logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच भरोसे का पुल है कांग्रेस का जनसंवाद कार्यक्रम: विधायक भूषण बड़ा* बानो में कांग्रेस के जनसंवाद से जागी आवाज़, अधिकारों की लड़ाई को मिला नया जोश सिमडेगा:-जिले के बानो प्रखंड में सोमवार को कांग्रेस पार्टी का प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय जनसंवाद सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मनरेगा बचाओ संग्राम, पेसा कानून नियमावली एवं एस.आई.आर विषयों पर केंद्रित इस शिविर में जिला अध्यक्ष सह सिमडेगा विधायक भूषण बड़ा और महिला जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा मुख्य रूप से उपस्थित थी।शिविर में एस.आई.आर. प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षक के रूप में सामरोम पौल तोपनो, सुचिता तिर्की और डॉ. इम्तियाज हुसैन ने बी.एल.ए. को विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता, अधिकारों की समझ और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती जैसे पहलुओं पर विशेष जोर दिया गया। मौके पर विधायक भूषण बड़ा ने कहा कि जनसंवाद केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच भरोसे का पुल है। आज जरूरत है कि हम अपने अधिकारों को समझें और उनके लिए एकजुट होकर आवाज़ उठाएं। उन्होंने मनरेगा को ग्रामीण गरीबों की जीवनरेखा बताते हुए कहा कि इसे कमजोर करने की किसी भी कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। पेसा कानून का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में यह कानून सिर्फ कागजों तक सीमित न रह जाए, इसके लिए जागरूकता और भागीदारी बेहद जरूरी है। *अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों महिलाएं और युवा तभी संभव होगा असली बदलाव : जोसिमा खाखा* वहीं महिला जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि जब महिलाएं और युवा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे, तभी असली बदलाव संभव होगा। उन्होंने महिलाओं से आगे आकर नेतृत्व संभालने की अपील की और कहा कि पंचायत स्तर से ही मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी जाती है। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से ही बनती है। इसलिए हर बी.एल.ए. की भूमिका बेहद अहम है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मो. रफीक अंसारी, प्रखंड प्रभारी सुरेश द्विवेदी, महासचिव हर्षित संगा, महासचिव अभिषेक बागे, मंडल अध्यक्ष समशेर अंसारी, एससी मोर्चा अध्यक्ष सहदेव कोटवार, महासचिव शबन डांग, उर्मिला केरकेट्टा, दिव्या सोरेंग सहित 16 पंचायतों के 89 बूथों के बी.एल.ए. और कांग्रेस कमिटी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

9 hrs ago
user_Satyam kumar keshri
Satyam kumar keshri
सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • जशपुर में नशीली कफ सिरप तस्करी का बड़ा खुलासा तपकरा पुलिस ने नाकाबंदी कर वासुदेव बस से 48 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। मामले में तीन आरोपियों—बसंत पटेल, सतीश कुमार चौहान और भोला राम यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बरामद कफ सिरप की कीमत करीब ₹96,720 बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार यह खेप बिहार के गया से लाई जा रही थी और रायगढ़ ले जाई जा रही थी। पुलिस ने बस को भी जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है। #Jashpur #BreakingNews #JashpurPolice #Chhattisgarh #CrimeNews #JashpurTimes
    1
    जशपुर में नशीली कफ सिरप तस्करी का बड़ा खुलासा
तपकरा पुलिस ने नाकाबंदी कर वासुदेव बस से 48 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। मामले में तीन आरोपियों—बसंत पटेल, सतीश कुमार चौहान और भोला राम यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बरामद कफ सिरप की कीमत करीब ₹96,720 बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार यह खेप बिहार के गया से लाई जा रही थी और रायगढ़ ले जाई जा रही थी।
पुलिस ने बस को भी जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।
#Jashpur #BreakingNews #JashpurPolice #Chhattisgarh #CrimeNews #JashpurTimes
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • जल जंगल जमीन अधिकार के मांग में टाना भगत समुदाय के महिला पुरुष ने सेन्हा में किया देर शाम तक सड़क जाम अंचधिकारी के समझाने के बावजूद जाम नही हटा
    1
    जल जंगल जमीन अधिकार के मांग में टाना भगत समुदाय के महिला पुरुष ने सेन्हा में किया देर शाम तक सड़क जाम अंचधिकारी के समझाने के बावजूद जाम नही हटा
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • Post by ANGAD YADAV
    3
    Post by ANGAD YADAV
    user_ANGAD YADAV
    ANGAD YADAV
    Voice of people सन्ना, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Bagicha, Jashpur•
    4 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़ प्रखंड के मेराम में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की सोमवार को बदहाल स्थिति देखने को मिली। केंद्र पर बच्चे नदारद थे, जबकि किचन में कीचड़ जमा पाया गया। बच्चों के खेलने के सामान भी गायब मिले। वहीं सेंटर पर लगे सेंटेक्स टैंक के ऊपर लगाया गया सोलर भी गायब था।इस संबंध में पूछे जाने पर सेविका स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकीं। मामले पर महिला पर्यवेक्षिका गोमती कुमारी ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    3
    रामप्रवेश गुप्ता 
महुआडांड़ प्रखंड के मेराम में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की सोमवार को बदहाल स्थिति देखने को मिली। केंद्र पर बच्चे नदारद थे, जबकि किचन में कीचड़ जमा पाया गया। बच्चों के खेलने के सामान भी गायब मिले। वहीं सेंटर पर लगे सेंटेक्स टैंक के ऊपर लगाया गया सोलर भी गायब था।इस संबंध में पूछे जाने पर सेविका स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकीं। मामले पर महिला पर्यवेक्षिका गोमती कुमारी ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    user_आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    Mobile Store महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
    6 hrs ago
  • महुआडांड़, जो कि एक अनुमंडल के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है, यहां अब तक बच्चों के लिए एक भी समुचित चिल्ड्रन पार्क का अभाव स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। क्षेत्र में रहने वाले अभिभावकों का कहना है कि बच्चों के खेलने, शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सुरक्षित व समर्पित स्थान होना बेहद जरूरी है, लेकिन इस दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। चिल्ड्रन पार्क की कमी का असर अब बच्चों की दिनचर्या पर भी साफ दिखने लगा है। अभिभावकों के अनुसार, खेलने के लिए सुरक्षित जगह नहीं होने के कारण बच्चे अधिकतर समय मोबाइल फोन में ही व्यस्त रहते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य और सामाजिक व्यवहार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। स्थिति यह है कि बच्चे और उनके अभिभावक मजबूर होकर आवासीय विद्यालय महुआडांड़ के मैदान का रुख कर रहे हैं। वहीं, कसरत के लिए लगाए गए ओपन जिम उपकरणों का उपयोग भी बच्चे खेल के रूप में करने लगे हैं, जो कई बार उनके लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह व्यवस्था न तो बच्चों के अनुकूल है और न ही सुरक्षित। ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि महुआडांड़ में जल्द से जल्द एक आधुनिक चिल्ड्रन पार्क का निर्माण कराया जाए, जहां झूले, फिसलपट्टी, हरियाली और बैठने की समुचित व्यवस्था हो। उनका मानना है कि इससे न केवल बच्चों को सुरक्षित माहौल मिलेगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।
    1
    महुआडांड़, जो कि एक अनुमंडल के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है, यहां अब तक बच्चों के लिए एक भी समुचित चिल्ड्रन पार्क का अभाव स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। क्षेत्र में रहने वाले अभिभावकों का कहना है कि बच्चों के खेलने, शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सुरक्षित व समर्पित स्थान होना बेहद जरूरी है, लेकिन इस दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
चिल्ड्रन पार्क की कमी का असर अब बच्चों की दिनचर्या पर भी साफ दिखने लगा है। अभिभावकों के अनुसार, खेलने के लिए सुरक्षित जगह नहीं होने के कारण बच्चे अधिकतर समय मोबाइल फोन में ही व्यस्त रहते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य और सामाजिक व्यवहार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
स्थिति यह है कि बच्चे और उनके अभिभावक मजबूर होकर आवासीय विद्यालय महुआडांड़ के मैदान का रुख कर रहे हैं। वहीं, कसरत के लिए लगाए गए ओपन जिम उपकरणों का उपयोग भी बच्चे खेल के रूप में करने लगे हैं, जो कई बार उनके लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह व्यवस्था न तो बच्चों के अनुकूल है और न ही सुरक्षित।
ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि महुआडांड़ में जल्द से जल्द एक आधुनिक चिल्ड्रन पार्क का निर्माण कराया जाए, जहां झूले, फिसलपट्टी, हरियाली और बैठने की समुचित व्यवस्था हो। उनका मानना है कि इससे न केवल बच्चों को सुरक्षित माहौल मिलेगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।
    user_बंटी गुप्ता
    बंटी गुप्ता
    महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
    17 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    20 hrs ago
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Sitapur, Surguja•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.