Shuru
Apke Nagar Ki App…
दुमका 3 महीने से अंधेरे में रहने को मजबूर 65 पहाड़िया परिवार दुमका 3 महीने से अंधेरे में रहने को मजबूर 65 पहाड़िया परिवार | TheKBLive #दुमका जिले के मसलिया प्रखंड अंतर्गत हरिपुर पहाड़िया टोला में जागरूकता की कमी और विभागीय लापरवाही के कारण 65 आदिम जनजाति परिवार पिछले 3 महीनों (90 दिनों) से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। वज्रपात से ट्रांसफार्मर जलने के बावजूद विभागीय प्रक्रिया की जानकारी न होने से ग्रामीण आवेदन नहीं दे सके। ग्राउंड रिपोर्ट में जानिए बिजली, पढ़ाई और राशन से जुड़ी ग्रामीणों की समस्याएं।
The KB Live
दुमका 3 महीने से अंधेरे में रहने को मजबूर 65 पहाड़िया परिवार दुमका 3 महीने से अंधेरे में रहने को मजबूर 65 पहाड़िया परिवार | TheKBLive #दुमका जिले के मसलिया प्रखंड अंतर्गत हरिपुर पहाड़िया टोला में जागरूकता की कमी और विभागीय लापरवाही के कारण 65 आदिम जनजाति परिवार पिछले 3 महीनों (90 दिनों) से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। वज्रपात से ट्रांसफार्मर जलने के बावजूद विभागीय प्रक्रिया की जानकारी न होने से ग्रामीण आवेदन नहीं दे सके। ग्राउंड रिपोर्ट में जानिए बिजली, पढ़ाई और राशन से जुड़ी ग्रामीणों की समस्याएं।
More news from झारखंड and nearby areas
- सूअरों ने रौंदी मक्का फसल, किसान को 10 हजार का नुकसान* मसलिया थाना क्षेत्र के बड़ा डुमरिया पंचायत के नावजोड़ा गांव में जंगली सूअरों ने किसान की पांच कट्ठा मक्का फसल रौंद दी। घटना मंगलवार रात की है। पीड़ित राधेश्याम सिंह ने बताया कि गुमरो पहाड़ से आए 8-10 सूअरों ने फसल तबाह कर दी। बच्चों की जिद पर लगाई फसल से एक माह घाटो-सत्तू की व्यवस्था होनी थी। किसान ने 10 हजार नुकसान बताया और मुआवजे की मांग की।1
- दुमका 3 महीने से अंधेरे में रहने को मजबूर 65 पहाड़िया परिवार दुमका 3 महीने से अंधेरे में रहने को मजबूर 65 पहाड़िया परिवार | TheKBLive #दुमका जिले के मसलिया प्रखंड अंतर्गत हरिपुर पहाड़िया टोला में जागरूकता की कमी और विभागीय लापरवाही के कारण 65 आदिम जनजाति परिवार पिछले 3 महीनों (90 दिनों) से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। वज्रपात से ट्रांसफार्मर जलने के बावजूद विभागीय प्रक्रिया की जानकारी न होने से ग्रामीण आवेदन नहीं दे सके। ग्राउंड रिपोर्ट में जानिए बिजली, पढ़ाई और राशन से जुड़ी ग्रामीणों की समस्याएं।1
- सरैयाहाट/हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट में की दिनों से हो रहे भारी बारिश से नोनीहाट बाजार हुआ जलमग्न। हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट में कई दिनों से हो रहे भारी बारिश से नोनीहाट बाजार जलमग्न हो गया। दुकानदारों ने बताया कि बाजार में जलनिकासी नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में जलजमाव का समस्या बनी रहती है तथा बरसात का पानी दुकान में घुस जाता है जिससे दुकानदारों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ता है। स्थानीय जनप्रतिनिधि की उदासीनता के कारण की बरसों से जलजमाव की समस्यायों से दुकानदारों तथा राहगीरों को जुझना पड़ता है । लोगों ने इस बाबत डीसी से पहल की पुरजोर मांग किया है।1
- वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल का रास्ता दयनीय स्थिति में का न्यूज़ कवर किये रानेश्वर दुमका1
- जामताड़ा: शीतलपुर-बिशनपुर मार्ग पर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत, वहीं दो मजदूर गंभीर रूप से घायल। जामताड़ा न्यूज :करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शीतलपुर-बिशनपुर मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर काफी तेज गति से जा रहा था। बिशनपुर गांव के समीप चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रैक्टर पलट गया। दुर्घटना में चालक ट्रैक्टर के नीचे फंस गया, जबकि दो मजदूर दूर जा गिरे। हादसे में चालक समेत तीनों को चोटें आईं। सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र मंडल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जामताड़ा सदर अस्पताल भेजवाया। उन्होंने सिविल सर्जन को भी घटना की जानकारी दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने ट्रैक्टर चालक व्यास कुमार महतो (30 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। अन्य दो घायलों में एक के हाथ में चोट बताई जा रही है, जबकि दूसरे को भी चोट लगी है। वहीं, एक घायल की स्थिति गंभीर होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार व्यास महतो, ताराबहाल गांव के निवासी के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर करमांटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने दावा किया कि दुर्घटना के समय चालक समेत तीनों लोग नशे की हालत में थे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। बताया गया कि ट्रैक्टर गबड़ा-घोसी गांव के जोहार राय का है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच में जुटी है।1
- पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पॉल जी के देवघर जाने के क्रम में जामताड़ा के माँ चंचला चौक पर नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया! पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पॉल जी के देवघर जाने के क्रम में जामताड़ा के माँ चंचला चौक पर नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया! उप मुख्यमंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि आज देवघर जाने के क्रम में जामताड़ा के माँ चंचला चौक पर नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत के नेतृत्व में भव्य स्वागत देखकर मन प्रफुल्लित हो गया! बंगाल में दुर्गा पूजा के सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की बलिदान के कारण ही भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है इसलिए दुर्गा पूजा में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगी, अब दुर्गा पूजा भव्य और बहुत ही धूमधाम से पूरे बंगाल में मनाया जाएगा! नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है जिसमें अहम मंत्रालय संभाल रही उप मुख्यमंत्री श्रीमती अग्निमित्र पॉल का देवघर जाने के क्रम में जामताड़ा के पावन भूमि माँ चंचला चौक पर हम सभी कार्यकर्ताओं ने उनका पूरे जोश के साथ स्वागत किया एवं नगर में निवास करने वाले सभी कार्यकर्ताओं ने अग्निमित्त्रा पॉल जी को अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया! भाजपा जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री श्रीमती अग्निमित्र पॉल पहली बार जामताड़ा पधारी जिनका स्वागत करने का मौका मिला,उनसे मिलकर सभी कार्यकर्ताओं में एक अलग ही उत्साह एवं जोश जागृत हुआ! पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत के बाद अब जीत का रथ झारखंड की तरफ भी बढ़ेगा! मौके पर मुख्य रूप से ज़िला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा,जिला मंत्री आभा आर्या,पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंडी चरण दे,चंदन राउत,प्रवीण आनंद मिश्रा,नगर महामंत्री लखिन्द्र सिंह,नगर मंत्री ब्रजेश राउत उपस्थित रहे!1
- अमड़ापाड़ा में दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान में बड़ी डकैती, लाखों के जेवरात लेकर अपराधी फरार मुख्य बाजार में वारदात से मचा हड़कंप, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस संताल एक्सप्रेस संवाददाता:- अमड़ापाड़ा (पाकुड़) 2 सितंबर: अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार स्थित किशुन वर्मा ज्वेलर्स में बुधवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि अपराधी दुकान में घुसे और सोने-चांदी के लाखों रुपये मूल्य के जेवरात लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुकान और आसपास के इलाके का जायजा लेने के साथ घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि ज्वेलर्स दुकान में लगे CCTV कैमरों में पूरी वारदात कैद हुई है। पुलिस CCTV फुटेज को खंगालकर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। फुटेज के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी कर रही है। दिनदहाड़े मुख्य बाजार में ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाए जाने की घटना से स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों में भारी चिंता और दहशत का माहौल है। घटना के बाद बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस डकैती में शामिल अपराधियों की संख्या, लूटे गए जेवरात की वास्तविक कीमत और घटना के पीछे की पूरी साजिश की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।2
- दुमका 3 महीने से अंधेरे में रहने को मजबूर 65 पहाड़िया परिवार दुमका 3 महीने से अंधेरे में रहने को मजबूर 65 पहाड़िया परिवार | TheKBLive #दुमका जिले के मसलिया प्रखंड अंतर्गत हरिपुर पहाड़िया टोला में जागरूकता की कमी और विभागीय लापरवाही के कारण 65 आदिम जनजाति परिवार पिछले 3 महीनों (90 दिनों) से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। वज्रपात से ट्रांसफार्मर जलने के बावजूद विभागीय प्रक्रिया की जानकारी न होने से ग्रामीण आवेदन नहीं दे सके। ग्राउंड रिपोर्ट में जानिए बिजली, पढ़ाई और राशन से जुड़ी ग्रामीणों की समस्याएं।1