Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश हेड ब्यूरो मंगल देव राठौर की खास रिपोर्ट केवल एक समुदाय को न्यायालय में कोर्ट फीस नहीं लगती थी, इसे गुजरात हाई कोर्ट ने रद्द करते हुए ऐतिहासिक फैसला सुना दिया, यदि कोर्ट में आए हैं तो कोर्ट फीस देनी पड़ेगी।
Mangal Dev rathore
मध्य प्रदेश हेड ब्यूरो मंगल देव राठौर की खास रिपोर्ट केवल एक समुदाय को न्यायालय में कोर्ट फीस नहीं लगती थी, इसे गुजरात हाई कोर्ट ने रद्द करते हुए ऐतिहासिक फैसला सुना दिया, यदि कोर्ट में आए हैं तो कोर्ट फीस देनी पड़ेगी।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- प्रदेश में लगातार बढ़ते हादसों के बीच रविवार को भोपाल के एमपी नगर क्षेत्र में एक ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और जोरदार ब्लास्ट हो गया।* *ब्लास्ट के बाद आग की लपटों ने पास में खड़ी एक फॉर्च्यूनर कार को अपनी चपेट में ले लिया, जो कुछ ही मिनटों में आग का गोला बन गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई।* *मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड* *घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।* *इलाके में दहशत का माहौल* *बिल्डिंग में धुआं भर गया आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई लोगों ने घरों और दुकानों से बाहर निकलकर जान बचाई* *पुलिस कर रही जांच* *फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- Post by Parmeshvar redash1
- गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 90790081071
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1
- मंदसौर ब्रोकिंग रामप्रसाद धनगर कि खास रिपोर्ट मध्यप्रदेश पुलिस मंदसौर पुलिस मध्यप्रदेश पुलिस -- प्रेस नोट- दिनांक 11-04-26 ऑपरेशन मुस्कान के तहत शहर कोतवाली पुलिस द्वारा 10 माह पूर्व अपत की गई बालिका का पता लगाया जाकर आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी 13 वर्ष पुराने थाना पिपलियामंडी के नकबजनी के अपराध में भी था फरार थाना पिपलियामंडी के अपराध क्र 187/2013 में था फरार पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद मीना द्वारा इस आशय के निर्देश ईकाई के समस्त थाना प्रभारियो को दिये है कि वर्तमान समय में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा आपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है जिसके अपह्त बालिकाओं की पतारसी हेत पर संभव प्रयास किये जावें। उक्त निर्देशों के पालन में थाना सिटी कोतवाली मंदसौर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसोर श्री तेर सिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में दिनांक 13-06-25 को अलावदाखेडी से अपहरण की गई बालिका का पता लगाने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। घटना का संक्षिप्त विवरण घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14-06-25 को फरियादी निवासी अलावदाखेडी ने थाने पर आकर प्रथम सूचना लेख करवाई की उसकी नाबालिक बालिका आयु 17 वर्ष को कोई अज्ञात बदमाश दिनांक 13-06-25 को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उक्त सूचना पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए तत्काल अपराध क्रमांक 309/25 धारा 137(2) बीएनएस की प्रथम सूचना लेख कर तकनीकी जानकारी साइबर सेल से प्राप्त की गई तथा बालिका के निवास के पड़ोसियों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। बालिका के पूर्व में आने जाने वाले परिचितों से भी जानकारी प्राप्त की जाकर साक्ष्य संकलित किए गए एवं प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीमे नीमच, छोटीसादडी, निंबाहेडा राजस्थान की ओर लगातार रवाना की जाकर बालिका का पता लगाने के प्रयास किए गए। अंततः दिनांक 11-04-26 को शहर कोतवाली मंदसौर पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका को कानाखेडा नीमच से तलाश कर पता लगाने व आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। उक्त अपराध में बालिका के कथनों के आधार पर पाक्सो एक्ट की एवं बलात्कार से संबंधित सुसंगत धाराओं को बढाया गया है। प्रकरण में मेडिकल परीक्षण एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही की जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । पुलिस टीमः- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ थाना प्रभारी कोतवाली, उनि उषा बारिया, प्रआर रामनारायण नागदा, प्रआर दिनेश धाकड, आर भानु प्रताप, म.आर शायर गुर्जर, मंआर शानु राठौर की सराहनीय भूमिका रही।1
- ब्लॉक स्तरीय 14 अप्रैल कार्यक्रम मानाने को लेकर मीणा समाज भवन में धरियावद में बैठक हुई आयोजित जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-मीणा समाज भवन रनिया मंगरी सलूंबर रोड धरियावद में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य आगामी कार्यक्रम 14 अप्रैल को सफल बनाने को लेकर रूपरेखा तैयार करना था। बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों एवं अम्बेडकरवादी विचारकों को आमंत्रित किया गया। जिन्होंने अपने विचार साझा करते हुए सामाजिक एकता,जागरूकता और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता निलेश बरोड़,मनीष बरोड़, भेरूलाल बरोड़,सुनील बरोड़,नारायण लाल बुझ, डॉक्टर मानसिंह बरगोट, अभिषेक,रमेश कलासुआ, मगन मईडा एवं पाला माराज़ सहित कई आदिवासी परिवार के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया तथा समाज में शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।1
- Post by Sanjay Kumar yati1
- Post by Mangal Dev rathore1