logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*ग्राम पंचायत रसिया में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन; जन-समस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण के दिए निर्देश* अमर दीप सैन डीग, 23 अप्रैल। राज्य सरकार की सुशासन की मंशा को धरातल पर उतारने और आमजन की समस्याओं का उनके ही गांव में सुगमता से समाधान करने के उद्देश्य से गुरुवार को पंचायत समिति नगर की ग्राम पंचायत रसिया में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर मयंक मनीष की अध्यक्षता में आयोजित इस चौपाल में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी रोजमर्रा की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। *विभिन्न जन-समस्याओं पर सीधा संवाद* रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को पूरी आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई में मुख्य रूप से आधारभूत सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े परिवाद प्राप्त हुए। ग्रामीणों ने क्षेत्र में जर्जर हो चुकी पुरानी विद्युत सप्लाई लाइनों को बदलवाने, आवागमन की सुगमता हेतु इंटरलॉकिंग खरंजा का निर्माण करवाने तथा पेयजल की सुचारू आपूर्ति विशेषकर चंबल परियोजना का जल सुलभ कराने की मांग प्रमुखता से रखी। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के दृष्टिगत ग्रामीणों ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु क्षेत्र में मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव करवाने का भी आग्रह किया। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा के दौरान ग्रामीणों ने खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने, विशेष योग्यजन पेंशन स्वीकृत कराने और पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़वाने के संबंध में परिवाद प्रस्तुत किए। वहीं, राजस्व से जुड़े मामलों में खातेदारी की भूमि में नियमानुसार अपना हिस्सा दर्ज करवाने संबंधी आवेदन भी प्राप्त हुए। जिला कलेक्टर ने प्राप्त सभी परिवादों पर मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पेंशन, खाद्य सुरक्षा और किसान सम्मान निधि जैसी कल्याणकारी योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को बिना किसी विलंब के लाभान्वित किया जाए। बिजली, पानी और सड़क निर्माण से जुड़े प्रकरणों में अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध रूप से राहत प्रदान करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि अधिकारी राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के स्तर तक उनका समाधान करें। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन सिंह, उपखंड अधिकारी नगर देवीप्रसाद मीना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_Amardeep sain ripoter
Amardeep sain ripoter
Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

*ग्राम पंचायत रसिया में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन; जन-समस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण के दिए निर्देश* अमर दीप सैन डीग, 23 अप्रैल। राज्य सरकार की सुशासन की मंशा को धरातल पर उतारने और आमजन की समस्याओं का उनके ही गांव में सुगमता से समाधान करने के उद्देश्य से गुरुवार को पंचायत समिति नगर की ग्राम पंचायत रसिया में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर मयंक मनीष की अध्यक्षता में आयोजित इस चौपाल में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी रोजमर्रा की समस्याओं

00d22bb0-df75-4e6b-9007-870fff716734

को प्रशासन के समक्ष रखा। *विभिन्न जन-समस्याओं पर सीधा संवाद* रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को पूरी आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई में मुख्य रूप से आधारभूत सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े परिवाद प्राप्त हुए। ग्रामीणों ने क्षेत्र में जर्जर हो चुकी पुरानी विद्युत सप्लाई लाइनों को बदलवाने, आवागमन की सुगमता हेतु इंटरलॉकिंग खरंजा का निर्माण करवाने तथा पेयजल की सुचारू आपूर्ति विशेषकर चंबल परियोजना का जल सुलभ कराने की मांग प्रमुखता से रखी। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के दृष्टिगत ग्रामीणों ने मौसमी

bfca7066-f412-4d4f-ad9b-132b2782f49d

बीमारियों की रोकथाम हेतु क्षेत्र में मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव करवाने का भी आग्रह किया। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा के दौरान ग्रामीणों ने खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने, विशेष योग्यजन पेंशन स्वीकृत कराने और पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़वाने के संबंध में परिवाद प्रस्तुत किए। वहीं, राजस्व से जुड़े मामलों में खातेदारी की भूमि में नियमानुसार अपना हिस्सा दर्ज करवाने संबंधी आवेदन भी प्राप्त हुए। जिला कलेक्टर ने प्राप्त सभी परिवादों पर मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि

e37619db-9fe4-4165-b485-037c44f6c425

पेंशन, खाद्य सुरक्षा और किसान सम्मान निधि जैसी कल्याणकारी योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को बिना किसी विलंब के लाभान्वित किया जाए। बिजली, पानी और सड़क निर्माण से जुड़े प्रकरणों में अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध रूप से राहत प्रदान करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि अधिकारी राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के स्तर तक उनका समाधान करें। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन सिंह, उपखंड अधिकारी नगर देवीप्रसाद मीना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • *जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने किया ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण; आगामी अधिक मास में श्रद्धालुओं की सुगमता हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश* *— कोथरा गेट से शुरू कर राजस्थान सीमा में आने वाले लगभग डेढ़ दर्जन गांवों के परिक्रमा मार्ग का किया दौरा* अमर दीप सेन डीग, 23 अप्रैल। आगामी मई माह से प्रारंभ होने वाले अधिक मास के अवसर पर आयोजित होने वाली ब्रज 84 कोस परिक्रमा के दृष्टिगत जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने गुरुवार को राजस्थान सीमा के अंतर्गत आने वाले संपूर्ण परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने राजस्थान सीमा के प्रवेश द्वार कोथरा गेट से निरीक्षण प्रारंभ कर सांवई, नगला दांदू, बहज, डीग कस्बा, दिदावली, नगला महारानिया, टाकौली, खोह, चुल्हेरा, अलीपुर, पसोपा, बरौली धाऊ, बिलोंद, सतवास, पथवारी और नौनेरा गांव तक परिक्रमा मार्ग की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। *श्रद्धालुओं को न हो कोई असुविधा, कच्चा मार्ग बने सुगम* निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने कहा कि मई माह से अधिक मास शुरू हो रहा है जो पूरे एक महीने तक चलेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा करने आएंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को परिक्रमा के दौरान कोई असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कच्ची परिक्रमा मार्ग पर मौजूद सभी अस्थाई अतिक्रमणों को तुरंत हटाया जाए, ताकि नंगे पैर चलने वाले श्रद्धालुओं को पदयात्रा में पूर्ण सुगमता हो। उन्होंने कहा कि वे आगामी कुछ दिनों पश्चात पुनः इस मार्ग का निरीक्षण कर दिए गए निर्देशों की प्रगति की स्वयं समीक्षा करेंगे। *अतिक्रमण मुक्त मार्ग एवं अवरोधों को हटाने के निर्देश* परिक्रमार्थियों की निर्बाध पदयात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संबंधित तहसीलदार के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर संपूर्ण परिक्रमा मार्ग से किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाएं। साथ ही, भरतपुर फीडर कैनाल के सामने पड़ी हुई निर्माण सामग्री को अविलंब हटाने के निर्देश दिए गए। मार्ग में स्वच्छता व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए संबंधित विकास अधिकारियों को नालियों की समुचित साफ-सफाई, सड़क किनारे उगी कंटीली झाड़ियों की कटाई और मार्ग में रखे उपलों को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए गए। खोह क्षेत्र में रखे लकड़ी व ईंधन को परिक्रमा मार्ग से हटाकर अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर रखवाने हेतु पाबंद किया गया। ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को परिक्रमा मार्ग में आने वाले सभी हैंडपंपों को सुचारू रखने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि मार्ग में जहां भी विद्युत पोल तिरछे या झुके हुए हैं, उन्हें दुर्घटनाओं की रोकथाम की दृष्टि से तत्काल सीधा किया जाए। वहीं सतवास में मार्ग पर पड़े पोल्स को भी हटवाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, टाकौली सहित मार्ग में पड़ने वाले उन सभी विश्राम स्थलों पर, जहां परिक्रमार्थियों के बैठने हेतु छाया की व्यवस्था नहीं है, विकास अधिकारियों को शेड लगवाने के निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान उपखंड अधिकारी डीग मुकेश चौधरी, उपखंड अधिकारी कामां सुभाष, तहसीलदार जुगीता मीना, पुलिस वृत्ताधिकारी सीताराम बैरवा सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य संबंधित अधिकारी एवं पंचायती राज व राजस्व विभाग की टीमें उपस्थित रहीं।
    4
    *जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने किया ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण; आगामी अधिक मास में श्रद्धालुओं की सुगमता हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश*
*— कोथरा गेट से शुरू कर राजस्थान सीमा में आने वाले लगभग डेढ़ दर्जन गांवों के परिक्रमा मार्ग का किया दौरा*
अमर दीप सेन डीग, 23 अप्रैल। आगामी मई माह से प्रारंभ होने वाले अधिक मास के अवसर पर आयोजित होने वाली ब्रज 84 कोस परिक्रमा के दृष्टिगत जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने गुरुवार को राजस्थान सीमा के अंतर्गत आने वाले संपूर्ण परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने राजस्थान सीमा के प्रवेश द्वार कोथरा गेट से निरीक्षण प्रारंभ कर सांवई, नगला दांदू, बहज, डीग कस्बा, दिदावली, नगला महारानिया, टाकौली, खोह, चुल्हेरा, अलीपुर, पसोपा, बरौली धाऊ, बिलोंद, सतवास, पथवारी और नौनेरा गांव तक परिक्रमा मार्ग की वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
*श्रद्धालुओं को न हो कोई असुविधा, कच्चा मार्ग बने सुगम*
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने कहा कि मई माह से अधिक मास शुरू हो रहा है जो पूरे एक महीने तक चलेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा करने आएंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को परिक्रमा के दौरान कोई असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कच्ची परिक्रमा मार्ग पर मौजूद सभी अस्थाई अतिक्रमणों को तुरंत हटाया जाए, ताकि नंगे पैर चलने वाले श्रद्धालुओं को पदयात्रा में पूर्ण सुगमता हो। उन्होंने कहा कि वे आगामी कुछ दिनों पश्चात पुनः इस मार्ग का निरीक्षण कर दिए गए निर्देशों की प्रगति की स्वयं समीक्षा करेंगे।
*अतिक्रमण मुक्त मार्ग एवं अवरोधों को हटाने के निर्देश*
परिक्रमार्थियों की निर्बाध पदयात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संबंधित तहसीलदार के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर संपूर्ण परिक्रमा मार्ग से किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाएं। साथ ही, भरतपुर फीडर कैनाल के सामने पड़ी हुई निर्माण सामग्री को अविलंब हटाने के निर्देश दिए गए। मार्ग में स्वच्छता व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए संबंधित विकास अधिकारियों को नालियों की समुचित साफ-सफाई, सड़क किनारे उगी कंटीली झाड़ियों की कटाई और मार्ग में रखे उपलों को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए गए। खोह क्षेत्र में रखे लकड़ी व ईंधन को परिक्रमा मार्ग से हटाकर अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर रखवाने हेतु पाबंद किया गया।
ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को परिक्रमा मार्ग में आने वाले सभी हैंडपंपों को सुचारू रखने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि मार्ग में जहां भी विद्युत पोल तिरछे या झुके हुए हैं, उन्हें दुर्घटनाओं की रोकथाम की दृष्टि से तत्काल सीधा किया जाए। वहीं सतवास में मार्ग पर पड़े पोल्स को भी हटवाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, टाकौली सहित मार्ग में पड़ने वाले उन सभी विश्राम स्थलों पर, जहां परिक्रमार्थियों के बैठने हेतु छाया की व्यवस्था नहीं है, विकास अधिकारियों को शेड लगवाने के निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान उपखंड अधिकारी डीग मुकेश चौधरी, उपखंड अधिकारी कामां सुभाष, तहसीलदार जुगीता मीना, पुलिस वृत्ताधिकारी सीताराम बैरवा सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य संबंधित अधिकारी एवं पंचायती राज व राजस्व विभाग की टीमें उपस्थित रहीं।
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by डीग लाइव पत्रकार
    1
    Post by डीग लाइव पत्रकार
    user_डीग लाइव पत्रकार
    डीग लाइव पत्रकार
    डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by Rajesh Kumar
    1
    Post by Rajesh Kumar
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    कुम्हेर, भरतपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • मथुरा जनपद के कोसीकला में कुल्ला मल पंप के नजदीक आगरा कैनाल सहार रजवाह में महिला ने लगाई छलांग, पुलिस कर रही तलाश मौके पर पहुंची इलाका पुलिस घटना की जांच में जुटी
    1
    मथुरा जनपद के कोसीकला में कुल्ला मल पंप के नजदीक आगरा कैनाल सहार रजवाह में महिला ने लगाई छलांग, पुलिस कर रही तलाश मौके पर पहुंची इलाका पुलिस घटना की जांच में जुटी
    user_Lokesh Garg
    Lokesh Garg
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Brijveer Jadoun Mathura India news 28 reporter
    4
    Post by Brijveer Jadoun Mathura India news 28 reporter
    user_Brijveer Jadoun Mathura India news 28 reporter
    Brijveer Jadoun Mathura India news 28 reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जनपद मथुरा के थाना छाता कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से मूल्यांकन किया गया।इस दौरान पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, आवासीय व्यवस्था, भोजनालय की स्थिति, थाना परिसर में खड़े वाहनों के निस्तारण की प्रक्रिया, थाने पर उपलब्ध शस्त्र एवं दंगा निरोधक उपकरणों की सक्रियता की जांच की गई। साथ ही सीसीटीएनएस प्रणाली की कार्यप्रणाली और थाने के रजिस्टरों में की जा रही कार्यवाही की अद्यतन प्रविष्टियों को भी परखा गया।निरीक्षण के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी छाता भूषण वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह सहित थाना छाता की पूरी पुलिस टीम उपस्थित रही।अपर पुलिस अधीक्षक ने जन शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करने, वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा कुख्यात अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
    2
    जनपद मथुरा के थाना छाता कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से मूल्यांकन किया गया।इस दौरान पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, आवासीय व्यवस्था, भोजनालय की स्थिति, थाना परिसर में खड़े वाहनों के निस्तारण की प्रक्रिया, थाने पर उपलब्ध शस्त्र एवं दंगा निरोधक उपकरणों की सक्रियता की जांच की गई। साथ ही सीसीटीएनएस प्रणाली की कार्यप्रणाली और थाने के रजिस्टरों में की जा रही कार्यवाही की अद्यतन प्रविष्टियों को भी परखा गया।निरीक्षण के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी छाता भूषण वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह सहित थाना छाता की पूरी पुलिस टीम उपस्थित रही।अपर पुलिस अधीक्षक ने जन शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करने, वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा कुख्यात अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
    user_राहुल गौड़ पत्रकार
    राहुल गौड़ पत्रकार
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Rajesh Kumar
    1
    Post by Rajesh Kumar
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    कुम्हेर, भरतपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • थाना बलदेव क्षेत्र के अंतर्गत इथेनॉल और पेट्रोलियम पदार्थ की अवैध बिक्री कर रहे लोगों को आज आबकारी सप्लाई विभाग और बलदेव पुलिस की मदद से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है उनके कब्जे से भारी मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया गया है यह लोग पेट्रोल में इथेनॉल मिलकर कालाबाजारी कर रहे थे
    3
    थाना बलदेव क्षेत्र के अंतर्गत इथेनॉल और पेट्रोलियम पदार्थ की अवैध बिक्री कर रहे लोगों को आज आबकारी सप्लाई विभाग और बलदेव पुलिस की मदद से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है उनके कब्जे से भारी मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया गया है यह लोग पेट्रोल में इथेनॉल मिलकर कालाबाजारी कर रहे थे
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मथुरा जनपद के कोसीकला में कृषि उत्पादन मंडी के व्यापारी चोखे लाल पुत्र ठुकरी व्यापारियों का करोड़ों रुपए लेकर हुआ फरार व्यापारियों ने थाने में दी तहरीर
    1
    मथुरा जनपद के कोसीकला में कृषि उत्पादन मंडी के व्यापारी चोखे लाल पुत्र ठुकरी व्यापारियों का करोड़ों रुपए लेकर हुआ फरार व्यापारियों ने थाने में दी तहरीर
    user_Lokesh Garg
    Lokesh Garg
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.