logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्य प्रदेश- राजस्थान सीमा... सांकरिया के पास ग्राम charudi की दूल्हा दुल्हन को लेकर आ रही कर दुर्घटनाग्रस्त किसी को चोट नहीं....

4 hrs ago
user_वचन(कमल ) प्रजापति
वचन(कमल ) प्रजापति
रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

मध्य प्रदेश- राजस्थान सीमा... सांकरिया के पास ग्राम charudi की दूल्हा दुल्हन को लेकर आ रही कर दुर्घटनाग्रस्त किसी को चोट नहीं....

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    1
    Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मंदसौर ब्रोकिंग रामप्रसाद धनगर कि खास रिपोर्ट मध्यप्रदेश पुलिस मंदसौर पुलिस मध्यप्रदेश पुलिस -- प्रेस नोट- दिनांक 11-04-26 ऑपरेशन मुस्कान के तहत शहर कोतवाली पुलिस द्वारा 10 माह पूर्व अपत की गई बालिका का पता लगाया जाकर आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी 13 वर्ष पुराने थाना पिपलियामंडी के नकबजनी के अपराध में भी था फरार थाना पिपलियामंडी के अपराध क्र 187/2013 में था फरार पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद मीना द्वारा इस आशय के निर्देश ईकाई के समस्त थाना प्रभारियो को दिये है कि वर्तमान समय में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा आपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है जिसके अपह्त बालिकाओं की पतारसी हेत पर संभव प्रयास किये जावें। उक्त निर्देशों के पालन में थाना सिटी कोतवाली मंदसौर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसोर श्री तेर सिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में दिनांक 13-06-25 को अलावदाखेडी से अपहरण की गई बालिका का पता लगाने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। घटना का संक्षिप्त विवरण घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14-06-25 को फरियादी निवासी अलावदाखेडी ने थाने पर आकर प्रथम सूचना लेख करवाई की उसकी नाबालिक बालिका आयु 17 वर्ष को कोई अज्ञात बदमाश दिनांक 13-06-25 को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उक्त सूचना पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए तत्काल अपराध क्रमांक 309/25 धारा 137(2) बीएनएस की प्रथम सूचना लेख कर तकनीकी जानकारी साइबर सेल से प्राप्त की गई तथा बालिका के निवास के पड़ोसियों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। बालिका के पूर्व में आने जाने वाले परिचितों से भी जानकारी प्राप्त की जाकर साक्ष्य संकलित किए गए एवं प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीमे नीमच, छोटीसादडी, निंबाहेडा राजस्थान की ओर लगातार रवाना की जाकर बालिका का पता लगाने के प्रयास किए गए। अंततः दिनांक 11-04-26 को शहर कोतवाली मंदसौर पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका को कानाखेडा नीमच से तलाश कर पता लगाने व आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। उक्त अपराध में बालिका के कथनों के आधार पर पाक्सो एक्ट की एवं बलात्कार से संबंधित सुसंगत धाराओं को बढाया गया है। प्रकरण में मेडिकल परीक्षण एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही की जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । पुलिस टीमः- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ थाना प्रभारी कोतवाली, उनि उषा बारिया, प्रआर रामनारायण नागदा, प्रआर दिनेश धाकड, आर भानु प्रताप, म.आर शायर गुर्जर, मंआर शानु राठौर की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    मंदसौर ब्रोकिंग 
रामप्रसाद धनगर कि खास रिपोर्ट 
मध्यप्रदेश पुलिस
मंदसौर पुलिस
मध्यप्रदेश पुलिस
-- प्रेस नोट-
दिनांक 11-04-26
ऑपरेशन मुस्कान के तहत शहर कोतवाली पुलिस द्वारा 10 माह पूर्व अपत की गई बालिका का पता लगाया जाकर आरोपी को किया गिरफ्तार। आरोपी 13 वर्ष पुराने थाना पिपलियामंडी के नकबजनी के अपराध में भी था फरार थाना पिपलियामंडी के अपराध क्र 187/2013 में था फरार
पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद मीना द्वारा इस आशय के निर्देश ईकाई के समस्त थाना प्रभारियो को दिये है कि वर्तमान समय में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा आपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है जिसके अपह्त बालिकाओं की पतारसी हेत पर संभव प्रयास किये जावें।
उक्त निर्देशों के पालन में थाना सिटी कोतवाली मंदसौर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसोर श्री तेर सिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में दिनांक 13-06-25 को अलावदाखेडी से अपहरण की गई बालिका का पता लगाने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14-06-25 को फरियादी निवासी अलावदाखेडी ने थाने पर आकर प्रथम सूचना लेख करवाई की उसकी नाबालिक बालिका आयु 17 वर्ष को कोई अज्ञात बदमाश दिनांक 13-06-25 को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
उक्त सूचना पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए तत्काल अपराध क्रमांक 309/25 धारा 137(2) बीएनएस की प्रथम सूचना लेख कर तकनीकी जानकारी साइबर सेल से प्राप्त की गई तथा बालिका के निवास के पड़ोसियों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। बालिका के पूर्व में आने जाने वाले परिचितों से भी जानकारी प्राप्त की जाकर साक्ष्य संकलित किए गए एवं प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीमे नीमच, छोटीसादडी, निंबाहेडा राजस्थान की ओर लगातार रवाना की जाकर बालिका का पता लगाने के प्रयास किए गए।
अंततः दिनांक 11-04-26 को शहर कोतवाली मंदसौर पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका को कानाखेडा नीमच से तलाश कर पता लगाने व आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। उक्त अपराध में बालिका के कथनों के आधार पर पाक्सो एक्ट की एवं बलात्कार से संबंधित सुसंगत धाराओं को बढाया गया है। प्रकरण में मेडिकल परीक्षण एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही की जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
पुलिस टीमः- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ थाना प्रभारी कोतवाली, उनि उषा बारिया, प्रआर रामनारायण नागदा, प्रआर दिनेश धाकड, आर भानु प्रताप, म.आर शायर गुर्जर, मंआर शानु राठौर की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Sanjay Kumar yati
    1
    Post by Sanjay Kumar yati
    user_Sanjay Kumar yati
    Sanjay Kumar yati
    गरोठ, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दरा ज़ाम में फिर लगा लम्बा जाम रेंक रेंक चलें वाहन रविवार को एक फिर से दरा अभ्यारण क्षेत्र में ज़ाम देखने को मिला दोनों तरफ वाहनों कि लाइनें लगी हुई मौके पर मोड़क थाना पुलिस और कनवास थाना पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है और दोनों तरफ वाहनों रेंक रेंक चल रहे वाहन सैकड़ों यात्रियों फंसे ज़ाम में,
    10
    दरा ज़ाम में फिर लगा लम्बा जाम रेंक रेंक चलें वाहन रविवार को एक फिर से दरा अभ्यारण क्षेत्र में ज़ाम देखने को मिला दोनों तरफ वाहनों कि लाइनें लगी हुई मौके पर मोड़क थाना पुलिस और कनवास थाना पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है और दोनों तरफ वाहनों रेंक रेंक चल रहे वाहन सैकड़ों यात्रियों फंसे ज़ाम में,
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Mangal Dev rathore
    1
    Post by Mangal Dev rathore
    user_Mangal Dev rathore
    Mangal Dev rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रायपुर 12 अप्रैल। भारतीय किसान संघ झालावाड़ के जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने बताया कि चित्तौड़गढ़ प्रांत के तत्वावधान में रविवार को प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी परिसर में विशाल 'जनजातीय क्षेत्र किसान सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन के साथ ही भारतीय किसान संघ की तीन दिवसीय समीक्षा योजना बैठक का भी समापन हुआ। प्रान्त प्रचार प्रमुख आशीष मेहता ने बताया कि इस अवसर पर धूणी चौपाल कर किसानों ने पारंपरिक रीति से सरकार को सुबुद्धि देने की प्रार्थना की। उन्होंने माही और जाखम बांधों का पानी क्षेत्र के सूखे खेतों तक पहुँचाने की मांग की। इस दौरान मंडी पहुंचने पर व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर किसानों का आत्मीय स्वागत किया। ​सम्मेलन के मुख्य वक्ता भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने अपने संबोधन में कड़े तेवर अपनाते हुए कहा कि किसान सरकार से कोई दान नहीं, बल्कि अपना वाजिब हक मांग रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार अपनी जेब से पानी नहीं देती, यह प्रकृति और जनता का संसाधन है। मिश्र ने कहा, "खेत को पानी पहुंचाना हमारा अधिकार है और अनुभव बताता है कि सरकार की नाक दबाने से ही पानी मिलता है।" उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और उनके संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए किसानों को स्वाभिमान के साथ अपनी लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। ​प्रदेश महामंत्री तुलछाराम सीवर ने किसानों की समस्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिन बुनियादी समस्याओं का समाधान दशकों पूर्व हो जाना चाहिए था, वे आज भी विकट रूप में हमारे सामने खड़ी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाना संगठन की मूल मांग है। प्रांत प्रचार प्रमुख आशीष मेहता ने बताया कि तीन दिवसीय समीक्षा बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान और आगामी कार्ययोजना को लेकर गहन मंथन किया गया, ताकि किसानों की आवाज को शासन तक मजबूती से पहुँचाया जा सके। ​सम्मेलन को अखिल भारतीय जनजातीय कार्य प्रमुख मणिलाल लबाना, सीमा क्षेत्र कार्य प्रमुख कैलाश गैंदोलिया, महिला प्रमुख मंजू दीक्षित, प्रांत अध्यक्ष शंकरलाल नागर और संभाग संरक्षक कर्नल जयराज सिंह, संभाग कार्यवाहक अध्यक्ष सीताराम डांगी, जिला अध्यक्ष गिरिजा शंकर पांचाल, प्रदेश उपाध्यक्ष बद्री लाल जाट और जगदीश कलमंडा, झालावाड़ जिले से प्रांत गौ सेवा प्रमुख श्री किशन पाटीदार, कोटा संभाग संरक्षक सीताराम नागर, जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर, जगदीश शर्मा रामलाल डांगी मनीष श्रृंगी, पूरी लाल डांगी, जिला मंत्री कालूराम दांगी, सहित कई पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।
    2
    रायपुर 12 अप्रैल। भारतीय किसान संघ झालावाड़ के जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने बताया कि चित्तौड़गढ़ प्रांत के तत्वावधान में रविवार को प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी परिसर में विशाल 'जनजातीय क्षेत्र किसान सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन के साथ ही भारतीय किसान संघ की तीन दिवसीय समीक्षा योजना बैठक का भी समापन हुआ। 
प्रान्त प्रचार प्रमुख आशीष मेहता ने बताया कि इस अवसर पर  धूणी चौपाल कर किसानों ने पारंपरिक रीति से सरकार को सुबुद्धि देने की प्रार्थना की। उन्होंने माही और जाखम बांधों का पानी क्षेत्र के सूखे खेतों तक पहुँचाने की मांग की। इस दौरान मंडी पहुंचने पर व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर किसानों का आत्मीय स्वागत किया।
​सम्मेलन के मुख्य वक्ता भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने अपने संबोधन में कड़े तेवर अपनाते हुए कहा कि किसान सरकार से कोई दान नहीं, बल्कि अपना वाजिब हक मांग रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार अपनी जेब से पानी नहीं देती, यह प्रकृति और जनता का संसाधन है। मिश्र ने कहा, "खेत को पानी पहुंचाना हमारा अधिकार है और अनुभव बताता है कि सरकार की नाक दबाने से ही पानी मिलता है।" उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और उनके संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए किसानों को स्वाभिमान के साथ अपनी लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।
​प्रदेश महामंत्री तुलछाराम सीवर ने किसानों की समस्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिन बुनियादी समस्याओं का समाधान दशकों पूर्व हो जाना चाहिए था, वे आज भी विकट रूप में हमारे सामने खड़ी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाना संगठन की मूल मांग है। प्रांत प्रचार प्रमुख आशीष मेहता ने बताया कि तीन दिवसीय समीक्षा बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान और आगामी कार्ययोजना को लेकर गहन मंथन किया गया, ताकि किसानों की आवाज को शासन तक मजबूती से पहुँचाया जा सके।
​सम्मेलन को अखिल भारतीय जनजातीय कार्य प्रमुख मणिलाल लबाना, सीमा क्षेत्र कार्य प्रमुख कैलाश गैंदोलिया, महिला प्रमुख मंजू दीक्षित, प्रांत अध्यक्ष शंकरलाल नागर और संभाग संरक्षक कर्नल जयराज सिंह, संभाग कार्यवाहक अध्यक्ष सीताराम डांगी, जिला अध्यक्ष गिरिजा शंकर पांचाल, प्रदेश उपाध्यक्ष बद्री लाल जाट और जगदीश कलमंडा, झालावाड़ जिले से प्रांत गौ सेवा प्रमुख श्री किशन पाटीदार, कोटा संभाग संरक्षक सीताराम नागर, जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर, जगदीश शर्मा रामलाल डांगी मनीष श्रृंगी, पूरी लाल डांगी, जिला मंत्री कालूराम दांगी, सहित कई पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by हर खबर आपके साथ
    1
    Post by हर खबर आपके साथ
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    Voice of people सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    1
    Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.