Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ravi Shankar pathak
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *मैहर। जिले के कलेक्ट्रेट भवन को शहर से बाहर बनाने को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जहां पर भाजपा के नेता और उनके रिश्तेदारों ने जमीन खरीदी। वही बन रहा कलेक्ट्रेट भवन।*1
- *रीवा-* चलती कार में लगी भीषण आग, बाल बाल बचे कार सवार, रिंग रोड स्थित जोरी गांव देर रात की घटना।1
- *नेता नही ये जननायक है, खुला मंच, खुला मन मैहर के लिए समर्पित सम्पूर्ण जीवन।* *2 साल के विकास कार्य को बताते हुए मैहर विधायक के छलके आंसू।* अपने “2 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी भावुक हो गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता का साथ और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। विधायक श्री चतुर्वेदी ने कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किया है। उन्होंने कहा, “मैं हर समय जनता के बीच उपलब्ध रहता हूं और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहा हूं। आने वाले समय में भी मैहर के विकास के लिए पूरी ताकत से काम करता रहूंगा।” कार्यक्रम के दौरान मौजूद समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने तालियों की गूंज के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक के भावुक संबोधन ने उपस्थित लोगों को भी भावुक कर दिया।1
- *2 साल बेमिसाल कार्यक्रम में भावुक हुए मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत* *“2 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में भावुक हुए मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कहा — जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत* *मंच पर बोलते हुए छलके आँसू..!!* मैहर - मैहर में सरना पैलेस में आयोजित “2 साल बेमिसाल - विकास उत्सव” कार्यक्रम उस समय भावुक पल में बदल गया, जब विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी अपने दो वर्षों के विकास कार्यों और जनता से मिले अपार स्नेह को याद करते हुए मंच से भावुक हो उठे। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि राजनीति उनके लिए केवल पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में उन्होंने पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात कार्य किया है। भावुक स्वर में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा - “मैं हमेशा आप सबके बीच रहा हूं और आगे भी हर सुख-दुख में आपके साथ खड़ा रहूंगा। जनता ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, वही मुझे लगातार काम करने की प्रेरणा देता है। मैहर के विकास के लिए मैं हर संभव प्रयास कर रहा हूं और करता रहूंगा।” उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। इसके लिए जनता के सहयोग और आशीर्वाद की आवश्यकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने तालियों की गूंज के साथ विधायक का समर्थन किया। पूरे आयोजन के दौरान विकास कार्यों की झलकियों और जनता के उत्साह ने माहौल को विशेष बना दिया।1
- मैहर जिले के डेल्हा ग्राम पंचायत पहुंचे कलेक्टर बिदीश मुखर्जी और एसपी मैहर जिले के डेल्हा ग्राम पंचायत पहुंचे कलेक्टर बिदीश मुखर्जी और एसपी मैहर जिले की डेल्हा ग्राम पंचायत में कलेक्टर बिदीश मुखर्जी और मैहर एसपी ने शासकीय हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रों की उपस्थिति और परीक्षा परिणामों की समीक्षा की गई। इस दौरान स्कूल का रिजल्ट संतोषजनक नहीं मिलने पर कलेक्टर बिदीश मुखर्जी ने प्राचार्य और शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षकों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से कक्षाएं संचालित की जाएं, कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए और आगामी परीक्षा परिणामों में सुधार लाया जाए। वहीं एसपी ने भी विद्यार्थियों को अनुशासन और मेहनत से पढ़ाई करने की सीख दी। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।1
- मध्य प्रदेश के मैहर में सिर्फ 15 साल पुराना प्राथमिक स्कूल भवन अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं। गनीमत रही कि हादसे के समय स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में युवाओं में बढ़ते नशे पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने पान मसाला कंपनियों का प्रचार करने वाले आइकनों पर सवाल उठाए और सरकार की उदासीनता पर नाराजगी व्यक्त की। त्रिपाठी ने कहा कि वे इस मुद्दे पर हाईकोर्ट जाएंगे और एक बड़ा जन आंदोलन खड़ा करेंगे।1
- *2 साल के विकास कार्य को बताते हुए मैहर विधायक के छलके आशू* अपने 2साल बेमिसाल कार्यक्रम के दौरान किये गए कार्य को बताते हुए मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी हुए भावुक, कहा आप सबका साथ चाहिए, मै पूरी ईमानदारी से हर समय कार्य कर रहा हु, आप सबके बीच हर वक़्त उपलब्ध रहता हु,1