Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्टेशन वार्ड कमलानगर में रेलवे के सीमांकन पर स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश, दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों को बंद कर जताया विरोध कस्बा रुरा के स्टेशन वार्ड कमलानगर में रेलवे द्वारा बाउंड्री वाल बनाने के लिए चूना डालकर सीमांकन करने पर स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश दिखा।वहीं दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों को बंद कर विरोध जताया।
Arvind sharma kanpur dehat
स्टेशन वार्ड कमलानगर में रेलवे के सीमांकन पर स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश, दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों को बंद कर जताया विरोध कस्बा रुरा के स्टेशन वार्ड कमलानगर में रेलवे द्वारा बाउंड्री वाल बनाने के लिए चूना डालकर सीमांकन करने पर स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश दिखा।वहीं दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों को बंद कर विरोध जताया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- स्टेशन वार्ड कमलानगर में रेलवे के सीमांकन पर स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश, दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों को बंद कर जताया विरोध कस्बा रुरा के स्टेशन वार्ड कमलानगर में रेलवे द्वारा बाउंड्री वाल बनाने के लिए चूना डालकर सीमांकन करने पर स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश दिखा।वहीं दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों को बंद कर विरोध जताया।1
- शव को रख कर परिजनों व ग्रामीणों ने 12 घंटे तक किया रोड जाम कानपुर देहात : 12 घंटे से ज्यादा समय बीता, परिजनों का प्रदर्शन जारी रहा।मौके पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी के न पहुंचने से लोगों में आक्रोश दिख।शव रखकर मूसानगर-रायपुर मुख्य मार्ग जाम किया।ग्रामीण और परिजन मौके पर डटे, सड़क पर जाम।ASP परिजनों से बातचीत कर समझाने का कर रहे प्रयास। ➡️जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग ➡️12 घंटे से ज्यादा समय से मुख्य मार्ग पर जाम ➡️सड़क पर टेंट लगाकर शव रखकर धरना जारी ➡️भारी पुलिस बल तैनात, हालात तनावपूर्ण ➡️संदिग्ध हालत में युवक की हुई थी मौत ➡️सड़क किनारे मिला था युवक का शव ➡️गजनेर थाना क्षेत्र की घटना1
- देवर पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने पुलिस पर लगाये समझौता कराने के आरोप पहुंची sp दरबार लगाई कार्रवाई की गुहार जालौन कस्बे की रहने वाली एक महिला ने अपने देवर पर रात में घर में आकर छेड़छाड़ करने और गलत नीयत से उसके साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना-पत्र में घटना 6 सितंबर 2026 की रात करीब 2:30 बजे की बताई है। प्रार्थना-पत्र के अनुसार, महिला का आरोप है कि वह अपने घर पर थी, तभी उसका देवर समीर पुत्र सिद्दीक वहां आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने शोर मचाया, लेकिन आरोप है कि उस समय कोई मदद के लिए नहीं आया। महिला का यह भी आरोप है कि सुबह उसने घटना की जानकारी अपने पति और सास को दी,पति और देवर के बीच मारपीट हो गयी लेकिनसास ने उसका साथ देने के बजाय उस पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए और मामले को दबाने का प्रयास किया। महिला के मुताबिक उसकी सास को घटना की पूरी जानकारी है। आरोप है कि उसकी सास ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया था। महिला ने बताया कि इसके बाद उसने पड़ोसी से फोन लेकर अपने पिता को घटना की जानकारी दी। पिता के आने के बाद वह पुलिस के समक्ष शिकायत लेकर पहुंची। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि शिकायत करने पर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। महिला ने पुलिसपर समझौता कराने का आरोप लगाया रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस कार्रवाई और मामले की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- बारिश से फसलों को नुकसान, मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन कदौरा (जालौन)। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के विकासखंड कदौरा अध्यक्ष देवकरण सिंह चौहान के नेतृत्व में किसानों ने बुधवार को खंड विकास अधिकारी कदौरा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लगातार बारिश और जलभराव से खरीफ फसलों को हुए नुकसान का उल्लेख करते हुए प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की गई। किसान यूनियन ने मांग की कि नुकसान का सर्वे कराकर पात्र किसानों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसान आगामी रबी सीजन की फसल की तैयारी कर सकें। ज्ञापन में किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग की गई।1
- उरई का होप हॉस्पिटल या मौत का कुआँ'? पेट की नसें काटीं, ₹20 हजार में सौदा और जबरन लगवाया अंगूठा उरई का होप हॉस्पिटल या मौत का कुआँ'? पेट की नसें काटीं, ₹20 हजार में सौदा और जबरन लगवाया अंगूठा—पढ़िए इस अस्पताल की खौफनाक काली करतूत की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट! उरई शहर में कालपी रोड पर संचालित होप हॉस्पिटल का नाम अब इलाज नहीं, बल्कि इंसानी जिंदगियों से खिलवाड़ का दूसरा नाम बन चुका है। मध्य प्रदेश के भिंड से उरई पहुँची एक बेहद गरीब और बेबस महिला शिव कुमारी के साथ जो हुआ, उसने उरई के प्राइवेट मेडिकल सिंडिकेट की सबसे बदसूरत और खौफनाक तस्वीर पेश कर दी है। आरोप हैं कि डॉक्टर आदिल अंसारी ने ऑपरेशन के दौरान लापरवाही की सारी सीमाएं लांघते हुए महिला की पेशाब की थैली और नसों को बुरी तरह काट डाला—और जब मामला हाथ से निकलने लगा, तो उसे दबाने के लिए खेला गया प्रशासनिक व वित्तीय साजिश का घिनौना खेल! 1. सर्जिकल ब्लेड का कहर: बच्चेदानी के नाम पर शरीर को कर दिया छलनी पीड़िता शिव कुमारी ने गत 4 जुलाई 2026 को होप हॉस्पिटल में बच्चेदानी (Hysterectomy) का ऑपरेशन करवाया था। लापरवाही की इंतहा: आरोप है कि डॉ. आदिल अंसारी ने घोर लापरवाही में सर्जिकल ब्लेड से पीड़िता के यूरेन ब्लेडर (Pessab Ki Thaili) और उससे जुड़ी संवेदनशील नसों में दो गंभीर कट लगा दिए। इन्फेक्शन और रिसाव: ऑपरेशन के तुरंत बाद से ही महिला का अपने पेशाब पर नियंत्रण खत्म हो गया। शरीर के भीतर लगातार एसिडिक रिसाव होने से पेट के अंदर भयंकर इन्फेक्शन फैल गया और मरीज तड़पने के लिए मजबूर हो गई। 2. ₹20 हजार का लालच, गुर्गों की धमकी और सहमति पत्र का मास्टरमाइंड जाल जब 2 अगस्त 2026 को मरीज की स्थिति जीवन और मौत के बीच झूलने लगी, तो परिजन बदहवास होकर डॉक्टर के पास पहुंचे। यहाँ शुरू हुआ असली कातिलाना खेल: ₹20 हजार में जिंदगी का सौदा: आरोप है कि डॉ. आदिल अंसारी ने अपनी गलती छुपाने के लिए परिजनों के हाथ में ₹20,000 थमाए और मामले को वहीं दफन करने की कोशिश की। गुर्गों से घेरकर लगवाया अंगूठा: मरीज मध्य प्रदेश का था और आर्थिक व सामाजिक रूप से बेहद कमजोर (धोबी समाज) था। आरोप है कि डॉक्टर ने अपने गुर्गों को बुलाकर परिजनों को डरा-धमकाकर और घेरकर जबरन राजीनामे के कागजों पर अंगूठा व हस्ताक्षर करवा लिए। प्री-प्रिंटेड लीगल जाल: अस्पताल प्रशासन ने पहले ही एक ऐसा कंसेंट फॉर्म (सहमति पत्र) छपवा रखा था, जिसमें पहले से लिखा होता है कि ऑपरेशन के दौरान नली/थैली कटने या इन्फेक्शन होने की जिम्मेदारी स्वयं मरीज की होगी। यह साबित करता है कि अस्पताल कानूनी शिकंजे से बचने का पूरा प्लान पहले से बनाकर मरीजों को टेबल पर लिटाता है। 3. ग्वालियर के डॉक्टरों के उड़े होश: 6 घंटे का जटिल ऑपरेशन ही बचा सकता है जान उरई से निराश होकर जब परिजन महिला को ग्वालियर के अपोलो और सिंह हॉस्पिटल ले गए, तो वहां के विशेषज्ञ डॉक्टरों की रिपोर्ट ने सबको सन्न कर दिया। 2 जगहों से पूरी तरह कटी नसें: Scans और इन्फेक्शन जांच से खुलासा हुआ कि यूरेन ब्लेडर की नसें दो जगहों से बुरी तरह कटी हुई हैं। जिंदगी और मौत की जंग: ग्वालियर के डॉक्टरों के अनुसार अब महिला को 6 घंटे लंबे एक अति-जटिल और जोखिम भरे ऑपरेशन से गुजरना होगा। गरीब परिवार अब तक ₹2 लाख से ज्यादा लुटा चुका है और कर्ज के बोझ तले पूरी तरह टूट चुका है। 4. सरकारी की आड़ में प्राइवेट लूट': जानिए डॉ. आदिल अंसारी का पूरा इतिहास सूत्रों और स्थानीय लोगों के अनुसार, डॉ. आदिल अंसारी और उनकी पत्नी डॉ. फातिमा अंसारी का यह पहला कारनामा नहीं है: सरकारी अस्पताल से प्राइवेट का रैकेट: ये दोनों पहले उरई के जिला सरकारी अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज में पदस्थ थे। आरोप है कि सरकारी अस्पताल में आने वाले भोले-भाले गरीब मरीजों को फुसलाकर अपने प्राइवेट होप हॉस्पिटल लाया जाता था और उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी। पुरानी आदत: लगभग एक साल पहले पिपराया निवासी एक मरीज के साथ भी ऐसा ही हुआ था—मोटी रकम ऐंठने के बाद जब केस बिगड़ गया तो मरीज को तुरंत रेफर कर पल्ला झाड़ लिया गया। धर्म देखकर इलाज और पैसों का रसूख: सूत्रों का यह भी दावा है कि अस्पताल में मरीजों से धर्म देखकर व्यवहार और इलाज किया जाता है। दर्जनों मरीजों की जिंदगी से खेलना इनका पुराना खेल है, लेकिन पैसों की चमक और चंद दलालों की बदौलत यह डॉक्टर हर बार बच निकलता रहा। जल्द होगा अगला बड़ा पर्दाफाश! अधिनियम और कानून को जेब में लेकर घूमने वाले ऐसे डॉक्टरों और अस्पतालों की उल्टी गिनती अब शुरू हो चुकी है। गलत काम करने वाले चाहे जितनी पैंतरेबाजी कर लें, कर्मों का हिसाब एक न एक दिन भुगतना ही पड़ता है। आपकी क्या राय है? क्या ऐसे गैर-जिम्मेदार अस्पतालों पर बुलडोजर चलना चाहिए या इनका लाइसेंस तुरंत रद्द होना चाहिए? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि कोई और गरीब इस जाल में न फंसे! वैधानिक चेतावनी / अस्वीकरण (Disclaimer) यह विस्तृत समाचार रिपोर्ट पीड़ित परिवार द्वारा जालौन के जिलाधिकारी (DM) को दिए गए लिखित शिकायती पत्र, पीड़िता के पति अशोक कुमार के दूरभाषीय बयानों एवं स्थानीय सूत्रों/प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार की गई है। इसमें लगाए गए सभी आरोप प्राथमिक शिकायत पर आधारित हैं। मामले की निष्पक्ष सत्यता, डॉक्टरी लापरवाही के तकनीकी पहलुओं और वैधानिक स्थिति की पुष्टि शासन-प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सिद्ध हो सकेगी। #HopeHospitalOrai #DrAdilAnsari #MedicalNegligence #JusticeForShivKumari #OraiNews #JalaunNews #UPHealthScam #DMJalaun #JalaunPolice #MedicalMalpractice1
- 2027 की जीत की हैट्रिक के लिए तैयार सीएम योगी, 44 जिलों का दौरा पूरा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री अब तक प्रदेश के 44 जिलों का दौरा कर चुके हैं। इन दौरों के दौरान जहां उन्होंने करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, वहीं जनसभाओं और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद भी स्थापित किया। मुख्यमंत्री के जिलावार दौरों में विकास, कानून-व्यवस्था, रोजगार, निवेश और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष फोकस दिखाई दे रहा है। सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ ही स्थानीय स्तर की समस्याओं और विकास कार्यों की प्रगति पर भी नजर रखी जा रही है। राजनीतिक तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लगातार जिलों के दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आधार बनाकर जनता के बीच संपर्क बढ़ाने की रणनीति पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के दौरों में बड़ी परियोजनाओं की सौगात के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम जनता से संवाद का सिलसिला भी जारी है। माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में प्रदेश के अन्य जिलों में भी मुख्यमंत्री के दौरे और जनसंपर्क कार्यक्रम तेज हो सकते हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सक्रियता ने प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों को भी तेज कर दिया है।1
- *➡️थाना सिकन्दरा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए टप्पेबाजी कर कान की बाली छीन लेने की घटना कारित करने वाले वांछित 04 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।* *➡️अभियुक्तगण के कब्जे से छीनी गयी कान की बाली को बेचकर प्राप्त ₹ 7,450/- नगद व 04 मोबाइल किए गए बरामद ।* जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 22.08.2026 को थाना सिकन्दरा पर वादी वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामप्रकाश निवासी रजौली गोहनी थाना अमराहट जनपद कानपुर देहात द्वारा लिखित तहरीर बावत दिनांक 21.08.2026 को शाम 4.00 बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी की पत्नी के साथ टप्पेबाजी कर कान की बाली छीन लेने के सम्बन्ध में दी गई जिसके आधार पर थाना सिकन्दरा पर मु0अ0सं0-157/2026 धारा 309(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। थाना सिकन्दरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. सैफली पुत्र असलम, निवासी पिपलेडा ईको गार्डन, थाना धौलाना, जनपद हापुड़, 2. समीर पुत्र बॉबी, निवासी पिपलेडा ईको गार्डन, थाना धौलाना, जनपद हापुड़, हाल पता- सेक्टर नं0 11, विजय नगर, थाना विजय नगर, जनपद गाजियाबाद, 3. नईमुद्दीन पुत्र वाहिदेशा, निवासी बी-240, सेक्टर 11, विजय नगर, थाना विजय नगर, जनपद गाजियाबाद, 4. रियाजुद्दीन उर्फ कल्ली पुत्र साजिद, निवासी पिपलेडा, थाना धौलाना, जनपद हापुड़, हाल पता- सेक्टर-11, विजय नगर, थाना विजय नगर, जनपद गाजियाबाद को मुखबिर खास की सूचना पर मानपुर पुल के पास सर्विस रोड़ थाना क्षेत्र सिकन्दरा से दिनांक 09.09.2026 को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण की जामा तलाशी से कुल ₹ 7450/- नकद, 4 मोबाइल फोन व 1 आधार कार्ड बरामद किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण–* 1. सैफली पुत्र असलम, निवासी पिपलेडा ईको गार्डन, थाना धौलाना, जनपद हापुड़, उम्र करीब 32 वर्ष। 2. समीर पुत्र बॉबी, निवासी पिपलेडा ईको गार्डन, थाना धौलाना, जनपद हापुड़, हाल पता- सेक्टर नं0 11, विजय नगर, थाना विजय नगर, गाजियाबाद, उम्र करीब 22 वर्ष। 3. नईमुद्दीन पुत्र वाहिदेशा, निवासी बी-240, सेक्टर 11, विजय नगर, थाना विजय नगर, गाजियाबाद, उम्र करीब 36 वर्ष। 4. रियाजुद्दीन उर्फ कल्ली पुत्र साजिद, निवासी पिपलेडा, थाना धौलाना, जनपद हापुड़, हाल पता- सेक्टर-11, विजय नगर, थाना विजय नगर, गाजियाबाद, उम्र करीब 25 वर्ष। *बरामदगी-* 1. छीनी गयी कान की बाली को बेचकर प्राप्त ₹ 7,450 नगद । 2. 04 मोबाइल फोन । *पूछताछ अभियुक्तगण -* पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण ने बताया कि दिनांक 21.08.2026 को समय करीब शाम 04.00 बजे सिकन्दरा कस्बा में बड़े चौराहे के पास एक महिला से हम लोग कान की बाली छीन कर भाग गये थे जिसे हम लोगों ने राहगीर को 24,000 रुपये में बेच दिया था। हम लोगो ने 6,000 – 6,000 रूपये चारों लोगों ने आपस में बांट लिये थे और अपने-अपने घर चले गये थे आज हम लोग फिर यहां आये हैं और एक बड़ी लूट की घटना की योजना बना रहे थे कि आप लोगों ने आकर हम लोगों को पकड लिया। साहब हम लोगो के पास से जो पैसा बरामद हुआ है वह उसी कान की बाली को बेचने से प्राप्त रुपयों का बचा हुआ रूपया है । बाकी पैसे हम लोगों से घर पर खर्च हो गए हैं। *अभियुक्त सैफली का आपराधिक इतिहास -* 1. मु0अ0सं0 157/2026 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात। 2. मु0अ0सं0 443/25 धारा 318(4) बीएनएस थाना सुनगढ़ी जनपद पीलीभीत। *अभियुक्त समीर का आपराधिक इतिहास –* 1. मु0अ0सं0 157/2026 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात। *अभियुक्त नईमुद्दीन का आपराधिक इतिहास –* 1. मु0अ0सं0 157/2026 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात। 2. मु0अ0सं0 02/2018 धारा 411 भादवि0 थाना विजय नगर जनपद गाजियाबाद। 3. मु0अ0सं0 03/2018 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना विजय नगर जनपद गाजियाबाद। 4. मु0अ0सं0 443/25 धारा 318(4) बीएनएस थाना सुनगढ़ी जनपद पीलीभीत। *अभियुक्त रियाजुद्दीन उर्फ कल्ली का आपराधिक इतिहास –* 1. मु0अ0सं0 157/2026 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात। 2. मु0अ0सं0 479/2024 धारा 312/313/317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-58, जनपद गौतमबुद्ध नगर। *गिरफ्तार करने वाली थाना सिकन्दरा पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह 2. उप निरीक्षक सुशील चन्द्र 3. हे0कां0 छत्रपाल सिंह 4. रि0कां0 मनीष कुमार 5. रि0कां0 योगेश कुमार 6. कां0 सतेन्द्र कुमार 7. कां0 केरन प्रताप सिंह।1
- ब्रेकिंग जालौन लापता युवक का नाले में मिला शव, शव देख । ब्रेकिंग जालौन लापता युवक का नाले में मिला शव, शव देख इलाकाई लोगों ने पुलिस को दी सूचना, शव मिलने के बाद परिजनों में हड़कम्प, पांच दिन से लापता था युवक, परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, कोंच के सिंह वाहिनी मंदिर मलंगा नाले का मामला1