रोहटा में मारपीट की घटना, तीन लोगों को आई चोट, आरोपियों पर मुकदमा दर्ज रोहटा (मेरठ)। थाना रोहटा क्षेत्र के ग्राम पूठ खास में बीती रात मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21 जनवरी 2026 की रात करीब 9 बजे, गांव के ही कुछ लोगों ने एक परिवार के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित देवेन्द्र शर्मा पुत्र कपिल देव शर्मा ने बताया कि बंटी, राहुल, आकाश (पुत्रगण स्व. मुकेश) एवं राधा पत्नी स्व. नीरज ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में उनके भाई सुनील उर्फ मोनी और पत्नी गीता को गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल सुनील उर्फ मोनी को सीएचसी रोहटा से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल परीक्षण हेतु रेफर किया गया है। मामले में थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रोहटा में मारपीट की घटना, तीन लोगों को आई चोट, आरोपियों पर मुकदमा दर्ज रोहटा (मेरठ)। थाना रोहटा क्षेत्र के ग्राम पूठ खास में बीती रात मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21 जनवरी 2026 की रात करीब 9 बजे, गांव के ही कुछ लोगों ने एक परिवार के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित देवेन्द्र शर्मा पुत्र कपिल देव शर्मा ने बताया कि बंटी, राहुल, आकाश (पुत्रगण स्व. मुकेश) एवं राधा पत्नी स्व. नीरज ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में उनके भाई सुनील उर्फ मोनी और पत्नी गीता को गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल सुनील उर्फ मोनी को सीएचसी रोहटा से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल परीक्षण हेतु रेफर किया गया है। मामले में थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- Post by PARUL SIROHI ( M.M.PARBHARI)1
- Post by SONU DISH TV = 📡1
- सरधना (मेरठ): सरधना तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि रात के अंधेरे में खनन माफिया जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी निकालकर खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप – खेतों के पास हो रहा खनन ग्रामीण सनोज पुत्र राजवल सिंह, मनोज पुत्र राजबल, एसबीर पुत्र जयपाल निवासी ग्राम घर और मोहन पुत्र निशानसिंह निवासी ग्राम कालिन्द ने बताया कि उनके खेतों के बराबर में कृष्पाल पुत्र राजपाल व जसपाल पुत्र बाबू के खेत से रात के समय मिट्टी का खनन किया जा रहा है। इससे आसपास के किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। समझाने पर भी नहीं माने, अभद्रता का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार खनन कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। आरोप है कि कुछ दिन पहले इस बात को लेकर उनके साथ अभद्रता भी की गई थी, जिससे वे काफी परेशान हैं। प्रशासन से कार्रवाई की मांग पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध खनन की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और तुरंत खनन पर रोक लगाने की मांग की है।1
- bhot hai nagar Negam can't bord koi nhi dekhta bhot ganda hai sab 2024 August se koi safai nhi hue hai plz isko karai ye pura baccha park tak block h3
- nale ki safai nhi ho rahi1
- MEERUT DESK:- मेरठ शहर के नौगजा-खंदक बाजार इलाके में सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की अनोखी मिसाल देखने को मिली। यहां 80 वर्षीय बुजुर्ग सूरज प्रकाश पंजाबी के निधन के बाद उनकी अर्थी को हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर कंधा दिया।अंतिम संस्कार में सहयोग किया। स्थानीय लोगों ने बताया- सूरज प्रकाश पंजाबी लंबे समय से नौगजा-खंदक बाजार में कमल भड़ाना पुत्र प्रेम सिंह भड़ाना के परिवार के साथ रहते थे। वह अविवाहित थे और वर्ष 1968 से इसी परिवार के साथ रह रहे थे। सोमवार को उनका निधन हो गया। सूचना मिलने पर उनकी भतीजी भी मौके पर पहुंच गई। मोहल्ले के लोगों के अनुसार सूरज प्रकाश पंजाबी सभी के साथ बेहद मिलनसार स्वभाव से रहते थे। वह हिंदू परिवार के साथ रहते थे, लेकिन इलाके के मुस्लिम समुदाय के लोगों से भी उनका गहरा लगाव था। यही वजह रही कि उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। जब उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई तो हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर उनकी अर्थी को कंधा दिया। इसके बाद सभी लोग साथ मिलकर सूरजकुंड श्मशान घाट पहुंचे, जहां पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार कराया गया।स्पोर्ट्स कारोबारी विपिन मनोठिया ने इस घटना की सराहना करते हुए कहा कि यह गंगा-जमुनी तहजीब की एक बड़ी मिसाल है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं बताती हैं कि इंसानियत और भाईचारा किसी भी धर्म से ऊपर होता है और यही हमारी समाज की असली ताकत है।1
- Post by Vijay rathi1
- रोहटा। बुधवार को गांव डूंगर में बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रेखा रानी एवं ग्राम प्रधान आशा सांगवान के कर कमलों द्वारा किया गया। बता दे कि डूंगर गांव में बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की कोई मूर्ति न होने के कारण वर्षों से ग्रामीण मूर्ति की स्थापना कराने की गुहार ग्राम प्रधान से लगाते आ रहे थे। ग्राम प्रधान आशा सांगवान ने ग्रामीणों को अपने ही कार्यकाल में गांव में बाबा साहेब की मूर्ति की स्थापना कराने का वायदा किया था। ग्रामीणों की मांग पर जयपुर से बाबा साहेब की मूर्ति लाकर हाल ही में ग्राम प्रधान ने स्थापित कर अपने किए गए वायदे को पूरा करते हुए बुधवार को रोहटा ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा रानी को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर आमंत्रित कर उनसे बाबा साहेब की मूर्ति का अनावरण कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहेब अपने आप में देश के उत्थान की जहाँ एक नींव थी। वही वह राष्ट्रनिर्माता भी थे। उन्होंने ही शोषितों, दलितों ओर पिछड़ों को हक दिलाने के लिए जहां कानून बनाए वे हमारे जीवन का आधार हैं, लेकिन हमें यह समझना होगा कि जब तक सामाजिक स्वतंत्रता नहीं मिलती, तब तक कानूनी स्वतंत्रता अधूरी है। उन्होंने हमें एक शक्तिशाली मंत्र दिया था। शिक्षित हो, संगठित हो, आंदोलन करो" आज के समाज में भी, जहाँ हम साधन संपन्न हुए हैं, हमें अभी भी भेदभाव से लड़ने और समाज में एकता बनाए रखने की आवश्यकता है। ब्लॉक प्रमुख रेखा रानी ने कहा कि बाबा साहेब की इस प्रतिमा के सामने संकल्प लें कि हम उनके बताए मार्ग पर चलेंगे, शिक्षित बनेंगे, और अपने अधिकारों के लिए संवैधानिक तरीके से संघर्ष करेगे। ग्राम प्रधान आशा सांगवान ने कहा कि आज हम भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा के सामने नमन करने और उनके विचारों को आत्मसात करने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह प्रतिमा केवल एक मूर्ति नहीं, बल्कि उस महान संघर्ष और त्याग का प्रतीक है, जो दलितों, पिछड़ों और शोषितों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए किया गया था कार्यक्रम का संचालन कर रहे कपिल प्रधान मीरपुर ने कहा कि बाबा साहेब ने एक ऐसे भारत का सपना देखा था जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व पर आधारित हो। उन्होंने संविधान के माध्यम से हमें जो अधिकार दिए हैं, वे हमारे जीवन का आधार हैं, लेकिन हमें यह समझना होगा ओर उनके बताए रास्तों पर चलकर समाज हित में कार्य करने होगे। इस मौके पर प्रमुख पति प्रवीन दिलावरा, पूर्व प्रधान देवी सिंह, रामकुमार, मिटन लाल, चिरंजी लाल, प्रमोद, सतपाल, बिरजू, ऋषिपाल, बिट्टू, संजय बावरा, सुखपाल, बबर, अशोक भदौरिया, राजू, प्यारेलाल, सचिन, रामभूल, विजय, अमित, रविंद्र कुमार जिला पंचायत प्रत्याशी आदि उपस्थित थे।1