहसील अध्यक्ष दीपक सिंह, तहसील महासचिव विपिन सिंह, गिरीश मिश्रा, बिना भारती सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। अंत में संगठन ने दोहराया कि किसानों और आम जनता के हितों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।2
- *सीतापुर में 25 साल पुराने दुर्गा मंदिर की मूर्ति स्थानांतरित, सड़क चौड़ीकरण के चलते प्रशासन की कार्रवाई* सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चुंगी चौराहे पर स्थित करीब 25 वर्ष पुराने दुर्गा मंदिर को सड़क चौड़ीकरण की जद में आने के कारण प्रशासन द्वारा हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन की मौजूदगी में मंदिर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा को विधिवत स्थानांतरित किया जा रहा है। मौके पर नायब तहसीलदार महेंद्र तिवारी की अगुवाई में यह अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मूर्ति को सुरक्षित तरीके से स्थानांतरित करने के लिए छेनी और हथौड़ी की मदद से उसे जमीन से अलग किया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की क्षति न हो। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि दो दिन बाद मंदिर के ढांचे को पूरी तरह जमींदोज कर दिया जाएगा, जिससे सड़क चौड़ीकरण का कार्य आगे बढ़ सके। हालांकि, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की थी कि खरमास के बाद ही मंदिर को हटाया जाए और नई जगह पर मूर्ति स्थापना के लिए 17 दिन का समय दिया जाए, लेकिन प्रशासन ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया और कार्रवाई शुरू कर दी। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है, जबकि प्रशासन का कहना है कि विकास कार्यों को समय पर पूरा करना आवश्यक है। बाइट – अखिलेश पांडेय (स्थानीय) “हम लोगों की मांग थी कि खरमास के बाद मंदिर को हटाया जाए और नई जगह पर विधि-विधान से स्थापना के लिए समय दिया जाए, लेकिन प्रशासन ने हमारी बात नहीं मानी।” बाइट – नीतीश सिंह, एडीएम सीतापुर “सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। मूर्ति को पूरी सावधानी और सम्मान के साथ स्थानांतरित किया जा रहा है, ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों।”1
- Post by Raju.u.p.441