जिला ग्रामोद्योग विभाग द्वारा माटीकला से जुड़े कारीगरों को योजनाओं के बारे में जानकारी एंव उनकी समस्या निवारण हेतु जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन। संत कबीर नगर । उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड सन्त कबीर नगर द्वारा विकास खण्ड खलीलाबाद, पुरानी तहसील में एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित जागरूकता कार्यशाला में जनपद के तहसीलों एंव विकास खण्डों से स्वरोजगार में रुचि रखने वाले कुम्हारों एंव परम्परागत कारीगरों को विभाग द्वारा तकनीकी जानकारी एंव बैंकों से ऋण उपलब्ध कराने की जानकारी प्रदान किया गया तथा कुम्हारी उद्योग में रुचि रखने वाले व्यक्तियों की समस्याओं पर चर्चा किया गया एवं उसका निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिला ग्रामोद्योग अधिकारी नीरज कुमार सिंह द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, प्रवक्ता हीरालाल रामनिवास इण्टर कालेज उदयभान चौधरी, सभासद गोलाबाजार रितेश वर्मा, प्रदीप त्रिपाठी, कार्यलय के कर्मचारी राजेश कुमार, अनुदेशक चर्म, एन0के0 पान्डेय कम्प्यूटर आपरेंटर, श्रीमती रेखा देवी तथा लगभग 140 लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।
जिला ग्रामोद्योग विभाग द्वारा माटीकला से जुड़े कारीगरों को योजनाओं के बारे में जानकारी एंव उनकी समस्या निवारण हेतु जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन। संत कबीर नगर । उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड सन्त कबीर नगर द्वारा विकास खण्ड खलीलाबाद, पुरानी तहसील में एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित जागरूकता कार्यशाला में जनपद के
तहसीलों एंव विकास खण्डों से स्वरोजगार में रुचि रखने वाले कुम्हारों एंव परम्परागत कारीगरों को विभाग द्वारा तकनीकी जानकारी एंव बैंकों से ऋण उपलब्ध कराने की जानकारी प्रदान किया गया तथा कुम्हारी उद्योग में रुचि रखने वाले व्यक्तियों की समस्याओं पर चर्चा किया गया एवं उसका निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। उक्त कार्यक्रम
का आयोजन जिला ग्रामोद्योग अधिकारी नीरज कुमार सिंह द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, प्रवक्ता हीरालाल रामनिवास इण्टर कालेज उदयभान चौधरी, सभासद गोलाबाजार रितेश वर्मा, प्रदीप त्रिपाठी, कार्यलय के कर्मचारी राजेश कुमार, अनुदेशक चर्म, एन0के0 पान्डेय कम्प्यूटर आपरेंटर, श्रीमती रेखा देवी तथा लगभग 140 लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।
- रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज: 4000 करोड़ रुपये के मेगा बजट वाली फिल्म में राम से ज्यादा रावण के किरदार ने बटोरी सुर्खियां, दमदार लुक, प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस और शानदार विजुअल्स के चलते यश का रावण दर्शकों के बीच खास चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई दर्शकों का मानना है कि रावण का किरदार अधिक प्रभावशाली नजर आया। रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज: 4000 करोड़ रुपये के मेगा बजट वाली फिल्म में राम से ज्यादा रावण के किरदार ने बटोरी सुर्खियां, दमदार लुक, प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस और शानदार विजुअल्स के चलते यश का रावण दर्शकों के बीच खास चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई दर्शकों का मानना है कि रावण का किरदार अधिक प्रभावशाली नजर आया।1
- साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को मिली बड़ी राहत, मेहदावल साइबर सेल ने वापस कराए 30 हजार रुपये मोबाइल फोन गुम होने के बाद खाते से निकाले गए थे 51,900 रुपये, त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को वापस मिली धनराशि संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में संचालित 'क्रैक साइबर क्राइम' अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के लिए जनपद पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में साइबर सेल थाना मेहदावल की टीम ने साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को 30,000 रुपये की धनराशि वापस कराकर बड़ी राहत प्रदान की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना मेहदावल क्षेत्र के ग्राम एवं पोस्ट सांडे खुर्द निवासी जयनाथ पुत्र रामायन का मोबाइल फोन गुम हो गया था। मोबाइल फोन गुम होने के बाद अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर बैंक खाते से 51,900 रुपये की धनराशि धोखाधड़ी कर निकाल ली। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसकी शिकायत संख्या 23103260042828 पंजीकृत की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल थाना मेहदावल की टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। आरक्षी संदीप कुमार गौतम एवं आरक्षी सौरभ कुमार ने संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से धोखाधड़ी की गई धनराशि को होल्ड कराया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत पीड़ित के खाते में 30,000 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ित ने संतकबीरनगर पुलिस एवं साइबर सेल टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना की। पीड़ित एवं उनके परिजनों ने थाना मेहदावल पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। इस सराहनीय कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक थाना मेहदावल राकेश कुमार सिंह, प्रभारी साइबर सेल उपनिरीक्षक संजय कुमार वर्मा, आरक्षी संदीप कुमार गौतम, आरक्षी सौरभ कुमार तथा रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जनता से अपील : जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल अथवा संदेश पर अपनी बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति रिश्तेदार या मित्र बनकर धनराशि की मांग करे तो उसकी पहचान की पुष्टि किए बिना पैसे न भेजें। साइबर अपराधी अक्सर आवाज बदलकर अथवा भावनात्मक दबाव बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। किसी भी संदिग्ध साइबर लेनदेन की शिकायत तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराएं।1
- गोसेवा को जनआंदोलन बना रही योगी सरकार, संतकबीरनगर की 12 गोशालाओं में 1369 निराश्रित गोवंश सुरक्षित-महेश शुक्ला सीसीटीवी निगरानी, गोपालकों को आर्थिक सहायता और पारदर्शी व्यवस्था से मजबूत हो रहा गो-संरक्षण अभियान संतकबीरनगर।। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित गो-संरक्षण अभियान जनपद संतकबीरनगर में लगातार प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निराश्रित एवं असहाय गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और बेहतर देखभाल के लिए जिले में व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। वर्तमान में जनपद की 12 गो-आश्रय स्थलों में 1369 निराश्रित गोवंश का सुरक्षित संरक्षण किया जा रहा है।जिला प्रशासन के अनुसार गो-आश्रय स्थलों पर गोवंश को नियमित चारा, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सकीय सुविधाएं तथा सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार प्रत्येक निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए 50 रुपये प्रतिदिन प्रति पशु की दर से धनराशि उपलब्ध करा रही है। 22 सीसीटीवी कैमरों से हो रही 24 घंटे निगरानी गोशालाओं के संचालन को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए जिले की 12 गोशालाओं में 22 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है, जिससे गोवंश की सुरक्षा, देखभाल और व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। गोपालकों को भी मिल रहा आर्थिक सहयोग मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के अंतर्गत जिले में 229 गोवंश को 139 इच्छुक एवं जिम्मेदार गोपालकों को सुपुर्द किया गया है। सरकार इन गोवंशों के भरण-पोषण के लिए 50 रुपये प्रतिदिन प्रति पशु की सहायता राशि सीधे गोपालकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेज रही है। इससे गोपालकों की आय बढ़ने के साथ-साथ गो-संरक्षण को भी मजबूती मिल रही है। गोवंश की सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गोवंश की सुरक्षा के प्रति सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गो-तस्करी और गोवंश से जुड़े अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अफवाह फैलाकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि गो-संरक्षण से जुड़ी भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर प्रशासन को अवगत कराएं। सरकार गोसेवा को सामाजिक सहभागिता और सुशासन का महत्वपूर्ण आधार मानते हुए निरंतर कार्य कर रही है।1
- *क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ित को साइबर सेल थाना मेंहदावल पुलिस टीम ने दिलाई राहत, वापस कराई गई 30,000.00 रू की धनराशि पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु *साइबर सेल थाना मेंहदावल टीम* द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक का मोबाइल फ़ोन गुम हो जाने के उपरान्त आवेदक का मोबाइल नंबर का गलत तरीके से उपयोग कर आवेदक के खाते से 51,900.00 रूपये निकालकर आवेदक के साथ धोखाधड़ी कर साइबर ठगी की गयी, ठगी के शिकार हुए पीड़ित को 30,000.00 रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करायी गयी। घटना का संक्षिप्त विवरण पीड़ित जयनाथ पुत्र रामायन, निवासी ग्राम एवं पोस्ट सांडे खुर्द, थाना मेंहदावल, जनपद संतकबीरनगर का मोबाइल फोन गुम हो जाने के उपरांत अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा उनके मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर उनके बैंक खाते से ₹51,900/- की धोखाधड़ी कर ली गई। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित को अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संख्या 23103260042828 पंजीकृत की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरक्षी संदीप कुमार गौतम एवं आरक्षी सौरभ कुमार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया तथा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से धनराशि को होल्ड कराया गया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत पीड़ित के खाते में ₹30,000/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। अपनी मेहनत की कमाई वापस प्राप्त होने पर पीड़ित ने संतकबीरनगर पुलिस एवं साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना की। *साइबर सेल टीम-* प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उ0नि0 संजय कुमार वर्मा, आरक्षी संदीप कुमार गौतम , आरक्षी सौरभ कुमार व रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार । *साइबर सेल टीम-* प्रभारी निरीक्षक थाना मेहदावल राकेश कुमार सिंह, उ0नि0 संजय कुमार वर्मा(प्रभारी साइबर सेल), आरक्षी संदीप कुमार गौतम , आरक्षी सौरभ कुमार व रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार ।1
- 📚 जिलाधिकारी ने वड्डूपुर स्थित डिजिटल लाइब्रेरी का किया निरीक्षण जनपद अम्बेडकर नगर की जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत भवन वड्डूपुर में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां अध्ययन कर रही छात्राओं से बातचीत कर उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अध्ययन सामग्री तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को डिजिटल लाइब्रेरी में सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शिक्षा और डिजिटल संसाधनों से सशक्त होगा युवा भविष्य। 📖💻1
- गोरखपुर में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, एक वृद्ध की मौत, परिवार के तीन सदस्य घायल गोरखपुर में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, एक वृद्ध की मौत, परिवार के तीन सदस्य घायल गोरखपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से सड़क पर यातायात नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।1
- w20 क्या है 😂🤣 कॉमेडी वायरल वीडियो ! एकदम नई कॉमेडी वीडियो1
- गोरखपुर ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर दस साल की बच्ची के साथ डायल 112 के सिपाही अभिषेक यादव द्वारा हत्या किए जाने के बाद,मेडिकल परीक्षण कराने गए जिला अस्पताल में जनता में दिखा गुस्सा। गुस्साई भीड़ ने आरोपी को मारने के लिए दौड़ाया। पुलिस ने किया बीच बचाव गोरखपुर ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर दस साल की बच्ची के साथ डायल 112 के सिपाही अभिषेक यादव द्वारा हत्या किए जाने के बाद,मेडिकल परीक्षण कराने गए जिला अस्पताल में जनता में दिखा गुस्सा। गुस्साई भीड़ ने आरोपी को मारने के लिए दौड़ाया। पुलिस ने किया बीच बचाव #खबरसंदेश #ViralNews #TrendingNow #HindiNews #NewsUpdate #Breaking #Gorakhpur #GorakhpurNews #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #Dial112 #UPPolice #GorakhpurPolice #UPGovt1