Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरंगपाल महानदी में कूदा व्यक्ति, तलाश में जुटी पुलिस और ग्रामीण सरंगपाल में आज 26 सितंबर शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे,एक व्यक्ति महानदी में कूद गया। बताया जा रहा है कि,वह ग्राम साल्हेटोला की ओर से वाहन क्रमांक, CG 19 BS जीरो एक सौ अड़सठ से सरंगपाल की ओर आ रहा था। सरंगपाल में महानदी के पास उसने अपनी गाड़ी खड़ी की और,चप्पल उतारने के बाद नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद नदी के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और,ग्रामीणों के साथ नदी में व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल व्यक्ति का पता नहीं चल सका है।
Ashish parihar
सरंगपाल महानदी में कूदा व्यक्ति, तलाश में जुटी पुलिस और ग्रामीण सरंगपाल में आज 26 सितंबर शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे,एक व्यक्ति महानदी में कूद गया। बताया जा रहा है कि,वह ग्राम साल्हेटोला की ओर से वाहन क्रमांक, CG 19 BS जीरो एक सौ अड़सठ से सरंगपाल की ओर आ रहा था। सरंगपाल में महानदी के पास उसने अपनी गाड़ी खड़ी की और,चप्पल उतारने के बाद नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद नदी के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और,ग्रामीणों के साथ नदी में व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल व्यक्ति का पता नहीं चल सका है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- ‘2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा’ – विराट कोहली का बड़ा ऐलान, ट्रॉफी जीतने के लिए 100% झोंकने को तैयार स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ | मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने शनिवार को एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने साफ कहा है कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अक्टूबर-नवंबर 2027 में होने वाला आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप भारत के लिए उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। जियोस्टार से बातचीत में कोहली ने कहा, “मेरे लिए यह भारत की ओर से खेला जाने वाला आखिरी वर्ल्ड कप है। और यही मेरी प्रेरणा है। मैं मैदान पर अपना सब कुछ झोंक देना चाहता हूं। लक्ष्य बिल्कुल साफ है – वर्ल्ड कप जीतना। और इसके लिए जो भी करना पड़े, मैं पूरी तरह तैयार हूं।” 37 वर्षीय कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने 2024 में टी-20 इंटरनेशनल और 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 2027 का टूर्नामेंट उनके करियर का पांचवां ओडीआई वर्ल्ड कप होगा (पहले 2011, 2015, 2019 और 2023 में खेल चुके हैं)। कोहली ने 50 ओवर के वर्ल्ड कप की चुनौती को लेकर भी विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि इसकी तीव्रता टी-20 से भी ज्यादा होती है क्योंकि लगभग 10 मैचों में टी-20 जैसी एनर्जी बनाए रखनी पड़ती है, जो एक दिन में ढाई टी-20 मैच के बराबर होती है। विदेशी परिस्थितियों में यह और भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि अब वह ज्यादा फ्री होकर खेलना चाहते हैं और लोगों की अपेक्षाओं की चिंता नहीं करेंगे। पहले लंबे समय तक उनकी भूमिका टीम को स्थिर रखने की रही है, लेकिन अब वह रिस्क लेने पर फोकस करेंगे। कोहली के शानदार आंकड़े: वनडे में 54 शतक के साथ 14,941 रन (सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे स्थान पर) वर्ल्ड कप में 37 मैचों में 5 शतक और 12 अर्धशतक के साथ 1,795 रन 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य यह बयान वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की ओडीआई सीरीज से ठीक पहले आया है, जो रविवार 27 सितंबर से तिरुवनंतपुरम से शुरू हो रही है। यह सीरीज 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों का हिस्सा मानी जा रही है। कोहली का यह ऐलान भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए भावनात्मक पल है। एक ओर जहां वह अपनी आखिरी वर्ल्ड कप यात्रा की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ट्रॉफी जीतने का जज्बा भी साफ दिख रहा है। क्या टीम इंडिया 2011 के बाद एक बार फिर विश्व कप घर ला पाएगी? आने वाला समय बताएगा। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- गणेश विसर्जन के दौरान फ्लाईओवर से गिरा युवक तेलंगाना के शंकरपल्ली मंडल में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान फतेहपुर मूसी फ्लाईओवर से एक युवक साथ में मूर्ति के साथ गिर पड़ा,,,,,, गणेश विसर्जन के दौरान फ्लाईओवर से गिरा युवक तेलंगाना के शंकरपल्ली मंडल में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान फतेहपुर मूसी फ्लाईओवर से एक युवक के गिरने की सूचना सामने आई है। घटना के बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले की जांच के बाद ही घटना की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी। Shankarpally | Telangana | Ganesh | Visarjan | Procession | Flyover | Fatehpur | Musi | Youth | Accident | Hospital | Incident | Investigation | Festival#DAINIK NEWS1
- बाढ़ पीड़ितों के लिए सालासर समिति आगे आई नाश्ता, सब्जी, चाय-बिस्किट और रात्रि भोजन की कराई व्यवस्था नवापारा-राजिम। नगर एवं अंचल की सेवाभावी संस्था सालासर सुंदरकांड हनुमान चालीसा जनकल्याण समिति एक बार फिर मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई। नगर में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए समिति ने राहत शिविरों में ठहरे महिला, पुरुषों और बच्चों के लिए भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था की। जनमानस के अनुसार वर्ष 1993 में आई विकराल बाढ़ की याद इस बार फिर ताजा हो गई। लोगों का कहना है कि उस समय तटबंध नहीं था, लेकिन तटबंध बनने के बाद भी इस बार बाढ़ ने गंभीर रूप धारण कर लिया। कई परिवार करीब 18 से 20 घंटे तक अपने घरों की छतों पर शरण लेने को मजबूर रहे। वहीं कृषि उपज मंडी, झूलेलाल मंदिर और स्कूलों में प्रभावित लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई। बाढ़ पीड़ितों की परेशानी को देखते हुए सालासर समिति के संस्थापक राजू काबरा, अध्यक्ष धरम साहू, रूपेंद्र चंद्राकर एवं नंदकिशोर राठी सहित समिति के सदस्यों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। कृषि उपज मंडी में ठहरे लोगों के लिए पोहे, सब्जी, चाय और बिस्किट के पैकेट वितरित किए गए। इसके साथ ही समिति द्वारा रात्रि भोजन की व्यवस्था भी की गई। झूलेलाल मंदिर में ठहरे बाढ़ प्रभावित लोगों को भी चाय एवं बिस्किट के पैकेट वितरित किए गए। समिति के इस सेवा कार्य की नगरवासियों ने सराहना की। तिरंगा चौक निवासी रानी निषाद ने बताया कि संकट की घड़ी में सबसे पहले उन्हें सालासर समिति की याद आई। उन्होंने संस्थापक राजू काबरा से संपर्क किया और करीब एक घंटे के भीतर नाश्ते की व्यवस्था हो गई। इसके बाद सब्जी, चाय और बिस्किट भी उपलब्ध कराए गए। उन्होंने समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। बाढ़ की इस विकट परिस्थिति में सालासर समिति द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों से प्रभावित परिवारों को काफी सहारा मिला है।2
- रायपुर शहर के प्रतिमा विसर्जन कुंड पानी से भरा लबालब आने-जाने में है परेशानियां1
- तीन दिनों की लगातार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में मचा कहर घरों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री सड़क काटकर बनाई निकासी; पुल-पाइप नहीं होने से बढ़ी परेशानी फरसागुड़ा मार्ग भी बारिश से सड़क कटा तीन दिनों की लगातार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में मचा कहर घरों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री सड़क काटकर बनाई निकासी; पुल-पाइप नहीं होने से बढ़ी परेशानी भानपुरी। बस्तर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने ग्रामीण इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ग्राम पंचायत मुरकुची सहित आसपास के गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कई जगह बारिश का पानी घरों में घुसने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को खुद ही मोर्चा संभालना पड़ा। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री सड़क को काटकर पानी निकासी का रास्ता बनाया, ताकि बस्ती में जमा पानी बाहर निकल सके। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पर्याप्त पुल-पाइप नहीं होने के कारण बारिश के दौरान पानी का बहाव बाधित हो जाता है और जलभराव की स्थिति गंभीर हो जाती है। फरसागुड़ा मार्ग भी बारिश से प्रभावित पानी की निकासी के लिए प्रधानमंत्री सड़क को ग्रामीणों ने काटा, उसी मार्ग का फरसागुड़ा को जोड़ने वाली सड़क का हिस्सा भी भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। यह मार्ग फरसागुड़ा को राष्ट्रीय राजमार्ग-30 से जोड़ता है और क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ है। मुरकुची में घर गिरने की भी जानकारी वहीं ग्राम पंचायत मुरकुची में लगातार बारिश के चलते एक-दो घरों के गिरने की भी जानकारी सामने आई है। लगातार बारिश जारी रहने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो नुकसान और बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने, आवश्यक स्थानों पर पुल-पाइप लगाने, क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने तथा बारिश से प्रभावित घरों का सर्वे कर प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।4
- केसीजी जिले में साइबर जागृति अभियान, अधिकारियों-कर्मचारियों को डेटा प्राइवेसी की दी जानकारी, केसीजी जिले में साइबर जागृति अभियान, अधिकारियों-कर्मचारियों को डेटा प्राइवेसी की दी जानकारी, 26 सितंबर शनिवार को सुबह 10 बजे मिली जनकारी अनुसार साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित डिजिटल वातावरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के छठवें सप्ताह के तहत केसीजी पुलिस ने विभिन्न शासकीय संस्थानों का भ्रमण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अभियान में ‘डेटा प्राइवेसी एवं सोशल मीडिया की सीमाएं’ विषय पर जानकारी दी गई। पुलिस ने अधिकारियों-कर्मचारियों को OTP, पासवर्ड, लॉगिन विवरण, कार्यालयीन दस्तावेज, गोपनीय जानकारी और संवेदनशील तस्वीरें सोशल मीडिया या अनधिकृत व्यक्तियों के साथ साझा नहीं करने की समझाइश दी। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी जानकारी साझा करने से पहले उसकी आवश्यकता, सत्यता और संभावित जोखिमों का ध्यान रखना जरूरी है। शासकीय संस्थानों की डिजिटल सुरक्षा में प्रत्येक कर्मचारी की सतर्कता और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार महत्वपूर्ण है।1
- ‘ज्ञानेश कुमार को प्रधानमंत्री बना देना चाहिए’… पद्म भूषण छोटी बात है! बंगाल BJP अध्यक्ष की तारीफ पर कांग्रेस का तंज स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/नई दिल्ली/कोलकाता | 26 सितंबर 2026 मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक (समिक) भट्टाचार्य ने ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरते हुए उनकी तारीफ की और उन्हें पद्म भूषण दिए जाने की मांग कर दी। इस बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने तीखा तंज कसा। पवन खेड़ा ने कहा, “पद्म भूषण तो बहुत छोटी बात है, उन्हें तो देश का प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए। आखिर जो व्यक्ति दूसरों को प्रधानमंत्री बना सकता है, वह खुद भी प्रधानमंत्री बनने का हकदार है।” क्या कहा था बंगाल BJP अध्यक्ष ने? शुक्रवार को शमिक भट्टाचार्य ने ज्ञानेश कुमार की सराहना करते हुए कहा था कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय बाद हिंसा-मुक्त विधानसभा चुनाव हुए। लोगों ने डर-धमकी के बिना वोट डाला और मतदाता सूची को “साफ” करने में CEC की अहम भूमिका रही। उन्होंने दावा किया कि सीमावर्ती राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम हटाने का काम भी ज्ञानेश कुमार की अगुवाई में हुआ। इसलिए वे कम से कम पद्म भूषण सम्मान के हकदार हैं। कांग्रेस का पलटवार कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इस तारीफ को व्यंग्य का विषय बनाते हुए कहा कि पद्म भूषण जैसी सम्मान बहुत छोटी चीज है। जो व्यक्ति दूसरों को प्रधानमंत्री बना सकता है, उसे खुद प्रधानमंत्री बना देना चाहिए। यह तंज उस समय आया है जब देश के कई राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद गहराया हुआ है। विपक्ष चुनाव आयोग पर पक्षपात के आरोप लगा रहा है और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। हाल ही में चुनाव आयोग के अंदर भी मतभेदों की खबरें सामने आई हैं। पृष्ठभूमि ज्ञानेश कुमार फरवरी 2025 से मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। वे 1988 बैच के केरल कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। उनके कार्यकाल में SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े कई मुद्दे विपक्ष के निशाने पर रहे हैं। भाजपा ज्ञानेश कुमार के बचाव में है, जबकि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ का मानना है कि चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्थान की निष्पक्षता लोकतंत्र की रीढ़ है। किसी भी पक्ष की तारीफ या आलोचना से ऊपर उठकर तथ्यों पर आधारित चर्चा जरूरी है। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। (स्रोत: विभिन्न समाचार एजेंसियां और रिपोर्ट्स) #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- रायपुर मे आया बाढ़ - जन जीवन अस्त व्यस्तरायपुर मे आया बाढ़ - जन जीवन अस्त व्यस्त रायपुर मे आया बाढ़ - जन जीवन अस्त व्यस्त1
- भानपुरी- नेशनल हाईवे 30 चपका-सोनारपाल काकड़ी घाट में सड़क बाधित यात्रियों को हो रही भारी समस्या। लगातार हो रही बारिश से मार्कण्डेय नदी भी पूरे सबाब पर है लबालब जल शैलाब ने मुख्यमार्ग को बाधित किया है जिससे जगदलपुर रायपुर के यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है गाड़ियों की लंबी कतार दोनों तरफ जाम लगी है।3