Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rampura Achhroni
Gyansingh Lodhi
Rampura Achhroni
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Gyansingh Lodhi1
- ख़बर शिवपुरी जिले के खनियाधाना विकासखंड से है जहां पर जहां पर प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार 6:00 बजे छात्रों के पालकों ने जानकारी देते हुए बताया, की मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 5 एवं कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षा आज से प्रारंभ हो गई, पहले दिन संपूर्ण खनियाधाना क्षेत्र में शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई । परीक्षार्थी अपने-अपने सेंटरों पर निर्धारित समय से पहले पहुंचे जहां केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के तहत कक्ष बार उचित बैटरी की व्यवस्था की गई थी परीक्षा प्रारंभ होने से पहले विद्यार्थियों की जांच क गई थी और उन्हें बोर्ड द्वारा जारी दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई है प्रशासन एवं शिक्षा अधिकारियों द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर उनका जायजा लिया1
- ऐसी सरकार बीजेपी। सरकार कंट्रोल पर नमक में पत्थर1
- *शिवपुरी में साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, 20 गिरफ्तार* करैरा- शिवपुरी:- शिवपुरी जिले में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग और डिजिटल गिरफ्तारी का भय दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर महिलाओं के नाम से चैटिंग करना, अश्लील बातचीत की रिकॉर्डिंग करना और बाद में खुद को पुलिस अधिकारी बताकर बलात्कार व चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे मामलों में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूलना इनका मुख्य तरीका था। चार अलग-अलग एफआईआर में कुल 32 आरोपियों को नामजद किया गया, जिनमें से 20 को गिरफ्तार कर लिया गया है।प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मेट्रिक्स’ के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य फर्जी बैंक खातों और म्यूल अकाउंट के जरिए होने वाले साइबर अपराधों पर रोक लगाना है। ग्वालियर जोन के अधिकारियों के मार्गदर्शन में शिवपुरी पुलिस ने करैरा, भौंती और अन्य थाना क्षेत्रों में दबिश देकर गिरोह के सदस्यों को पकड़ा। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में गठित नौ विशेष टीमों ने एक सप्ताह के भीतर प्रभावी कार्रवाई की। *जांच में सामने आया कि आरोपी HIIU, TOKKI, MIKA, ELOELO, GAGA, HANI, SUGO, COMMECTO, HITSU, HONEY और COMET जैसे एप्लीकेशनों का उपयोग कर लोगों को फंसाते थे। पहले दोस्ती और अश्लील चैट, फिर स्क्रीन रिकॉर्डिंग, उसके बाद फर्जी पुलिस बनकर कॉल कर समझौते के नाम पर वसूली की जाती थी। कई मामलों में क्रेडिट कार्ड से रकम निकालने और फर्जी लोन लेने की शिकायतें भी मिलीं।* थाना करैरा में अपराध क्रमांक 125/26, 122/26 और 119/26 तथा थाना भौंती में अपराध क्रमांक 45/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित आईटी एक्ट की धारा 66(सी) और 66(डी) के तहत प्रकरण कायम किए गए हैं। पुलिस ने 29 मोबाइल फोन, 7 चार पहिया वाहन, एक मोटरसाइकिल, 1.20 लाख रुपये नगद, 16 एटीएम कार्ड, 7 बैंक पासबुक और एक मकान की रजिस्ट्री जब्त की है। जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 7 लाख रुपये बताई गई है।3
- करैरा नगर की बार्ड पार्षद ख़ुशबू प्रथ्वी यादव का विरोध करने का अनोखा अंदाज... ****रिपोर्टर हेमंत भार्गव*** करैरा - : रात्रि में नगर परिषद कार्यालय के गेट के आगे डलवाया कचरा गोबर,तो वही बार्ड में स्वीकृति कार्य ना कराने के लगाए गंभीर आरोप । *बार्ड पार्षद ख़ुशबू प्रथ्वी यादव का कहना है हमारी वार्ड 15 में नाली निर्माण रोड निर्माण आदि स्वीकृत तो बहुत पहले हो गये थे लेकिन बनी अभी तक नहीं है बार्ड की जनता के ताने हमें सुनना पड़ रहे हैं इस लिऐ जिन हालातों में हमारी बार्डे है ऐसा ही हाल हम नगर की अन्य वार्डों में करेंगे सभी वार्डों की सड़कों पर भी नगर परिषद कार्यालय के आगे जैसा गोबर कचरा डाला है ऐसा ही सभी बार्डो में किया जायेगा ।3
- करैरा नगर परिषद में अनोखा विरोध, पार्षद ने ट्रैक्टर से डलवाया गोबर करैरा - नगर परिषद में आज एक अनोखा और प्रतीकात्मक विरोध देखने को मिला वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद खुशबू - पृथ्वी यादव नगर परिषद कार्यालय पहुंचीं और ट्रैक्टर से गोबर डलवाकर विरोध दर्ज कराया। पार्षद का आरोप है कि उनके वार्ड की कई गलियां लंबे समय से बंद पड़ी हैं। कई जगह निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल चुकी है,फिर भी काम शुरू नहीं कराया जा रहा। बार-बार शिकायत और मांग के बावजूद नगर परिषद द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है नाराज पार्षद ने कहा कि शहर की हालत गोबर जैसी हो चुकी है, इसलिए उन्होंने यही तरीका अपनाकर प्रशासन का ध्यान खींचा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही वार्ड के विकास कार्य शुरू नहीं हुए तो नगर परिषद अध्यक्ष के घर के सामने और पूरे शहर में इसी तरह का विरोध किया जाएगा !!3
- ललितपुर में शादी समारोह में दो पक्षों में हुई मारपीट वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल #lalitpur #timesnowbundelkhand #ramjitiwarimadawara1
- पिछोर पुलिस का खौफ: पिछोर के बाचरौन चौराहे पर पेड़ के नीचे महफिल जमाए बैठे थे शराबी, पुलिस को देखते ही मची भगदड़!1