फर्रुखाबाद में अवैध घरेलू गैस सिलेंडरों के कारोबार का खुलासा, छापेमारी में 9 सिलेंडर और रिफ्लर बरामद। ब्यूरो रिपोर्ट अनुराग दुबे फर्रुखाबाद। जिला पूर्ति विभाग की टीम ने अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों के भंडारण और रिफिलिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फतेहगढ़ के मोहल्ला कस्ट्रा स्थित एक मकान में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम को कुल 4 घरेलू गैस सिलेंडर, जिसमे 3भरे 1खाली व एक रिफ्लर और अन्य सामग्री बरामद हुई। मामले में दो लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया गया कि जिला पूर्ति अधिकारी को बीती रात करीब 9 बजे घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध कारोबार की सूचना मिली थी। शिकायत के आधार पर पूर्ति निरीक्षक सदर अभिषेक मिश्रा, पूर्ति लिपिक राजीव कुमार तथा कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस के सिपाही अर्जुन यादव और ओमसिंह के साथ टीम ने मौके पर छापेमारी की। जांच के दौरान मौके पर अरविन्द कुमार सक्सेना पुत्र नरेश कुमार सक्सेना तथा घर में ही स्थित दुकान के मालिक राजेन्द्र कुमार सक्सेना पुत्र नरेश कुमार सक्सेना, निवासी मोहल्ला कस्ट्रा, मौजूद मिले।इनमें इंडियन ऑयल कंपनी के सिलेंडर भी शामिल थे। मौके से गैस रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाला एक रिफ्लर भी बरामद किया गया। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार के दाहिनी ओर तथा शटरनुमा दुकान के अंदर से पांच और घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए, जिनमें दो भरे और तीन खाली बताए गए। अधिकारियों के मुताबिक सिलेंडरों के संबंध में पूछताछ करने पर मौके पर कोई संतोषजनक जवाब अथवा संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जा सके। छापेमारी के दौरान मौके पर अग्निशमन उपकरण भी उपलब्ध नहीं मिला, जिससे गैस सिलेंडरों के कथित अवैध भंडारण और रिफिलिंग की स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। जिला पूर्ति विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू सिलेंडरों को कथित रूप से अवैध तरीके से भंडारण, संग्रहण तथा गैस की रिफिलिंग एवं खरीद-बिक्री किए जाने की बात सामने आई है। बरामद सामग्री को सुरक्षित रखने के निर्देश मैसर्स पटेल गैस सर्विस, आवास विकास टीला मसेनी स्थित गैस गोदाम को दिए गए हैं, ताकि सक्षम अधिकारी अथवा न्यायालय द्वारा मांगे जाने पर सामग्री प्रस्तुत की जा सके। विभाग ने मामले को आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दंडनीय अपराध बताते हुए अरविन्द कुमार सक्सेना और राजेन्द्र कुमार सक्सेना के विरुद्ध कोतवाली फतेहगढ़ में मुकदमा दर्ज कराया है।

- गाजे - बाजे के साथ खाटू श्याम की निशान पदयात्रा लेकर भक्त हुए रवाना जलालाबाद। नगर के परशुरामपुरी स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर से शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में खाटू श्याम जी की निशान पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर गाजे-बाजे और जयकारों के साथ शाहजहांपुर-बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालु "हारे के सहारे, खाटू श्याम हमारे" और "जय श्री श्याम" के जयघोष लगाते हुए पूरे मार्ग में भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए। पदयात्रा में महिला, पुरुष और युवा भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्तों ने खाटू श्याम बाबा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद निशान अर्पित किए गए। इसके पश्चात श्रद्धालु भक्ति संगीत और गाजे-बाजे के साथ खाटू श्याम मंदिर के लिए रवाना हुए।1
- **फर्रुखाबाद: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता, डीएम ने नियमित मेडिकल शिविरों के दिए निर्देश** **फर्रुखाबाद।** जनपद में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को भी प्राथमिकता दे रहा है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी व्यक्ति को उपचार के अभाव में परेशानी न हो और स्वास्थ्य सेवाएं लगातार उपलब्ध कराई जाएं। हाल ही में बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में प्रत्येक तीन दिन के अंतराल पर नियमित मेडिकल एवं पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान संक्रामक रोगों की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए उपचार के साथ-साथ रोकथाम संबंधी उपायों पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने नियंत्रण कक्ष में तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित किसी भी व्यक्ति का कॉल प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित ग्राम प्रधान, लेखपाल और उपजिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उसे सुरक्षित बाढ़ शरणालय तक पहुंचाया जाए। आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराए। **33 से अधिक गांवों पर प्रशासन की नजर** जिला प्रशासन के अनुसार 33 से अधिक बाढ़ प्रभावित गांवों की लगातार निगरानी की जा रही है। राहत शिविर, स्वास्थ्य टीमें और बचाव दल सक्रिय रखे गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाएं, ओआरएस, क्लोरीन की गोलियां, एंटीबायोटिक तथा अन्य जरूरी औषधियों का पर्याप्त भंडार बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। **विभागों के बीच समन्वय पर जोर** जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य, पशुपालन, राजस्व विभाग तथा स्थानीय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया। उनका कहना है कि बाढ़ जैसी आपदा में राहत सामग्री वितरण के साथ-साथ लोगों और पशुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा भी समान रूप से महत्वपूर्ण है। जिला प्रशासन का कहना है कि नियमित स्वास्थ्य शिविरों, त्वरित चिकित्सा सहायता और रोगों की रोकथाम संबंधी उपायों के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनस्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन की यह पहल राहत एवं बचाव कार्यों के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।1
- aaj hamare etah me bahut bhari baris ho rahi he kitani tej he baris our dekhe1
- एटा के मारहरा ब्लॉक प्रमुख सहित अन्य लोगों पर लगे गंभीर आरोप एटा पहुंचकर पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत सुनिए क्या कुछ कहा है अपनी शिकायत में पीड़ित ने1
- मालूपुर में नमकीन कारखाने का ताला तोड़कर 1.30 लाख रुपये का सामान चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग जलालाबाद, शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र में बरेली रोड स्थित एक मालूपुर गांव के नमकीन के कारखाने का ताला तोड़कर चोर करीब 1.30 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला गोपालनगर निवासी अंकित गुप्ता पुत्र विनोद कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका कारखाना ग्राम मालूपुर में बरेली रोड पर शेरे पंजाब ढाबा के पीछे स्थित है1
- एटा में पुलिस के खिलाफ परिचालकों ने प्रदर्शन कर बसों का संचालन किया बंद, ARM पर सुनवाई न करने का लगाया आरोप…… #etah #news #etahnews #uppolice #kasganj1
- कन्नौज में निजी स्कूल वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग का ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान जारी। कन्नौज में निजी स्कूल वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग का ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान जारी। पाल चौराहा पर पीटीओ सुनीता सैनी के नेतृत्व में यातायात पुलिस की मौजूदगी में स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के अनुपालन में आरटीओ इज्ज़ा तिवारी के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान वाहनों के परमिट फिटनेस आवश्यक दस्तावेज और अग्निशमन सिलेंडर समेत सुरक्षा मानकों की जांच की गई। कई वाहन चालकों से जरूरी कागजात भी जांचे गए। अचानक हुई कार्रवाई से निजी स्कूल संचालकों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए अभियान आगे भी लगातार जारी रखने की बात कही।1
- *थाना संडीला पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 287/26 धारा 3(5)/ 70(1)/74 /333/ 115(2)/352/351(3) बीएनएस से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के संबंध में-* *थाना संडीला पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 287/26 धारा 3(5)/ 70(1)/74 /333/ 115(2)/352/351(3) बीएनएस से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के संबंध में-*1