Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांधी गांव के पास NH 2 पर दर्दनाक सड़क हादसा,कार–बाइक की जोरदार भिड़ंत में छात्रा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे पर कांधी गांव के पास रमपुरा मोड़ पर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शैलेन्द्र कुमार की पुत्री अनुजा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अनुजा को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. योगेन्द्र कुमार ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं हादसे में कार सवार पिता–पुत्र बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार अनुजा विपरीत दिशा से आ रही थी, जबकि कार औरैया की ओर जा रही थी। फिलहाल घायल छात्रा अनुजा की हालत गंभीर बनी हुई है।
Sonu singh
कांधी गांव के पास NH 2 पर दर्दनाक सड़क हादसा,कार–बाइक की जोरदार भिड़ंत में छात्रा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे पर कांधी गांव के पास रमपुरा मोड़ पर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शैलेन्द्र कुमार की पुत्री अनुजा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अनुजा को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. योगेन्द्र कुमार ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं हादसे में कार सवार पिता–पुत्र बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार अनुजा विपरीत दिशा से आ रही थी, जबकि कार औरैया की ओर जा रही थी। फिलहाल घायल छात्रा अनुजा की हालत गंभीर बनी हुई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मोहारी गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से चारपाई पर सो रहे वृद्ध की जलकर हुई मौत हो गयी। वृद्ध की जलकर मौत होने से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो रहा है। घटना तकरीबन रात्रि 1 बजे के करीब की बताई जा रही है, जानकारी पर पहुँची पुलिस आवश्यक जांच पड़ताल में जुटी, पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा।4
- कोतवाली क्षेत्र के मोहारी गांव में शुक्रवार देर रात 70 वर्षीय वृद्ध की सोते समय जलकर मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहारी निवासी बल्दू बाल्मीकि पुत्र गेंदन रात के समय अपनी चारपाई पर सो रहे थे। ठंड से बचने के लिए चारपाई के पास तसले में लकड़ी जलाकर तापने के लिए रखी गई थी।तभी अचानक रात करीब दो बजे किसी तरह आग बिस्तर तक पहुंच गई, जिससे चारपाई में आग लग गई। वृद्ध चलने-फिरने में असमर्थ थे, जिस कारण वह आग से बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौके पर ही जल कर दर्दनाक मौत हो गई।वही पास में लेटी मृतक की पत्नी जानकी देवी भी आग लगते ही उन्होंने अपना बिस्तर उठाकर बाहर की ओर भागकर जान बचाई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बल्दू बाल्मीकि की मौत हो चुकी थी। अन्य परिजन उस समय दूसरे घर में सो रहे थे।1
- औरैया ब्रेकिंग जब सब सोते हैं, तब नहर खोदी जाती है… आखिर किसकी शह पर रात्रि में धड़ल्ले से खनन हो रहा है? सभी आदेशों और निर्देशों को ताक पर रखकर बेखौफ तरीके से चल रहा है खनन का खेल। सबसे बड़ा सवाल— प्रशासन आखिर मौन क्यों है? योगीराज में जहां खनन माफिया डर और सख्ती के कारण खनन बंद कर चुके हैं, वहीं औरैया जनपद में खनन माफिया इतने बेखौफ क्यों नजर आ रहे हैं? सूत्रों के अनुसार इस खनन माफिया ने अपनी पहुंच और रसूख के बल पर अन्य खनन माफियाओं का काम बंद करवा कर अपना एकछत्र राज कायम कर रखा है। चौंकाने वाली बात यह कि कई दिनों से नहर किनारे खनन जारी है, और संबंधित विभाग को कोई जानकारी नहीं? अब देखना यह है कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन कार्रवाई करता है या फिर खनन माफिया का जलवा यूं ही कायम रहेगा? सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिबियापुर नहर का मामला3
- सागर भारतीय/कानपुर देहात कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम हरी निवादा के पास 01 कार अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में चली गयी थी, जिसमें 04 लोग सवार थे। जिसकी सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की सहायता से डूब रहे लोगों को बाहर निकाला गया, जिसमें 03 लोगों की मृत्यु हो गयी तथा 01 व्यक्ति घायल अवस्था में था, जिसे तत्काल थाना रसूलाबाद के सरकारी वाहन से सीएचसी रसूलाबाद ले जाया गया, जहां घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है तथा नहर में डूबी गाड़ी को क्रेन की सहायता से बाहर निकाल लिया गया है रसूलाबाद इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया मृतकों के शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कर शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।1
- सोशल मीडिया पर दिल्ली में जनवरी माह में 800 से ज्यादा लोगों के लापता होनें खबरें वायरल हो रही है... शोशल मीडिया पर वायरल खबरें पर दिल्ली पुलिस सख्त हुई और कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी दिल्ली पुलिस ने आम जनता से अपील करते हुये कहा हैकि शोसल मीडिया पर वायरल खबरों से घबराने की आवश्यकता नहीं और ना ही इन पर ध्यान दें1
- औरैया गलती ना कसुर जोरो से मारा हजूर दोष सिर्फ इतना है साहब युवक देखने में सीधा एवं गरीब है आशीष निषाद धोखे में अगल बगल गेस्ट हाउस होने की वजह से अंदर चला गया जिसमें ना तो उसने कुछ खाया सिर्फ यह पूछ दिया की भैया पांडे गेस्ट हाउस यही है मानवता को शर्मसार करते हुए नशेबाजों ने अपना काम शुरू कर दिया पांडे गेस्ट का हाउस नाम सुनकर एक तरफ लाखों रुपए खर्च हो जाते हैं नाच गाने से लेकर कार्यक्रम को भव्य बनाने में आज कैसा चाल चलन है खाना पीना है की लाखों रुपए का खाना तो जूठन में चला जाता इतनी भी मानवता नहीं मरनी चाहिए कि किसी को बिना जांच पड़ताल किए पूछताछ किए मारना पीटना शुरू कर दिया जाए बहुत बार गरीब सीधे सज्जन लोग सही जवाब नहीं दे पाते हैं अपनी बात को नहीं कह समझा पाते हैं कभी यह नहीं कि उनको मारना शुरू कर दिया जाए1
- कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे पर कांधी गांव के पास रमपुरा मोड़ पर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शैलेन्द्र कुमार की पुत्री अनुजा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अनुजा को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. योगेन्द्र कुमार ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं हादसे में कार सवार पिता–पुत्र बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार अनुजा विपरीत दिशा से आ रही थी, जबकि कार औरैया की ओर जा रही थी। फिलहाल घायल छात्रा अनुजा की हालत गंभीर बनी हुई है।1
- सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनारसी दास, थाने के पीछे रहने वाले सर्वेश बाथम, बृज बिहारी, मुकुल, संदीप और सत्यदेव सहित अन्य मोहल्लेवासियों ने जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि पड़ोस में स्थित कुछ खाली प्लॉटों में पूरे मोहल्ले का गंदा पानी जमा हो जाता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण पानी लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आसपास के मकानों की नींव में सीलन आ गई है। लोगों का आरोप है कि लगातार नमी के चलते उनके घरों की दीवारें कमजोर हो रही हैं और किसी भी समय क्षति की आशंका बनी हुई है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार नगर पालिका परिषद में की जा चुकी है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। जब भी वे पालिका कार्यालय पहुंचते हैं, तो जल्द समाधान का भरोसा दिया जाता है, पर जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।1
- मीडिया अधिकार मंच भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर ने 7 फरवरी 1858 ग्राम मुहारी में बलिदान हुये 31 पूर्वजों को श्रद्धांजलि दी, सतेन्द्र सेंगर ने अपने क्षेत्रीय पूर्वजों को बलिदान को याद करते कहा कि यह फरवरी का माह अत्यंत भयावह दुर्घनाओ को याद दिलाता है, क्या कुछ कहा सुनें पूरा बीडियो1