Shuru
Apke Nagar Ki App…
दुमका 3 महीने से अंधेरे में रहने को मजबूर 65 पहाड़िया परिवार दुमका 3 महीने से अंधेरे में रहने को मजबूर 65 पहाड़िया परिवार | TheKBLive #दुमका जिले के मसलिया प्रखंड अंतर्गत हरिपुर पहाड़िया टोला में जागरूकता की कमी और विभागीय लापरवाही के कारण 65 आदिम जनजाति परिवार पिछले 3 महीनों (90 दिनों) से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। वज्रपात से ट्रांसफार्मर जलने के बावजूद विभागीय प्रक्रिया की जानकारी न होने से ग्रामीण आवेदन नहीं दे सके। ग्राउंड रिपोर्ट में जानिए बिजली, पढ़ाई और राशन से जुड़ी ग्रामीणों की समस्याएं।
The KB Live
दुमका 3 महीने से अंधेरे में रहने को मजबूर 65 पहाड़िया परिवार दुमका 3 महीने से अंधेरे में रहने को मजबूर 65 पहाड़िया परिवार | TheKBLive #दुमका जिले के मसलिया प्रखंड अंतर्गत हरिपुर पहाड़िया टोला में जागरूकता की कमी और विभागीय लापरवाही के कारण 65 आदिम जनजाति परिवार पिछले 3 महीनों (90 दिनों) से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। वज्रपात से ट्रांसफार्मर जलने के बावजूद विभागीय प्रक्रिया की जानकारी न होने से ग्रामीण आवेदन नहीं दे सके। ग्राउंड रिपोर्ट में जानिए बिजली, पढ़ाई और राशन से जुड़ी ग्रामीणों की समस्याएं।
More news from झारखंड and nearby areas
- रामगढ़ प्रखंड के गरडापहाडी में दो दिवसीय फाइनल फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन गोड्डा की टीम रही विजेता मुर्मू ब्रदर्स उपविजेता। रामगढ़ प्रखंड के कारुडीह पंचायत के गरडा पहाड़ी में आज गुरुवार को एकला व्यू स्टार क्लब के तत्वाधान में बीच में दो दिवसीय फाइनल फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें गोड्डा के टीम विजेता रहता था तथा मुर्मू ब्रदर्स उपविजेता विजेता रहा इसके पूर्व मुख्य अतिथियों में झामुमो विधायक डॉक्टर लुईस मरांडी जिप उपाध्यक्ष सुधीर मंडल झामुमो नेता छोटेलाल मंडल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके उन्हें जीत की शुभकामना दिया बाद में मुख्य अतिथियों ने विजेताव उप विजेता खिलाड़ियों को नगद राशि से पुरस्कृत किया मौके पर सैकड़ो की संख्या में दर्शक तथा खेल कमेटी के मेंबर मौजूद थे।1
- जामताड़ा न्यूज:माय छोटा प्ले स्कूल में धूमधाम से मना जन्माष्टमी उत्सव जामताड़ा। नगर के आजाद पाड़ा, दुमका रोड स्थित माय छोटा प्ले स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी बाल लीलाओं और रासलीला पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने कृष्ण के जीवन प्रसंगों पर आधारित नाटक, भजन, नृत्य और अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। राधा-कृष्ण, गोपियों और बाल कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत कृष्ण की बाल लीलाएं और मटकी फोड़ कार्यक्रम रहा। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ मटकी फोड़ी और भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत कर दिया। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे स्कूल परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। स्कूल की सेक्रेटरी किरण मिश्रा ने कहा कि विद्यालय में प्रतिवर्ष सर्वधर्म समभाव की भावना के साथ सभी धर्म एवं संप्रदाय के प्रमुख त्योहारों को पारंपरिक एवं सांस्कृतिक तरीके से मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और त्योहारों के महत्व से परिचित कराना है। कार्यक्रम के सफल संचालन में स्कूल की प्राचार्य नाजिया परवीन, शिक्षिका हिना सिंह, नवोमिता सरकार, पूनम वर्मा एवं स्कूल कर्मी शिल्पी कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- सफाई व्यवस्था पर मेयर-डिप्टी मेयर का बड़ा मंथन, सफाई मित्रों से सीधे संवाद—त्योहारों से पहले शहर चमकाने की तैयारी! गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने आकांक्षा संस्था से जुड़े सफाई कर्मियों एवं वाहन चालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सफाई कर्मियों की संख्या, मानदेय, सुरक्षा व्यवस्था समेत उनकी बुनियादी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मेयर और डिप्टी मेयर ने सफाई मित्रों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि सफाई कर्मियों की जो भी कमी है, उसे दूर किया जाए, ताकि नगर निगम के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था सुचारू और प्रभावी तरीके से चल सके। आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मेयर ने कहा कि शहर की साफ-सफाई नगर निगम की प्राथमिकता है और किसी भी वार्ड में सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में आकांक्षा कर्मियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने पर भी जोर दिया गया, ताकि सफाई कर्मियों की पहचान स्पष्ट रहे और कार्य व्यवस्था में अनुशासन बना रहे। मेयर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य सभी वार्डों में समान रूप से विकास और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जनता के साथ-साथ निगम के कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं का भी समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। बैठक में आलोक सिंह, नवीन सिंह, उमेश, आफताब, अभिजीत समेत आकांक्षा के कर्मी मौजूद रहे।5
- 🔴#BREAKING| पद गया, मंत्री पद गया, लेकिन जनता का दरबार आज भी जारी है! 🙏 #Deoghar #Sarath #RandhirSingh #Newzindia 🔴#BREAKING| पद गया, मंत्री पद गया, लेकिन जनता का दरबार आज भी जारी है! 🙏 #Deoghar #Sarath #RandhirSingh #Newzindia1
- ऑन ड्यूटी हुई बांका में दरोगा की मौत बांका पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने दी गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी1
- भोजपुर(सासाराम)-गोलीकांड के बाद आरा-सासाराम हाईवे जाम कर लोगों ने प्रदर्शन कर की आगजनी भोजपुर जिले में चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी स्थित बागर मोड़ के समीप बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने आरा-सासाराम मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। गड़हनी नगर पंचायत के ध्यान टोला निवासियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की। प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे तक हाईवे पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को गड़हनी ब्लॉक मोड़ के समीप ध्यान टोला निवासी सोनू कुमार को नामजद आरोपियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद से ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त था। बुधवार को गुस्साए ग्रामीण सड़क पर उतर आए और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया, जिसके बाद हाईवे पर दोबारा यातायात बहाल हो सका। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर1
- रामगढ़ प्रखंड के कारुडीह पंचायत के गरडापहाडी में एकला व्यू स्टार क्लब द्वारा दो दिवसीय फाइनल फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन। रामगढ़ प्रखंड के कारुडीह पंचायत के गरडा पहाड़ी के विशाल मैदान पर आज गुरुवार को एकला व्यू स्टार क्लब के के तत्वावधान दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का शानदार समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में वही गोड्डा ने जीत का खिताब अपने नाम किया तथा मुर्मू ब्रदर्स उपविजेता रहा। इसके पुर्व मुख्य अतिथियों में जामा विधानसभा की झामुमो विधायक डॉक्टर लूईस मरांडी जिप उपाध्यक्ष सुधीर मंडल झामुमो नेता छोटेलाल मंडल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त हुए थे उन्हें जीत की शुभकामनाएं दिया बाद में मुख्य अतिथियों ने विजेता तथा उप विजेता खिलाड़ियों को नगद राशि से पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया मौके पर खेल आयोजन टीम के अलावा सैकड़ो की संख्या में दर्शन मौके पर मौजूद थे।1
- जामताड़ा न्यूज:पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल पहुंचीं जामताड़ा जामताड़ा, 3 सितंबर। पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार को आसनसोल से देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाने के क्रम में जामताड़ा पहुंचीं। इस दौरान जामताड़ा शहर के मां चंचला चौक स्थित इंदिरा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा, जिला महामंत्री कमलेश मंडल, आभा आर्या, प्रवीण आनंद मिश्रा, चंदन राउत, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अग्निमित्रा पॉल को मां चंचला की तस्वीर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि इस वर्ष पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर बंगाल के लोगों में काफी उत्साह और खुशी है। उन्होंने दावा किया कि इस वर्ष बंगाल में हिंदुत्व की सरकार है, इसलिए दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारे भी लगाए। कुछ देर जामताड़ा में रुकने के बाद अग्निमित्रा पॉल देवघर के लिए रवाना हो गईं।1
- *स्लग : मैथन टोल बूथ के पास दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो ट्रक चालकों को रौंदा, मौके पर मौत* निरसा के मैथन थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो ट्रक चालकों की दर्दनाक मौत हो गई। बंगाल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने मैथन टोल बूथ से ठीक पहले सड़क किनारे खड़े दो ट्रक चालकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों चालक उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, टक्कर के बाद कार के भी परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। गुरुवार की सुबह मैथन थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मैथन टोल बूथ से ठीक पहले एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क किनारे खड़े दो ट्रक चालकों को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों ट्रक चालक पास के एक होटल से चाय पीने के बाद सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट डिजायर कार संख्या JH10CJ/2546 अनियंत्रित होकर दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक चालक उछलकर काफी दूर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल दोनों चालकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों मृतक ट्रक चालक राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि, उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। हादसे में स्विफ्ट डिजायर कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मैथन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों और फरार कार चालक की पहचान का पता लगाने में जुटी है।4