Shuru
Apke Nagar Ki App…
ujaian men nahi tod payi koi bhi mashinen hanuman pratima ko 💪jai bajrang bali ji 💪
Hem Singh Chauhan
ujaian men nahi tod payi koi bhi mashinen hanuman pratima ko 💪jai bajrang bali ji 💪
More news from Mandi and nearby areas
- ujaian men nahi tod payi koi bhi mashinen hanuman pratima ko 💪jai bajrang bali ji 💪1
- पूर्व सैनिक की तलाई में डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर सुजानपुर थाना सुजानपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रंगड़ के टपरा गांव में 84 वर्षीय पूर्व सैनिक प्रेमु राम की घर के पास तलाई में डूबने से मौत हो गई है घटना गुरूवार प्रात 5:00 बजे के करीब की है सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है बताते चले की करीब 4 दिन पहले किसी काम में 3 वर्षीय एक बालक की घर के पास बनाई खात्री में डूबने से मौत हो गई थी थाना प्रभारी प्रकाश ठाकुर ने बताया मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में करवाया जा रहा है1
- चिट्टे के साथ सप्लायर पकड़ा, बिलासपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : त्रिलोक जम्वाल बिलासपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चिट्टे के साथ एक सप्लायर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई को सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिलोक जम्वाल ने पुलिस की बड़ी उपलब्धि बताया है। त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई सराहनीय है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके। उन्होंने पुलिस से नशे की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने और उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज के प्रत्येक वर्ग को पुलिस और प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। सूचना मिलने पर लोग तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दें, ताकि नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।1
- जिला कांगड़ा में लंपी वायरस के 350 मामले, 70 एक्टिव रोजाना 15 से 20 नए केस धर्मशाला नृपजीत निप्पी दिनांक 10.09.2026 जिला कांगड़ा में लंपी वायरस के 350 मामले, 70 एक्टिव रोजाना 15 से 20 नए केस एंकर - जिला कांगड़ा में पशुओं में लंपी वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पशुपालन विभाग के अनुसार जिले में अब तक करीब 350 पशु लंपी वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 211 पशु स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि करीब 70 एक्टिव मामलों का उपचार जारी है। विभाग के मुताबिक प्रतिदिन औसतन 15 से 20 नए मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। पशुपालन विभाग की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सीमा गुलेरिया ने बताया कि इस बार प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ कांगड़ा में भी लंपी के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियमित वैक्सीनेशन के कारण संक्रमित पशुओं में बीमारी के लक्षण अपेक्षाकृत हल्के हैं और कई पशु एक-दो दिन में रिकवर भी हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 55 हजार पशुओं के वैक्सीनेशन का कार्य जारी है, जिसे 30 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग की ओर से पशुपालकों से पशुओं की अनावश्यक आवाजाही रोकने, उन्हें खुले में न छोड़ने तथा कुछ समय के लिए पशुओं की खरीद-फरोख्त से बचने की अपील की गई है, ताकि संक्रमण को दूसरे पशुओं तक फैलने से रोका जा सके। डॉ. सीमा गुलेरिया के अनुसार जिले के ज्वाली और नूरपुर के बॉर्डर क्षेत्रों से अपेक्षाकृत अधिक मामले सामने आए हैं। हालांकि धर्मशाला और कांगड़ा सबडिवीजन समेत जिले के अन्य क्षेत्रों से भी संक्रमण के मामले रिपोर्ट हुए हैं। विभाग ने स्थिति को फिलहाल नियंत्रण में बताया है और वैक्सीनेशन अभियान तेज किया गया है। बाइट - डॉ. सीमा गुलेरिया ,डिप्टी डायरेक्टर , पशुपालन वि1
- आख़िर किसान करें भी तो क्या करें।किसान दिन रात ठीकरी पहरा दे रहे हैं उसके बाबजूद भी जंगली जानवरों का आंतक थमने का नाम तक नहीं ले रहा है। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत में वीरवार दोपहर को गांव बडोआ भलखूं लालशाह रौनखर बही गांवों में जंगली बंदरों ने मक्की की फ़सल में मचाई तबाही। आख़िर किसान करें भी तो क्या करें।किसान दिन रात ठीकरी पहरा दे रहे हैं उसके बाबजूद भी जंगली जानवरों का आंतक थमने का नाम तक नहीं ले रहा है।1
- श्रीमणिमहेश कैलाश यात्रा के उपलक्ष्य पर माँ काली माता मंदिर बडूनी मोड मलकवाल मे विशाल लंगर का आयोजन किया गया है संजीव कुमार (कांगडा)) श्रीमणिमहेश कैलाश यात्रा के उपलक्ष्य पर मां काली माता मंदिर बडूनी मोड़ नूरपुर में यात्रा पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल लंगर का आयोजन किया गया है यह लंगर दिन रात चला रहता है स्थानीय लोग रोजाना यहां पहुंच कर मां के दरबार में भजन-कीर्तन करते और मणिमहेश यात्रा पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करते हैं लंगर कमेटी द्वारा सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया जा रहा है कि वह मां के मन्दिर जरुर रुक प्रसाद ग्रहण करें और मां काली माता का आशीर्वाद प्राप्त करके आगे का सफर शुरू कर।2
- किन्नौर:-पोषपा में ब्रेक फेल होने से सतलुज में गिरने से बची HRTC बस ▪️10 यात्री थे सवार , देखिए वीडियो1
- टौणी देवी में तनाव, इंसानियत दिखाने गए स्थानीय युवकों पर बाहरी राज्य के ट्रक चालक ने लहराई तलवार, sujanpur : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के टौणी देवी क्षेत्र में बुधवार रात उस समय माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया, जब बाहरी राज्य से आए एक ट्रक (लारी) चालक ने स्थानीय युवकों पर कथित तौर पर तलवार लहरा दी। घटना पुलिस चौकी के बिल्कुल नजदीक घटित हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के वाहन से तलवार और लाठी बरामद कीं। हालांकि, बाद में क्षेत्र के एक व्यवसायी के बीच-बचाव के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। मदद करने गए युवकों पर तानी तलवार यह पूरा घटनाक्रम बुधवार रात करीब 10:00 बजे टौणी देवी पुलिस चौकी के पास ही हुआ। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय युवक इंसानियत के नाते बाहरी राज्य से आए ट्रक (लारी)चालक के पास उसका हालचाल जानने और खाने-पीने के बारे में पूछने गए थे। लेकिन चालक ने उन पर हमला करने के इरादे से तलवार निकाल ली। युवकों के शोर मचाने पर तुरंत भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली, तो गाड़ी के अंदर से एक तलवार और लाठी बरामद हुईं। व्यवसायी के हस्तक्षेप से टला विवाद, हुआ समझौता बताया जा रहा है कि यह चालक टौणी देवी के ही एक स्थानीय व्यवसायी के लिए गाड़ी में मार्बल और टाइल्स लेकर पहुंचा था। घटना के बाद जब माहौल बिगड़ने लगा, तो उक्त प्रमुख व्यवसायी ने मामले में हस्तक्षेप किया। व्यवसायी के बीच-बचाव और समझाने-बुझाने के उपरांत दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया।समझौता हो जाने के कारण इस मामले में पुलिस के पास कोई आधिकारिक शिकायत या मामला (FIR) दर्ज नहीं हो सका है। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है।1