Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटा नगर निगम चुनाव 2026 — ट्रैफिक एडवाइजरी 14 सितंबर को मतगणना के दौरान जे.डी.बी. कॉलेज के आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। जे.डी.बी. कॉलेज की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 🔄 वैकल्पिक मार्ग: स्टेशन से एरोड्रम जाने वाले वाहन अंटाघर चौराहा–80 फीट लिंक रोड होकर एसपी ऑफिस की ओर जा सकेंगे। एरोड्रम से स्टेशन जाने वाले वाहन 80 फीट लिंक रोड व एसपी चौराहा होकर जाएंगे। पार्किंग: बड़ा तिराहा बस स्टैंड, संग्रहालय, उम्मेद सिंह स्टेडियम, जे.के. पवेलियन स्टेडियम और सी.बी. गार्डन के पास पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। कोटा वासियों से अपील: मतगणना के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें और निर्धारित मार्गों व पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।
VKH NEWS
कोटा नगर निगम चुनाव 2026 — ट्रैफिक एडवाइजरी 14 सितंबर को मतगणना के दौरान जे.डी.बी. कॉलेज के आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। जे.डी.बी. कॉलेज की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 🔄 वैकल्पिक मार्ग: स्टेशन से एरोड्रम जाने वाले वाहन अंटाघर चौराहा–80 फीट लिंक रोड होकर एसपी ऑफिस की ओर जा सकेंगे। एरोड्रम से स्टेशन जाने वाले वाहन 80 फीट लिंक रोड व एसपी चौराहा होकर जाएंगे। पार्किंग: बड़ा तिराहा बस स्टैंड, संग्रहालय, उम्मेद सिंह स्टेडियम, जे.के. पवेलियन स्टेडियम और सी.बी. गार्डन के पास पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। कोटा वासियों से अपील: मतगणना के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें और निर्धारित मार्गों व पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।
More news from राजस्थान and nearby areas
- कोटा नगर निगम चुनाव 2026 — ट्रैफिक एडवाइजरी 14 सितंबर को मतगणना के दौरान जे.डी.बी. कॉलेज के आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। जे.डी.बी. कॉलेज की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 🔄 वैकल्पिक मार्ग: स्टेशन से एरोड्रम जाने वाले वाहन अंटाघर चौराहा–80 फीट लिंक रोड होकर एसपी ऑफिस की ओर जा सकेंगे। एरोड्रम से स्टेशन जाने वाले वाहन 80 फीट लिंक रोड व एसपी चौराहा होकर जाएंगे। पार्किंग: बड़ा तिराहा बस स्टैंड, संग्रहालय, उम्मेद सिंह स्टेडियम, जे.के. पवेलियन स्टेडियम और सी.बी. गार्डन के पास पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। कोटा वासियों से अपील: मतगणना के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें और निर्धारित मार्गों व पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।1
- कोटा नगर निगम की 100 सीटों पर हुए चुनाव का नतीजा कल, 100 सीटों पर 373 उम्मीदवार कोटा नगर निगम में 100 सीटों के लिए हुए चुनाव के बाद अब सोमवार को जेडीबी गर्ल्स कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी: सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने आज मतगणना स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया: वहीं एग्जिट पोल में बीजेपी को 45 और कांग्रेस को 38 सीटें मिलती बताई जा रही हैं: बाकी दोनों पार्टियों के बागियों और निर्दलीयों को मिल रही हैं: बहरहाल कल दोपहर तक 373 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा...1
- कल गणेश चतुर्थी जी और कल ही नगर निगम पालिका परिषदों के चुनाव परिणाम आएंगे। गणपति बाप्पा किस पार्टी पर कितने मेहरबान रहेंगे यह रिजल्ट बताएगा। भारतीय जनता पार्टी कोटा में मेयर बनाएगी। सांगोद में पालिका अध्यक्ष सुकेत में कांग्रेस परिषद अध्यक्ष बनाएगी रामगंज मंडी में भी कांग्रेस का पलड़ा भारी है। इटावा में भी इस बार कांग्रेस अध्यक्ष बना सकती है। दोनों पार्टियां गुणा भाग कर रही है पूरे चुनाव के विश्लेषण का कितनी सीटें हम जीतेंगे और कितनी हारेंगे। कल 3:00 स्पष्ट परिणाम घोषित हो जाएंगे और जीतने वाले पार्षदों को प्रमाण पत्र मिल जाएंगे।1
- कांग्रेस ने सांगोद के प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी की:एक साल के बच्चों को साथ ले गईं महिला उम्मीदवार, कोटा नगर निगम बाड़ेबंदी से इनकार कोटा में निकाय चुनाव में मतदान खत्म होने के साथ ही अब भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों को संभालना शुरू कर दिया है। दोनों दल प्रत्याशियों को सुरक्षित रखने की रणनीति पर काम में जुटे हैं। चुनाव परिणाम आने तक प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी किए जाने की चर्चा है।1
- जिला कलक्टर ने एमबीएस अस्पताल, तेजस्विनी बालिका गृह एवं अभेड़ा जैविक उद्यान का किया निरीक्षण *मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, बालिकाओं के प्रभावी पुनर्वास और पर्यटन विकास पर दिया जोर* कोटा, 12 सितम्बर। जिला कलक्टर पीयूष सामरिया ने शनिवार को एमबीएस अस्पताल, तेजस्विनी बालिका गृह एवं अभेड़ा जैविक उद्यान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, संस्थानों में स्वच्छता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार के निर्देश दिए। *एमबीएस अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी* जिला कलक्टर ने एमबीएस अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बाह्य रोगी विभाग, भर्ती मरीजों की व्यवस्थाओं, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता एवं विभिन्न जांच सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने जिला कलक्टर को अस्पताल में संचालित विभिन्न विभागों एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी। जिला कलक्टर ने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वार्डों, गलियारों, शौचालयों एवं मरीजों के आवागमन वाले स्थानों पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, जिससे मरीजों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो तथा किसी भी प्रकार के संक्रमण की संभावना को कम किया जा सके। उन्होंने मौसमी बीमारियों के मद्देनजर अस्पताल में आवश्यक जांच सुविधाओं एवं जरूरी दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों को सूचना, शिक्षा एवं संचार के माध्यम से मौसमी बीमारियों से बचाव, लक्षणों एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी देने पर जोर दिया। जिला कलक्टर ने कहा कि अस्पताल में प्रशिक्षण लेने वालेनर्सिंग स्टाफ को उनके कार्यों के लिए पूर्ण रूप से प्रशिक्षित किया जाए तथा उनकी कार्यक्षमता एवं सेवाओं की समय-समय पर समीक्षा की जाए। उन्होंने मरीजों से नियमित रूप से प्रतिक्रिया प्राप्त कर उसके आधार पर अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में मरीजों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने, उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने तथा सभी आवश्यक सेवाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए। *तेजस्विनी बालिका गृह का निरीक्षण, बालिकाओं से किया संवाद* जिला कलक्टर ने तेजस्विनी बालिका गृह का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बालिकाओं से संवाद करते हुए उनकी शिक्षा, दैनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य परीक्षण एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिला कलक्टर ने बालिकाओं से सहजता से बातचीत करते हुए कहा कि वे अपनी आवश्यकताओं एवं समस्याओं के बारे में प्रशासन को खुलकर अवगत कराएं, ताकि उनकी जरूरत के अनुसार आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा सके।3
- #BRICS2026 समिट: *पीएम मोदी के साथ फोटो के लिए दिखा विदेशियों का गजब क्रेज* ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता का एक अलग ही नजारा देखने को मिला। ईरान, ब्राजील और मेजबान रूस सहित कई देशों के प्रतिनिधि पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए बेहद उत्साहित नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वाकये के वीडियो में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी भारतीय प्रधानमंत्री के इस जबरदस्त क्रेज को हैरानी और दिलचस्पी से देखते हुए नजर आ रहे हैं।1
- चित्तौड़गढ़ में सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों का डिकॉय ऑपरेशन, 6 मनचले गिरफ्तार। चित्तौड़गढ़, 13 सितंबर 2026। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई को लेकर शनिवार शाम को कालिका पेट्रोलिंग टीम की महिला पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में तैनात कर विशेष डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने डिकॉय करते हुए मनचलों की गतिविधियों पर नजर रखी तथा उनकी पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कुल 6 मनचलों को गिरफ्तार किया। डिकॉय ऑपरेशन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने सादे वस्त्रों में क्षेत्र में पहुंचकर डिकॉय किया तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को परेशान करने, फब्तियां कसने एवं अनावश्यक रूप से पीछा करने वाले युवकों की पहचान की। महिला पुलिसकर्मियों द्वारा संदिग्ध युवकों की पहचान किए जाने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 6 मनचलों को गिरफ्तार किया। डिकॉय ऑपरेशन को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस निरीक्षक सुनीता गुर्जर के नेतृत्व में एएसआई सत्यनारायण एवं कालिका पेट्रोलिंग टीम की महिला पुलिसकर्मियों को तीन सेक्टरों में विभाजित किया गया। महिला पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में डिकॉय के लिए तैनात किया गया, जबकि पुलिस जाप्ते को उनके पास ही कुछ दूरी पर तैनात रखा गया। महिला पुलिसकर्मियों द्वारा मनचलों की पहचान कर पुलिस टीम को सूचना दी जाती, जिस पर पुलिस जाप्ता तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करता। ऑपरेशन के दौरान चामटी खेड़ा चौराहा, भगत सिंह पार्क, कुकड़ा रिसोर्ट भोईखेड़ा रोड, पुराना पेट्रोल पंप जेल के पास, रेलवे स्टेशन, 10 नंबर गली पुरानी आबादी सेंती एवं कपासन चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर डिकॉय ऑपरेशन किया गया। जिला पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर इस प्रकार के डिकॉय ऑपरेशन आगे भी लगातार जारी रखे जाएंगे। सार्वजनिक स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की विशेष मौजूदगी रहेगी तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को परेशान करने वाले असामाजिक तत्वों एवं मनचलों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- नई दिल्ली के स्वरूप नगर में एक गोदाम में भीषण आग: हादसे में दो लोगों की मौत नई दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में रबर फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग: हादसे में दो लोगों की मौत की खबर: आग इतनी भयानक बताई जा रही है कि काबू पाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर डटी हैं और फायर फाइटिंग ऑपरेशन लगातार जारी है: पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है: देश की राजधानी में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान: बताया जा रहा है कि रेजिडेंशियल इलाके में गोदाम चलाया जा रहा था...1