logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गूलरभोज नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ को मातृ शोक, मुख्यमंत्री ने फोन पर जताई संवेदना गूलरभोज। नगर पंचायत गूलरभोज के अध्यक्ष सतीश चुघ की माता नारायणी देवी (78) का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन का समाचार मिलते ही नगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। माता के निधन की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ से दूरभाष पर वार्ता कर गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। नारायणी देवी के निधन की खबर मिलते ही दिनभर सतीश चुघ के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। नगर पंचायत बोर्ड के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, गदरपुर नगर पालिका अध्यक्ष मिंटू गुंबर, दिनेशपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कावल सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह पाटू, गूलरभोज नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि तरुण दुबे, कांग्रेस नेता मनोज देवरानी, भूप्पी आर्य, लखविंदर सिंह लक्खा, गोविंद राजभर, नरेश घरामी, राजेंद्र सिंह, इंदर सिंह राठौर, बलराम मंडल और डॉ. रघुवंशी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने सतीश चुघ एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। लोगों ने कहा कि मां का साया उठ जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

46 min ago
user_Vicky mandal
Vicky mandal
Local News Reporter Sitarganj, Udam Singh Nagar•
46 min ago
06a643b6-b39e-48b7-91a7-3240bcf9535d

गूलरभोज नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ को मातृ शोक, मुख्यमंत्री ने फोन पर जताई संवेदना गूलरभोज। नगर पंचायत गूलरभोज के अध्यक्ष सतीश चुघ की माता नारायणी देवी (78) का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन का समाचार मिलते ही नगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। माता के निधन की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ से दूरभाष पर वार्ता कर गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। नारायणी देवी के निधन की खबर मिलते ही दिनभर सतीश चुघ के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। नगर पंचायत बोर्ड के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, गदरपुर नगर पालिका अध्यक्ष मिंटू गुंबर, दिनेशपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कावल सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह पाटू, गूलरभोज नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि तरुण दुबे, कांग्रेस नेता मनोज देवरानी, भूप्पी आर्य, लखविंदर सिंह लक्खा, गोविंद राजभर, नरेश घरामी, राजेंद्र सिंह, इंदर सिंह राठौर, बलराम मंडल और डॉ. रघुवंशी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने सतीश चुघ एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। लोगों ने कहा कि मां का साया उठ जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

More news from Udam Singh Nagar and nearby areas
  • स्लग - सीमांत खटीमा: 'पैगंबर-ए-इस्लाम' के जन्मदिन पर निकला विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल स्थान - खटीमा उधम सिंह नगर रिपोर्ट - अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर /विजुअल - ऊधम सिंह नगर के सीमांत क्षेत्र खटीमा में ईद-ए-मिलादुन्नबी का त्योहार बड़े ही अकीदत, धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मुबारक मौके पर शहर में एक विशाल और भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें हजारों की तादाद में अकीदतमंदों ने शिरकत की। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश के मौके पर सीमांत खटीमा की सड़कें अकीदत के रंग में रंगी नजर आईं। ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर के प्रमुख मार्गों से एक भव्य जुलूस निकाला गया। हाथों में इस्लामिक परचम के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लिए और पैगंबर साहब की शान में नात-ओ-सलाम पढ़ते हुए हजारों लोग इस जुलूस का हिस्सा बने। जुलूस में बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग सभी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। पूरे रास्ते अमन, मोहब्बत और आपसी भाईचारे के नारों से माहौल गूंजता रहा। जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया और लोगों के लिए तबर्रुक व लंगर का भी खास इंतजाम रहा। जुलूस को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। शहर के प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा कार्यक्रम अमन और शांति के साथ संपन्न हुआ। खटीमा में निकले इस विशाल जुलूस ने न केवल मजहबी आस्था की मिसाल पेश की, बल्कि क्षेत्र में कौमी एकता और आपसी सौहार्द का एक मजबूत संदेश भी दिया। बाइट 1 - मौलाना इरफान उल हक कादरी खटीमा बाइट 2 - नासिर खान मस्जिद कमेटी बाइट 3 - आरिफ अंसारी समाजसेवी बाइट 4 - नीरज सेमवाल पुलिस क्षेत्राधिकारी
    1
    स्लग - सीमांत खटीमा: 'पैगंबर-ए-इस्लाम' के जन्मदिन पर निकला विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल

स्थान - खटीमा उधम सिंह नगर 

रिपोर्ट - अशोक सरकार 
मो-9758494633


एंकर /विजुअल - ऊधम सिंह नगर के सीमांत क्षेत्र खटीमा में ईद-ए-मिलादुन्नबी का त्योहार बड़े ही अकीदत, धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मुबारक मौके पर शहर में एक विशाल और भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें हजारों की तादाद में अकीदतमंदों ने शिरकत की।
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश के मौके पर सीमांत खटीमा की सड़कें अकीदत के रंग में रंगी नजर आईं। ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर के प्रमुख मार्गों से एक भव्य जुलूस निकाला गया। हाथों में इस्लामिक परचम के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लिए और पैगंबर साहब की शान में नात-ओ-सलाम पढ़ते हुए हजारों लोग इस जुलूस का हिस्सा बने।
जुलूस में बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग सभी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। पूरे रास्ते अमन, मोहब्बत और आपसी भाईचारे के नारों से माहौल गूंजता रहा। जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया और लोगों के लिए तबर्रुक व लंगर का भी खास इंतजाम रहा।
जुलूस को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। शहर के प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा कार्यक्रम अमन और शांति के साथ संपन्न हुआ।
खटीमा में निकले इस विशाल जुलूस ने न केवल मजहबी आस्था की मिसाल पेश की, बल्कि क्षेत्र में कौमी एकता और आपसी सौहार्द का एक मजबूत संदेश भी दिया।


बाइट 1 - मौलाना इरफान उल हक कादरी खटीमा 

बाइट 2 - नासिर खान मस्जिद कमेटी 

बाइट 3 - आरिफ अंसारी समाजसेवी 

बाइट 4 - नीरज सेमवाल पुलिस क्षेत्राधिकारी
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    19 hrs ago
  • अमरिया में ईद मिलादुन्नबी पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने निकाला जुलूसे मोहम्मदी
    1
    अमरिया में ईद मिलादुन्नबी पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने निकाला जुलूसे मोहम्मदी
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बड़ी खबर : बीसलपुर में कांवरियों के जाते पर डॉ.डीपी गंगवार ने बुलडोजर से की पुष्प वर्षा, देखिए ग्राउंड बीसलपुर के बाबा गुलेश्वर नाथ मंदिर में कावड़ यात्रा के लिए जा रहे कांवरियों पर भाजपा 130 विधानसभा से प्रबल दावेदार डॉक्टर डीपी गंगवार नेपुष्प बर्स
    1
    बड़ी खबर : बीसलपुर में कांवरियों के जाते पर डॉ.डीपी गंगवार ने बुलडोजर से की पुष्प वर्षा, देखिए ग्राउंड 
बीसलपुर के बाबा गुलेश्वर नाथ मंदिर में कावड़ यात्रा के लिए जा रहे कांवरियों पर भाजपा 130 विधानसभा से प्रबल दावेदार डॉक्टर डीपी गंगवार नेपुष्प बर्स
    user_Ashutosh Mishra
    Ashutosh Mishra
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बीसलपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी, पुलिस बल रहा तैनात। बैंड-बाजों के साथ निकले जुलूस में धार्मिक नारों की गूंज रही। बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम चुर्रासकतपुर मुस्लिम समुदाय ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव (यौमे पैदाइश) अकीदत के साथ मनाया। इस अवसर पर महादेवा, अभयपुर, चेना, नकटी, मीरपुर, बाहानपुर, रिछोला सबल, चुर्रासकतपुर, शायर, राजुपुर कुंडरी और मूसेली समेत दर्जनों गांवों से जुलूस निकाला गया। बैंड-बाजों के साथ निकले जुलूस में धार्मिक नारों की गूंज रही। उलेमाओं ने भाईचारा, गरीबों की मदद और नेकी के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत कर फल और मिठाइयां बांटीं गई। सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। चौकी प्रभारी अंकित यादव ने बताया कि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और पुलिस ने पहले ही मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की थी।
    1
    बीसलपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी, पुलिस बल रहा तैनात। 

बैंड-बाजों के साथ निकले जुलूस में धार्मिक नारों की गूंज रही।

बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम चुर्रासकतपुर मुस्लिम समुदाय ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव (यौमे पैदाइश) अकीदत के साथ मनाया। इस अवसर पर महादेवा, अभयपुर, चेना, नकटी, मीरपुर, बाहानपुर, रिछोला सबल, चुर्रासकतपुर, शायर, राजुपुर कुंडरी और मूसेली समेत दर्जनों गांवों से जुलूस निकाला गया। बैंड-बाजों के साथ निकले जुलूस में धार्मिक नारों की गूंज रही।
उलेमाओं ने भाईचारा, गरीबों की मदद और नेकी के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत कर फल और मिठाइयां बांटीं गई। 
सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। चौकी प्रभारी अंकित यादव ने बताया कि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और पुलिस ने पहले ही मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की थी।
    user_संदीप मिश्रा
    संदीप मिश्रा
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • BJP भगवान राम की बात करती है…और चंदा भी चोरी करती है” ◆ बिहार के वायरल बॉय आदित्य ने कहा
    1
    BJP भगवान राम की बात करती है…और चंदा भी चोरी करती है”    

◆ बिहार के वायरल बॉय आदित्य ने कहा
    user_Sheeraz Malik
    Sheeraz Malik
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • छात्र आंदोलन में छात्रों ने नया नारा आजाद किया है और वह कहते हैं कि पहले लड़े थे गौरव से अब लड़ेंगे चोरों से
    1
    छात्र आंदोलन में छात्रों ने नया नारा आजाद किया है और वह कहते हैं कि पहले लड़े थे गौरव से अब लड़ेंगे चोरों से
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद): यह पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस की याद में मनाया जाता है।
    1
    मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद): यह पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस की याद में मनाया जाता है।
    user_Haldwani News 20
    Haldwani News 20
    Voice of people Haldwani, Nainital•
    13 hrs ago
  • स्लग - खटीमा में महफिल-ए-मिलाद का आयोजन: मौलाना इरफान उल-हक कादरी की सरपरस्ती में उलेमा और आइम्मा का हुआ भव्य सम्मान स्थान - खटीमा उधम सिंह नगर रिपोर्ट -अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर/विजुअल उत्तराखंड के सीमांत खटीमा में 11 रबी-उल-अव्वल और ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर खटीमा में एक भव्य और रूहानी महफिल-ए-मिलाद का आयोजन किया गया। हजरत मौलाना मोहम्मद इरफाउल-हक कादरी साहब की सरपरस्ती और प्रमुख समाजसेवी जनाब आरिफ अंसारी की मेजबानी में शहर भर के उलेमा-ए-दीन और आइम्मा-ए-किराम का शानदार इस्तकबाल किया गया। आरिफ अंसारी के आवास पर आयोजित इस महफिल में शहर की तमाम मस्जिदों के इमामों और आलिमों ने शिरकत की। दीन और समाज की निरंतर सेवा के लिए उलेमाओं को इमामा शरीफ (साफा) और बिल्ला पेश कर सम्मानित किया गया। दोपहर 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम में उलेमाओं ने कौमी एकता, आपसी सौहार्द और मुल्क की तरक्की के लिए विशेष दुआएं कीं। "आरिफ अंसारी साहब की जानिब से 11 रबी-उल-अव्वल को महफिल-ए-मिलाद में तमाम उलेमा और आइम्मा का साफा व बिल्ला देकर सम्मान किया गया... यह एक बेहद सराहनीय पहल है।" उलेमाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक और सामाजिक खिदमतगारों की हौसला अफजाई करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक मेहंदी हसन भी उपस्थित रहे मौलाना इरफाउल-हक कादरी की सरपरस्ती में उलेमाओं के सम्मान का यह सिलसिला हर साल इसी तरह जारी रहेगा। मुल्क में अमन-ओ-अमान, शांति और भाईचारे की सामूहिक दुआ के साथ इस पुरवक़ार महफिल का समापन हुआ। बाइट- 1 -मुहाफिज रजा मिस्बाही (शिक्षक, मदरसा गौसिया / इमाम, नूरी मस्जिद) बाइट - 2 आरिफ अंसारी समाजसेवी खटीमा
    1
    स्लग - खटीमा में महफिल-ए-मिलाद का आयोजन: मौलाना इरफान उल-हक कादरी की सरपरस्ती में उलेमा और आइम्मा का हुआ भव्य सम्मान

स्थान - खटीमा उधम सिंह नगर 

रिपोर्ट -अशोक सरकार 
मो-9758494633


एंकर/विजुअल उत्तराखंड के सीमांत खटीमा में
11 रबी-उल-अव्वल और ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर खटीमा में एक भव्य और रूहानी महफिल-ए-मिलाद का आयोजन किया गया। हजरत मौलाना मोहम्मद इरफाउल-हक कादरी साहब की सरपरस्ती और प्रमुख समाजसेवी जनाब आरिफ अंसारी की मेजबानी में शहर भर के उलेमा-ए-दीन और आइम्मा-ए-किराम का शानदार इस्तकबाल किया गया।
आरिफ अंसारी के आवास पर आयोजित इस महफिल में शहर की तमाम मस्जिदों के इमामों और आलिमों ने शिरकत की। दीन और समाज की निरंतर सेवा के लिए उलेमाओं को इमामा शरीफ (साफा) और बिल्ला पेश कर सम्मानित किया गया। दोपहर 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम में उलेमाओं ने कौमी एकता, आपसी सौहार्द और मुल्क की तरक्की के लिए विशेष दुआएं कीं।
"आरिफ अंसारी साहब की जानिब से 11 रबी-उल-अव्वल को महफिल-ए-मिलाद में तमाम उलेमा और आइम्मा का साफा व बिल्ला देकर सम्मान किया गया... यह एक बेहद सराहनीय पहल है।"
उलेमाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक और सामाजिक खिदमतगारों की हौसला अफजाई करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक मेहंदी हसन भी उपस्थित रहे मौलाना इरफाउल-हक कादरी की सरपरस्ती में उलेमाओं के सम्मान का यह सिलसिला हर साल इसी तरह जारी रहेगा।
मुल्क में अमन-ओ-अमान, शांति और भाईचारे की सामूहिक दुआ के साथ इस पुरवक़ार महफिल का समापन हुआ।


बाइट- 1 -मुहाफिज रजा मिस्बाही (शिक्षक, मदरसा गौसिया / इमाम, नूरी मस्जिद)

बाइट - 2 आरिफ अंसारी समाजसेवी खटीमा
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.