logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हवेली खड़गपुर:बस स्टैंड के पास गुमटी में छापेमारी, गांजा के साथ एक गिरफ्तार बस स्टैंड के पास गुमटी में छापेमारी, गांजा के साथ एक गिरफ्तार हवेली खड़गपुर हवेली खड़गपुर पुलिस ने नगर के बस स्टैंड परिसर के पास एक गुमटी नुमा दुकान में छापेमारी कर गांजा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रशिक्षु डीएसपी मिथिलेश तिवारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बस स्टैंड परिसर स्थित शौचालय के बगल में एक गुमटी में गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दुकान से 18 पुड़िया गांजा बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने दुकानदार पश्चिम अजीमगंज मोहल्ला निवासी विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद गांजा को जब्त कर पुलिस ने आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा की आपूर्ति कहां से हो रही थी तथा इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

7 hrs ago
user_Piyush kumar priyadarshi
Piyush kumar priyadarshi
Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
7 hrs ago
908a2b1a-9498-46ef-b221-15e3db7d6900

हवेली खड़गपुर:बस स्टैंड के पास गुमटी में छापेमारी, गांजा के साथ एक गिरफ्तार बस स्टैंड के पास गुमटी में छापेमारी, गांजा के साथ एक गिरफ्तार हवेली खड़गपुर हवेली खड़गपुर पुलिस ने नगर के बस स्टैंड परिसर के पास एक गुमटी नुमा दुकान में छापेमारी कर गांजा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रशिक्षु डीएसपी मिथिलेश तिवारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बस स्टैंड परिसर स्थित शौचालय के बगल में एक गुमटी में गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दुकान से 18 पुड़िया गांजा बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने दुकानदार पश्चिम अजीमगंज मोहल्ला निवासी विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद गांजा को जब्त कर पुलिस ने आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा की आपूर्ति कहां से हो रही थी तथा इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • body ka servicing
    1
    body ka servicing
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • तारापुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि रणगांव में एक युवक शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहा है, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम के एएसआई किरण देवी को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक ध्रुव कुमार को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद उसका ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण किया गया तथा आगे की जांच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा किए गए मेडिकल जांच में युवक के शराब के प्रभाव में होने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान रणगांव निवासी ध्रुव कुमार के रूप में की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया।
    1
    तारापुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि रणगांव में एक युवक शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहा है, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम के एएसआई किरण देवी को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक ध्रुव कुमार को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद उसका ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण किया गया तथा आगे की जांच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा किए गए मेडिकल जांच में युवक के शराब के प्रभाव में होने की पुष्टि हुई।
गिरफ्तार युवक की पहचान रणगांव निवासी ध्रुव कुमार के रूप में की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by Gaurav Kumar Mishra
    1
    Post by Gaurav Kumar Mishra
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    2 hrs ago
  • गैस की किल्लत की अफवाह से मुंगेर में अफरा-तफरी,सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, जिलाधिकारी ने कहा – जिले में एलपीजी सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें। मुंगेर :अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव की खबरों के बीच मुंगेर जिले में घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत की अफवाह फैलने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। स्थिति यह है कि उपभोक्ता सुबह चार बजे से ही गैस सिलेंडर लेकर एजेंसियों के गोदामों पर पहुंचकर लाइन लगा रहे हैं और गैस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले तीन-चार दिनों से जिले के कई गैस गोदामों पर ऐसी स्थिति देखी जा रही है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोग गैस लेने के लिए पहुंचे, लेकिन कई स्थानों पर गैस खत्म हो जाने के कारण लोगों को घंटों इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ा। मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणीकर के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक और जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने शहर के विभिन्न गैस एजेंसियों के गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक टेम्पू में बड़ी और छोटी गैस सिलेंडर ले जाते हुए पाया गया, जिसे जब्त कर लिया गया। गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से गैस की किल्लत की खबरें सुनने को मिल रही थीं, जिसके कारण वे अपने खाली सिलेंडर भरवाने के लिए गोदाम पहुंचे हैं। कई उपभोक्ताओं ने एजेंसियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे प्रतिदिन गैस लेने पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि गैस का वाहन आने के बाद ही सिलेंडर मिलेगा। वहीं एक गैस एजेंसी के प्रोप्राइटर निखिल कुमार ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है। प्रतिदिन गैस का वाहन आ रहा है और उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 25 दिन के बुकिंग नियम के कारण लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
    1
    गैस की किल्लत की अफवाह से मुंगेर में अफरा-तफरी,सदर अनुमंडल पदाधिकारी  ने किया निरीक्षण, जिलाधिकारी ने कहा – जिले में एलपीजी सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें।
मुंगेर :अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव की खबरों के बीच मुंगेर जिले में घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत की अफवाह फैलने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। स्थिति यह है कि उपभोक्ता सुबह चार बजे से ही गैस सिलेंडर लेकर एजेंसियों के गोदामों पर पहुंचकर लाइन लगा रहे हैं और गैस मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
पिछले तीन-चार दिनों से जिले के कई गैस गोदामों पर ऐसी स्थिति देखी जा रही है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोग गैस लेने के लिए पहुंचे, लेकिन कई स्थानों पर गैस खत्म हो जाने के कारण लोगों को घंटों इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ा।
मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणीकर के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक और जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने शहर के विभिन्न गैस एजेंसियों के गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक टेम्पू में बड़ी और छोटी गैस सिलेंडर ले जाते हुए पाया गया, जिसे जब्त कर लिया गया।
गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से गैस की किल्लत की खबरें सुनने को मिल रही थीं, जिसके कारण वे अपने खाली सिलेंडर भरवाने के लिए गोदाम पहुंचे हैं। कई उपभोक्ताओं ने एजेंसियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे प्रतिदिन गैस लेने पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि गैस का वाहन आने के बाद ही सिलेंडर मिलेगा।
वहीं एक गैस एजेंसी के प्रोप्राइटर निखिल कुमार ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है। प्रतिदिन गैस का वाहन आ रहा है और उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 25 दिन के बुकिंग नियम के कारण लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Adv Pranav Kumar
    1
    Post by Adv Pranav Kumar
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • भागलपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नाथनगर इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दूध कंटेनर पलट गया और चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, नाथनगर के डोगच्छी इलाके में देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने दूध कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर सड़क पर पलट गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। प्रशासनिक कार्रवाई: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। 📍 रिपोर्ट: प्रवेश कुमार 📍 लोकेशन: भागलपुर
    1
    भागलपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नाथनगर इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दूध कंटेनर पलट गया और चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
दरअसल, नाथनगर के डोगच्छी इलाके में देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने दूध कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर सड़क पर पलट गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
प्रशासनिक कार्रवाई:
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
📍 रिपोर्ट: प्रवेश कुमार
📍 लोकेशन: भागलपुर
    user_Pravesh kumar
    Pravesh kumar
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Shwetambar kumar jha
    1
    Post by Shwetambar kumar jha
    user_Shwetambar kumar jha
    Shwetambar kumar jha
    सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • अग्निकर्म से 10 से 20 बीमारी ठीक होती है। वैध जी क्या कर दिया!! खङगपुर का मशहूर बैघ Doctor Sahab Contact = 9820643002 #Sinturana #tarapur #dmmunger #ayurvedic #AyurvedicMedicine #viralphotochallenge #जडीबुटी #इलाज #viralreelschallenge2025viralreelschallengejaiviralreelschallengeviralreelschallengechallenge #पत्ता #वेद #iranisraelconflict #Kharagpur #पंचकर्म #samratchoudhary #MungerNews #tarapurvidhansabha #groundreportbihar #AAG #healthylifestyle #healthtips
    1
    अग्निकर्म से 10 से 20 बीमारी ठीक होती है। वैध जी क्या कर दिया!!  खङगपुर का मशहूर बैघ 
Doctor Sahab Contact = 9820643002
#Sinturana #tarapur #dmmunger #ayurvedic #AyurvedicMedicine #viralphotochallenge #जडीबुटी #इलाज #viralreelschallenge2025viralreelschallengejaiviralreelschallengeviralreelschallengechallenge #पत्ता #वेद #iranisraelconflict #Kharagpur #पंचकर्म #samratchoudhary #MungerNews #tarapurvidhansabha #groundreportbihar #AAG #healthylifestyle #healthtips
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.