Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीसेचसी लैब में करंट आने से जांच बन्द मरीज परेशान । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक की पैथोलॉजी लैब में लगी लीवर, किडनी और सीबीसी जांच की मशीनों में करंट आने के कारण बीते तीन दिनों से जांच कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। इससे जांच कराने पहुंच रहे मरीजों को बिना जांच कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है।
कुमार पंकज
सीसेचसी लैब में करंट आने से जांच बन्द मरीज परेशान । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक की पैथोलॉजी लैब में लगी लीवर, किडनी और सीबीसी जांच की मशीनों में करंट आने के कारण बीते तीन दिनों से जांच कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। इससे जांच कराने पहुंच रहे मरीजों को बिना जांच कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के उड़िया नहर पुल पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। असालतगंज से भेवान की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में गिर गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है। कार के नहर में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना को देख आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और नहर में कूदकर कार का शीशा तोड़ते हुए उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही रसूलाबाद कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया और तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही1
- औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मोहारी गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से चारपाई पर सो रहे वृद्ध की जलकर हुई मौत हो गयी। वृद्ध की जलकर मौत होने से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो रहा है। घटना तकरीबन रात्रि 1 बजे के करीब की बताई जा रही है, जानकारी पर पहुँची पुलिस आवश्यक जांच पड़ताल में जुटी, पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा।4
- कोतवाली क्षेत्र के मोहारी गांव में शुक्रवार देर रात 70 वर्षीय वृद्ध की सोते समय जलकर मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहारी निवासी बल्दू बाल्मीकि पुत्र गेंदन रात के समय अपनी चारपाई पर सो रहे थे। ठंड से बचने के लिए चारपाई के पास तसले में लकड़ी जलाकर तापने के लिए रखी गई थी।तभी अचानक रात करीब दो बजे किसी तरह आग बिस्तर तक पहुंच गई, जिससे चारपाई में आग लग गई। वृद्ध चलने-फिरने में असमर्थ थे, जिस कारण वह आग से बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौके पर ही जल कर दर्दनाक मौत हो गई।वही पास में लेटी मृतक की पत्नी जानकी देवी भी आग लगते ही उन्होंने अपना बिस्तर उठाकर बाहर की ओर भागकर जान बचाई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बल्दू बाल्मीकि की मौत हो चुकी थी। अन्य परिजन उस समय दूसरे घर में सो रहे थे।1
- *कानपुर ब्रेकिंग न्यूज* ⏩Up 78 Villa नाम के हुक्का बार में नाबालिगों को हुक्का और शराब परोसने का वीडियो वायरल..!! ⏩कानपुर कमिश्नर के शक्त निर्देशों में पानी फेरने का काम कर रही बर्रा पुलिस..!! ⏩सबसे बड़ा सवाल यह है कि बर्रा थाना क्षेत्र में चल रहे इस हुक्का बार पर अब तक किसी अधिकारी की नजर क्यों नही पड़ी.? ⏩क्या जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में संज्ञान लेंगे या फिर नई पीढ़ी को नशे की ओर धकेलने का यह खेल यूंही चलता रहेगा.? ⏩मामला अब प्रशासन और पुलिस की जवाबदेही पर सीधा सवाल खड़ा कर रहा है।1
- शराब के ठेके को महिलाओं ने तहस नहस कर दिया, यहां महिलाओं ने शराबियों की हरकत से तंग आकर एक ठेके पर धावा बोल दिया, महिलाओं ने शराब दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। लाखों की शराब सड़क पर फेंक दी, घटना यूपी के ललितपुर की है।।1
- सोशल मीडिया पर दिल्ली में जनवरी माह में 800 से ज्यादा लोगों के लापता होनें खबरें वायरल हो रही है... शोशल मीडिया पर वायरल खबरें पर दिल्ली पुलिस सख्त हुई और कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी दिल्ली पुलिस ने आम जनता से अपील करते हुये कहा हैकि शोसल मीडिया पर वायरल खबरों से घबराने की आवश्यकता नहीं और ना ही इन पर ध्यान दें1
- झींझक में कूड़ागाड़ियों को झंडी दिखा किया रवाना । नगर की सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में झींझक नगर पालिका परिषद ने एक अहम कदम उठाया है। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष अमित तिवारी ने नगर पालिका में नई सात कूड़ा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र राव सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।1
- कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे पर कांधी गांव के पास रमपुरा मोड़ पर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शैलेन्द्र कुमार की पुत्री अनुजा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अनुजा को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. योगेन्द्र कुमार ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं हादसे में कार सवार पिता–पुत्र बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार अनुजा विपरीत दिशा से आ रही थी, जबकि कार औरैया की ओर जा रही थी। फिलहाल घायल छात्रा अनुजा की हालत गंभीर बनी हुई है।1
- सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनारसी दास, थाने के पीछे रहने वाले सर्वेश बाथम, बृज बिहारी, मुकुल, संदीप और सत्यदेव सहित अन्य मोहल्लेवासियों ने जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि पड़ोस में स्थित कुछ खाली प्लॉटों में पूरे मोहल्ले का गंदा पानी जमा हो जाता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण पानी लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आसपास के मकानों की नींव में सीलन आ गई है। लोगों का आरोप है कि लगातार नमी के चलते उनके घरों की दीवारें कमजोर हो रही हैं और किसी भी समय क्षति की आशंका बनी हुई है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार नगर पालिका परिषद में की जा चुकी है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। जब भी वे पालिका कार्यालय पहुंचते हैं, तो जल्द समाधान का भरोसा दिया जाता है, पर जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।1