logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मौसम अपडेट मनाली,,, लाहुल घाटी के पर्यटन स्थलों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। मनाली में भी बादल छाए है तथा रोहतांग सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हो रही है,,,

6 hrs ago
user_Himachal Update 24 News
Himachal Update 24 News
Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
6 hrs ago
98116a65-979f-4711-ac77-bd423684c667
03ecd781-6e63-4dce-9682-ea15a2ab4cac
a7b9ef14-c631-4892-8bee-c12df0eb7fde

मौसम अपडेट मनाली,,, लाहुल घाटी के पर्यटन स्थलों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। मनाली में भी बादल छाए है तथा रोहतांग सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हो रही है,,,

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • 🔱 चंबा के ऐतिहासिक चौगान में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे 🔱 देवभूमि चंबा ने एक बार फिर इतिहास और आस्था के अद्भुत संगम का साक्षी बनकर पूरे वातावरण को शिवमय कर दिया 🙏 करीब 1000 वर्षों पुराने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य अवशेषों के चंबा पहुंचने पर हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौगान मैदान में वेद मंत्रों, भक्ति और ध्यान की ऊर्जा ने हर दिल को छू लिया ❤️ 🕉️ गुरुकुल के नन्हे वेद बटुकों के मंत्रोच्चारण से गूंजा वातावरण 🕉️ सामूहिक ध्यान और सत्संग में श्रद्धालुओं ने पाया आत्मिक सुकून 🕉️ “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा चंबा हुआ भक्तिमय आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर के मार्गदर्शन में आयोजित यह भव्य कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का प्रतीक बनकर उभरा 💫 👉 10 दिवसीय हिमाचल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग यात्रा अब प्रदेश के विभिन्न जिलों में आस्था की अलख जगाएगी 👉 कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, मंडी, कुल्लू, सोलन, शिमला होते हुए नाहन तक पहुंचेगा यह पावन कारवां 🌄 चौगान—जहां शिव का पहला पड़ाव माना जाता है—आज फिर दिव्यता से भर उठा - 🙏 आइए, हम भी इस आध्यात्मिक जागरण का हिस्सा बनें और अपनी संस्कृति से जुड़ें
    1
    🔱 चंबा के ऐतिहासिक चौगान में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे 🔱
देवभूमि चंबा ने एक बार फिर इतिहास और आस्था के अद्भुत संगम का साक्षी बनकर पूरे वातावरण को शिवमय कर दिया 🙏
करीब 1000 वर्षों पुराने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य अवशेषों के चंबा पहुंचने पर हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौगान मैदान में वेद मंत्रों, भक्ति और ध्यान की ऊर्जा ने हर दिल को छू लिया ❤️
🕉️ गुरुकुल के नन्हे वेद बटुकों के मंत्रोच्चारण से गूंजा वातावरण
🕉️ सामूहिक ध्यान और सत्संग में श्रद्धालुओं ने पाया आत्मिक सुकून
🕉️ “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा चंबा हुआ भक्तिमय
आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर के मार्गदर्शन में आयोजित यह भव्य कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का प्रतीक बनकर उभरा 💫
👉 10 दिवसीय हिमाचल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग यात्रा अब प्रदेश के विभिन्न जिलों में आस्था की अलख जगाएगी
👉 कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, मंडी, कुल्लू, सोलन, शिमला होते हुए नाहन तक पहुंचेगा यह पावन कारवां
🌄 चौगान—जहां शिव का पहला पड़ाव माना जाता है—आज फिर दिव्यता से भर उठा
-
🙏 आइए, हम भी इस आध्यात्मिक जागरण का हिस्सा बनें और अपनी संस्कृति से जुड़ें
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
  • रिपोर्ट 2 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) पंकज शर्मा ने वीरवार को नागरिक अस्पताल सैंज का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम के अचानक पहुंचने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान जहां एक ओर अस्पताल की सुविधाओं की पोल खुली, वहीं बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलाए जा रहे 'HPV टीकाकरण अभियान' की जमीनी हकीकत देखकर एसडीएम ने गहरी नाराजगी और चिंता व्यक्त की। ​ग्राउंड रिपोर्ट: 'डर' के आगे हार रही है बेटियों की 'सुरक्षा' ​निरीक्षण के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) डॉ. नीलम शर्मा ने एक कड़वी सच्चाई पेश की। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद स्थानीय लोग इस जीवनरक्षक टीके में रुचि नहीं ले रहे हैं। ​आशा वर्करों की फीडबैक के अनुसार: ​भ्रांतियों का जाल: अभिभावकों के मन में वैक्सीन को लेकर कई तरह के भ्रम और डर बैठे हुए हैं। ​जागरूकता का अभाव: सूचना की कमी के कारण लोग इसे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य के लिए खतरा मान रहे हैं। ​झिझक: फील्ड में काम कर रही टीमों को अभिभावकों के कड़े विरोध और झिझक का सामना करना पड़ रहा है। ​अस्पताल की 'सेहत' की भी हुई जांच ​एसडीएम पंकज शर्मा ने केवल टीकाकरण ही नहीं, बल्कि अस्पताल के अन्य विभागों का भी बारीकी से निरीक्षण किया: ​ओपीडी और लेबर रूम: सुविधाओं और साफ-सफाई के मानकों की जांच की गई। ​स्टॉक रजिस्टर: दवाइयों की उपलब्धता और रिकॉर्ड के रख-रखाव को देखा गया। ​निशुल्क सुविधा: एसडीएम ने इस बात पर जोर दिया कि जो टीका निजी अस्पतालों में हजारों रुपये का मिलता है, सरकार उसे मुफ्त उपलब्ध करवा रही है, जिसका लाभ हर पात्र बच्ची को मिलना चाहिए। ​"बेटियों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सर्वाइकल कैंसर एक जानलेवा बीमारी है और यह टीका उससे बचने का एकमात्र 'अभेद कवच' है। मैं सभी अभिभावकों से अपील करता हूं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और 5 अप्रैल को होने वाले अगले चरण में अपनी 14-15 साल की बेटियों का टीकाकरण सुनिश्चित करें।" — पंकज शर्मा, एसडीएम बंजार ​मिशन 5 अप्रैल: प्रशासन ने कसी कमर ​टीकाकरण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए प्रशासन ने अब पूरी ताकत झोंक दी है। 5 अप्रैल को होने वाले अगले चरण के लिए स्वास्थ्य विभाग और आशा वर्करों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे घर-घर जाकर लोगों की शंकाओं को दूर करें।
    1
    रिपोर्ट 2 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
उपमंडल अधिकारी (नागरिक) पंकज शर्मा ने वीरवार को नागरिक अस्पताल सैंज का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम के अचानक पहुंचने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान जहां एक ओर अस्पताल की सुविधाओं की पोल खुली, वहीं बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलाए जा रहे 'HPV टीकाकरण अभियान' की जमीनी हकीकत देखकर एसडीएम ने गहरी नाराजगी और चिंता व्यक्त की।
​ग्राउंड रिपोर्ट: 'डर' के आगे हार रही है बेटियों की 'सुरक्षा'
​निरीक्षण के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) डॉ. नीलम शर्मा ने एक कड़वी सच्चाई पेश की। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद स्थानीय लोग इस जीवनरक्षक टीके में रुचि नहीं ले रहे हैं।
​आशा वर्करों की फीडबैक के अनुसार:
​भ्रांतियों का जाल: अभिभावकों के मन में वैक्सीन को लेकर कई तरह के भ्रम और डर बैठे हुए हैं।
​जागरूकता का अभाव: सूचना की कमी के कारण लोग इसे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य के लिए खतरा मान रहे हैं।
​झिझक: फील्ड में काम कर रही टीमों को अभिभावकों के कड़े विरोध और झिझक का सामना करना पड़ रहा है।
​अस्पताल की 'सेहत' की भी हुई जांच
​एसडीएम पंकज शर्मा ने केवल टीकाकरण ही नहीं, बल्कि अस्पताल के अन्य विभागों का भी बारीकी से निरीक्षण किया:
​ओपीडी और लेबर रूम: सुविधाओं और साफ-सफाई के मानकों की जांच की गई।
​स्टॉक रजिस्टर: दवाइयों की उपलब्धता और रिकॉर्ड के रख-रखाव को देखा गया।
​निशुल्क सुविधा: एसडीएम ने इस बात पर जोर दिया कि जो टीका निजी अस्पतालों में हजारों रुपये का मिलता है, सरकार उसे मुफ्त उपलब्ध करवा रही है, जिसका लाभ हर पात्र बच्ची को मिलना चाहिए।
​"बेटियों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सर्वाइकल कैंसर एक जानलेवा बीमारी है और यह टीका उससे बचने का एकमात्र 'अभेद कवच' है। मैं सभी अभिभावकों से अपील करता हूं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और 5 अप्रैल को होने वाले अगले चरण में अपनी 14-15 साल की बेटियों का टीकाकरण सुनिश्चित करें।"
— पंकज शर्मा, एसडीएम बंजार
​मिशन 5 अप्रैल: प्रशासन ने कसी कमर
​टीकाकरण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए प्रशासन ने अब पूरी ताकत झोंक दी है। 5 अप्रैल को होने वाले अगले चरण के लिए स्वास्थ्य विभाग और आशा वर्करों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे घर-घर जाकर लोगों की शंकाओं को दूर करें।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    22 hrs ago
  • Post by Dinesh Kumar
    1
    Post by Dinesh Kumar
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • घुमारवीं (बिलासपुर), 02 अप्रैल : प्रदेश सरकार के नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज घुमारवीं के गांव चुवाड़ी स्थित बल्ली मंदिर परिसर में आमजन के साथ सादगीपूर्ण ढंग से अपना 54वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने ने धर्मपत्नी सोनिका धर्माणी संग स्थानीय मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इसके उपरांत मंत्री ने कार्यकर्ताओं और लोगों के साथ केक भी काटा। कार्यक्रम के दौरान उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। मंत्री राजेश धर्माणी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश भर से मिल रही शुभकामनाओं और बधाइयों के लिए प्रदेशवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे प्रदेश के विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर समर्पित रहेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमारवीं ने बल्ली मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 65 लोगों ने रक्तदान किया। मंत्री राजेश धर्माणी ने रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    1
    घुमारवीं (बिलासपुर), 02 अप्रैल : प्रदेश सरकार के नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज घुमारवीं के गांव चुवाड़ी स्थित बल्ली मंदिर परिसर में आमजन के साथ सादगीपूर्ण ढंग से अपना 54वां जन्मदिन मनाया।
इस दौरान उन्होंने ने धर्मपत्नी सोनिका धर्माणी संग स्थानीय मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
इसके उपरांत मंत्री ने कार्यकर्ताओं और लोगों के साथ केक भी काटा। कार्यक्रम के दौरान उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
मंत्री राजेश धर्माणी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश भर से मिल रही शुभकामनाओं और बधाइयों के लिए प्रदेशवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे प्रदेश के विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर समर्पित रहेंगे।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमारवीं ने  बल्ली मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 65 लोगों ने  रक्तदान किया। 
मंत्री राजेश धर्माणी ने रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत भी किया।
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हमीरपुर सलासी स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर का 14वां वार्षिक समारोह ‘उड़ान-2026’ वीरवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि एसपी बलवीर सिंह ने दीप प्रज्जवलन के साथ इस समारोह का शुभारंभ किया। समारोह की विशिष्ट अतिथि विजया ठाकुर और एडीसी हमीरपुर एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए एसपी ने कहा कि आईएचएम हमीरपुर ने बहुत कम समय में ही कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और यहां के विद्यार्थी कई बड़ी कंपनियों में कार्यरत हैं तथा इन्होंने देश-विदेश में नाम कमाया है। इसके लिए विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के साथ-साथ संस्थान के स्टाफ के सभी सदस्य भी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि होटल प्रबंधन एवं आतिथ्य के क्षेत्र में युवाओं के लिए विश्व भर में अन्नत संभावनाएं मौजूद हैं। युवाओें को इन संभावनाओं का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। एसपी ने कहा कि आज के दौर में सफलता के लिए कोई न कोई स्किल अवश्य होना चाहिए। युवाओं के कौशल विकास के लिए आईएचएम हमीरपुर जैसे संस्थानों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक, खेल और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।   इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए एडीसी एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग ने कहा कि यह वार्षिक उत्सव केवल विद्यार्थियों की उपलब्धियों को पुरस्कृत करने का दिन ही नहीं है, बल्कि यह उनकी मेहनत और समर्पण को उत्सव की तरह मनाने का दिन भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे जीवन में निरंतर मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ें और अपने लिए सुनहरा भविष्य सुनिश्चित करें। इससे पहले, संस्थान के विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि आईएचएम हमीरपुर की प्लेसमेंट का आंकड़ा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सौ प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि गत 15 वर्षाें के दौरान संस्थान में तीन वर्षीय डिग्री के लगभग 950 विद्यार्थी, क्राफ्ट कोर्स फूड प्रोडक्शन के लगभग 441 छात्र और डिप्लोमा फूड एंड बेवरीज के लगभग 263 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं। समारोह में विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। संस्थान के प्रवक्ता रोमी शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, स्टाफ और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। ------ सागर वीका को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब समारोह में बीएससी एचएंडएचए के 2023-26 बैच के सागर वीका को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार दिया गया। प्रियांशु शर्मा को मिक्सोलॉजी क्लब, रणवीर को गुरमय क्लब, सागर वीका को आतिथ्यम और माहुल राणा को सज्जाकार क्लब के सर्वश्रेष्ठ छात्र के पुरस्कार दिए गए। शैक्षणिक गतिविधियों में सत्र 2024-25 के तृतीय वर्ष के लिए कनिका बनियाल को प्रथम, मनीश रावत को द्वितीय व राहुल शर्मा को तृतीय पुरस्कार मिला। द्वितीय वर्ष के लिए प्रियांशु शर्मा को प्रथम, कार्तिक शर्मा को द्वितीय और सागर वीका को तृतीय पुरस्कार मिला। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों में परीक्षित ठाकुर प्रथम, राहुल ठाकुर द्वितीय और अंशित पठानिया तृतीय रहे। क्राफ्ट कोर्स फूड प्रोडक्शन में कार्तिक शर्मा प्रथम, दीपक द्वितीय और अंकित मिन्हास तृतीय, डिप्लोमा फूड एंड बीबरेज में नंदिनी प्रथम, विकास द्वितीय और निखिल तृतीय रहे।
    2
    हमीरपुर 
सलासी स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर का 14वां वार्षिक समारोह ‘उड़ान-2026’ वीरवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि एसपी बलवीर सिंह ने दीप प्रज्जवलन के साथ इस समारोह का शुभारंभ किया। समारोह की विशिष्ट अतिथि विजया ठाकुर और एडीसी हमीरपुर एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए एसपी ने कहा कि आईएचएम हमीरपुर ने बहुत कम समय में ही कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और यहां के विद्यार्थी कई बड़ी कंपनियों में कार्यरत हैं तथा इन्होंने देश-विदेश में नाम कमाया है। इसके लिए विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के साथ-साथ संस्थान के स्टाफ के सभी सदस्य भी बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि होटल प्रबंधन एवं आतिथ्य के क्षेत्र में युवाओं के लिए विश्व भर में अन्नत संभावनाएं मौजूद हैं। युवाओें को इन संभावनाओं का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। एसपी ने कहा कि आज के दौर में सफलता के लिए कोई न कोई स्किल अवश्य होना चाहिए। युवाओं के कौशल विकास के लिए आईएचएम हमीरपुर जैसे संस्थानों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक, खेल और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।  
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए एडीसी एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक गर्ग ने कहा कि यह वार्षिक उत्सव केवल विद्यार्थियों की उपलब्धियों को पुरस्कृत करने का दिन ही नहीं है, बल्कि यह उनकी मेहनत और समर्पण को उत्सव की तरह मनाने का दिन भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे जीवन में निरंतर मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ें और अपने लिए सुनहरा भविष्य सुनिश्चित करें।
इससे पहले, संस्थान के विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि आईएचएम हमीरपुर की प्लेसमेंट का आंकड़ा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सौ प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि गत 15 वर्षाें के दौरान संस्थान में तीन वर्षीय डिग्री के लगभग 950 विद्यार्थी, क्राफ्ट कोर्स फूड प्रोडक्शन के लगभग 441 छात्र और डिप्लोमा फूड एंड बेवरीज के लगभग 263 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं।
समारोह में विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। संस्थान के प्रवक्ता रोमी शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, स्टाफ और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया।
------
सागर वीका को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब
समारोह में बीएससी एचएंडएचए के 2023-26 बैच के सागर वीका को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार दिया गया। प्रियांशु शर्मा को मिक्सोलॉजी क्लब, रणवीर को गुरमय क्लब, सागर वीका को आतिथ्यम और माहुल राणा को सज्जाकार क्लब के सर्वश्रेष्ठ छात्र के पुरस्कार दिए गए। शैक्षणिक गतिविधियों में सत्र 2024-25 के तृतीय वर्ष के लिए कनिका बनियाल को प्रथम, मनीश रावत को द्वितीय व राहुल शर्मा को तृतीय पुरस्कार मिला। द्वितीय वर्ष के लिए प्रियांशु शर्मा को प्रथम, कार्तिक शर्मा को द्वितीय और सागर वीका को तृतीय पुरस्कार मिला। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों में परीक्षित ठाकुर प्रथम, राहुल ठाकुर द्वितीय और अंशित पठानिया तृतीय रहे। क्राफ्ट कोर्स फूड प्रोडक्शन में कार्तिक शर्मा प्रथम, दीपक द्वितीय और अंकित मिन्हास तृतीय, डिप्लोमा फूड एंड बीबरेज में नंदिनी प्रथम, विकास द्वितीय और निखिल तृतीय रहे।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सरकार के कई आला अधिकारी प्रदेश में टुरिज्म की कमर तोडऩे पर उतारू हैं। आए दिन सरकार के यह अधिकारी सरकार को गुमराह कर नए-नए निर्णय ले रहे हैं। लेकिन बाद में प्रदेश सरकार की इन निर्णयों पर फजीहत भी हो रही है। अभी हाल ही में प्रदेश सरकार की ओर से एंट्री टैक्स फीस को लेकर लिया गया निर्णय सरकार पर ही भारी पड़ा है। लेकिन अब निर्णय को सरकार द्वारा वापस ले लिया गया है। प्रदेश सरकार के यह सराहनीय प्रयास हैं, लेकिन इस तरह के अधिकारियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह बात ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एंड ड्राइवर वेलफेयर युनियन के प्रदेश अध्यक्ष रामरतन शर्मा, चेयरमैन रविंद्र शर्मा, महासचिव विपन शर्मा, मनाली टैक्सी ऑपरेटर युनियन के अध्यक्ष अभी ठाकुर सहित अन्य ने बिलासपुर सर्किट हाऊस में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
    1
    सरकार के कई आला अधिकारी प्रदेश में टुरिज्म की कमर तोडऩे पर उतारू हैं। आए दिन सरकार के यह अधिकारी सरकार को गुमराह कर नए-नए निर्णय ले रहे हैं। लेकिन बाद में प्रदेश सरकार की इन निर्णयों पर फजीहत भी हो रही है। अभी हाल ही में प्रदेश सरकार की ओर से एंट्री टैक्स फीस को लेकर लिया गया निर्णय सरकार पर ही भारी पड़ा है। लेकिन अब निर्णय को सरकार द्वारा वापस ले लिया गया है। प्रदेश सरकार के यह सराहनीय प्रयास हैं, लेकिन इस तरह के अधिकारियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। 	 
यह बात ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एंड ड्राइवर वेलफेयर युनियन के प्रदेश अध्यक्ष रामरतन शर्मा, चेयरमैन रविंद्र शर्मा, महासचिव विपन शर्मा, मनाली टैक्सी ऑपरेटर युनियन के अध्यक्ष अभी ठाकुर सहित अन्य ने बिलासपुर सर्किट हाऊस में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    29 min ago
  • हमीरपुर में ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां 🚨 Triple Riding पर पुलिस सख्त | फिर भी लापरवाह युवा
    1
    हमीरपुर में ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां 🚨 Triple Riding पर पुलिस सख्त | फिर भी लापरवाह युवा
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
  • हमीरपुर कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का ग्यारहवां सत्र संपन्न हो चुका है, लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर, विधानसभा का उपयोग जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए किया जाता है, परंतु हमीरपुर से विधायक आशीष शर्मा ने इस पवित्र मंच को अपनी निजी ढाल और परिवार के व्यापारिक बचाव का अड्डा बना दिया है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर की जनता ने एक प्रतिनिधि इसलिए चुना था कि वह सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और जैसे मुद्दों को सरकार के समक्ष रखेगा और हाल करवायेगा। लेकिन पूरे सत्र के दौरान विधायक ने केवल अपने भाई, चाचा और अपने डूबते हुए अवैध कारोबार का विलाप करते नजर आए। यह न केवल विधायक पद की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि हमीरपुर की उस जनता के साथ भी बड़ा विश्वासघात है जिसने उन्हें सदन में अपनी आवाज़ बनाकर भेजा था। कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने कहा कि अवैध खनन जैसे गंभीर अपराध पर विधायक आशीष शर्मा का तर्क सुनकर प्रदेश दंग है। उनका कहना है कि— "अगर रॉयल्टी या पेनल्टी बाकी थी, तो सीधे पैसे जमा करवा लेते, एफआईआर की क्या जरूरत थी?" यह बयान कानून-व्यवस्था का सीधा अपमान है। क्या अब प्रदेश में अपराध करने का नया तरीका यह होगा कि 'पकड़े जाओ तो पैसे दे दो, और न पकड़े गए तो मौज करो '? एक चुने हुए विधायक द्वारा सदन में ऐसी भाषा का प्रयोग करना यह दर्शाता है कि वे स्वयं को कानून से ऊपर समझते हैं। आशीष शर्मा ने अपने स्वार्थ के लिए अपने कारोबार को अपने सगे भाई और चाचा के नाम पर स्थानांतरित कर दिया और सारा अवैध कारोबार का सारा दोष अपने परिवार के सर मढ़ दिया । उन्होंने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद भी, उनके व्यवहार में न तो कोई पश्चाताप है और न ही नैतिकता। 'शराफत' का जो चोला ओढ़कर उन्होंने हमीरपुर की भोली-भाली जनता को गुमराह किया था, वह अब तार-तार हो चुका है। सच सबके सामने आ रहा है कि उनके लिए विधायक का पद केवल अपने निजी साम्राज्य को बचाने का एक जरिया मात्र है।
    1
    हमीरपुर
कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का ग्यारहवां सत्र संपन्न हो चुका है, लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर, विधानसभा का उपयोग जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए किया जाता है, परंतु हमीरपुर से विधायक आशीष शर्मा ने इस पवित्र मंच को अपनी निजी ढाल और परिवार के व्यापारिक बचाव का अड्डा बना दिया है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर की जनता ने एक प्रतिनिधि इसलिए चुना था कि वह सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और जैसे मुद्दों को सरकार के समक्ष रखेगा और हाल करवायेगा। लेकिन पूरे सत्र के दौरान विधायक  ने केवल अपने भाई, चाचा और अपने डूबते हुए अवैध कारोबार का विलाप करते नजर आए। यह न केवल विधायक पद की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि हमीरपुर की उस जनता के साथ भी बड़ा विश्वासघात है जिसने उन्हें सदन में अपनी आवाज़ बनाकर भेजा था।
कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने कहा कि अवैध खनन जैसे गंभीर अपराध पर विधायक आशीष शर्मा का तर्क सुनकर प्रदेश दंग है। उनका कहना है कि— "अगर रॉयल्टी या पेनल्टी बाकी थी, तो सीधे पैसे जमा करवा लेते, एफआईआर की क्या जरूरत थी?" यह बयान कानून-व्यवस्था का सीधा अपमान है। क्या अब प्रदेश में अपराध करने का नया तरीका यह होगा कि 'पकड़े जाओ तो पैसे दे दो, और न पकड़े गए तो मौज करो '? एक चुने हुए विधायक द्वारा सदन में ऐसी भाषा का प्रयोग करना यह दर्शाता है कि वे स्वयं को कानून से ऊपर समझते हैं। आशीष शर्मा ने अपने स्वार्थ के लिए अपने कारोबार को अपने सगे भाई और चाचा के नाम पर स्थानांतरित कर दिया और सारा अवैध कारोबार का सारा दोष अपने परिवार के सर मढ़ दिया ।
उन्होंने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद भी, उनके व्यवहार में न तो कोई पश्चाताप है और न ही नैतिकता। 'शराफत' का जो चोला ओढ़कर उन्होंने हमीरपुर की भोली-भाली जनता को गुमराह किया था, वह अब तार-तार हो चुका है। सच सबके सामने आ रहा है कि उनके लिए विधायक का पद केवल अपने निजी साम्राज्य को बचाने का एक जरिया मात्र है।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर•
    23 hrs ago
  • जिला बिलासपुर के अंतर्गत झंडूता विस क्षेत्र के तहत ज्योरा स्कूल के पूर्व छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ हुई है। फॉरेसिंक रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा हुआ है। वहीं, रिपोर्ट आने के बाद अभिभावक और इन छात्रों ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से इस मसले में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर गुहार लगाई है। ताकि भविष्य में इस तरह की कोताही सामने न आए और किसी भी छात्र के भविष्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ न हो। शुक्रवार को ज्योरा स्कूल के पूर्व छात्रों और उनके अभिभावक शास्त्री देसराज, विक्की, भोलां देवी ने सर्किट हाऊस बिलासपुर में इस गंभीर मसले को लेकर प्रेसवार्ता की। अभिभावकों ने फॉरेसिंक रिपोर्ट को लेकर कहा कि नौ फरवरी 2026 को यह फॉरेसिंक रिपोर्ट आई थी, लेकिन उन्हें इसके बारे में कुछ समय बाद जानकारी मिली, जिसके चलते अब रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ हुई है। अभिभावकों ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से इस मसले को लेकर एक जांच कमेटी गठित करने की बात कही है। लेकिन इस जांच कमेटी में अभिभावकों को भी शामिल किया जाए। इसमें एक पुरूष अभिभावक और एक महिला अभिभावक हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के इतिहास में यह पहला मामला है कि छात्रों के भविष्य को बर्बाद करने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ की गई है। यह घटना शर्मनाक है, जिसके चलते प्रदेश सरकार, शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग सहित अन्य उच्च अधिकारियों को इस मसले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि इस तरह की घटना दोबारा न घटे।
    3
    जिला बिलासपुर के अंतर्गत झंडूता विस क्षेत्र के तहत ज्योरा स्कूल के पूर्व छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ हुई है। फॉरेसिंक रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा हुआ है। वहीं, रिपोर्ट आने के बाद अभिभावक और इन छात्रों ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से इस मसले में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर गुहार लगाई है। ताकि भविष्य में इस तरह की कोताही सामने न आए और किसी भी छात्र के भविष्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ न हो।
शुक्रवार को ज्योरा स्कूल के पूर्व छात्रों और उनके अभिभावक शास्त्री देसराज, विक्की, भोलां देवी ने सर्किट हाऊस बिलासपुर में इस गंभीर मसले को लेकर प्रेसवार्ता की। अभिभावकों ने फॉरेसिंक रिपोर्ट को लेकर कहा कि नौ फरवरी 2026 को यह फॉरेसिंक रिपोर्ट आई थी, लेकिन उन्हें इसके बारे में कुछ समय बाद जानकारी मिली, जिसके चलते अब रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ हुई है। अभिभावकों ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से इस मसले को लेकर एक जांच कमेटी गठित करने की बात कही है। लेकिन इस जांच कमेटी में अभिभावकों को भी शामिल किया जाए। इसमें एक पुरूष अभिभावक और एक महिला अभिभावक हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के इतिहास में यह पहला मामला है कि छात्रों के भविष्य को बर्बाद करने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ की गई है। यह घटना शर्मनाक है, जिसके चलते प्रदेश सरकार, शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग सहित अन्य उच्च अधिकारियों को इस मसले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि इस तरह की घटना दोबारा न घटे।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    36 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.