संघर्श के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. माकड़ी ब्लॉक के गांवों में पहुंचा संघर्श के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. माकड़ी ब्लॉक के गांवों में पहुंचा कोंडागांव :- संघर्श के प्रतिक लाल झण्ड़ा को लेकर लाल सलाम के नारों के साथ सी.पी.आई. जिला परिशद् कोण्डागांव, 17 अप्रैल को ब्लॉक कोण्डागांव एवं माकड़ी के विभिन्न गांवों में पहुंचा और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्श के प्रतिक लाल झण्डे का थामने का अपील किया। सी.पी.आई. जिला परिषद कोण्डागांव से जुडे विभिन्न गांवों के कम्युनिश्ट साथियों के साथ मोटर सायकलों एवं चार पहिया वाहनों पर सवार होकर संघर्श के प्रतिक लाल झण्ड़ा को लेकर लाल सलाम के नारों के साथ ब्लॉक कोण्डागांव के चिपावण्ड, मालगांव, ब्लॉक माकड़ी के अमरावती, बीजापुर, बड़े घोड़सोडा, किरमारी, बिंजोली, नेवरा, छतोड़ी, सोहंगा, बेड़ागांव, हिरलाभाट, आंगाकोना, अनतपुर, गुमड़ी, एरला आदि ग्रामों में पहुंचे और ग्रामीणजनों को संदेश दिया कि उनके अधिकारों की रक्षा और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए कम्युनिश्ट पार्टी ऑफ इंडिया के कम्युनिश्ट साथी उनके बीच मौजुद हैं। ज्ञात हो कि सी.पी.आई. जिला परिषद् कोंडागांव के द्वारा 26 दिसम्बर 2025 को कम्यूनिश्ट पार्टी ऑफ इंडिया का 100 वां स्थापना दिवस मनाए जाने के बाद से ही कोण्डागांव जिले के विभिन्न ब्लॉक/तहसीललों के विभिन्न ग्रामों में संघर्श के प्रतिक हंसिया-हथौड़ा, हंसिया बाली निशान वाले लाल झण्डे को लेकर लाल सलाम के नारों के साथ मोटर सायकल एवं चार पहिया वाहनों में सवार होकर, कम्युनिश्ट पार्टी ऑफ इंडिया के भारत देश में 100 वर्श पूर्ण होने का संदेश देते प्रदर्शन यात्रा निकाला जा रहा है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सीपीआई छत्तीसगढ़ राज्य परिशद् सचिव मण्डल सदस्य काम.तिलक पाण्डे के निर्देश एवं जिला सचिव का.षैलेश, सहायक सचिव काम.दिनेश, सहायक सचिव काम.जयप्रकाश, सोमारु, बिसम्बर, पतिराम, लक्ष्मण, रामकुमार, सरादू, मुकेश, सुखचरण, बुधियारिन, ब्रिजलाल, माहंगू, मानसिंग, दुबेश, घसिया राम, संतलाल, सोनसिंग, सोमनाथ, दिपेश आदि विभिन्न गांवों से पहुंचे कम्युनिश्ट साथियों के साथ चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों से लाल सलाम और कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया जिंदाबाद के नारों के साथ लाल झण्ड़ा प्रदर्शन यात्रा निकाला गया और उपरोक्त गांवों से होते हुए ग्राम एरला में पहुंचकर लाल झण्ड़ा प्रदर्शन यात्रा का समापन किया गया।
संघर्श के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. माकड़ी ब्लॉक के गांवों में पहुंचा संघर्श के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. माकड़ी ब्लॉक के गांवों में पहुंचा कोंडागांव :- संघर्श के प्रतिक लाल झण्ड़ा को लेकर लाल सलाम के नारों के साथ सी.पी.आई. जिला परिशद् कोण्डागांव, 17 अप्रैल को ब्लॉक कोण्डागांव एवं माकड़ी के विभिन्न गांवों में पहुंचा और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्श के प्रतिक लाल झण्डे का थामने का अपील किया। सी.पी.आई. जिला परिषद कोण्डागांव से जुडे विभिन्न गांवों के कम्युनिश्ट साथियों के साथ मोटर सायकलों एवं चार पहिया वाहनों पर सवार होकर संघर्श के प्रतिक लाल झण्ड़ा को लेकर लाल सलाम के नारों के साथ ब्लॉक कोण्डागांव के चिपावण्ड, मालगांव, ब्लॉक माकड़ी के अमरावती, बीजापुर, बड़े घोड़सोडा, किरमारी, बिंजोली, नेवरा, छतोड़ी, सोहंगा, बेड़ागांव, हिरलाभाट, आंगाकोना, अनतपुर, गुमड़ी, एरला आदि ग्रामों में पहुंचे और ग्रामीणजनों को संदेश दिया कि उनके अधिकारों की रक्षा और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए कम्युनिश्ट पार्टी ऑफ इंडिया के कम्युनिश्ट साथी उनके बीच मौजुद हैं। ज्ञात हो कि सी.पी.आई. जिला परिषद् कोंडागांव के
द्वारा 26 दिसम्बर 2025 को कम्यूनिश्ट पार्टी ऑफ इंडिया का 100 वां स्थापना दिवस मनाए जाने के बाद से ही कोण्डागांव जिले के विभिन्न ब्लॉक/तहसीललों के विभिन्न ग्रामों में संघर्श के प्रतिक हंसिया-हथौड़ा, हंसिया बाली निशान वाले लाल झण्डे को लेकर लाल सलाम के नारों के साथ मोटर सायकल एवं चार पहिया वाहनों में सवार होकर, कम्युनिश्ट पार्टी ऑफ इंडिया के भारत देश में 100 वर्श पूर्ण होने का संदेश देते प्रदर्शन यात्रा निकाला जा रहा है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सीपीआई छत्तीसगढ़ राज्य परिशद् सचिव मण्डल सदस्य काम.तिलक पाण्डे के निर्देश एवं जिला सचिव का.षैलेश, सहायक सचिव काम.दिनेश, सहायक सचिव काम.जयप्रकाश, सोमारु, बिसम्बर, पतिराम, लक्ष्मण, रामकुमार, सरादू, मुकेश, सुखचरण, बुधियारिन, ब्रिजलाल, माहंगू, मानसिंग, दुबेश, घसिया राम, संतलाल, सोनसिंग, सोमनाथ, दिपेश आदि विभिन्न गांवों से पहुंचे कम्युनिश्ट साथियों के साथ चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों से लाल सलाम और कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया जिंदाबाद के नारों के साथ लाल झण्ड़ा प्रदर्शन यात्रा निकाला गया और उपरोक्त गांवों से होते हुए ग्राम एरला में पहुंचकर लाल झण्ड़ा प्रदर्शन यात्रा का समापन किया गया।
- जिले में 19 अप्रैल 2026 को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। इस शिविर में 30 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं।1
- सरगुजा। नशे के सौदागरों पर संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। दिनांक 17/4/2026 को रात्रि 10 बजे मुखबिर की सूचना पर कुम्हारपारा महेशपुर थाना सीतापुर जिला सरगुजा में दो आरोपियों गौतम बनवासी एवं जगजीवन प्रजापति के कब्जे से 1704 नग SPASMO PROXYVON PLUS CAPSULE जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी गौतम बनवासी तथा जगजीवन प्रजापति दोनों महेशपुर थाना सीतापुर जिला सरगुजा के ही रहने वाले हैं। उक्त दोनों आरोपियों ने अपने मेमोरेंडम में बताया कि उक्त नशीली गोलियों को उन्होंने बेलखरिखा थाना दरिमा जिला सरगुजा निवासी शेख अयातुल्ला उर्फ भोलू खान से खरीदा था। उन्होंने यह भी बताया कि भोलूखान अंबिकापुर में बस स्टैंड में स्थित श्याम लॉज में रहकर आजकल नशीला इंजेक्शन कैप्सुल टेबलेट का सप्लाई कर रहा है।। उक्त दोनों आरोपियों ने यह भी बताया कि भोलू खान सीतापुर थाने के एक मर्डर केस में फरार चल रहा है। उक्त दोनों आरोपियों की सूचना को सरगुजा आईजी दीपक झा से साझा कर भोलू खान का मोबाइल नंबर आईजी को उपलब्ध कराया। जिसके बाद आईजी की मदद से भोलू खान का मोबाइल नंबर का लोकेशन अंबिकापुर मे ही श्यामलाज में दिखाया तो तत्काल श्याम लॉज में आज दिनांक 18-04-26 को सुबह दबिश देकर शेख अयातुल्लाह उर्फ भोलू खान को पकड़ा गया। भोलू खान के कब्जे से 50 नग REXOGESIC INJECTION तथा 50 नग AVIL INJECTION भी बरामद किया गया। तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21सी 22सी एवं 29 के तहत गिरफ्तार कर आज न्यायालय अंबिकापुर में रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि भोलू खान की तलाश हम लोगों को बहुत दिनों से थी यह सरगुजा के कई क्षेत्रों में नशीला इंजेक्शन, टैबलेट, कफ सीरप सभी चीजों की सप्लाई करता आ रहा था। यह मोबाइल नंबर बदल देता था इसलिए पकड़ में नहीं आ रहा था। कल सटीक सूचना मिली जिसके बाद भोलूखान को पकड़ने में सफलता हाथ लगी। भोलू खान ने खुद भी स्वीकार किया कि वह एक मर्डर केस में फरार चल रहा है। उक्त कार्यवाही सरगुजा आईजी दीपक झा के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई। इस कार्रवाई में साइबर टीम के अमित निकुंज, मुख्य आबकारी आरक्षक अशोक सोनी,रमेश दुबे,कुमारूराम, नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह महिला सैनिक चंद्रावती एवं नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।4
- दुर्ग जिले के पदनाभपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि फोन नहीं उठाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर प्रेमिका की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी कार्तिक और मृतका मुनेश्वरी दोनों बीएड के छात्र-छात्रा थे और किराए के मकान में रह रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि फोन कॉल रिसीव नहीं करने की बात पर झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी कार्तिक ने गुस्से में आकर मुनेश्वरी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद 108 एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस टीम ने युवती की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पदनाभपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कार्तिक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्या के पीछे के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्से में आकर कानून हाथ में लेना किसी समस्या का समाधान नहीं है। रिश्तों में संवाद और संयम बेहद जरूरी है। किसी भी विवाद की स्थिति में हिंसा से दूर रहें और कानूनी व सामाजिक मदद लें। आगे सही और सटीक जानकारी के लिए चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें।1
- सुरुंगपानी में भालू का हमला, युवक घायल राजिम गरियाबंद जिले के वनांचल क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुरुंगपानी के जंगल में पानी पीने के दौरान एक ग्रामीण पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों और वन विभाग की तत्परता से तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया गया। बता दें कि ग्राम लोहरसी निवासी राजकुमार यादव आज एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घटारानी घाट के पास बसे ग्राम केडी आमा (रमनपुर) जा रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे वे सुरुंगपानी क्षेत्र में पानी पीने के लिए रुके, तभी झाड़ियों से निकलकर एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू ने उनके दाहिने जंघा पर दांतों से काट लिया, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। साथ ही नाखूनों से पैर पर गहरे खरोंच भी आए। अचानक हुए इस हमले से वे संभल नहीं पाए, लेकिन संयोगवश भालू हमला कर वहां से भाग गया, जिससे उनकी जान बच सकी। घायल अवस्था में ही राजकुमार यादव किसी तरह केडी आमा पहुंचे और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वन विभाग को सूचना दी और उन्हें तुरंत खडमा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया वहीं पीड़ित राजकुमार यादव ने बताया कि वे बाल-बाल बचे हैं और समय पर मदद के लिए ग्रामीणों, वन विभाग तथा सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। वहीं वन विभाग एवं ग्रामीणों ने वनांचल क्षेत्र में वनोपज संग्रह करने वाले लोगों से अपील की है कि वे अकेले जंगल में न जाएं, सतर्क रहें और वन्य जीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि ऐसी अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके।1
- Post by हमर जशपुर1
- *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt31
- छुरा पटवारी रिश्वत कांड एक पटवारी का कथित रिश्वत कांड सामने आने के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। लोकेशन: गरियाबंद गरियाबंद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर…जहाँ कल ही आडियो वाले मामले मे पुलिस विभाग मे बड़ी कार्यवाही किये थे... वायरल ऑडियो-वीडियो में पटवारी खुद बड़े अधिकारियों तक पैसे पहुंचाने की बात करता सुनाई दे रहा है छुरा क्षेत्र के हल्का नंबर 28 और अतिरिक्त हल्का नंबर 36 में पदस्थ पटवारी खेमचंद साहू का कथित ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल क्लिप में पटवारी खुलेआम रिश्वत लेने की बात कर रहा है और यह भी दावा कर रहा है कि रकम तहसीलदार और आरआई तक पहुंचानी पड़ती है। इतना ही नहीं, एक अन्य वायरल हिस्से में पटवारी द्वारा “बियर लाने” जैसी बात सामने आने से सरकारी कामकाज और कार्यालय की व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस पूरे मामले के सामने आते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है और स्थानीय लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब बड़ा सवाल ये है कि— क्या कार्रवाई सिर्फ पटवारी तक सीमित रहेगी? या फिर जांच की आंच बड़े अधिकारियों तक भी पहुंचेगी? फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है… लेकिन यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।1
- *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt31
- Kawardha tower incident: कवर्धा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना ग्राम दशरंगपुर की है, जहां मनीष चंद्राकर नाम का युवक खुद पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू कर दी गई है। गांव के लोग भी मौके पर जमा हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि मनीष चंद्राकर के खिलाफ पहले से ही FIR दर्ज है। उस पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक के घर में घुसकर मारपीट की थी। इस मामले में उसके दो साथी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, होली के दिन ग्राम खंडसरा में कोटवार के घर में घुसकर उसके बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में मनीष को भी आरोपी बनाया है। फिलहाल पुलिस युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारने की कोशिश कर रही है ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।1