बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राशनकार्डधारियों के बीच सितंबर माह का खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित राशन कार्डधारी लाभुकों ने जिला प्रशासन को धन्यवाद कहा साहिबगंज: सदर,बड़हरवा, तालझारी, उधवा एवं अन्य प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राशनकार्डधारी लाभुकों के बीच सितंबर,2026 माह के खाद्यान्न का वितरण कराया गया। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रभावित परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत निर्धारित खाद्यान्न समय पर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।संबंधित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि शेष सभी पात्र लाभुकों के बीच अविलंब एवं अधिकतम दो दिनों के अंदर खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र लाभुक खाद्यान्न से वंचित न रहे।साथ ही, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ऐसे परिवार अथवा व्यक्ति, जो पात्र होने के बावजूद किसी कारणवश अब तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) का लाभ प्राप्त नहीं कर सके हैं अथवा जिनके पास राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है, उनकी पहचान कर सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राशनकार्डधारियों के बीच सितंबर माह का खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित राशन कार्डधारी लाभुकों ने जिला प्रशासन को धन्यवाद कहा साहिबगंज: सदर,बड़हरवा, तालझारी, उधवा एवं अन्य प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राशनकार्डधारी लाभुकों के बीच सितंबर,2026 माह के खाद्यान्न का वितरण कराया गया। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रभावित परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत निर्धारित खाद्यान्न समय पर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।संबंधित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि शेष सभी पात्र लाभुकों के बीच अविलंब एवं अधिकतम दो दिनों के अंदर खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र लाभुक खाद्यान्न से वंचित न रहे।साथ ही, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ऐसे परिवार अथवा व्यक्ति, जो पात्र होने के बावजूद किसी कारणवश अब तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) का लाभ प्राप्त नहीं कर सके हैं अथवा जिनके पास राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है, उनकी पहचान कर सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
- चावल नहीं मिलेगा तो मिट्टी खाकर जिएंगे... साहब!!! ,मंडरो के पहाड़िया ग्रामीण राशन नहीं मिलने से परेशान मंडरो प्रखंड के कई पहाड़िया गांव में रहने वाले पहाड़िया जनजातीय लोगों को राशन के चावल नहीं मिलने से परेशान ,अपनी समस्या लेकर पहुंचे मंडरो ब्लॉक।बताया कि लगभग तीन महीनों से राशन नहीं मिला है।काफी दिक्कत हो रही है।अधिकारी ने राशन दिलाने का दिया आश्वासन।1
- सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक किया तीज महापर्व, पति की लंबी उम्र की कामना साहिबगंज सदर प्रखंड। साहिबगंज सदर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ तीज महापर्व मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। तीज पर्व को लेकर सुबह से ही महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार निर्जला व्रत रखा और भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। कई स्थानों पर महिलाओं ने एकत्र होकर सामूहिक रूप से तीज की पूजा की और तीज व्रत की कथा सुनी। पर्व को लेकर महिलाओं ने विशेष रूप से श्रृंगार किया। हाथों में मेहंदी, नई साड़ी, चूड़ियां, सिंदूर और अन्य श्रृंगार सामग्री से महिलाएं सजी-धजी नजर आईं। पूजा के दौरान महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती से अपने पति की दीर्घायु तथा वैवाहिक जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना की। तीज पर्व को लेकर बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। पूजा सामग्री, फल, मिठाई, श्रृंगार के सामान और कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखी गई। घरों में भी तीज को लेकर विशेष तैयारी की गई थी। महिलाओं ने बताया कि तीज उनके लिए आस्था, प्रेम और समर्पण का पर्व है। इस व्रत के माध्यम से वे अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। पूरे क्षेत्र में तीज पर्व को लेकर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।1
- सहरसा में पत्रकार से दुर्व्यवहार पर डिप्टी मेयर का बड़ा बयान!... more1
- 50 क्विंटल प्रतिबंधित चाइनीज थाई मांगुर मछली जब्त, तीन कारोबारी डिटेन 50 क्विंटल प्रतिबंधित चाइनीज थाई मांगुर मछली जब्त, तीन कारोबारी डिटेन कटिहार में जिला मत्स्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 क्विंटल प्रतिबंधित चाइनीज थाई मांगुर मछली पकड़ी है। विभाग की टीम ने रोतारा थाना क्षेत्र स्थित रोतारा टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए मछली से लदे वाहन को रोका और तीन लोगों को डिटेन किया। बताया जा रहा है कि मछली कोलकाता से पूर्णिया ले जाई जा रही थी। जिला मत्स्य पदाधिकारी सनद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि चाइनीज थाई मांगुर मछली का पालन, बिक्री, परिवहन और सेवन प्रतिबंधित है। पकड़ी गई करीब 50 क्विंटल मछली का नियमानुसार विनिष्टीकरण कर दिया गया। मत्स्य पदाधिकारी ने पुलिस चेकपोस्ट पर भी सख्ती बरतने की जरूरत बताई, ताकि प्रतिबंधित मछली के परिवहन पर प्रभावी तरीके से रोक लगाई जा सके। वहीं, कार्रवाई के दौरान डिटेन किए गए कारोबारियों की पहचान अभिजीत, कलीम और अब्दुल्ला के रूप में बताई गई है। विभाग के अनुसार, पूछताछ के दौरान कारोबारियों ने कथित तौर पर रोजाना थाना को मैनेज कर इस कारोबार को चलाने की बात कही है। हालांकि, इस दावे की पुलिस स्तर पर पुष्टि और जांच किया जाना बाकी है। बताया गया कि नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार में मछलियों के सेवन को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में कटिहार मत्स्य विभाग भी लगातार अभियान चला रहा है। प्रतिबंधित मछली की इतनी बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद अब पुलिस और मत्स्य विभाग की जांच पर नजर है।2
- हल्की बारिश में सड़क बन जाती है तालाब, दो साल से बदहाल है हरिपुर-महमदिया मार्ग1
- BRICS Meeting: ब्रिक्स मीटिंग में एक दूसरे पर मिसाइलें दागने वाले 2 दुश्मन देश जब मोदी पुतिन और जिनपिंग के साथ टेबल पर बैठे.. हमारे पेज को फॉलो करें सच का आवाज जनता के साथ पत्रकार मगही शेर अभिषेक रंजन 🙏1
- #EngineersDay Happy Engineers Day भारत के Engineers ने अपने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है1
- नगर निगम के चार स्थानों पर लगा सहयोग शिविर, महापौर-उप महापौर ने किया उद्घाटन नगर निगम के चार स्थानों पर लगा सहयोग शिविर, महापौर-उप महापौर ने किया उद्घाटन कटिहार, 15 सितंबर। नगर निगम कटिहार की ओर से मंगलवार को निगम क्षेत्र के चार अलग-अलग स्थानों पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसका मुख्य शुभारंभ वार्ड संख्या 31 स्थित सामुदायिक भवन में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल, उप महापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार एवं वार्ड पार्षद पिंकी देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके अलावा वार्ड संख्या 11 के दुर्गा मंदिर परिसर, वार्ड संख्या 26 के नाशिरगंज मैदान प्रांगण और वार्ड संख्या 42 के हवा महल परिसर में भी शिविर लगाए गए। शिविर का उद्देश्य लोगों को नगर निगम की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ उनके वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराना था। शिविर में नगर निगम के विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन लिए गए, नागरिकों की शिकायतें दर्ज की गईं तथा आवश्यक जानकारी और सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। निगम के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई की। इस दौरान संबंधित वार्डों के पार्षद सागर पासवान, गजाला खातून और जासमीन खातून भी मौजूद रहीं। उन्होंने लोगों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। नगर निगम प्रशासन ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याओं और आवेदनों के समाधान के लिए बार-बार निगम कार्यालय जाने की जरूरत कम होगी। स्थानीय स्तर पर ही सेवाएं उपलब्ध कराने से निगम की योजनाओं का लाभ लोगों तक सहज, पारदर्शी और त्वरित2