Shuru
Apke Nagar Ki App…
रविवार को एक बार फिर से ज़ाम कि स्थिति बन गई अभ्यारण क्षेत्र में बढ़ता वाहनों का दबाव आमजन को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है दरा ज़ाम में फिर लगा लम्बा जाम रेंक रेंक चलें वाहन रविवार को एक फिर से दरा अभ्यारण क्षेत्र में ज़ाम देखने को मिला दोनों तरफ वाहनों कि लाइनें लगी हुई मौके पर मोड़क थाना पुलिस और कनवास थाना पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है और दोनों तरफ वाहनों रेंक रेंक चल रहे वाहन सैकड़ों यात्रियों फंसे ज़ाम में,
सोनू यादव
रविवार को एक बार फिर से ज़ाम कि स्थिति बन गई अभ्यारण क्षेत्र में बढ़ता वाहनों का दबाव आमजन को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है दरा ज़ाम में फिर लगा लम्बा जाम रेंक रेंक चलें वाहन रविवार को एक फिर से दरा अभ्यारण क्षेत्र में ज़ाम देखने को मिला दोनों तरफ वाहनों कि लाइनें लगी हुई मौके पर मोड़क थाना पुलिस और कनवास थाना पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है और दोनों तरफ वाहनों रेंक रेंक चल रहे वाहन सैकड़ों यात्रियों फंसे ज़ाम में,
More news from राजस्थान and nearby areas
- दरा ज़ाम में फिर लगा लम्बा जाम रेंक रेंक चलें वाहन रविवार को एक फिर से दरा अभ्यारण क्षेत्र में ज़ाम देखने को मिला दोनों तरफ वाहनों कि लाइनें लगी हुई मौके पर मोड़क थाना पुलिस और कनवास थाना पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है और दोनों तरफ वाहनों रेंक रेंक चल रहे वाहन सैकड़ों यात्रियों फंसे ज़ाम में,10
- कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर शनिवार सुबह करीब 9 बजे ढाबादेह के पास दो भारी वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे सैकड़ों यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटा की ओर जा रहा एक कंटेनर ढाबादेह के समीप अबली मणी महल की चढ़ाई पर ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर के ब्रेक समय पर नहीं लग सके और दोनों वाहनों में भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर ट्रेलर में बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। हाइड्रा मशीन की सहायता से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन जाम की स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। हादसे के चलते एक ओर दरा स्टेशन तक और दूसरी ओर कमलपुरा फोर-लेन होते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले अमझार-भटवाड़ा मार्ग तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात इतने बिगड़ गए कि स्टेट हाईवे-9 (चेचट-रावतभाटा मार्ग) पर भी यातायात का दबाव बढ़ गया। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया जा सका। हालांकि शाम तक भी अभ्यारण्य क्षेत्र में वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए। पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और ओवरटेकिंग से बचने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।1
- झालावाड़ झालरापाटन में आज कांग्रेस ने नारी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी मुख्य अतिथि थीं। चौधरी ने अपने संबोधन में महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के मुद्दों पर प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकारों पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक है और आए दिन अमानवीय घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने हाल ही में पूर्वी राजस्थान में वायरल हुए एक वीडियो का उदाहरण दिया। इस वीडियो में कुछ बाइक सवार मनचले एक छोटी बच्ची को छेड़ रहे थे। चौधरी ने आरोप लगाया कि वीडियो में मोटरसाइकिल के नंबर स्पष्ट दिखने के बावजूद पुलिस ने दो दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया, जो प्रदेश की कानून व्यवस्था की खराब स्थिति को दर्शाता है। सारिका चौधरी ने महिला सुरक्षा, समानता, आर्थिक सशक्तिकरण, कार्यस्थल पर सुरक्षा और समान वेतन जैसे मुद्दों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आमजन और महिलाओं की रसोई को प्रभावित किया है, जिससे घरेलू खर्चों में वृद्धि हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महंगाई और महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर विफल रही है। चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश में बदलाव की लहर का संकेत है, क्योंकि महिलाएं देश और प्रदेश में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। सम्मेलन में झालावाड़ जिले से बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचीं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गुर्जर, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा शर्मा, विधायक सुरेश गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेसी रघुराज सिंह हाड़ा।4
- रायपुर 12 अप्रैल। भारतीय किसान संघ झालावाड़ के जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने बताया कि चित्तौड़गढ़ प्रांत के तत्वावधान में रविवार को प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी परिसर में विशाल 'जनजातीय क्षेत्र किसान सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन के साथ ही भारतीय किसान संघ की तीन दिवसीय समीक्षा योजना बैठक का भी समापन हुआ। प्रान्त प्रचार प्रमुख आशीष मेहता ने बताया कि इस अवसर पर धूणी चौपाल कर किसानों ने पारंपरिक रीति से सरकार को सुबुद्धि देने की प्रार्थना की। उन्होंने माही और जाखम बांधों का पानी क्षेत्र के सूखे खेतों तक पहुँचाने की मांग की। इस दौरान मंडी पहुंचने पर व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर किसानों का आत्मीय स्वागत किया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने अपने संबोधन में कड़े तेवर अपनाते हुए कहा कि किसान सरकार से कोई दान नहीं, बल्कि अपना वाजिब हक मांग रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार अपनी जेब से पानी नहीं देती, यह प्रकृति और जनता का संसाधन है। मिश्र ने कहा, "खेत को पानी पहुंचाना हमारा अधिकार है और अनुभव बताता है कि सरकार की नाक दबाने से ही पानी मिलता है।" उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और उनके संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए किसानों को स्वाभिमान के साथ अपनी लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री तुलछाराम सीवर ने किसानों की समस्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिन बुनियादी समस्याओं का समाधान दशकों पूर्व हो जाना चाहिए था, वे आज भी विकट रूप में हमारे सामने खड़ी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाना संगठन की मूल मांग है। प्रांत प्रचार प्रमुख आशीष मेहता ने बताया कि तीन दिवसीय समीक्षा बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान और आगामी कार्ययोजना को लेकर गहन मंथन किया गया, ताकि किसानों की आवाज को शासन तक मजबूती से पहुँचाया जा सके। सम्मेलन को अखिल भारतीय जनजातीय कार्य प्रमुख मणिलाल लबाना, सीमा क्षेत्र कार्य प्रमुख कैलाश गैंदोलिया, महिला प्रमुख मंजू दीक्षित, प्रांत अध्यक्ष शंकरलाल नागर और संभाग संरक्षक कर्नल जयराज सिंह, संभाग कार्यवाहक अध्यक्ष सीताराम डांगी, जिला अध्यक्ष गिरिजा शंकर पांचाल, प्रदेश उपाध्यक्ष बद्री लाल जाट और जगदीश कलमंडा, झालावाड़ जिले से प्रांत गौ सेवा प्रमुख श्री किशन पाटीदार, कोटा संभाग संरक्षक सीताराम नागर, जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर, जगदीश शर्मा रामलाल डांगी मनीष श्रृंगी, पूरी लाल डांगी, जिला मंत्री कालूराम दांगी, सहित कई पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।2
- पिडावा में हुआ विवाह सम्मेलन जो 17 जोड़ों ने लिया आप बाग सम्मेलन हुआ संपन्न 11-3-20264
- रावतभाटा नगरपालिका फायर प्रभारी राजेश जयपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रावतभाटा में रविवार दोपहर करीब 12 बजे के लमसम आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। आग बुझाने के लिए पानी, होजरी तथा अन्य आवश्यक उपकरणों का उपयोग किया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की चपेट में आने से कुछ घरेलू सामान प्रभावित हुआ, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ी जन-धन हानि टल गई। दमकल विभाग की तत्परता के चलते लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 1 बजे तक आग पर पूरी काबू पा लिया गया। इस दौरान आग पर काबू पाने वाले फायरकर्मियों में मोहम्मद सलीम, त्रिलोक सोनी, भूपेंद्र सिंह, कमलेश कुमार, संदीप नायक, नाहर सिंह, राजेश मीणा एवं हर्ष सफेला सहित स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया। रावतभाटा नगर पालिका प्रशासन ने आमजन से अपील की है। कि वे विद्युत उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें। ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।1
- Post by Sanjay Kumar yati1
- शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने जाम में फंसी एक एंबुलेंस को एस्कॉर्ट कर जाम से निकाला! हुआ यू की शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी कोटा का दौरा कर वापस कोटा शहर के लिए लौट रहे थे! तभी दरा घाटी में कमल पूरा गांव से लेकर दरा स्टेशन तक जाम लगा होने और वाहनों की कतारे फंसी होने की जानकारी मिली ! इसी बीच एक एंबुलेंस गंभीर रोगी को लेकर पीछे से आ गई और जाम में फस गई ! मंत्री के साथ चल रही पुलिस एस्कॉर्ट और सुरक्षा जापते को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने निर्देश दिए की तत्काल व्यवस्था करो और इस एंबुलेंस के लिए रास्ता क्लियर कराओ ! इसके बाद मंत्री के साथ चल रहा पुलिस जाप्ता और एस्कॉर्ट के जवान सक्रिय हुए और पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाल कर एंबुलेंस को आगे लिया! और मंत्री के काफिले में शामिल कर एंबुलेंस को जाम से निकालते हुए दरा घाटी पार कराई ! एंबुलेंस में बैठे मरीज के परिजनों ने मंत्री मदन दिलावर का आभार प्रकट किया !1