सशक्त युवा, सशक्त भारत' अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर, युवा संसद एवं नुक्कड़ नाटक आयोजित दौसा, 25 अगस्त। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार नालसा जागृति स्कीम-2025 के तहत संचालित ‘सशक्त युवा, सशक्त भारत’ जागरूकता अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लालसोट रोड स्थित भारती टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर, युवा संसद एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश संतोष अग्रवाल ने विद्यार्थियों को अभियान के उद्देश्यों, विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को समाज में विधिक जागरूकता के प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने युवा संसद के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय कार्यप्रणाली, जनप्रतिनिधियों की भूमिका तथा नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों पर विचार व्यक्त किए। वहीं बाल विवाह के दुष्परिणामों पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर इसके सामाजिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य एवं मानसिक दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। प्राधिकरण सचिव संतोष अग्रवाल ने बाल अधिकार, किशोर न्याय, निःशुल्क विधिक सहायता, हेल्पलाइन नंबर 15100 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के संबंध में भी जानकारी दी। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विधिक जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करते हुए ‘सशक्त युवा, सशक्त भारत’ का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल रूपनारायण मीणा, स्कूल निदेशक डॉ. महेन्द्र शर्मा सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
सशक्त युवा, सशक्त भारत' अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर, युवा संसद एवं नुक्कड़ नाटक आयोजित दौसा, 25 अगस्त। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार नालसा जागृति स्कीम-2025 के तहत संचालित ‘सशक्त युवा, सशक्त भारत’ जागरूकता अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लालसोट रोड स्थित भारती टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर, युवा संसद एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश संतोष अग्रवाल ने विद्यार्थियों को अभियान के उद्देश्यों, विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को समाज में विधिक जागरूकता के प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने युवा संसद के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय कार्यप्रणाली, जनप्रतिनिधियों की भूमिका तथा नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों पर विचार व्यक्त किए। वहीं बाल विवाह के दुष्परिणामों पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर इसके सामाजिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य एवं मानसिक दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। प्राधिकरण सचिव संतोष अग्रवाल ने बाल अधिकार, किशोर न्याय, निःशुल्क विधिक सहायता, हेल्पलाइन नंबर 15100 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के संबंध में भी जानकारी दी। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विधिक जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करते हुए ‘सशक्त युवा, सशक्त भारत’ का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल रूपनारायण मीणा, स्कूल निदेशक डॉ. महेन्द्र शर्मा सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
- डिग्गी में पहुंची पदयात्रा तो हुआ जोरदार स्वागत पदयात्रियों ने लगाई ढोक दौसा जिले के दर्जनों गांव सहित सिकराय विधानसभा क्षेत्र के कई गांव से पदयात्रा विशाल पदयात्रा में शामिल होकर डिग्गी में कल्याण जी महाराज के दरबार में पहुंचे जहां उन्होंने कल्याण महाराज के और अमन जैन और खुशहाली की कामना की। इस यात्रा में हजारों पदयात्रा शामिल हुए थे1
- नगरीय निकाय चुनाव: पहले दिन 14 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 19 नामांकन नगरीय निकाय चुनाव: पहले दिन 14 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 19 नामांकन करौली। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन जिले में 14 उम्मीदवारों ने कुल 19 नामांकन पत्र दाखिल किए। नगर परिषद हिण्डौन में सर्वाधिक 8 उम्मीदवारों ने 12 नामांकन पत्र भरे। करौली नगर परिषद में 4 उम्मीदवारों ने 5 तथा टोडाभीम नगरपालिका में 2 उम्मीदवारों ने 2 नामांकन पत्र दाखिल किए। मंडरायल, सपोटरा और सूरौठ में पहले दिन कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ चुनावी गतिविधियां तेज हो गईं। कलेक्ट्रेट परिसर में करीब 277 लोगों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए, वहीं न्यायालय परिसर में स्टाम्प विक्रेताओं के यहां भी भीड़ रही।1
- करौली पुलिस का रक्षाबंधन कार्यक्रम, महिलाओं की सुरक्षा का दिया भरोसा1
- दौसा आज कुंडल कस्बे में मुरली मनोहर बड़े मंदिर से ध्वज पूजन के साथ खेजडे वाले बालाजी महाराज की विशाल ध्वज-पद यात्रा निकाली गई इस दौरान विशेष पूजा अर्चना कर एवं आरती सहित ध्वज पूजन के साथ बालाजी महाराज की अलौकिक संघार एवं महा आरती के साथ ध्वजा पदयात्रा रवाना हुई इस दौरान सैकड़ो पद यात्रियों ने सुबह बड़े महादेव मंदिर से 8:00 बजे ध्वज पूजन के साथ बालाजी महाराज के जयकारा लगाते हुए तथा ढोल नगाड़ों की धूम के साथ ध्वजा पदयात्रा की शुरुआत हुई इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालुओं ने हाथों में बालाजी महाराज की ध्वजा लेकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए बालाजी धाम के लिए प्रस्थान किया इस दौरान मार्ग में जगह-जगह पद यात्रियों का स्वागत किया गया तथा पदयात्रा के कुंडल बालाजी महाराज को ध्वज अर्पित किया गया इस दौरान विशाल भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया गया इस दौरान एडवोकेट सियाराम शर्मा ने भी बालाजी महाराज की पदयात्रा में शामिल हुए इस दौरान सभी क्षेत्रवासियों के सर्वधर्म प्रेमी बंधुओ ने इस पदयात्रा में भाग लिया तथा डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए सैकड़ो महिला एवं पुरुषों पद यात्रियों ने भाग लिया इस दौरान खेजड़ी वाले बालाजी मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक महोत्सव को लेकर मंदिर समिति एवं धर्म प्रेमी जानते के द्वारा सभी तैयारियां को पूर्ण रूप देते हुए पदयात्रा में शामिल हुए मनीष, अजय जितेंद्र कुमार नरेश सियाराम शर्मा जितेंद्र कुमार शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे2
- नगर निकाय चुनाव को लेकर टोडाभीम भाजपा ने बाइक रैली निकाली नगर निकाय चुनाव को लेकर टोडाभीम नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशाल मोटरसाइकिल जनसमर्थन रैली निकाली गई। सौ से अधिक मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ निकली इस ऐतिहासिक रैली का जगह-जगह आमजन, युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत-सत्कार किया गया। भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद" के नारों से पूरा टोडाभीम शहर गुंजायमान हो उठा। इस भव्य बाइक रैली को भाजपा की कर्मठ, मेहनती, ईमानदार वक्ता नगर निकाय चुनाव प्रभारी डॉ. श्रीमती निमिषा गौड़ भाजपा के प्रत्याशी एवं भामाशाह रामनिवास मीणा भाजपा विस्तारक रामू शर्मा शहर मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री एडवोकेट राजकुमार सिंह राजावत जी, श्री भीम सिंह राजावत जी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली की अपार सफलता ने स्पष्ट कर दिया है कि टोडाभीम की देवतुल्य जनता ने भाजपा के विकासवाद पर अपनी मोहर लगा दी है और नगर पालिका में इस बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा का बोर्ड बनना तय है। इस कार्यक्रम में एस.टी. मोर्चा जिलाध्यक्ष जलसिंह सरसैना ग्रामीण अध्यक्ष धारा सादपुरा नीरज पारासर दयाराम सैनी विष्णु जोशी लोकेश बागौरिया रमेश सैनी मनोज सोनी विजय लाल मीणा राजेन्द्र सोनी विवेक शर्मा बबली हीरो विनोद शांडिल्य अनंत पारीक, अशोक सैन,सहित समस्त पार्षद प्रत्याशीगण, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं सैकड़ों सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आमजन की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।_ निकाय चुनाव प्रभारी डॉ. निमिषा गौड़ भामाशाह रामनिवास मीणा विस्तारक रामू शर्मा मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार सिंह भीम सिंह राजावत ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।2
- पिछले तीन साल से खोहरा चौहान मे जेजेएम की एक बोरिंग पड़ी है खराब लेकिन जिम्मेदार उच्चाधिकारी जानबूझकर नहीं दे रहे हैं ध्यान ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार जिला कलेक्टर अलवर को एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव को भी दी है अलवर के रैणी उपखण्ड क्षेत्र की नव गठित ग्राम पंचायत मुख्यालय खोहरा चौहान पर 2023 में जेजेएम योजना के तहत दो बोरिंग पूरे गांव खोहरा चौहान की आपूर्ति हेतु लगाए गए थे लेकिन इनमें एक बोरिंग तो मात्र डेढ़ माह बाद ही खराब हो गया जिसको आज तक भी रैणी जलदाय विभाग द्वारा ठीक नहीं कराया गया है जिससे गांव में पेयजल सम्बंधित समस्या ज्यों की त्यों ही बनी हुई है। इस सम्बन्ध में मिडिया के सामने स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव में 2023 में जेजेएम योजना के तहत दो बोरिंग कराए गए थे जिनमें दोनों में ही खूब जोरदार पानी हुआ है लेकिन इनमें से एक बोरिंग तो मात्र डेढ़ माह बाद ही खराब हो गया था जिसको आज दिनांक तक भी रैणी जलदाय विभाग द्वारा ठीक नहीं कराया गया है इसलिए गांव में 2023 से ही पेयजल सम्बंधित विकट समस्या बनी हुई है लेकिन जिम्मेदार उच्चाधिकारी जानबूझकर इस समस्या से अनजान बने हुए हैं जिसका खामियाजा आमजनता को भुगतना पड़ रहा है। *जिम्मेदार उच्चाधिकारी जानबूझकर बन रहे हैं अनजान* इस सम्बन्ध में पूर्व वार्ड पंच हेमलता देवी सहित अनेक स्थानीय युवाओं ने बताया कि हमने इसकी शिकायत फरवरी 2025 में ही हमारे सांसद एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव को भी दे दी गई है इसके लिए सांसद केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव ने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर बन्ना राम मीना के द्वारा जलदाय विभाग के आला अधिकारियों को इस सम्बन्ध में मिडिया के सामने ही मौखिक आदेश दिए गए थे।1
- जिले में एफएफएस व्यवस्था का शुभारंभ, अब ऑनलाइन होगी उर्वरक बुकिंग एवं बिक्री,कलेक्टर काना राम ने करमोदा में किसानों को दी डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी, किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार कर सकेंगे उर्वरक बुकिंग सवाई माधोपुर, 27 अगस्त। किसानों को यूरिया एवं डीएपी सहित सब्सिडी वाले उर्वरकों की पारदर्शी, सुगम एवं मांग आधारित उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल व्यवस्था का गुरूवार को इफको बाजार, करमोदा में शुभारंभ किया गया। जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में किसानों को ऑनलाइन उर्वरक बुकिंग एवं डिजिटल वितरण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस दौरान 150 से अधिक किसानों को एफएफएस एप के माध्यम से फार्मर आईडी अथवा आधार आईडी से उर्वरक बुकिंग, उपलब्ध उर्वरक एवं विक्रेता का चयन तथा बुकिंग के बाद अधिकृत विक्रेता के यहां पोस मशीन से सत्यापन एवं बिल जारी होने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। करीब 50 किसानों को बुकिंग अनुसार उर्वरक उपलब्ध करवाया गया। वहीं वजीरपुर में अतिरिक्त निदेशक भरतपुर देशराज चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक कृषकों ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी। *डिजिटल व्यवस्था से पारदर्शिता और कालाबाजारी पर लगेगा अंकुश:-* कलक्टर काना राम ने कहा कि नई डिजिटल व्यवस्था से उर्वरक की बुकिंग से लेकर बिक्री एवं वितरण तक प्रत्येक चरण का रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा। इससे किसानों को उनकी वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी तथा अनावश्यक खरीद, जमाखोरी, कालाबाजारी एवं निर्धारित दर से अधिक वसूली पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा। उन्होंने किसानों से व्यवस्था का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक की बुकिंग करने की अपील की। *267 रुपए में यूरिया, करीब 1,600 रुपए प्रति बैग सब्सिडी:-* संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) लखपत लाल मीणा ने बताया कि सरकार किसानों को एक बैग यूरिया 267 रूपए की निर्धारित दर पर उपलब्ध कराती है, जबकि प्रति बैग करीब 1,600 रूपए की सब्सिडी सरकार द्वारा वहन की जाती है। सब्सिडी वाले उर्वरक की कालाबाजारी एवं अनधिकृत उपयोग की संभावनाओं को रोकने में डिजिटल व्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। *फार्मर आईडी से होगी उर्वरक बिक्री:-* मीणा ने बताया कि अब उर्वरक बिक्री फार्मर आईडी के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसान एक फसल सीजन में प्रति हैक्टेयर अधिकतम 5 बैग यूरिया, 3 बैग डीएपी प्राप्त कर सकेंगे। नई व्यवस्था से किसानों को अनावश्यक कागजी प्रक्रिया से राहत मिलेगी तथा उर्वरक की प्रत्येक बिक्री डिजिटल रूप से दर्ज होने के कारण वास्तविक मांग, उपलब्ध स्टॉक एवं वितरण की प्रभावी निगरानी संभव होगी। *ऐसे होगी किसान को उर्वरक बुकिंग:-* किसान एफएफएस एप डाउनलोड कर जिला, तहसील एवं गांव का चयन कर फार्मर आईडी अथवा आधार के माध्यम से अपनी पहचान सत्यापित करेंगे। इसके बाद उपलब्ध विकल्पों में से आवश्यक उर्वरक एवं मात्रा का चयन कर बुकिंग पूरी करेंगे। बुकिंग के बाद बुकिंग आईडी और क्यूआर कोड प्राप्त होगा। किसान चयनित अधिकृत उर्वरक विक्रेता के यहां जाकर पोस मशीन के माध्यम से सत्यापन करवाकर बिल प्राप्त करने के बाद उर्वरक ले सकेंगे। *जिले के विभिन्न स्थानों पर भी किसानों को दी जानकारी:-* एफएफएस व्यवस्था के शुभारंभ के अवसर पर करमोदा, वजीरपुर, पीपलदा, भाड़ौती, मित्रपुरा, खंडार सहित विभिन्न स्थानों पर किसानों एवं उर्वरक विक्रेताओं को ऑनलाइन बुकिंग तथा पोस के माध्यम से डिजिटल वितरण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कृषि विभाग ने उर्वरक कंपनियों, सहकारी समितियों एवं अधिकृत विक्रेताओं से व्यवस्था के सुचारू क्रियान्वयन में सहयोग करने तथा किसानों को निर्धारित दर पर, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने का आह्वान किया है।4
- मंडरायल में कांग्रेस नेताओं का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने जताया उत्साह मंडरायल में कांग्रेस नेताओं का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने जताया उत्साह मंडरायल। करौली। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आमीन पठान एवं खेल प्रकोष्ठ के महासचिव विक्रम मीणा के मंडरायल पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री रमेश मीणा का भी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कांग्रेस संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष करौली पुन सिंह मीणा (राजौर), महासचिव शिवचरण मीणा (नांद खुर्द), संगठन महामंत्री लोकेश मीणा (गढ़खेड़ा), सचिव विजय मीणा (गोरडा), सोशल मीडिया प्रभारी अशोक मीणा (गोरडा) तथा कांग्रेस महासचिव छगन मधुकर (नांद कला) सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नेताओं के मंडरायल आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।1