logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मैनपुरी में महिला पत्रकार से मारपीट के खिलाफ सड़कों पर उतरे पत्रकार, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन ​मैनपुरी: दिल्ली में महिला पत्रकार शाइन खान के साथ हुई मारपीट और उत्पीड़न की घटना को लेकर पत्रकारों का गुस्सा फूट पड़ा है। शनिवार को 'द मैनपुरी प्रेस क्लब' और 'इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन' के संयुक्त तत्वावधान में जिले के दर्जनों पत्रकारों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। ​घटना के विरोध में पत्रकारों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक चार सूत्रीय ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पीड़ित महिला पत्रकार को न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। ​'इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन' के प्रदेश अध्यक्ष साकिब अनवर चिश्ती ने कहा कि चौथे स्तंभ पर इस तरह का हमला और महिला पत्रकारों के साथ अभद्रता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं 'द मैनपुरी प्रेस क्लब' के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक पत्रकार सुरक्षा कानून लागू नहीं होता और दोषियों को सजा नहीं मिलती, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। ​इस दौरान संगठन के प्रमुख पदाधिकारी और पत्रकार दीपक कटारिया, अजय दीक्षित, नदीम सिद्दीकी, ब्रह्मेश, शिव कुमार, अवनीश मिश्रा, अच्छे आर्यन, देवेंद्र पाल, दीपू, जाहिर खान, अवनीश, अर्जुन सिंह, मोहित, जीतू, राजमोहन, दीपक, दिनेश और अमित कुमार सहित जिले के कई अन्य पत्रकार साथी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

1 hr ago
user_Devendra Kumar
Devendra Kumar
मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

मैनपुरी में महिला पत्रकार से मारपीट के खिलाफ सड़कों पर उतरे पत्रकार, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन ​मैनपुरी: दिल्ली में महिला पत्रकार शाइन खान के साथ हुई मारपीट और उत्पीड़न की घटना को लेकर पत्रकारों का गुस्सा फूट पड़ा है। शनिवार को 'द मैनपुरी प्रेस क्लब' और 'इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन' के संयुक्त तत्वावधान में जिले के दर्जनों पत्रकारों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। ​घटना के विरोध में पत्रकारों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक चार सूत्रीय ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पीड़ित महिला पत्रकार को न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। ​'इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन' के प्रदेश अध्यक्ष साकिब अनवर चिश्ती ने कहा कि चौथे स्तंभ पर इस तरह का हमला और महिला पत्रकारों के साथ अभद्रता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं 'द मैनपुरी प्रेस क्लब' के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक पत्रकार सुरक्षा कानून लागू नहीं होता और दोषियों को सजा नहीं मिलती, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। ​इस दौरान संगठन के प्रमुख पदाधिकारी और पत्रकार दीपक कटारिया, अजय दीक्षित, नदीम सिद्दीकी, ब्रह्मेश, शिव कुमार, अवनीश मिश्रा, अच्छे आर्यन, देवेंद्र पाल, दीपू, जाहिर खान, अवनीश, अर्जुन सिंह, मोहित, जीतू, राजमोहन, दीपक, दिनेश और अमित कुमार सहित जिले के कई अन्य पत्रकार साथी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जहरीला पदार्थ खाने वाला मरीज पहुंचा सीएचसी, डॉक्टर नहीं मिले! बेवर। बेवर सीएचसी में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब जहरीला पदार्थ खाने वाला एक मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा। लेकिन मौके पर डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। मामले की जानकारी पर स्थानीय पत्रकार गुलशन भी मौके पर पहुंचे, जहां अस्पताल में डॉक्टरों की गैरमौजूदगी सामने आई। गंभीर मरीज के अस्पताल पहुंचने के बावजूद चिकित्सक उपलब्ध न होने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। अब सवाल है—इमरजेंसी में मरीज पहुंचे और डॉक्टर ही न मिलें, तो इलाज की जिम्मेदारी किसकी? वीडियो सामने आने के बाद मामले की चर्चा तेज है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले का संज्ञान लेता है या नहीं
    1
    जहरीला पदार्थ खाने वाला मरीज पहुंचा सीएचसी, डॉक्टर नहीं मिले!
बेवर। बेवर सीएचसी में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब जहरीला पदार्थ खाने वाला एक मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा। लेकिन मौके पर डॉक्टर मौजूद नहीं मिले।
मामले की जानकारी पर स्थानीय पत्रकार गुलशन भी मौके पर पहुंचे, जहां अस्पताल में डॉक्टरों की गैरमौजूदगी सामने आई। गंभीर मरीज के अस्पताल पहुंचने के बावजूद चिकित्सक उपलब्ध न होने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।
अब सवाल है—इमरजेंसी में मरीज पहुंचे और डॉक्टर ही न मिलें, तो इलाज की जिम्मेदारी किसकी?
वीडियो सामने आने के बाद मामले की चर्चा तेज है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले का संज्ञान लेता है या नहीं
    user_Mohit Tiwari
    Mohit Tiwari
    Local News Reporter भोगाँव, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • करहल आज संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स में धूमधाम से डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाया ! निदेशक डॉ.जे.पी.यादव ने कहा माता-पिता हमें जीवन देते हैं,लेकिन उस जीवन को सही दिशा,संस्कार और आकार हमारे शिक्षक ही देते हैं। शिक्षक वह दीपक हैं जो खुद जलकर हमारे जीवन को रोशन करते हैं,वे हमें सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि सही और गलत में फर्क करना सिखाते हैं। जब हम गलती करते हैं तो उनकी डांट में हमारी परवाह छिपी होती है,और जब हम सफल होते हैं तो उनकी आँखों में जो गर्व होता है,वही उनका असली इनाम होता है। 5 सितंबर का यह दिन हम सबके लिए बेहद खास है,साल के बाकी दिन तो कक्षाओं,घंटी और पढ़ाई-लिखाई के नाम होते हैं,लेकिन आज का यह पूरा दिन सिर्फ और सिर्फ हमारे प्यारे गुरुजनों को समर्पित है!" इसी खूबसूरत अहसास के साथ अपने कार्यक्रम की शुरुआत करते हैं।" आज का दिन अपने उन सभी गुरुओं को धन्यवाद कहने का दिन है,जिन्होंने हमें बेहतर इंसान बनाया। आज 5 सितंबर है और हम सब यहाँ डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाते हैं ।
    1
    करहल आज संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स में धूमधाम से डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाया !

निदेशक डॉ.जे.पी.यादव ने कहा माता-पिता हमें जीवन देते हैं,लेकिन उस जीवन को सही दिशा,संस्कार और आकार हमारे शिक्षक ही देते हैं। 

शिक्षक वह दीपक हैं जो खुद जलकर हमारे जीवन को रोशन करते हैं,वे हमें सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि सही और गलत में फर्क करना सिखाते हैं। 

जब हम गलती करते हैं तो उनकी डांट में हमारी परवाह छिपी होती है,और जब हम सफल होते हैं तो उनकी आँखों में जो गर्व होता है,वही उनका असली इनाम होता है। 

5 सितंबर का यह दिन हम सबके लिए बेहद खास है,साल के बाकी दिन तो कक्षाओं,घंटी और पढ़ाई-लिखाई के नाम होते हैं,लेकिन आज का यह पूरा दिन सिर्फ और सिर्फ हमारे प्यारे गुरुजनों को समर्पित है!"

इसी खूबसूरत अहसास के साथ अपने कार्यक्रम की शुरुआत करते हैं।"

आज का दिन अपने उन सभी गुरुओं को धन्यवाद कहने का दिन है,जिन्होंने हमें बेहतर इंसान बनाया।

आज 5 सितंबर है और हम सब यहाँ डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाते हैं ।
    user_अंकित कुमार पत्रकार
    अंकित कुमार पत्रकार
    Karhal, Mainpuri•
    2 hrs ago
  • *एटा - थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस टीम द्वारा चोरी की घटना में प्रकाश में आए एक अभियुक्त को चोरी किए हुए सामान सहित किया गया गिरफ्तार।* *घटना का विवरण -* वादी श्री राकेश पाण्डेय पुत्र वेदमित्र पाण्डेय निवासी गजराजपुरी थाना कोतवाली नगर जनपद एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर इस आशय की लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 30.08.26 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के घर से वादी की बहन का मोबाइल फोन, दो हजार रुपए व एक जोड़ी पाजेब चोरी कर ली गयी है। इस संबंध मे थाना *कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0- 417/26 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात* पंजीकृत कराया गया। *गिरफ्तारी का विवरण -* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आए अभियुक्त मुकुल पुत्र राकेश निवासी जाटवपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद एटा को चोरी किए हुए सामान मोबाइल फोन एवं एक जोडी पाजेब सहित गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -* 1. मुकुल पुत्र राकेश निवासी जाटवपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद एटा *बरामदगी -* 1. एक मोटोरोला मोबाइल फोन 2. एक जोडी पाजेव सफेद धातु *गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल -* 1. प्र0नि0 धर्मेन्द्र सिंह पवार थाना कोतवाली नगर जनपद एटा 2. उ0नि0 एस0के0 निगम प्रभारी एस0ओ0जी0 मय टीम 3. उ0नि0 सुशील कुमार लाम्बा प्रभारी सर्विलांस मय टीम।
    2
    *एटा - थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस टीम द्वारा चोरी की घटना में प्रकाश में आए एक अभियुक्त को चोरी किए हुए सामान सहित किया गया गिरफ्तार।*
*घटना का विवरण -*
वादी श्री राकेश पाण्डेय पुत्र वेदमित्र पाण्डेय निवासी गजराजपुरी थाना कोतवाली नगर जनपद एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर इस आशय की लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 30.08.26 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के घर से वादी की बहन का मोबाइल फोन, दो हजार रुपए व एक जोड़ी पाजेब चोरी कर ली गयी है। इस संबंध मे थाना *कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0- 417/26 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात* पंजीकृत कराया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण -*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आए अभियुक्त मुकुल पुत्र राकेश निवासी जाटवपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद एटा को चोरी किए हुए सामान मोबाइल फोन एवं एक जोडी पाजेब सहित गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -* 
1. मुकुल पुत्र राकेश निवासी जाटवपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद एटा 
*बरामदगी -*
1. एक मोटोरोला मोबाइल फोन 
2. एक जोडी पाजेव सफेद धातु 
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल -*
1. प्र0नि0 धर्मेन्द्र सिंह पवार थाना कोतवाली नगर जनपद एटा 
2. उ0नि0 एस0के0 निगम प्रभारी एस0ओ0जी0 मय टीम
3. उ0नि0 सुशील कुमार लाम्बा प्रभारी सर्विलांस मय टीम।
    user_आकर्ष वार्ष्णेय  रिपोर्टर shru
    आकर्ष वार्ष्णेय रिपोर्टर shru
    Local News Reporter अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • आज जनमषटमी के दिन पूरे शहर में मनदिर की सजावट पूरे एटा शहर में की गई रौकी पत्रकार एटा शहर prees
    4
    आज जनमषटमी के दिन पूरे शहर में मनदिर की सजावट पूरे एटा शहर में की गई  रौकी पत्रकार एटा शहर prees
    user_Sanjay kulshreshth(Rockey Bhai
    Sanjay kulshreshth(Rockey Bhai
    Photographer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • एटा ब्रेकिंग...... श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शोभायात्रा में जेबकतरा को रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस को सौंपा। एटा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शोभायात्रा के दौरान माया पैलेस चौराहे पर भीड़ के बीच जेब काटते एक युवक को लोगों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले। शोभायात्रा में लोगों ने आरोपी को मौके पर ही जेब काटते दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़ा गया आरोपी सिकंदराराऊ का रहने वाला बताया जा रहा है। शोभायात्रा में जेबकतरे के पकड़े जाने से हड़कंप मच गया। कोतवाली नगर पुलिस की टीम संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रख रही है। रिपोर्ट वैभव वार्ष्णेय एटा #highlight Following Love PMO India Chief Minister Office Uttar Pradesh UP Police Etah Police DM Etah Devesh Shakya Apna Etah Etah City - U.P
    1
    एटा ब्रेकिंग......

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शोभायात्रा में जेबकतरा को रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस को सौंपा। 

एटा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शोभायात्रा के दौरान माया पैलेस चौराहे पर भीड़ के बीच जेब काटते एक युवक को लोगों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले।

शोभायात्रा में लोगों ने आरोपी को मौके पर ही जेब काटते दबोच लिया। 

इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

पकड़ा गया आरोपी सिकंदराराऊ का रहने वाला बताया जा रहा है।

शोभायात्रा में जेबकतरे के पकड़े जाने से हड़कंप मच गया।

 कोतवाली नगर पुलिस की टीम संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रख रही है।

रिपोर्ट वैभव वार्ष्णेय एटा

#highlight Following Love PMO India Chief Minister Office Uttar Pradesh UP Police Etah Police DM Etah Devesh Shakya Apna Etah Etah City - U.P
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Photographer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • नगला घनु में दो साल से जलभराव, ग्रामीण परेशान: स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत, तालाब पर कब्जे का आरोप जसवंतनगर के नगला घनु गांव में पिछले करीब दो साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। लंबे समय से समाधान न होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में सबसे ज्यादा समस्या सुघर सिंह के मकान से लेकर राम गोपाल के मकान तक है। इस रास्ते पर लंबे समय से पानी भरा होने के कारण आना-जाना मुश्किल हो गया है। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और बुजुर्गों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार लोग फिसलकर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी जमा रहने से आसपास गंदगी और बदबू का माहौल है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियां फैलने की आशंका है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के तालाब पर अवैध कब्जा होने के कारण पानी की निकासी रुक गई है। इसी वजह से बारिश या अन्य स्रोतों से आने वाला पानी लंबे समय तक रास्ते में जमा रहता है। रणवीर, पान सिंह, विशुन दयाल, राजवीर, हिम्मत सिंह, राजकुमारी, किरन देवी और छोटी देवी समेत कई ग्रामीणों ने प्रशासन से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। इस संबंध में एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए टीम बनाई जाएगी और जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मौके का निरीक्षण कर जरूरी कार्रवाई करते हुए जलभराव की समस्या को हल किया जाएगा। जसवंतनगर के नगला घनु गांव में पिछले करीब दो साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। लंबे समय से समाधान न होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में सबसे ज्यादा समस्या सुघर सिंह के मकान से लेकर राम गोपाल के मकान तक है। इस रास्ते पर लंबे समय से पानी भरा होने के कारण आना-जाना मुश्किल हो गया है। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और बुजुर्गों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार लोग फिसलकर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी जमा रहने से आसपास गंदगी और बदबू का माहौल है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियां फैलने की आशंका है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के तालाब पर अवैध कब्जा होने के कारण पानी की निकासी रुक गई है। इसी वजह से बारिश या अन्य स्रोतों से आने वाला पानी लंबे समय तक रास्ते में जमा रहता है। रणवीर, पान सिंह, विशुन दयाल, राजवीर, हिम्मत सिंह, राजकुमारी, किरन देवी और छोटी देवी समेत कई ग्रामीणों ने प्रशासन से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। इस संबंध में एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए टीम बनाई जाएगी और जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मौके का निरीक्षण कर जरूरी कार्रवाई करते हुए जलभराव की समस्या को हल किया जाएगा।
    1
    नगला घनु में दो साल से जलभराव, ग्रामीण परेशान: स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत, तालाब पर कब्जे का आरोप

जसवंतनगर के नगला घनु गांव में पिछले करीब दो साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। लंबे समय से समाधान न होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में सबसे ज्यादा समस्या सुघर सिंह के मकान से लेकर राम गोपाल के मकान तक है। इस रास्ते पर लंबे समय से पानी भरा होने के कारण आना-जाना मुश्किल हो गया है। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और बुजुर्गों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार लोग फिसलकर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल है।

ग्रामीणों ने बताया कि पानी जमा रहने से आसपास गंदगी और बदबू का माहौल है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियां फैलने की आशंका है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के तालाब पर अवैध कब्जा होने के कारण पानी की निकासी रुक गई है। इसी वजह से बारिश या अन्य स्रोतों से आने वाला पानी लंबे समय तक रास्ते में जमा रहता है।

रणवीर, पान सिंह, विशुन दयाल, राजवीर, हिम्मत सिंह, राजकुमारी, किरन देवी और छोटी देवी समेत कई ग्रामीणों ने प्रशासन से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।

इस संबंध में एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए टीम बनाई जाएगी और जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मौके का निरीक्षण कर जरूरी कार्रवाई करते हुए जलभराव की समस्या को हल किया जाएगा।
जसवंतनगर के नगला घनु गांव में पिछले करीब दो साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। लंबे समय से समाधान न होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में सबसे ज्यादा समस्या सुघर सिंह के मकान से लेकर राम गोपाल के मकान तक है। इस रास्ते पर लंबे समय से पानी भरा होने के कारण आना-जाना मुश्किल हो गया है। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और बुजुर्गों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार लोग फिसलकर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल है।
ग्रामीणों ने बताया कि पानी जमा रहने से आसपास गंदगी और बदबू का माहौल है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियां फैलने की आशंका है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के तालाब पर अवैध कब्जा होने के कारण पानी की निकासी रुक गई है। इसी वजह से बारिश या अन्य स्रोतों से आने वाला पानी लंबे समय तक रास्ते में जमा रहता है।
रणवीर, पान सिंह, विशुन दयाल, राजवीर, हिम्मत सिंह, राजकुमारी, किरन देवी और छोटी देवी समेत कई ग्रामीणों ने प्रशासन से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
इस संबंध में एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए टीम बनाई जाएगी और जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मौके का निरीक्षण कर जरूरी कार्रवाई करते हुए जलभराव की समस्या को हल किया जाएगा।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मैनपुरी गांव की गलियों में पसरा अंधेरा, मासूमों ने लगाई योगी और डीएम से गुहार,‘साहब! रात में डर लगता है... सांप-बिच्छू का खतरा रहता है’, बच्चों की भावुक अपील का वीडियो वायरल जनपद मैनपुरी के गांव की गलियों में शाम ढलते ही छा जाने वाला अंधेरा अब मासूम बच्चों के लिए डर का कारण बन गया है। स्ट्रीट लाइट की सुविधा न होने से परेशान बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मैनपुरी के जिलाधिकारी से गांव में रोशनी का इंतजाम कराने की भावुक अपील की है। बच्चों की इस मार्मिक अपील का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला विकासखंड किशनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसैत का है। वायरल वीडियो में गांव के मासूम बच्चे अपनी परेशानी बयां करते नजर आ रहे हैं। बच्चों का कहना है कि गांव की गलियों और मोहल्लों में बिजली के खंभे तो हैं, लेकिन उन पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं। शाम होते ही रास्तों पर अंधेरा छा जाता है। बच्चों ने बताया कि अंधेरे में उन्हें सांप, बिच्छू और जहरीले कीड़े-मकौड़ों का डर सताता है। रात के समय गलियों से गुजरने में भी परेशानी होती है। बच्चों की मासूम आवाज में गांव की एक बुनियादी जरूरत साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में बच्चे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी से अपील करते हुए कहते हैं कि उनके गांव की गलियों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि रात में उन्हें डर के साये में न रहना पड़े और ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी न हो। मासूमों की इस अपील ने गांव की बुनियादी सुविधाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि बच्चों की भावुक पुकार जिम्मेदार अधिकारियों तक कब पहुंचती है और बसैत गांव की गलियों का अंधेरा कब दूर होता है।
    1
    मैनपुरी गांव की गलियों में पसरा अंधेरा, मासूमों ने लगाई योगी और डीएम से गुहार,‘साहब! रात में डर लगता है... सांप-बिच्छू का खतरा रहता है’, बच्चों की भावुक अपील का वीडियो वायरल

 

जनपद मैनपुरी के गांव की गलियों में शाम ढलते ही छा जाने वाला अंधेरा अब मासूम बच्चों के लिए डर का कारण बन गया है। स्ट्रीट लाइट की सुविधा न होने से परेशान बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मैनपुरी के जिलाधिकारी से गांव में रोशनी का इंतजाम कराने की भावुक अपील की है। बच्चों की इस मार्मिक अपील का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला विकासखंड किशनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसैत का है। वायरल वीडियो में गांव के मासूम बच्चे अपनी परेशानी बयां करते नजर आ रहे हैं। बच्चों का कहना है कि गांव की गलियों और मोहल्लों में बिजली के खंभे तो हैं, लेकिन उन पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं। शाम होते ही रास्तों पर अंधेरा छा जाता है। बच्चों ने बताया कि अंधेरे में उन्हें सांप, बिच्छू और जहरीले कीड़े-मकौड़ों का डर सताता है। रात के समय गलियों से गुजरने में भी परेशानी होती है। बच्चों की मासूम आवाज में गांव की एक बुनियादी जरूरत साफ दिखाई दे रही है।

वीडियो में बच्चे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी से अपील करते हुए कहते हैं कि उनके गांव की गलियों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि रात में उन्हें डर के साये में न रहना पड़े और ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी न हो।

मासूमों की इस अपील ने गांव की बुनियादी सुविधाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि बच्चों की भावुक पुकार जिम्मेदार अधिकारियों तक कब पहुंचती है और बसैत गांव की गलियों का अंधेरा कब दूर होता है।
    user_अंकित कुमार पत्रकार
    अंकित कुमार पत्रकार
    Karhal, Mainpuri•
    15 hrs ago
  • *एटा ~ थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पुलिस द्वारा लूट की घटना में प्रकाश में आए 02 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा, एक अवैध चाकू तथा लूट के 5,250 रूपए सहित किया गया गिरफ्तार।* *घटना का विवरण -* वादी अभयपाल सिंह पुत्र हेन्दपाल सिंह निवासी महेवा थाना हसायन जनपद हाथरस द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 02.09.2026 को वादी अपने घर से ग्राम गोथुआ थाना सकरौली जा रहा था, तभी वादी द्वारा निधौली चौराहा से ग्राम गोथआ जाने के लिए एक ई-रिक्शा तय किया। रास्ते में ई-रिक्शा चालक एवं उसके एक साथी द्वारा वादी के साथ मारपीट एवं चाकू दिखाकर वादी से 6,000 रुपए छीन लिए। इस सूचना पर *थाना जलेसर पर मुअस0-377/2026 धारा 309(6) बीएनएस बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी का विवरण -* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आए दो अभियुक्तों 1.जीतू पुत्र रामखिलाडी निवासी मौहल्ला माधवनगर थाना जलेसर जपनद एटा 2.आशिफ पुत्र सब्बीर निवासी मौहल्ला महवारीगंज थाना जलेसर जनपद एटा को घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा, एक अवैध चाकू एवं लूट के 5,250 रुपए सहित गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-* 1. जीतू पुत्र रामखिलाडी निवासी मौहल्ला माधवनगर थाना जलेसर जपनद एटा 2. आशिफ पुत्र सब्बीर निवासी मौहल्ला महवारीगंज थाना जलेसर जनपद एटा *बरामदगी-* 1. घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा 2. 5,200 रुपए 3. एक अवैध चाकू *गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल -* 1. प्र0नि0 श्री अखिलेश दीक्षित 2. उ0नि0 श्री राजीव पवांर 3. रि0का0 राजकुमार भाटी 4. रि0का0 अभिषेक कुमार।
    2
    *एटा ~ थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पुलिस द्वारा लूट की घटना में प्रकाश में आए 02 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा, एक अवैध चाकू तथा लूट के 5,250 रूपए सहित किया गया गिरफ्तार।*
*घटना का विवरण -*
वादी अभयपाल सिंह पुत्र हेन्दपाल सिंह निवासी महेवा थाना हसायन जनपद हाथरस द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की लिखित सूचना दी गयी कि दिनांक 02.09.2026 को वादी अपने घर से ग्राम गोथुआ थाना सकरौली जा रहा था, तभी वादी द्वारा निधौली चौराहा से ग्राम गोथआ जाने के लिए एक ई-रिक्शा तय किया। रास्ते में ई-रिक्शा चालक एवं उसके एक साथी द्वारा वादी के साथ मारपीट एवं चाकू दिखाकर वादी से 6,000 रुपए छीन लिए। इस सूचना पर *थाना जलेसर पर मुअस0-377/2026 धारा 309(6) बीएनएस बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण -*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आए दो अभियुक्तों 1.जीतू पुत्र रामखिलाडी निवासी मौहल्ला माधवनगर थाना जलेसर जपनद एटा 2.आशिफ पुत्र सब्बीर निवासी मौहल्ला महवारीगंज थाना जलेसर जनपद एटा को घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा, एक अवैध चाकू एवं लूट के 5,250 रुपए सहित गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-* 
1. जीतू पुत्र रामखिलाडी निवासी मौहल्ला माधवनगर थाना जलेसर जपनद एटा
2. आशिफ पुत्र सब्बीर निवासी मौहल्ला महवारीगंज थाना जलेसर जनपद एटा 
*बरामदगी-*
1. घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा 
2. 5,200 रुपए 
3. एक अवैध चाकू
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल -*
1. प्र0नि0 श्री अखिलेश दीक्षित 
2. उ0नि0 श्री राजीव पवांर 
3. रि0का0 राजकुमार भाटी 
4. रि0का0 अभिषेक कुमार।
    user_आकर्ष वार्ष्णेय  रिपोर्टर shru
    आकर्ष वार्ष्णेय रिपोर्टर shru
    Local News Reporter अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • एटा- श्री कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार पर भी नहीं उठवाया गया नगर पालिका द्वारा कूड़ा शहर के बड़े डलाव घर से बेइंतहा गंदगी देखने लाइव,
    1
    एटा- श्री कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार पर भी नहीं उठवाया गया नगर पालिका द्वारा कूड़ा शहर के बड़े डलाव घर से बेइंतहा गंदगी देखने लाइव,
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Photographer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.