logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*यातायात व्यवस्था के दौरान पुलिसकर्मी से अभद्रता, शासकीय कार्य में बाधा एवं धारदार हथियार से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को विदिशा पुलिस ने किया गिरफ्तार* विदिशा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैण्ड-सब्जी मंडी मेन रोड पर यातायात व्यवस्था में ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति नशे की हालत में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर राहगीरों एवं यातायात को बाधित कर रहा था। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी द्वारा उसे वहां से हटने एवं नियमों का पालन करने के लिए समझाइश दी गई, जिस पर उसने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की एवं अभद्र व्यवहार किया। आरोपी ने पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़कर झूमाझटकी की तथा जेब से धारदार हथियार (चाकू) निकालकर गले पर अड़ाते हुए जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बीच-बचाव किए जाने पर आरोपी वहां से चला गया। बाद में फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 483/2026 पंजीबद्ध कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132, 296(बी), 121(1) एवं 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टीटू भेड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आनंद राज, सउनि राम मनोहर, प्रधान आरक्षक संजय यादव, आरक्षक राजेंद्र यादव, अमित अवस्थी, अजय सिकरवार एवं संदीप जाट की सराहनीय भूमिका रही।

12 hrs ago
user_Vinod Mehra
Vinod Mehra
Emt news Vidisha News editor Vidisha, Madhya Pradesh•
12 hrs ago

*यातायात व्यवस्था के दौरान पुलिसकर्मी से अभद्रता, शासकीय कार्य में बाधा एवं धारदार हथियार से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को विदिशा पुलिस ने किया गिरफ्तार* विदिशा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैण्ड-सब्जी मंडी मेन रोड पर यातायात व्यवस्था में ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति नशे की हालत में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर राहगीरों एवं यातायात को बाधित कर रहा था। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी द्वारा उसे वहां से हटने एवं नियमों का पालन करने के लिए समझाइश दी गई, जिस पर उसने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की एवं अभद्र व्यवहार किया। आरोपी ने पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़कर झूमाझटकी की तथा जेब

7caee047-da4a-4eaa-a6ec-9a0a559821b0

से धारदार हथियार (चाकू) निकालकर गले पर अड़ाते हुए जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बीच-बचाव किए जाने पर आरोपी वहां से चला गया। बाद में फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 483/2026 पंजीबद्ध कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132, 296(बी), 121(1) एवं 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टीटू भेड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आनंद राज, सउनि राम मनोहर, प्रधान आरक्षक संजय यादव, आरक्षक राजेंद्र यादव, अमित अवस्थी, अजय सिकरवार एवं संदीप जाट की सराहनीय भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जीत पक्की है के नारे के साथ छात्राओं ने गाये देश भक्ति के गीत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायसेन की छात्राओं ने जीत पक्की हे के नारे लगाए
    1
    जीत पक्की है के नारे के साथ छात्राओं ने गाये देश भक्ति के गीत
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायसेन की छात्राओं ने जीत पक्की हे के नारे लगाए
    user_राकेश जैन
    राकेश जैन
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • खड़ेर से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सैकड़ों शिवभक्त हुए शामिल विदिशा जिले के शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम खड़ेर से बाबा विश्वनाथ धाम, देवपुर सिरोंज तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों शिवभक्तों ने कांवड़ लेकर भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग पर "हर-हर महादेव" के उद्घोष से भक्तिमय माहौल बना रहा। पिछले चार वर्षों से लगातार आयोजित हो रही इस यात्रा में महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
    1
    खड़ेर से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सैकड़ों शिवभक्त हुए शामिल
विदिशा जिले के शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम खड़ेर से बाबा विश्वनाथ धाम, देवपुर सिरोंज तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों शिवभक्तों ने कांवड़ लेकर भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग पर "हर-हर महादेव" के उद्घोष से भक्तिमय माहौल बना रहा। पिछले चार वर्षों से लगातार आयोजित हो रही इस यात्रा में महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
    user_सौरभ जैन
    सौरभ जैन
    शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भोपाल में हरित ऊर्जा और पर्यावरणीय स्थिरता पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), मध्यप्रदेश स्टेट सेंटर द्वारा 1 एवं 2 अगस्त 2026 को "Fostering Green Energy and Environmental Sustainability for India 2047" विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हरित ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास पर विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, उद्योग जगत एवं शोधकर्ताओं के बीच विचार-विमर्श को बढ़ावा देना है। � IEI +1 भोपाल में हरित ऊर्जा और पर्यावरणीय स्थिरता पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), मध्यप्रदेश स्टेट सेंटर द्वारा 1 एवं 2 अगस्त 2026 को "Fostering Green Energy and Environmental Sustainability for India 2047" विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हरित ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास पर विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, उद्योग जगत एवं शोधकर्ताओं के बीच विचार-विमर्श को बढ़ावा देना है। � IEI +1
    3
    भोपाल में हरित ऊर्जा और पर्यावरणीय स्थिरता पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), मध्यप्रदेश स्टेट सेंटर द्वारा 1 एवं 2 अगस्त 2026 को "Fostering Green Energy and Environmental Sustainability for India 2047" विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हरित ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास पर विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, उद्योग जगत एवं शोधकर्ताओं के बीच विचार-विमर्श को बढ़ावा देना है। �
IEI +1
भोपाल में हरित ऊर्जा और पर्यावरणीय स्थिरता पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), मध्यप्रदेश स्टेट सेंटर द्वारा 1 एवं 2 अगस्त 2026 को "Fostering Green Energy and Environmental Sustainability for India 2047" विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हरित ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास पर विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, उद्योग जगत एवं शोधकर्ताओं के बीच विचार-विमर्श को बढ़ावा देना है। �
IEI +1
    user_Guru Prasad Sharma
    Guru Prasad Sharma
    बैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *योग से ऊर्जा, समीक्षा से मजबूती—'प्रत्येक रविवार–थाना परिवार' पहल के तहत जिलेभर में हुआ व्यापक आयोजन* विदिशा पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के नेतृत्व में रविवार, 02 अगस्त 2026 को जिले के समस्त थाना, चौकी एवं पुलिस कार्यालयों में "प्रत्येक रविवार–थाना परिवार" थीम के अंतर्गत योग, ध्यान, थाना निरीक्षण, अपराध समीक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हार्टफुलनेस योग एवं ध्यान सत्र से हुआ, जिसमें जिलेभर के अधिकारी एवं कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। योग, प्राणायाम, रिलेक्सेशन एवं सामूहिक ध्यान के साथ "ध्यान का अभ्यास" पुस्तक का वाचन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने नियमित योग एवं ध्यान को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश देते हुए मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच, तनावमुक्त कार्यशैली एवं बेहतर कार्यकुशलता पर विशेष बल दिया। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी ने थाना सिविल लाइन का निरीक्षण कर अपराधों, लंबित प्रकरणों, कानून-व्यवस्था एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह ने थाना गुलाबगंज, एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे ने थाना मुरवास, एसडीओपी कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह ने थाना कुरवाई तथा एसडीओपी सिरोंज श्रीमती सोनू डाबर ने थाना मुगलसराय में थाना स्टाफ की गणना लेने के उपरांत हार्टफुलनेस ध्यान सत्र में सहभागिता की। इसके पश्चात विवेचकगण की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित कर अपराध, मर्ग एवं चालान प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान 40 वर्ष से अधिक आयु के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हेल्थ प्रोफाइल तैयार करने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण, कार्यालयीन व्यवस्थाओं को अद्यतन रखने तथा आमजन को त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। "प्रत्येक रविवार–थाना परिवार" पहल पुलिस बल के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, अनुशासन, कार्यक्षमता, आपसी समन्वय एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी प्रयास है, जो बेहतर कार्य संस्कृति के साथ-साथ आमजन के प्रति पुलिस की संवेदनशील एवं उत्तरदायी कार्यप्रणाली को भी सुदृढ़ कर रहा है।
    4
    *योग से ऊर्जा, समीक्षा से मजबूती—'प्रत्येक रविवार–थाना परिवार' पहल के तहत जिलेभर में हुआ व्यापक आयोजन*
विदिशा पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के नेतृत्व में रविवार, 02 अगस्त 2026 को जिले के समस्त थाना, चौकी एवं पुलिस कार्यालयों में "प्रत्येक रविवार–थाना परिवार" थीम के अंतर्गत योग, ध्यान, थाना निरीक्षण, अपराध समीक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ हार्टफुलनेस योग एवं ध्यान सत्र से हुआ, जिसमें जिलेभर के अधिकारी एवं कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। योग, प्राणायाम, रिलेक्सेशन एवं सामूहिक ध्यान के साथ "ध्यान का अभ्यास" पुस्तक का वाचन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने नियमित योग एवं ध्यान को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश देते हुए मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच, तनावमुक्त कार्यशैली एवं बेहतर कार्यकुशलता पर विशेष बल दिया।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी ने थाना सिविल लाइन का निरीक्षण कर अपराधों, लंबित प्रकरणों, कानून-व्यवस्था एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
वहीं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह ने थाना गुलाबगंज, एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे ने थाना मुरवास, एसडीओपी कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह ने थाना कुरवाई तथा एसडीओपी सिरोंज श्रीमती सोनू डाबर ने थाना मुगलसराय में थाना स्टाफ की गणना लेने के उपरांत हार्टफुलनेस ध्यान सत्र में सहभागिता की। इसके पश्चात विवेचकगण की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित कर अपराध, मर्ग एवं चालान प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान 40 वर्ष से अधिक आयु के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हेल्थ प्रोफाइल तैयार करने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण, कार्यालयीन व्यवस्थाओं को अद्यतन रखने तथा आमजन को त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
"प्रत्येक रविवार–थाना परिवार" पहल पुलिस बल के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, अनुशासन, कार्यक्षमता, आपसी समन्वय एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी प्रयास है, जो बेहतर कार्य संस्कृति के साथ-साथ आमजन के प्रति पुलिस की संवेदनशील एवं उत्तरदायी कार्यप्रणाली को भी सुदृढ़ कर रहा है।
    user_Vinod Mehra
    Vinod Mehra
    Emt news Vidisha News editor Vidisha, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • जनसहयोग से लगे ट्री गार्ड बढ़ा रहे शहर की सुंदरता* रायसेन जिला विकास समिति ने श्रमदान कर कदंब वृक्षों की देखभाल की, नए पौधे भी लगाए रायसेन। शहर को हरा-भरा और सुंदर बनाने के उद्देश्य से रायसेन जिला विकास समिति एवं बस एक कदम सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का अभियान लगातार तीसरे वर्ष भी जारी है। रविवार को समिति के सदस्यों ने नगर की सड़कों के किनारे लगाए गए कदंब वृक्षों के संरक्षण के लिए श्रमदान किया। इस दौरान पौधों के आसपास उगी घास-फूस हटाई गई, मिट्टी चढ़ाई गई, आवश्यक देखभाल की गई तथा नए कदंब पौधे भी लगाए गए। समिति द्वारा पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा और शहर के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में जनसहयोग से सड़क किनारे लगाए गए पौधों पर लगातार ट्री गार्ड लगाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें मवेशियों एवं अन्य कारणों से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। इन ट्री गार्डों को आकर्षक रंगों से रंगा गया है, जिससे नगर में एकरूपता के साथ सौंदर्यीकरण का प्रभाव भी दिखाई दे रहा है। यह पहल हरियाली के साथ शहर की सुंदरता में भी नया आयाम जोड़ रही है। समिति का मानना है कि केवल पौधे लगाना, अधिक संख्या में लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल ही अभियान की वास्तविक सफलता है। इसी सोच के साथ समिति के सदस्य निरंतर श्रमदान कर पौधों की देखभाल में जुटे हुए हैं। अभियान का मूल संकल्प "हम ठहरेंगे नहीं, हम थकेंगे नहीं, हरियाली लाएंगे" केवल एक नारा नहीं, बल्कि समिति के प्रत्येक सदस्य का संकल्प बन चुका है। इसी संकल्प को साकार करने के लिए सदस्य लगातार पौधारोपण, संरक्षण, ट्री गार्ड लगाने और जनजागरण के कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जनसहभागिता से चल रहे इस अभियान का उद्देश्य रायसेन को हरित, स्वच्छ और सुंदर बनाना है। समिति ने नागरिकों से भी पौधारोपण के साथ पौधों की देखभाल का संकल्प लेने तथा पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।
    3
    जनसहयोग से लगे ट्री गार्ड बढ़ा रहे शहर की सुंदरता*
रायसेन जिला विकास समिति ने श्रमदान कर कदंब वृक्षों की देखभाल की, नए पौधे भी लगाए
रायसेन। शहर को हरा-भरा और सुंदर बनाने के उद्देश्य से रायसेन जिला विकास समिति एवं बस एक कदम सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का अभियान लगातार तीसरे वर्ष भी जारी है। रविवार को समिति के सदस्यों ने नगर की सड़कों के किनारे लगाए गए कदंब वृक्षों के संरक्षण के लिए श्रमदान किया। इस दौरान पौधों के आसपास उगी घास-फूस हटाई गई, मिट्टी चढ़ाई गई, आवश्यक देखभाल की गई तथा नए कदंब पौधे भी लगाए गए।
समिति द्वारा पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा और शहर के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में जनसहयोग से सड़क किनारे लगाए गए पौधों पर लगातार ट्री गार्ड लगाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें मवेशियों एवं अन्य कारणों से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। इन ट्री गार्डों को आकर्षक रंगों से रंगा गया है, जिससे नगर में एकरूपता के साथ सौंदर्यीकरण का प्रभाव भी दिखाई दे रहा है। यह पहल हरियाली के साथ शहर की सुंदरता में भी नया आयाम जोड़ रही है।
समिति का मानना है कि केवल पौधे लगाना, अधिक संख्या में लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल ही अभियान की वास्तविक सफलता है। इसी सोच के साथ समिति के सदस्य निरंतर श्रमदान कर पौधों की देखभाल में जुटे हुए हैं। अभियान का मूल संकल्प "हम ठहरेंगे नहीं, हम थकेंगे नहीं, हरियाली लाएंगे" केवल एक नारा नहीं, बल्कि समिति के प्रत्येक सदस्य का संकल्प बन चुका है। इसी संकल्प को साकार करने के लिए सदस्य लगातार पौधारोपण, संरक्षण, ट्री गार्ड लगाने और जनजागरण के कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
जनसहभागिता से चल रहे इस अभियान का उद्देश्य रायसेन को हरित, स्वच्छ और सुंदर बनाना है। समिति ने नागरिकों से भी पौधारोपण के साथ पौधों की देखभाल का संकल्प लेने तथा पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।
    user_भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.