*बरही में माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन का निरीक्षण* *बरही में माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन का निरीक्षण* कटनी – माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन श्री मोहन यादव जी के बरही विधानसभा में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत आज पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन श्री प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.) द्वारा कार्यक्रम स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शासकीय स्कूल बरही स्थित हेलीपैड, गंगा जल संवर्धन कार्यक्रम स्थल बड़ा तालाब, रथ यात्रा कार्यक्रम स्थल, रोड शो मार्ग, मेला ग्राउंड, शासकीय प्रियदर्शनी स्थल एवं आमसभा स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं तथा सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। पुलिस महानिरीक्षक श्री वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, वीआईपी मूवमेंट, आमजन की सुविधा तथा पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराएं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, एसडीओपी विजयराघवगढ़ श्री वीरेंद्र धार्वे, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत, थाना प्रभारी बरही अरविंद चौबे सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
*बरही में माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन का निरीक्षण* *बरही में माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन का निरीक्षण* कटनी – माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन श्री मोहन यादव जी के बरही विधानसभा में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत आज पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन श्री प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.) द्वारा कार्यक्रम स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शासकीय स्कूल बरही स्थित हेलीपैड, गंगा जल संवर्धन कार्यक्रम स्थल बड़ा तालाब, रथ यात्रा कार्यक्रम स्थल, रोड शो मार्ग, मेला ग्राउंड, शासकीय प्रियदर्शनी स्थल एवं आमसभा स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं तथा सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। पुलिस महानिरीक्षक श्री वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, वीआईपी मूवमेंट, आमजन की सुविधा तथा
पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराएं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, एसडीओपी विजयराघवगढ़ श्री वीरेंद्र धार्वे, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत, थाना प्रभारी बरही अरविंद चौबे सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- गरीब मजदूर के भरोसे पर डाका! खाते में आई 2 लाख की सरकारी सहायता, एटीएम से उड़ाई पूरी रकम — पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार सब-हेडलाइन: भरोसे में लेकर बैंक खाता इस्तेमाल करने का आरोप, नोटिस मिलने के बाद खुला पूरा मामला खबर: विजयराघवगढ़। गरीबी और भरोसे का फायदा उठाकर सरकारी सहायता राशि हड़पने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम सलेयाबड़ौंगा निवासी करीब 45 वर्षीय मजदूर भीखम वर्मन ने थाना विजयराघवगढ़ में लिखित आवेदन देकर अपने ही गांव के मनोज तिवारी पर उनके बैंक खाते का दुरुपयोग कर लगभग 2 लाख रुपये निकाल लेने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित भीखम वर्मन के अनुसार वर्ष 2023 में मनोज तिवारी ने उनसे कहा था कि उनका बैंक खाता बंद हो गया है और उसमें कुछ पैसा आना है। इसी बहाने उन्होंने कुछ समय के लिए भीखम वर्मन का बैंक खाता उपयोग करने की बात कही। गांव के परिचित होने और भरोसे के चलते भीखम वर्मन ने अपना बैंक खाता उपयोग के लिए दे दिया। आरोप है कि इसी दौरान भोलाराम आदिवासी के आवेदन से संबंधित शासन की सहायता राशि लगभग 2 लाख रुपये भीखम वर्मन के खाते में जमा हुई। लेकिन मनोज तिवारी ने एटीएम के माध्यम से यह पूरी राशि धीरे-धीरे निकाल ली। इस पूरे मामले की जानकारी पीड़ित को काफी समय तक नहीं लगी। मामला तब सामने आया जब मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नोटिस क्रमांक 689 दिनांक 27 फरवरी 2026 के जरिए उनसे इस राशि के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया। नोटिस मिलने के बाद जब उन्होंने बैंक खाते की जानकारी ली तो पता चला कि खाते में आई पूरी सहायता राशि पहले ही निकाली जा चुकी है। भीखम वर्मन का कहना है कि यह शासन की सहायता राशि है और अब उन्हें ही यह पैसा वापस जमा करना पड़ सकता है, जबकि उन्होंने उस राशि का कोई उपयोग नहीं किया। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि मनोज तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर राशि वापस दिलाई जाए, ताकि वह शासन को पैसा लौटा सकें। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें और कुछ अन्य लोगों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जिससे वे मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। अब यह मामला पुलिस के संज्ञान में है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह सिर्फ एक गरीब मजदूर के साथ धोखाधड़ी नहीं बल्कि सरकारी सहायता राशि के दुरुपयोग का गंभीर मामला भी बन सकता है। फिलहाल पीड़ित मजदूर की एक ही गुहार है कि उसे न्याय मिले और उसकी ईमानदारी पर लगा दाग साफ हो सके। पत्रकार: बालकिशन नामदेव शिव नगर कॉलोनी, कटनी मोबाइल: 89591881111
- रेलवे स्टेशन सलीमाबाद में ग्राम संघर्ष समिति के द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जी की रेल प्रशासन को विगत 15 वर्षों रेल्वे आवेदन निवेदन का क्रम चलता रहा ग्रामीणों का धैर्य टूट जाने के बाद आंदोलन का एकमात्र सहारा लेते हुए झरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम संघर्ष समिति के द्वारा विरोध दर्ज कराती हुई वाणिज्य रेल प्रबंधक नितिन सोने के हाथों में ज्ञापन सोपा गया जिसमें समिति के सदस्यों ने एक माह का समय रेल शासन को दिया है संतोषजनक निराकरण नहीं होने पर दोबारा आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है रेल प्रशासन के उच्च अधिकारी डीआरएम गम के प्रतिनिधि नितिन सोने ने हर संभव मदद का भरोसा दिल आया है और रीवा इतवारी का स्टॉपेज 15 दिवस के भीतर देने का आश्वासन दिया है बाकी अन्य ट्रेनों की मांग को पूर्व में ही रेल मंत्रालय के समक्ष डीआरएम कार्यालय की उचित सहमति के साथ भेज दिया गया है जो जल्द ही तीनों के ठहराव के संबंध में निराकरण से क्षेत्र वासियों को अवगत कराने की बात कही है इस मौके पर सतना से ईश्वर चंद्र त्रिपाठी सलीमानाबाद से पंडित प्रदीप त्रिपाठी जिला पंचायत सदस्य दीपक तिवारी ठाकुर मदन सिंह अमरदीप साहू राजाराम गुप्ता धरवारा से अमित गर्ग1
- कटनी जिले के बरगवां क्षेत्र में एक बार फिर चाकू बाजी की घटना सामने आई है बताया जा रहा है कि रंजीत नाम के एक व्यक्ति और उसके साथियों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया जिसमें करीब पांच लोग घायल हुए हैं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया वहीं घायलों को तत्काल जिला अस्पताल कटनी लाया गया जहां उनका इलाज जारी है वहीं घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे जबलपुर रेफर कर दिया गया है इधर घटना की सूचना मिलती रंगनाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है और घटना के कारण का पता लगाया जा रहा1
- Post by Mukesh singh1
- नगर परिषद बरही के वार्ड क्रमांक 12, 13, 14 एवं 15 अंतर्गत आने वाले छिदिया एवं हीरापुर क्षेत्र के रहवासी आज नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। रोड में ना तो पानी का छिड़काव हो रहा है और ना ही पक्की सड़क का निर्माण, जिससे हर समय धूल का गुबार उड़ता रहता है। धूल-मिट्टी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को दमा, टीवी, एलर्जी जैसी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। आम जनजीवन पूरी तरह नरकीय हो चुका है और लोग रोज़ाना ट्रकों से निकलने वाले धूल में जी रहे हैं। स्थानीय नागरिक इस गंभीर समस्या को लेकर कलेक्टर महोदय की जनसुनवाई में भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्यवाही न होने पर वार्ड वासियों में गहरा रोष और मायूसी है। जनता का कहना है कि यदि शीघ्र पानी का नियमित छिड़काव और पक्की सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ, तो मजबूरन उन्हें आवाज़ बुलंद करनी पड़ेगी। प्रशासन से दरख़्वास्त है कि इस जनहित के मामले पर फ़ौरी तौर पर ध्यान देते हुए रोड का कार्य या पानी छिड़काव का काम किया जाए ताकि छिदिया एवं हीरापुर के लोगों को इस अज़ाब से निजात मिल सके।3
- *दिल्ली की घटना के विरोध में उमरिया में कैंडल मार्च, युवाओं ने तरुण खटीक को दी श्रद्धांजलि* उमरिया। *दिल्ली के उत्तम नगर में 4 मार्च को हुई युवक तरुण खटीक की हत्या की घटना को लेकर उमरिया नगर के युवाओं में आक्रोश देखा गया। घटना के विरोध में नगर के युवाओं ने एकत्रित होकर दिवंगत तरुण खटीक को श्रद्धांजलि अर्पित की। युवाओं ने जयस्तंभ चौक से कैंडल मार्च प्रारंभ किया, जो मौन जुलूस के रूप में नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी चौक पहुँचा। इस दौरान युवाओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर मौन धारण करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और गांधी चौक में श्रद्धांजलि अर्पित की।* *इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने दिल्ली में हुई इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार की अमानवीय घटना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में कठोर दंड दिया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धनुषधारी सिंह चंदेल, मानसिंह, सुनील खटीक, नीरज चंदानी, राजेंद्र कोल, सुजीत सिंह भदौरिया, सागर असवार, आशीष राय, बेटू, राहुल गौतम, राहुल खटीक, नितिन बजाज, बर्मन, प्रकाश बर्मन, सोनू खटीक, विनीत बजाज, कान्हा खटीक, अभय राय, आकाश राय, लाला बर्मन, लल्लू खटीक, दीपक बर्मन, राजा खट्टर, प्रेम बर्मन, यश बर्मन, राजा खटीक, प्रेम चंदवानी सहित नगर के अनेक युवा उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर दिवंगत तरुण खटीक के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय की मांग की।*4
- *आज अष्टम दिवश श्री शिव महापुराण के माध्यम से वाय वीय संहिता पूर्व खंड कथा वर्णन किया गया* उमरिया //जिलेकेअंतर्गत ग्राम उफरी (टिकुरी टोला) में श्री नारायण सिंह राजपूत जी के निज निवास में ग्यारह दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।*जहां आज अष्टम दिवश में उत्तर प्रदेश से पधारे हुए श्री पंडित कथा व्यास श्री श्रवण कुमार मिश्र जी ने वाय वीय संहिता पूर्व खंड कथा का वर्णन किया है* उन्होंने शिव महापुराण पुराण के माध्यम से बतलाया कि शिव महापुराण के अंतर्गत रहता का पूर्व खंड (लगभग 4000 श्लोक)शिव ज्ञान सृष्ट रचना और ब्रह्मांडीय व्यवस्था का अद्भुत खजाना है। वासुदेव द्वारा पंडित यह संहिता बताती है कि महादेव की पृष्ठ बालक और सहायक हैं जो भक्तों की वह भक्ति कर्म योग और मुक्ति का वर्णन दिखाते हैं।। इस तरह से अन्य कथाओं के बारे में भी वर्णन किया गया है, शिव पंचाक्षर स्त्रोत (मंत्र-न म शि-वा-य ) की महिमा यह ॐ नमः शिवाय का सार है, जिससे पांच अक्षर (न म शि व य ) पांच महा -भूतों पृथ्वी ,जल ,अग्नि, वायु और आकाश-के प्रतीक है और शिव पुराण के अनुसार इस स्त्रोत का पाठ करने वाला शिवलोक प्राप्त कर शिव के साथ आनंदित होता है। जिससे सभी बाधाएं दूर होती है और समृद्धि मिलती है। जैसा की पार्वती जी की तपस्या और ऋषियों के अनुभव से सिद्ध है और शिव पुराण में वर्णित है कि जो भी व्यक्ति प्रतिदिन 108 बार इस मंत्र का जाप करता है तो उसे आरोग्य की प्राप्ति होती है। शिव पुराण के अनुसार कथा व्यास जी ने बताया कि शमी पत्र (पत्ती) और बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। जो सुख शांति धन और मोक्ष प्रदान करते हैं, शमी पत्र चढ़ाने से शनि दोष और 84 लाख योनियों के कष्ट दूर होते हैं, जबकि बेलपत्र की शीतलता शिव को प्रसन्न करती है, और त्रिगुणा ( ब्रह्मा विष्णु शिव)का प्रतीक है, जिसे अर्पण करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं। खासकर सावन में और प्रदोष में इनका महत्व और भी बढ़ जाता है। *आज की कथा में आए हुए श्रद्धालुओं ने ठाकुर देव जी का दर्शन कर पूजा अर्चना किए एवं कथा व्यास जी श्रीफल पुष्प अर्पित कर स्वागत किये ,और और आशीर्वाद प्राप्त किये, एवं वहीं कथा में सम्मिलित हुए और कथा श्रवण कर रसास्वादन किया, एवं सैकड़ो की संख्या में आए हुए श्रद्धालुओं ने श्रवण कर गद गद होकर भाव विभोर हुए एवं झूम उठे*।। *कथा के अंत में कथा व्यास जी ने सभी श्रद्धालुओं से बतलाया कि शिव पुराण का अंतिम श्लोक के एक चरण अनु शरण करे तो हमें मोक्ष की प्राप्ति होगी 12 मार्च दिन गुरुवार को चढ़ोत्तरी एवं हवन यज्ञ, एवं 13 मार्च दिन शुक्रवार को विशाल भंडारा , विदाई कथा विश्राम होगा,14 मार्च को जवारा विसजर्न किया जाएगा*1
- गरीब मजदूर के भरोसे पर डाका! खाते में आई 2 लाख की सरकारी सहायता, एटीएम से उड़ाई पूरी रकम — पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार सब-हेडलाइन: भरोसे में लेकर बैंक खाता इस्तेमाल करने का आरोप, नोटिस मिलने के बाद खुला पूरा मामला खबर: विजयराघवगढ़। गरीबी और भरोसे का फायदा उठाकर सरकारी सहायता राशि हड़पने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम सलेयाबड़ौंगा निवासी करीब 45 वर्षीय मजदूर भीखम वर्मन ने थाना विजयराघवगढ़ में लिखित आवेदन देकर अपने ही गांव के मनोज तिवारी पर उनके बैंक खाते का दुरुपयोग कर लगभग 2 लाख रुपये निकाल लेने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित भीखम वर्मन के अनुसार वर्ष 2023 में मनोज तिवारी ने उनसे कहा था कि उनका बैंक खाता बंद हो गया है और उसमें कुछ पैसा आना है। इसी बहाने उन्होंने कुछ समय के लिए भीखम वर्मन का बैंक खाता उपयोग करने की बात कही। गांव के परिचित होने और भरोसे के चलते भीखम वर्मन ने अपना बैंक खाता उपयोग के लिए दे दिया। आरोप है कि इसी दौरान भोलाराम आदिवासी के आवेदन से संबंधित शासन की सहायता राशि लगभग 2 लाख रुपये भीखम वर्मन के खाते में जमा हुई। लेकिन मनोज तिवारी ने एटीएम के माध्यम से यह पूरी राशि धीरे-धीरे निकाल ली। इस पूरे मामले की जानकारी पीड़ित को काफी समय तक नहीं लगी। मामला तब सामने आया जब मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नोटिस क्रमांक 689 दिनांक 27 फरवरी 2026 के जरिए उनसे इस राशि के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया। नोटिस मिलने के बाद जब उन्होंने बैंक खाते की जानकारी ली तो पता चला कि खाते में आई पूरी सहायता राशि पहले ही निकाली जा चुकी है। भीखम वर्मन का कहना है कि यह शासन की सहायता राशि है और अब उन्हें ही यह पैसा वापस जमा करना पड़ सकता है, जबकि उन्होंने उस राशि का कोई उपयोग नहीं किया। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि मनोज तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर राशि वापस दिलाई जाए, ताकि वह शासन को पैसा लौटा सकें। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें और कुछ अन्य लोगों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जिससे वे मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। अब यह मामला पुलिस के संज्ञान में है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह सिर्फ एक गरीब मजदूर के साथ धोखाधड़ी नहीं बल्कि सरकारी सहायता राशि के दुरुपयोग का गंभीर मामला भी बन सकता है। फिलहाल पीड़ित मजदूर की एक ही गुहार है कि उसे न्याय मिले और उसकी ईमानदारी पर लगा दाग साफ हो सके। पत्रकार: बालकिशन नामदेव शिव नगर कॉलोनी, कटनी मोबाइल: 89591881113