करैरा नगर परिषद में अनोखा विरोध, पार्षद ने ट्रैक्टर से डलवाया गोबर करैरा नगर परिषद में अनोखा विरोध, पार्षद ने ट्रैक्टर से डलवाया गोबर करैरा - नगर परिषद में आज एक अनोखा और प्रतीकात्मक विरोध देखने को मिला वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद खुशबू - पृथ्वी यादव नगर परिषद कार्यालय पहुंचीं और ट्रैक्टर से गोबर डलवाकर विरोध दर्ज कराया। पार्षद का आरोप है कि उनके वार्ड की कई गलियां लंबे समय से बंद पड़ी हैं। कई जगह निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल चुकी है,फिर भी काम शुरू नहीं कराया जा रहा। बार-बार शिकायत और मांग के बावजूद नगर परिषद द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है नाराज पार्षद ने कहा कि शहर की हालत गोबर जैसी हो चुकी है, इसलिए उन्होंने यही तरीका अपनाकर प्रशासन का ध्यान खींचा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही वार्ड के विकास कार्य शुरू नहीं हुए तो नगर परिषद अध्यक्ष के घर के सामने और पूरे शहर में इसी तरह का विरोध किया जाएगा !!
करैरा नगर परिषद में अनोखा विरोध, पार्षद ने ट्रैक्टर से डलवाया गोबर करैरा नगर परिषद में अनोखा विरोध, पार्षद ने ट्रैक्टर से डलवाया गोबर करैरा - नगर परिषद में आज एक अनोखा और प्रतीकात्मक विरोध देखने को मिला वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद खुशबू - पृथ्वी यादव नगर परिषद कार्यालय पहुंचीं और ट्रैक्टर से गोबर डलवाकर
विरोध दर्ज कराया। पार्षद का आरोप है कि उनके वार्ड की कई गलियां लंबे समय से बंद पड़ी हैं। कई जगह निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल चुकी है,फिर भी काम शुरू नहीं कराया जा रहा। बार-बार शिकायत और मांग के बावजूद नगर परिषद द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है नाराज पार्षद ने कहा
कि शहर की हालत गोबर जैसी हो चुकी है, इसलिए उन्होंने यही तरीका अपनाकर प्रशासन का ध्यान खींचा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही वार्ड के विकास कार्य शुरू नहीं हुए तो नगर परिषद अध्यक्ष के घर के सामने और पूरे शहर में इसी तरह का विरोध किया जाएगा !!
- झांसी में गाली देने पर छोटे भाई ने MBA पास बड़े भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद पकड़ा न जाए, इसलिए एक-एक सबूत मिटाने का पूरा प्लान बनाया। घर के पिछले हिस्से में 5 फीट गहरी कब्र खोदी और लाश को न्यूड कर दफना दिया।” “मैं उसे जगाने गया था। वह गाली देने लगा। इसके बाद चाकू उठाकर मुझे मारने दौड़ा। मुझे गुस्सा आ गया। मैंने कुल्हाड़ी उठाकर मार दी, जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया। मैंने चाकू से उसका गला काट दिया। वह मौके पर ही मर गया।”1
- Post by Lakshya News tv1
- Post by Gyansingh Lodhi1
- #करैरा_महिला_एवं_बाल_विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल परियोजना अधिकारी मौन करैरा में महिला एवं बाल विकास कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार कई गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। क्षेत्रीय नागरिकों का आरोप है कि विभाग में न तो परियोजना अधिकारी समय पर उपस्थित रहते हैं और न ही अन्य जिम्मेदार कर्मचारी नियमित रूप से कार्यालय में मिलते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई महीनों से यही स्थिति बनी हुई है, जिससे योजनाओं का लाभ आमजन तक समय पर नहीं पहुंच पा रहा है। विशेष रूप से महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं में देरी और लापरवाही के कारण हितग्राहियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रस्तुत तस्वीर किसी एक दिन विशेष की हो सकती है, लेकिन क्षेत्रवासियों का दावा है कि कार्यालय में अनुपस्थिति और अव्यवस्था की यह स्थिति निरंतर बनी हुई है। नागरिकों ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग और प्रशासन इस विषय को कितनी गंभीरता से लेते हैं और आमजन को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। गजेन्द्र सिंह कुशवाह जिला क्राईम रिपोर्टर मो -9407053212 #महिला_एवं_बाल_विकास #MahilaBalVikas #WomenAndChildDevelopment #बेटी_बचाओ_बेटी_पढ़ाओ #PoshanAbhiyaan #ICDS #महिला_सशक्तिकरण #बाल_अधिकार #जनहित #आंगनवाड़ी #Anganwadi #सुपोषण #PoshanTracker #collector_shivpuri Collector Shivpuri #commissioner_Gwalior #MP_CM #Dr_Mohan_Yadav #home_department_Madhya_Pradesh #jansampark_Madhya_Pradesh #Mahila_Bal_Vikas_Madhya_Pradesh1
- झांसी पूंछ थाना क्षेत्र के कानपुर हाईवे स्थित कस्तूरी पेट्रोल पम्प पर एक कार के अगले हिस्से के बोनट से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते फिर कार से आग की लपटें निकलने लगीं। कार सवार लोगों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। कार में से आग की लपटें निकलता देख पम्प पर मौजूद कर्मियों ने अग्निशामक यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली, और पेट्रोल पंप कर्मियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। कार में एक परिवार के छह लोग सवार थे।1
- परसा में खेत पर पानी लगा रहे युवक की नहर में डूबने से मौत टहरौली थाना क्षेत्र के परसा गांव में खेत की सिंचाई करते समय एक दुखद हादसा हुआ जिसमें रामलाल पुत्र बहोरन आदिवासी की नहर में डूबने से मौत हो गई। हादसे का कारण पैर फिसलने से वह पास से गुजर रही नहर में गिर गया और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। मृतक रामलाल के पिता ने बताया कि मृतक की पत्नी व चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है और पत्नी व बच्चों को रो रो कर बुरा हाल है पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आज शुक्रवार को समय 12 बजे शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया है1
- Post by Deepak Journalist1
- झाँसी ब्रेकिंग् ससुराल आये दामाद की संदिग्धत परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप। झाँसी के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ ससुराल में आये दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।। जहां ससुराल के लोगो का कहना है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, लेकिन मृतक के परिजनों ने इसे हत्या बताया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मामला टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के का है। जहाँ बबीना के रहने वाले राहुल पाठक, पुत्र रामकुमार, अपनी ससुराल टोडी फतेहपुर साली की शादी में शामिल होने आया था। जहां उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह अपनी साली की शादी समारोह में चिरगांव शामिल होने के लिए दो दिन पहले घर से निकला था। शादी के बाद वह टोडी फतेहपुर स्थित अपनी ससुराल पहुँचा, जहाँ उसकी मौत हो गई। ससुराल पक्ष का कहना है कि राहुल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, जबकि मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि राहुल ऐसा कदम नहीं उठा सकता था और उसकी ससुराल में हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाईट, मृतक के साले की बाईट। बाईट, मृतक के परिजन1
- यूपी में बुर्का पहनकर चोरी करने वाली पकड़ी गई, ऐसे हाथ साफ करती थी कि जानकर रह जाएंगे हैरान! उत्तर प्रदेश के झांसी में बुर्का पहनकर बाजारों में चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 40 हजार रुपये नकद और जेवरात बरामद हुए हैं. यूपी के झांसी में पुलिस ने एक ऐसी महिला चोर को गिरफ्तार किया है, जो ऐसे सफाई से हाथ साफ करती थी कि आप भी सुनकर चौंक जाएंगे. ये महिला बुर्का पहनकर भीड़-भाड़ वाले बाजारों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रही थी. आरोपी महिला बाजार में आम ग्राहकों की तरह घूमती थी और मौका मिलते ही पर्स से नकदी और जेवरात चोरी कर लेती थी. पुलिस ने उसके पास से करीब 40 हजार रुपये नकद और कीमती गहने बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक, झांसी में कुछ दिनों से सर्राफा बाजार और आसपास के इलाकों में चोरी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं. लोग बता रहे थे कि भीड़ में कोई महिला पर्स से पैसे और गहने चोरी कर रही है, लेकिन पहचान नहीं हो पा रही थी.1