Shuru
Apke Nagar Ki App…
भरतपुर: रसद विभाग और डीएसटी की टीम की गैस सिलेंडर कालाबाजारी के खिलाफ दबिश- कच्चा कुंडा और कृष्णा नगर में 11 सिलेंडर को किया जप्त... भरतपुर: रसद विभाग और डीएसटी की टीम की गैस सिलेंडर कालाबाजारी के खिलाफ दबिश- कच्चा कुंडा और कृष्णा नगर में 11 सिलेंडर को किया जप्त...
Sonu Faujdar
भरतपुर: रसद विभाग और डीएसटी की टीम की गैस सिलेंडर कालाबाजारी के खिलाफ दबिश- कच्चा कुंडा और कृष्णा नगर में 11 सिलेंडर को किया जप्त... भरतपुर: रसद विभाग और डीएसटी की टीम की गैस सिलेंडर कालाबाजारी के खिलाफ दबिश- कच्चा कुंडा और कृष्णा नगर में 11 सिलेंडर को किया जप्त...
More news from राजस्थान and nearby areas
- ```कई लाख की लागत से लगा आर ओ प्लांट वर्षों से पड़ा है बन्द ।``` विभागीय जिम्मेदार नहीं दे रहे हैं ध्यान। रूपवास क्षेत्र की दौरदा ग्राम पंचायत के जरैला गांव का आर ओ प्लांट दो वर्ष से खराब होने के कारण बन्द पड़ा है, जिस कारण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। जरैला गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब चार वर्ष पूर्व आर ओ प्लांट लगाया गया था। प्लांट लगने से ग्रामीणों को लगभग दो वर्ष तक शुद्ध पेयजल मिलता रहा। लेकिन दो वर्ष पूर्व प्लांट खराब हो गया। उसके पश्चात प्लांट के लिए लगाई गई विधुत डीपी भी चोरी हो गई। जिसके कारण आर ओ प्लांट बंद हो गया। प्लांट को शुरु करवाने के लिए विभागीय अधिकारियों को भी कई बार अवगत करवाया गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन ग्रामीणों को कूओं व हैंडपंपों का पानी पीकर ही गुजारा करना पड़ रहा है। जो विभागीय जिम्मेदारों की अनदेखी और हठधर्मी को दर्शाता है।1
- Post by Subhash Chand1
- बरसाना की लठामार होली देखकर लौट रहे तीन दोस्तों में से दो दोस्तों की नंदगांव के अश्वेश्वर कुंड में डूबने से मौत हो गई थी। जिसमें में पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मृतक दोस्तों के ही दोस्त को हत्या का दोषी पाया। कुंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपित कार्तिक अपने ही दोनों दोस्तों को कुंड में धक्का दे रहा था। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 25 फरवरी को कोसीकलां के मीना नगर निवासी सक्षम उम्र15 वर्ष व ऑफीसर्स कॉलोनी निवासी रवि उम्र 17 वर्ष उनका दोस्त कार्तिक बरसाना की लठामार होली देखकर घर जा रहे थे। तभी तीनों दोस्त स्नान करने के लिए नंदगांव में स्थित आशेश्वर कुंड पर रुक गए। इस दौरान स्नान करने वक्त सक्षम व रवि की डूबने से मौत हो गई। दोनों दोस्तों की डूबने की सूचना कार्तिक ने चार घंटे बाद अपने स्वजनों को दी, लेकिन जबतक दोनों की मौत हो गई थी। देर रात पुलिस में कुंड से दोनों के शव को बाहर निकलवाया। जबकि मृतक दोनों 11 वीं क्लास के छात्र थे वहीं आरोपी दोस्त कार्तिक नौवीं क्लास का स्टूडेंट है। 25 फरवरी को तीनों बाइक से बरसाना की लट्ठमार होली देखने गए थे। सक्षम के पिता रामकिशन ने बताया कि आरोपी छात्र ही घर से दोनों को बुलाकर ले गया था। होली देखकर तीनों दोस्त घर लौट रहे थे। रास्ते में तीनों आशेश्वर महादेव स्थित कुंड पहुंच गए। यहां तीनों दोस्त नहाने लगे। इस दौरान रवि और सक्षम कुंड में गहरे पानी में चले गए। डूबने से उनकी मौत हो गई। शाम करीब साढ़े पांच बजे आरोपी सक्षम और रवि के घर पहुंचा। बताया कि दोनों की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहले सक्षम का शव बरामद किया। फिर दूसरे दिन रवि का शव कुंड से बाहर निकाला। थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सीसीटीवी में सक्षम दिख रहा था धक्का देता बरसाना: सक्षम की बॉडी जब पानी से बाहर निकाल गई तो उसकी टीशर्ट फटी हुई थी। तब परिजनों ने पुलिस से कहा कि बेटे की हत्या हुई है। मारपीट में ही उसकी शर्ट फटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच शुरू की। 7 मार्च को पुलिस ने कुंड के पास में लगा एक सीसीटीवी देखा। इसमें दिख रहा है कि आरोपी छात्र दोनों को खींचकर पानी की तरफ ढकेल रहा है। इसके बाद पुलिस ने सक्षम के पिता की शिकायत पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी परिवार समेत फरार हो गया। दोस्तों को धक्का देने के बाद चुपचाप निकला आरोपी बरसाना: करीब 3 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है। तीनों दोस्त कुंड की सीढ़ियों पर हैं। इसमें दो लोग नहाने के बाद सीढ़ियों पर बैठ जाते हैं। सक्षम टीशर्ट पहने हुए है। वह सीढ़ियों पर बैठा हुआ है। तभी आरोपी छात्र हाथ पकड़कर उसे खींचता है। उसे धक्का देते हुए कुंड के पानी की तरफ ले जाता है। किनारे पर जाकर पानी में दोनों दोस्तों को धक्का दे देता है। करीब 45 सेकंड बाद आरोपी अकेला ही कुंड की सीढ़ियों से ऊपर आता है। सीढ़ियों के पास कुछ लोग बैठे होते हैं। वह किसी से बिना बोले तेजी से बाहर निकल गया। घर का इकलौता बेटा था सक्षम बरसाना: सक्षम अपने घर का अकेला बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है। वहीं, रवि तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी एक बहन है। पिता राम किशन ने बताया कि बेटा सक्षम पढाई में होनहार था। हाईस्कूल में वह अच्छे नंबर लाया था। मैं मजदूरी कर उसे पढ़ा रहा था। जबकि रवि के पिता भगवान सिंह एक धागा फैक्ट्री में काम करते हैं।1
- Post by Brijveer Jadoun Mathura India news 28 reporter4
- *राजस्थान दिवस समारोह का नेहरू पार्क डीग में गरिमामयी शुभारंभ: स्वच्छता की शपथ के साथ सामूहिक श्रमदान संपन्न* डीग, 14 मार्च 2026। राजस्थान दिवस के आगामी आयोजनों की श्रृंखला में शनिवार को डीग स्वच्छता एवं संकल्प जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। स्थानीय नेहरू पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर उत्सव कौशल एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजकुमार कस्वां ने स्वयं झाड़ू थामकर और कूड़ा एकत्र कर श्रमदान की अनुकरणीय पहल की। समारोह का प्रारंभ स्वच्छता शपथ के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित आमजन, राजकीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों ने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का दृढ़ संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रशासनिक मर्यादाओं का निर्वहन करते हुए जिला कलेक्टर ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया और प्रत्येक नागरिक को इस अभियान का सक्रिय सारथी बनने हेतु प्रेरित किया। जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि प्रतिवर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को राजस्थान दिवस के रूप में अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष मुख्य समारोह 19 मार्च को आयोजित होगा, जिसके उपलक्ष्य में आज 14 मार्च से ही विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सप्ताह के माध्यम से न केवल वातावरण को परिष्कृत किया जा रहा है, बल्कि यह आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक गरिमा और विकास के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कल दिनांक 15 मार्च को प्रातः काल 7 बजे जलमहल गेट से रन फॉर राजस्थान का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने डीग के समस्त नागरिकों को इस आयोजन में ससम्मान आमंत्रित किया है ताकि जन-भागीदारी के माध्यम से इस उत्सव को भव्यता प्रदान की जा सके। उन्होंने बताया कि 19 मार्च तक चलने वाले इन कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश पूर्व में ही जारी किए जा चुके हैं, जिनका अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।4
- भगत वर्षों की भांति रंगनाथ मंदिर में इस बार भी रथ यात्रा का आयोजन किया गया, वृंदावन में परंपरागत चली आ रही रथ यात्रा निकल गई जहां उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़ नैना केवल दर्शन किए बल्कि रथ खींचकर एक परंपरा को आगे बढ़ने का काम किया है4
- Post by Sonu Faujdar1
- Post by Subhash Chand1
- वृंदावन। धर्म नगरी वृंदावन में दक्षिणात्य शैली के श्री रंगनाथ मंदिर में चल रहे दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव में शुक्रवार को भगवान गोदारंगमन्नार ने चंदन की लकड़ी से निर्मित विशालकाय रथ पर विराजमान हो अपने भक्तों को दर्शन देकर कृतार्थ किया। उत्तर भारत के प्रसिद्ध रथ का मेला के नाम से विख्यात इस दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव में जहां भगवान गोदारंगमन्नार प्रतिदिन सुबह शाम सोने-चांदी के दिव्य वाहनों पर विराजमान होकर मंदिर से रंगजी के बड़े बगीचा तक भ्रमण कर रहे हैं।वहीं ब्रह्मोत्सव के सातवें दिन ठाकुरजी ने चंदन की लकड़ी से बने विशाल रथ पर विराजमान होकर भ्रमण किया। प्रातःकाल मंदिर के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य विधिविधान से पूजा अर्चना कर ठाकुरजी को रथ में विराजमान किया। करीब 15 फुट चौड़े, 20 फुट लंबे और 50 फुट ऊंचे रथ की छवि देखते ही बन रही थी। उच्चश्रेवा नामक चार श्वेत घोड़ों की लगाम थामे पार्षद, मुख्य पार्षद जय विजय, दिग्पाल, विश्वकसेन जी आदि देवताओं से सुसज्जित रथ पर सजी रंगबिरंगी पताकाएं, देशी विदेशी सुगन्धित पुष्प, केलि के तने, हरे पत्ते आदि से सुसज्जित रथ का आकर्षण अपनी दिव्यता से भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। बैंडबाजे एवं दक्षिण शैली के वाद्य यंत्रों की धार्मिक धुनों के मध्य मंदिर से शुरू हुई रथ की सवारी सवारी बड़े बगीचा पहुंची। जहां कुछ देर विश्राम के बाद सवारी पुनः मंदिर आकर संपन्न हुई। वहीं रथ का मेला देखने के लिए नगर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और विशालकाय रथ को खीचकर पुण्य कमाने के लिए भक्तों में होड़ सी लग गई। वहीं हजारों भक्तों ने विशाल रथ में विराजमान ठाकुरजी के दर्शन एवं रथ को खींचकर स्वयं को धन्य किया। इसके साथ ही आनन्दित भक्त जयघोष करने लगे, जिससे चारों ओर भगवान रंगनाथ के जयकारों से गुंजायमान हो उठे।4