Shuru
Apke Nagar Ki App…
झींझक में कूड़ागाड़ियों को झंडी दिखा किया रवाना । नगर की सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में झींझक नगर पालिका परिषद ने एक अहम कदम उठाया है। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी ने नगर पालिका में नई सात कूड़ा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र राव सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
कुमार पंकज
झींझक में कूड़ागाड़ियों को झंडी दिखा किया रवाना । नगर की सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में झींझक नगर पालिका परिषद ने एक अहम कदम उठाया है। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी ने नगर पालिका में नई सात कूड़ा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र राव सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अनियंत्रित कार की टक्कर लगने से चार घायल । भीखा पुरवा गांव निवाशी चार लोग सड़क किनारे खड़े थेतभी तेज सफ्तार कार की टक्कर लगने से घायल हो गय सभी को झींझक सीएचसी में भर्ती कराया गया था जहां से जिला अस्पताल भेजा गया है ।1
- सागर भारतीय/कानपुर देहात कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम हरी निवादा के पास 01 कार अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में चली गयी थी, जिसमें 04 लोग सवार थे। जिसकी सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की सहायता से डूब रहे लोगों को बाहर निकाला गया, जिसमें 03 लोगों की मृत्यु हो गयी तथा 01 व्यक्ति घायल अवस्था में था, जिसे तत्काल थाना रसूलाबाद के सरकारी वाहन से सीएचसी रसूलाबाद ले जाया गया, जहां घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है तथा नहर में डूबी गाड़ी को क्रेन की सहायता से बाहर निकाल लिया गया है रसूलाबाद इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया मृतकों के शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कर शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।1
- जसापुर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, मूर्ति स्थापना व नगर भ्रमण में उमड़ा आस्था का सैलाब जसापुर।शिव मंदिर जसापुर में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आज भव्य मूर्ति स्थापना एवं नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर पूरा गांव शिवमय वातावरण में डूब गया। हर-हर महादेव के जयकारों से नगर गूंज उठा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। प्रातः काल विधि-विधान से महास्नान के उपरांत शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना की गई। इसके बाद निकाली गई भव्य शोभा यात्रा व नगर भ्रमण में गांव की महिलाएं, युवा, बुजुर्ग व बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और भक्ति गीतों के साथ निकली यात्रा ने जसापुर की गलियों को भक्तिरस से भर दिया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा भाव से सहभागिता निभाई। आयोजन के अंतर्गत 4 फरवरी को वेदी पूजन व जलाधिवास, 5 फरवरी को अन्नाधिवास, फलाधिवास एवं पुष्पाधिवास संपन्न हुआ। 7 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा, जो 13 फरवरी को कथा विराम के साथ संपन्न होगी। 14 फरवरी को पूर्णाहुति एवं भव्य गया भोज का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक एवं परीक्षित प्रताप सिंह राठौड़ ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन गांव में धार्मिक चेतना, आपसी सौहार्द और सनातन संस्कृति को सुदृढ़ करने का माध्यम बनेगा। नगर भ्रमण में उमड़ी भारी भीड़ और भक्तों की सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि जसापुर की धरती आज श्रद्धा, भक्ति और आस्था से पूर्ण रूप से आलोकित हो चुकी है।1
- रसूलाबाद क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मुंडन संस्कार में शामिल आए कार सवार चार युवकों की कार अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में गिर गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बहराइच रोड, गोंडा निवासी राकेश कुमार ,राधेश कुमार कार चालक मोहम्मद इरफान उर्फ करिया और अभिषेक कार से रसूलाबाद क्षेत्र के एक गांव में मुंडन संस्कार में शामिल होने आए थे। वापस लौटते समय उनकी कार मक्का निवादा स्थित निचली रामगंगा नहर की पटरी पर पहुंची, तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से आनन-फानन में सभी कार सवारों को नहर से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र कुमार ने राकेश कुमार श्रीवास्तव, राधेश कुमार श्रीवास्तव और चालक मोहम्मद इरफान उर्फ करिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं अभिषेक की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया। दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर करीब 10 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटना की जांच में जुट गई है।1
- औरैया के अजीतमल में पहुँचे सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने बल्लापुर स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज, नगला भोज़ में भौतिक विज्ञान एवं रसायन प्रयोगशाला का विधिवत उद्घाटन किया। आयोजकों ने प्रोफेसर रामगोपाल का भव्य स्वागत किया। वहीं रामगोपाल यादव ने SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासनिक दबाव की बात कही। बोले- लखनऊ से भाजपा के लोग तय कराकर भेज रहे हैं कि किसे वोट देना है और किसका वोट काटना है, और यह काम जिला अधिकारियों के माध्यम से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि SIR में किसी भी तरह की धांधली पर PDA प्रहरी बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक पैनी नजर रखेंगे। UGC मामले पर बोले यह कोर्ट के निर्णय का विषय है, इस पर कुछ नहीं कह सकते; जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई होगी। कार्यक्रम में दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, स्कूल प्रबंधक ध्रुव यादव व बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता रहे मौजूद।2
- सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव बल्लापुर स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज नगला भोज़ में भौतिक विज्ञान एवं रासायनिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासनिक दबाव की बात कही। बोले लखनऊ से भाजपा के लोग तय कराकर भेज रहे हैं कि किसे वोट देना है और किसका वोट काटना है और यह काम जिला अधिकारियों के माध्यम से कराया जा रहा है।1
- ye gali me pani1
- सीसेचसी लैब में करंट आने से जांच बन्द मरीज परेशान । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक की पैथोलॉजी लैब में लगी लीवर, किडनी और सीबीसी जांच की मशीनों में करंट आने के कारण बीते तीन दिनों से जांच कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। इससे जांच कराने पहुंच रहे मरीजों को बिना जांच कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है।1