logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“जल बचाओ” सिर्फ पोस्टरों में, गंगरार में विभाग खुद बहा रहा हजारों लीटर पानी गंगरार एक ओर सरकार जल संरक्षण और हर बूंद बचाने का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी ओर जलदाय विभाग की लापरवाही से प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ बह रहा है। पंचायत समिति रोड स्थित निजी पेट्रोल पंप के पास लगे जलदाय विभाग के नलकूप की पाइपलाइन लंबे समय से लीकेज है, जिससे लगातार पानी सड़क पर बह रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से पानी बर्बाद हो रहा है, लेकिन विभाग ने अब तक मरम्मत नहीं कराई। इससे न केवल पेयजल की बर्बादी हो रही है, बल्कि सड़क पर कीचड़ और फिसलन की स्थिति भी बन रही है। लोगों ने विभाग से तत्काल लीकेज ठीक कर पानी की बर्बादी रोकने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

18 hrs ago
user_Chandra prakash  bilwal
Chandra prakash bilwal
Teacher गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
18 hrs ago

“जल बचाओ” सिर्फ पोस्टरों में, गंगरार में विभाग खुद बहा रहा हजारों लीटर पानी गंगरार एक ओर सरकार जल संरक्षण और हर बूंद बचाने का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी ओर जलदाय विभाग की लापरवाही से प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ बह रहा है। पंचायत समिति रोड स्थित निजी पेट्रोल पंप के पास लगे जलदाय विभाग के नलकूप की पाइपलाइन लंबे समय से लीकेज है, जिससे लगातार पानी सड़क पर बह रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से पानी बर्बाद हो रहा है, लेकिन विभाग ने अब तक मरम्मत नहीं कराई। इससे न केवल पेयजल की बर्बादी हो रही है, बल्कि सड़क पर कीचड़ और फिसलन की स्थिति भी बन रही है। लोगों ने विभाग से तत्काल लीकेज ठीक कर पानी की बर्बादी रोकने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • “जल बचाओ” सिर्फ पोस्टरों में, गंगरार में विभाग खुद बहा रहा हजारों लीटर पानी गंगरार एक ओर सरकार जल संरक्षण और हर बूंद बचाने का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी ओर जलदाय विभाग की लापरवाही से प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ बह रहा है। पंचायत समिति रोड स्थित निजी पेट्रोल पंप के पास लगे जलदाय विभाग के नलकूप की पाइपलाइन लंबे समय से लीकेज है, जिससे लगातार पानी सड़क पर बह रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से पानी बर्बाद हो रहा है, लेकिन विभाग ने अब तक मरम्मत नहीं कराई। इससे न केवल पेयजल की बर्बादी हो रही है, बल्कि सड़क पर कीचड़ और फिसलन की स्थिति भी बन रही है। लोगों ने विभाग से तत्काल लीकेज ठीक कर पानी की बर्बादी रोकने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    1
    “जल बचाओ” सिर्फ पोस्टरों में, गंगरार में विभाग खुद बहा रहा हजारों लीटर पानी
गंगरार एक ओर सरकार जल संरक्षण और हर बूंद बचाने का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी ओर जलदाय विभाग की लापरवाही से प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ बह रहा है। पंचायत समिति रोड स्थित निजी पेट्रोल पंप के पास लगे जलदाय विभाग के नलकूप की पाइपलाइन लंबे समय से लीकेज है, जिससे लगातार पानी सड़क पर बह रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से पानी बर्बाद हो रहा है, लेकिन विभाग ने अब तक मरम्मत नहीं कराई। इससे न केवल पेयजल की बर्बादी हो रही है, बल्कि सड़क पर कीचड़ और फिसलन की स्थिति भी बन रही है। लोगों ने विभाग से तत्काल लीकेज ठीक कर पानी की बर्बादी रोकने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    user_Chandra prakash  bilwal
    Chandra prakash bilwal
    Teacher गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार रुपये का इनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सांचौर, जिला जालोर के आबकारी एक्ट के प्रकरण में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी नवरत्न वैष्णव को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था तथा अहमदाबाद (गुजरात) में टेम्पू चलाकर मजदूरी करते हुए अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि ईनामी आरोपी गिरफ्तार करने हेतु डीएसटी के एएसआई सूरजकुमार मय जाब्ता एएसआई राजकुमार (साइबर सेल) कांस्टेबल अरविंद, अशोक, कृष्णकांत, जगदीश,।रामकेश की टीम गठित की गई जरिए मुखबिर द्वारा एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि पुलिस थाना सांचौर जिला जालोर के आबकारी एक्ट में फरार आरोपी नवरत्न पिता भेरू दास वैष्णव निवाशी कश्मोर थाना चंदेरिया जो वर्तमान में अहमदाबाद गुजरात में टेम्पू चलाकर मजदूरी कार्य करता है आज अपने गांव में आयेगा सूचना विश्वसनीय होने से पुलिस टीम मुताबिक सूचना मुखबिर की जगह पहुंचे जहां उक्त नवरत्न वैष्णव मिला जिसको डिटेन किया और डिटेन करने की सूचना थाना सांचौर जिला जालोर को दी गई। । आरोपी को पुलिस थाना सांचौर जिला जालोर के 25,000 ईनामी होंने से नियमानुसार अग्रिम अनुसंधान हेतु पुलिस थाना सांचौर जिला जालोर को सिपुर्द किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी में पुलिस थाना सांचौर जिला जालोर के ए एस आई सुरेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल जयंती लाल का भी योगदान रहा।
    1
    डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार रुपये का इनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सांचौर, जिला जालोर के आबकारी एक्ट के प्रकरण में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी नवरत्न वैष्णव को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था तथा अहमदाबाद (गुजरात) में टेम्पू चलाकर मजदूरी करते हुए अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। 
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि  ईनामी आरोपी गिरफ्तार करने हेतु डीएसटी के एएसआई सूरजकुमार    मय जाब्ता एएसआई राजकुमार (साइबर सेल)  कांस्टेबल अरविंद, अशोक, कृष्णकांत, जगदीश,।रामकेश की टीम गठित की गई जरिए मुखबिर द्वारा एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि पुलिस थाना सांचौर जिला जालोर के आबकारी एक्ट में फरार आरोपी नवरत्न पिता भेरू दास वैष्णव निवाशी कश्मोर थाना चंदेरिया जो वर्तमान में अहमदाबाद गुजरात में  टेम्पू चलाकर मजदूरी कार्य करता है आज अपने गांव में आयेगा सूचना विश्वसनीय होने से पुलिस टीम मुताबिक सूचना मुखबिर की जगह पहुंचे जहां उक्त नवरत्न वैष्णव मिला जिसको डिटेन किया और डिटेन करने की सूचना  थाना सांचौर जिला जालोर को दी गई। 
। आरोपी को पुलिस थाना  सांचौर जिला जालोर के 25,000 ईनामी होंने से नियमानुसार अग्रिम अनुसंधान हेतु पुलिस थाना  सांचौर जिला जालोर को सिपुर्द किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी में पुलिस  थाना सांचौर जिला जालोर के ए एस आई सुरेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल जयंती लाल का  भी योगदान रहा।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • न्यायालय के आदेश पर 12 महिला-पुरुषों के खिलाफ एफआईआर दर्ज राशमी में जमीन विवाद मामले में बड़ा मोड़, न्यायालय के आदेश पर 12 आरोपियों के विरुद्ध स्त्री लज्जा भंग, मारपीट, जबरन कब्जे के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज
    1
    न्यायालय के आदेश पर 12 महिला-पुरुषों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
राशमी में जमीन विवाद मामले में बड़ा मोड़, न्यायालय के आदेश पर 12 आरोपियों के विरुद्ध स्त्री लज्जा भंग, मारपीट, जबरन कब्जे के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सुनो दर्द की कहानी खुद की जुबानी आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़
    1
    सुनो दर्द की कहानी खुद की जुबानी आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़
    user_Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Ayurvedic Practitioner Kapasan, Chittorgarh•
    3 hrs ago
  • भीलवाड़ा: विधायक अशोक कुमार कोठारी की जनसुनवाई में उमड़े लोग, विकास कार्यों पर हुई चर्चा । क्राईम न्यूज एवं राजस्थान धरा न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक कांचीपुरम गेट स्थित निम्बार्क आश्रम के पास विधायक कार्यालय में नियमित जनसुनवाई कर रहे हैं। इस दौरान वे आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं। आज की जनसुनवाई में नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण डाड, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भगवान सिंह चौहान एवं निगम के पूर्व महापौर रामनाथ योगी भी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव दिए तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। विधायक अशोक कुमार कोठारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आमजन की हर उचित समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
    3
    भीलवाड़ा: विधायक अशोक कुमार कोठारी की जनसुनवाई में उमड़े लोग, विकास कार्यों पर हुई चर्चा ।
क्राईम न्यूज एवं राजस्थान धरा न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा।
भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक कांचीपुरम गेट स्थित निम्बार्क आश्रम के पास विधायक कार्यालय में नियमित जनसुनवाई कर रहे हैं। इस दौरान वे आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं।
आज की जनसुनवाई में नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण डाड, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भगवान सिंह चौहान एवं निगम के पूर्व महापौर रामनाथ योगी भी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव दिए तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
विधायक अशोक कुमार कोठारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आमजन की हर उचित समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
    user_PRAVIN KUMAR SEN
    PRAVIN KUMAR SEN
    Local News Reporter भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ की आज की 8 बड़ी खबरें | 6 अगस्त 2026 👁️👁️👁️ शिवसेना ने 13 लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार, अखंड भारत संकल्प दिवस की तैयारी, कांग्रेस में नई नियुक्तियां, धाकड़ समाज की बैठक, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में 'सोलर मैन ऑफ इंडिया' का व्याख्यान सहित आज की 8 बड़ी खबरें
    1
    चित्तौड़गढ़ की आज की 8 बड़ी खबरें | 6 अगस्त 2026 👁️👁️👁️
शिवसेना ने 13 लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार, अखंड भारत संकल्प दिवस की तैयारी, कांग्रेस में नई नियुक्तियां, धाकड़ समाज की बैठक, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में 'सोलर मैन ऑफ इंडिया' का व्याख्यान सहित आज की 8 बड़ी खबरें
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • SDM थप्पड़कांड में नरेश मीणा को फिर जेल:नगरफोर्ट थाने में किया था सरेंडर; 13 जुलाई को रद्द हुई थी जमानत रिपोर्टर कैलाश मीणा बस्सी सरेंडर से पहले नरेश मीणा ने कहा- मेरे खिलाफ लगाया गया हत्या के प्रयास (आईपीसी धारा 307) का मामला गलत है। थप्पड़ मारने की घटना में सामान्य धाराएं लगनी चाहिए थीं। मैं SDM को पहले से जानता भी नहीं था। घटना का वीडियो भी सार्वजनिक है। हाईकोर्ट ने मेरे खिलाफ धारा 307 के तहत चल रहे ट्रायल पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद मुझे जेल भेजा जा रहा है।
    1
    SDM थप्पड़कांड में नरेश मीणा को फिर जेल:नगरफोर्ट थाने में किया था सरेंडर; 13 जुलाई को रद्द हुई थी जमानत
रिपोर्टर कैलाश मीणा बस्सी 
सरेंडर से पहले नरेश मीणा ने कहा-
मेरे खिलाफ लगाया गया हत्या के प्रयास (आईपीसी धारा 307) का मामला गलत है। थप्पड़ मारने की घटना में सामान्य धाराएं लगनी चाहिए थीं। मैं SDM को पहले से जानता भी नहीं था। घटना का वीडियो भी सार्वजनिक है। हाईकोर्ट ने मेरे खिलाफ धारा 307 के तहत चल रहे ट्रायल पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद मुझे जेल भेजा जा रहा है।
    user_Kailash Chandar Meena
    Kailash Chandar Meena
    Lawyer बस्सी, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.