logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पत्रकारों से अभद्रता बर्दाश्त नहीं, आमला में एकजुट हुए पत्रकार महिला पत्रकार के साथ अभद्रता करने पर पत्रकार संगठन ने राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन, जांच कर कार्रवाई की मांग की पत्रकारों से अभद्रता बर्दाश्त नहीं, आमला में एकजुट हुए पत्रकार राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन आमला। दिल्ली में महिला पत्रकार नफीसा खान एवं उनके सहयोगी शाहीन खान के साथ कथित अभद्रता, मारपीट एवं धार्मिक आधार पर भेदभाव के आरोपों के विरोध में आमला के पत्रकारों ने प्रदर्शन किया। विभिन्न पत्रकार संगठन एकजुट होकर तहसील कार्यालय पहुंचे। पत्रकारों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार ऋचा कोरव को सौंपा। वहीं थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर को भी ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई। पत्रकारों ने कथित घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग रखी गई। जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की मांग की गई। इसके साथ ही महिला पत्रकारों सहित सभी मीडियाकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार की हिंसा या अभद्रता स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय होने पर संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाता रहेगा। ज्ञापन दौरान पत्रकार संगठन के लोग शामिल हुए।

8 hrs ago
user_AMLA NEWS
AMLA NEWS
आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

पत्रकारों से अभद्रता बर्दाश्त नहीं, आमला में एकजुट हुए पत्रकार महिला पत्रकार के साथ अभद्रता करने पर पत्रकार संगठन ने राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन, जांच कर कार्रवाई की मांग की पत्रकारों से अभद्रता बर्दाश्त नहीं, आमला में एकजुट हुए पत्रकार राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन आमला। दिल्ली में महिला पत्रकार नफीसा खान एवं उनके सहयोगी शाहीन खान के साथ कथित अभद्रता, मारपीट एवं धार्मिक आधार पर भेदभाव के आरोपों के विरोध में आमला के पत्रकारों ने प्रदर्शन किया। विभिन्न पत्रकार संगठन एकजुट होकर तहसील कार्यालय पहुंचे। पत्रकारों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार ऋचा कोरव को सौंपा। वहीं थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर को भी ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

d4858357-3f91-40b4-841f-e9452016e88c

की गई। पत्रकारों ने कथित घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग रखी गई। जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की मांग की गई। इसके साथ ही महिला पत्रकारों सहित सभी मीडियाकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार की हिंसा या अभद्रता स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय होने पर संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाता रहेगा। ज्ञापन दौरान पत्रकार संगठन के लोग शामिल हुए।

  • user_Suresh bhartiya suresh bhartiya
    Suresh bhartiya suresh bhartiya
    Betul Nagar, Madhya Pradesh
    😤
    3 hrs ago
More news from Betul and nearby areas
  • बोरदेही पुलिस की त्वरित कार्यवाही–हत्यारे पति को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार बोरदेही पुलिस की त्वरित कार्यवाही–हत्यारे पति को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार 🔹 *चरित्र संदेह बना हत्या की वजह, पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या* 🔹*हत्या को आत्महत्या का रूप देने शव को फांसी के फंदे पर लटकाया, आरोपी गिरफ्तार* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में गंभीर एवं जघन्य अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा संदिग्ध परिस्थितियों में होने वाली मौतों की सूक्ष्मता से जांच हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में बोरदेही पुलिस ने महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 🔹इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में बोरदेही पुलिस द्वारा वैज्ञानिक एवं साक्ष्य आधारित जांच की गई। 🔹 *संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी महिला की लाश* दिनांक 05.09.2026 को *फरियादिया रामरती पति लखन धुर्वे, निवासी छिंदी* द्वारा थाना बोरदेही में सूचना दी गई कि दिनांक 04.09.2026 को उसके जवाई प्रहलाद द्वारा फोन पर बताया गया कि उसकी बहन *रूकवती पति प्रहलाद सरियाम, उम्र 35 वर्ष, निवासी इंद्रा आवास कॉलोनी, मोरखा ने फांसी लगा ली है* , जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। 🔹सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी बोरदेही निरीक्षक भैयालाल उईके पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की परिस्थितियां संदिग्ध प्रतीत होने पर घटनास्थल को सुरक्षित कर वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई। 🔹 *वैज्ञानिक साक्ष्यों से खुली हत्या की परतें* पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देश पर एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह एवं क्राइम सीन एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा डॉग स्क्वाड के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन कर विधिवत फोटोग्राफी एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई की गई। 🔹जांच के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा गवाहों से पूछताछ की गई। पूछताछ एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि आरोपी प्रहलाद सरियाम अपनी पत्नी रूकवती के चरित्र पर संदेह करता था तथा इसी बात को लेकर उसके साथ अक्सर विवाद एवं मारपीट करता था। 🔹जांच में पाया गया कि दिनांक 03-04.09.2026 की दरम्यानी रात आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हत्या की घटना को छिपाने एवं उसे आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव को हरे रंग के पतले वायर की सहायता से झोपड़ी की लकड़ी/बल्लीनुमा हिस्से पर फांसी के फंदे पर लटका दिया। 🔹वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं जांच से आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस के तहत पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 🔹 *आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त सामग्री बरामद* *गिरफ्तार आरोपी: प्रहलाद सरियाम पिता मंगल सरियाम, उम्र 40 वर्ष, निवासी इंद्रा आवास कॉलोनी, मोरखा, थाना बोरदेही।* 🔹आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ओढ़नी (दुपट्टा) एवं मारपीट में प्रयुक्त कमर पट्टे का टुकड़ा बरामद कर जप्त किया गया है। 🔹 *पुलिस टीम की विशेष भूमिका* इस कार्रवाई में निरीक्षक भैयालाल उईके, थाना प्रभारी बोरदेही; क्राइम सीन प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी; उनि. पंचमसिंह उईके; सउनि. हरिराम डंढोरे; प्रआर. 395 नागेंद्र सिंह; सुभाष माकोड़े,आरक्षक रोहित भारती, राधेश्याम कुमरे, शशिकांत आरसे; चालक आरक्षक किशोर साहू , पवन एनिया एवं महिला आरक्षक अश्विनी यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 📢 *पुलिस की अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा आमजन से अपील की गई है कि घरेलू विवाद, आपसी कलह, मारपीट अथवा किसी भी प्रकार की हिंसा को सामान्य न समझें। यदि आपके आसपास किसी महिला के साथ लगातार मारपीट, प्रताड़ना या जान-माल को खतरा होने की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। समय पर दी गई सूचना किसी गंभीर अपराध को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। 🔹पुलिस आपकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर तत्काल सूचना दें।
    1
    बोरदेही पुलिस की त्वरित कार्यवाही–हत्यारे पति को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
बोरदेही पुलिस की त्वरित कार्यवाही–हत्यारे पति को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
🔹 *चरित्र संदेह बना हत्या की वजह, पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या* 
🔹*हत्या को आत्महत्या का रूप देने शव को फांसी के फंदे पर लटकाया, आरोपी गिरफ्तार* 
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में गंभीर एवं जघन्य अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा संदिग्ध परिस्थितियों में होने वाली मौतों की सूक्ष्मता से जांच हेतु  दिए गए निर्देशों के पालन में बोरदेही पुलिस ने महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
🔹इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में बोरदेही पुलिस द्वारा वैज्ञानिक एवं साक्ष्य आधारित जांच की गई।
🔹 *संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी महिला की लाश* 
दिनांक 05.09.2026 को *फरियादिया रामरती पति लखन धुर्वे, निवासी छिंदी* द्वारा थाना बोरदेही में सूचना दी गई कि दिनांक 04.09.2026 को उसके जवाई प्रहलाद द्वारा फोन पर बताया गया कि उसकी बहन *रूकवती पति प्रहलाद सरियाम, उम्र 35 वर्ष, निवासी इंद्रा आवास कॉलोनी, मोरखा ने फांसी लगा ली है* , जिससे उसकी मृत्यु हो गई है।
🔹सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी बोरदेही निरीक्षक भैयालाल उईके पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की परिस्थितियां संदिग्ध प्रतीत होने पर घटनास्थल को सुरक्षित कर वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई।
🔹 *वैज्ञानिक साक्ष्यों से खुली हत्या की परतें* 
पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देश पर एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह एवं क्राइम सीन एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा डॉग स्क्वाड के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन कर विधिवत फोटोग्राफी एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई की गई।
🔹जांच के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा गवाहों से पूछताछ की गई। पूछताछ एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि आरोपी प्रहलाद सरियाम अपनी पत्नी रूकवती के चरित्र पर संदेह करता था तथा इसी बात को लेकर उसके साथ अक्सर विवाद एवं मारपीट करता था।
🔹जांच में पाया गया कि दिनांक 03-04.09.2026 की दरम्यानी रात आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हत्या की घटना को छिपाने एवं उसे आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव को हरे रंग के पतले वायर की सहायता से झोपड़ी की लकड़ी/बल्लीनुमा हिस्से पर फांसी के फंदे पर लटका दिया।
🔹वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं जांच से आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस के तहत पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
🔹 *आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त सामग्री बरामद* 
*गिरफ्तार आरोपी:
प्रहलाद सरियाम पिता मंगल सरियाम, उम्र 40 वर्ष, निवासी इंद्रा आवास कॉलोनी, मोरखा, थाना बोरदेही।* 
🔹आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ओढ़नी (दुपट्टा) एवं मारपीट में प्रयुक्त कमर पट्टे का टुकड़ा बरामद कर जप्त किया गया है।
🔹 *पुलिस टीम की विशेष भूमिका* 
इस कार्रवाई में निरीक्षक भैयालाल उईके, थाना प्रभारी बोरदेही; क्राइम सीन प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी; उनि. पंचमसिंह उईके; सउनि. हरिराम डंढोरे; प्रआर. 395 नागेंद्र सिंह; सुभाष माकोड़े,आरक्षक रोहित भारती, राधेश्याम कुमरे, शशिकांत आरसे; चालक आरक्षक किशोर साहू , पवन एनिया एवं महिला आरक्षक अश्विनी यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
📢 *पुलिस की अपील* 
पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा आमजन से अपील की गई है कि घरेलू विवाद, आपसी कलह, मारपीट अथवा किसी भी प्रकार की हिंसा को सामान्य न समझें। यदि आपके आसपास किसी महिला के साथ लगातार मारपीट, प्रताड़ना या जान-माल को खतरा होने की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। समय पर दी गई सूचना किसी गंभीर अपराध को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
🔹पुलिस आपकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर तत्काल सूचना दें।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    6 hrs ago
  • चिल्कापुर में जन-प्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों का सम्मान भैंसदेही चिल्कापुर में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चिल्कापुर में आयोजित "शिक्षक सम्मान समारोह" में विद्यार्थियों ,पालकों एवं जनप्रतिनिधियों ने शिक्षक /शिक्षिकाओं का सम्मान कर उन्हें शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई दी। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने समस्त शिक्षक /शिक्षिकाओं को गिफ्ट भेंट कर गुरुजनों का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद प्रतिनिधि धनराज साहू के नेतृत्व में भाजपा नेता लालाराम जी साहू,राजकुमार बोड़खे, दिलीप राने, केशोराव बारस्कर, गुलाबराव चढ़ोकार, अजाबराव बोडखे, अशोक बारस्कर, महिला नेत्री कौशल्या पाटनकर,महिला मोर्चा मंडलध्यक्ष यशोदा गौर,महिला मोर्चा मंडल महामंत्री वंदना मुंडेकर ने कार्यक्रम में शामिल होकर सभी शिक्षक /शिक्षिकाओं को शाल-श्रीफल , रूमाल, पेन एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया तथा केक खिलाकर शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि धनराज साहू अधिवक्ता ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं है और जो लोग गुरु से ज्ञान प्राप्त करने के उपरांत अपने लक्ष्य पर पहुंचने के बाद अपने गुरु का तिरस्कार करते है वे जीवन में कभी भी सफल नहीं हो सकते। अक्सर लोग ऊंचाइयों तक पहुंचने के बाद अपने गुरु को भूल जाते हैं ऐसे लोग जीवन में कभी उन्नति नहीं कर सकते। इसलिए हम चाहे कितने ही ऊंचे पदो पर क्यूं ना पहुंच जाए लेकिन हमे हमारे गुरु को कभी नहीं भूलना चाहिए। गुरु का सम्मान ही हमारी उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। श्री साहू ने कहा कि अनुशासन विद्यार्थियों की शोभा है इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को हमेशा अनुशासन का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य रामकिशोर सलामें ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए शिक्षक/शिक्षिकाओं को सम्मानित करने के लिए जनप्रतिनिधियो एवं पालकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सेवा निवृत महिला एवं बाल विकास अधिकारी कौशल्या पाटनकर, वरिष्ठ शिक्षक धनराज सोनी, मरकाम मैंडम व सहायक सचिव संदीप मगरदे ने संबोधित कर शिक्षक दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन जी के जीवन पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अरुण दवंडे, टुकड्या देशमुख, विश्वनाथ बोड़खे, अनिल गीद,वासु बारस्कर,दिनेश बारस्कर,राजा मस्की, राहूल पवार,कैलाश नाकतुरे व किशोर राने ने भीं पहुंचकर शिक्षक शिक्षिकाओं का स्वागत किया। स्वल्पाहार के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।
    1
    चिल्कापुर में जन-प्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों का सम्मान
भैंसदेही 
चिल्कापुर में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चिल्कापुर में आयोजित "शिक्षक सम्मान समारोह" में विद्यार्थियों ,पालकों एवं जनप्रतिनिधियों ने शिक्षक /शिक्षिकाओं का सम्मान कर उन्हें शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई दी। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने समस्त शिक्षक /शिक्षिकाओं को गिफ्ट भेंट कर गुरुजनों का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद प्रतिनिधि धनराज साहू के नेतृत्व में भाजपा नेता लालाराम जी साहू,राजकुमार बोड़खे, दिलीप राने, केशोराव बारस्कर, गुलाबराव चढ़ोकार, अजाबराव बोडखे, अशोक बारस्कर, महिला नेत्री कौशल्या पाटनकर,महिला मोर्चा मंडलध्यक्ष यशोदा गौर,महिला मोर्चा मंडल महामंत्री वंदना मुंडेकर ने कार्यक्रम में शामिल होकर सभी शिक्षक /शिक्षिकाओं को शाल-श्रीफल , रूमाल, पेन एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया तथा केक खिलाकर शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि धनराज साहू अधिवक्ता ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं है और जो लोग गुरु से ज्ञान प्राप्त करने के उपरांत अपने लक्ष्य पर पहुंचने के बाद अपने गुरु का तिरस्कार करते है वे जीवन में कभी भी सफल नहीं हो सकते। अक्सर लोग ऊंचाइयों तक पहुंचने के बाद अपने गुरु को भूल जाते हैं ऐसे लोग जीवन में कभी उन्नति नहीं कर सकते। इसलिए हम चाहे कितने ही ऊंचे पदो पर क्यूं ना पहुंच जाए लेकिन हमे हमारे गुरु को कभी नहीं भूलना चाहिए। गुरु का सम्मान ही हमारी उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। श्री साहू ने कहा कि अनुशासन विद्यार्थियों की शोभा है इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को हमेशा अनुशासन का पालन करना चाहिए।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य रामकिशोर सलामें ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए शिक्षक/शिक्षिकाओं को सम्मानित करने के लिए जनप्रतिनिधियो एवं पालकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सेवा निवृत महिला एवं बाल विकास अधिकारी कौशल्या पाटनकर, वरिष्ठ शिक्षक धनराज सोनी, मरकाम मैंडम व सहायक सचिव संदीप मगरदे ने संबोधित कर शिक्षक दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन जी के जीवन पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अरुण दवंडे, टुकड्या देशमुख, विश्वनाथ बोड़खे, अनिल गीद,वासु बारस्कर,दिनेश बारस्कर,राजा मस्की, राहूल पवार,कैलाश नाकतुरे व किशोर राने ने भीं पहुंचकर शिक्षक शिक्षिकाओं का स्वागत किया। स्वल्पाहार के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पातालकोट के ग्राम पंचायत हरा कछार ग्राम धोरनी मालनी डोमनी मध्य प्रदेश जिला छिंदवाड़ा तहसील तामिया पातालकोट के कई गांव में से हैं गांव तक रोड नहीं है क्यों गांव से ऐसे हैं जो पैदल आना जाना पड़ रहा है अस्पताल जाना सरकारी स्कूल जाना सब मुसीबत हो गया है आखिर हमारी आवाज कब सुनेगी सरकार पातालकोट के ग्राम पंचायत हरा कछार ग्राम धोरनी मालनी डोमनी इस गांव में तो सड़क तक नहीं है पैदल आना-जाना में मुसीबत हो रहा है
    1
    पातालकोट के ग्राम पंचायत हरा कछार ग्राम धोरनी मालनी डोमनी                   
मध्य प्रदेश जिला छिंदवाड़ा तहसील तामिया पातालकोट के कई गांव में से हैं गांव तक रोड नहीं है क्यों गांव से ऐसे हैं जो पैदल आना जाना पड़ रहा है अस्पताल जाना सरकारी स्कूल जाना सब मुसीबत हो गया है आखिर हमारी आवाज कब सुनेगी सरकार पातालकोट के ग्राम पंचायत हरा कछार ग्राम धोरनी मालनी डोमनी इस गांव में तो सड़क तक नहीं है पैदल आना-जाना में मुसीबत हो रहा है
    user_Aghansi Bagotiya
    Aghansi Bagotiya
    तामिया, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • खोखले वादों का नया बस स्टैंड या मवेशियों का आशियाना? इटारसी के विकास की खुली पोल! ​डिस्क्रिप्शन (Description): चुनाव के वक्त मंच से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान जी ने इटारसी को नया बस स्टैंड देने की बड़ी घोषणा की थी। करोड़ों रुपए खर्च हुए, उद्घाटन भी हुआ, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि पिछले एक साल में बस स्टैंड दो बार बंद होकर फिर शुरू हुआ और आज यह खंडहर और गौशाला बन चुका है। चारों तरफ गोबर के ढेर और सन्नाटा पसरा है, जिससे पुरानी इटारसी और पथरोटा के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ​इस वीडियो में जानिए कि आखिर क्यों एक शहर में दोनों बस स्टैंड संचालित नहीं हो सकते? साथ ही देखिए इस समस्या का एक व्यावहारिक समाधान—जिसके तहत होशंगाबाद-भोपाल रूट की बसें नए बस स्टैंड से शुरू होकर पुराने बस स्टैंड पर रुकें और बैतूल-ऑर्डनेंस फैक्ट्री रूट की बसें पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर नए बस स्टैंड पर स्टॉपेज लें। ​क्या प्रशासन इस खंडहरनुमा बस स्टैंड की सुध लेगा या जनता यूं ही परेशान होती रहेगी? देखिए पूरी रिपोर्ट। ​हैशटैग्स (Hashtags): #ItarsiUpdate #ItarsiNews #MadhyaPradeshNews #ShivrajSinghChouhan #ItarsiBusStand #MPNews #LocalNews #Itarsi #GroundReport #PublicIssues खोखले वादों का नया बस स्टैंड या मवेशियों का आशियाना? इटारसी के विकास की खुली पोल! ​डिस्क्रिप्शन (Description): चुनाव के वक्त मंच से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान जी ने इटारसी को नया बस स्टैंड देने की बड़ी घोषणा की थी। करोड़ों रुपए खर्च हुए, उद्घाटन भी हुआ, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि पिछले एक साल में बस स्टैंड दो बार बंद होकर फिर शुरू हुआ और आज यह खंडहर और गौशाला बन चुका है। चारों तरफ गोबर के ढेर और सन्नाटा पसरा है, जिससे पुरानी इटारसी और पथरोटा के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ​इस वीडियो में जानिए कि आखिर क्यों एक शहर में दोनों बस स्टैंड संचालित नहीं हो सकते? साथ ही देखिए इस समस्या का एक व्यावहारिक समाधान—जिसके तहत होशंगाबाद-भोपाल रूट की बसें नए बस स्टैंड से शुरू होकर पुराने बस स्टैंड पर रुकें और बैतूल-ऑर्डनेंस फैक्ट्री रूट की बसें पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर नए बस स्टैंड पर स्टॉपेज लें। ​क्या प्रशासन इस खंडहरनुमा बस स्टैंड की सुध लेगा या जनता यूं ही परेशान होती रहेगी? देखिए पूरी रिपोर्ट। ​हैशटैग्स (Hashtags): #ItarsiUpdate #ItarsiNews #MadhyaPradeshNews #ShivrajSinghChouhan #ItarsiBusStand #MPNews #LocalNews #Itarsi #GroundReport #PublicIssues
    1
    खोखले वादों का नया बस स्टैंड या मवेशियों का आशियाना? इटारसी के विकास की खुली पोल!
​डिस्क्रिप्शन (Description):
चुनाव के वक्त मंच से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान जी ने इटारसी को नया बस स्टैंड देने की बड़ी घोषणा की थी। करोड़ों रुपए खर्च हुए, उद्घाटन भी हुआ, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि पिछले एक साल में बस स्टैंड दो बार बंद होकर फिर शुरू हुआ और आज यह खंडहर और गौशाला बन चुका है। चारों तरफ गोबर के ढेर और सन्नाटा पसरा है, जिससे पुरानी इटारसी और पथरोटा के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
​इस वीडियो में जानिए कि आखिर क्यों एक शहर में दोनों बस स्टैंड संचालित नहीं हो सकते? साथ ही देखिए इस समस्या का एक व्यावहारिक समाधान—जिसके तहत होशंगाबाद-भोपाल रूट की बसें नए बस स्टैंड से शुरू होकर पुराने बस स्टैंड पर रुकें और बैतूल-ऑर्डनेंस फैक्ट्री रूट की बसें पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर नए बस स्टैंड पर स्टॉपेज लें।
​क्या प्रशासन इस खंडहरनुमा बस स्टैंड की सुध लेगा या जनता यूं ही परेशान होती रहेगी? देखिए पूरी रिपोर्ट।
​हैशटैग्स (Hashtags):
#ItarsiUpdate #ItarsiNews #MadhyaPradeshNews #ShivrajSinghChouhan #ItarsiBusStand #MPNews #LocalNews #Itarsi #GroundReport #PublicIssues
खोखले वादों का नया बस स्टैंड या मवेशियों का आशियाना? इटारसी के विकास की खुली पोल!
​डिस्क्रिप्शन (Description):
चुनाव के वक्त मंच से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान जी ने इटारसी को नया बस स्टैंड देने की बड़ी घोषणा की थी। करोड़ों रुपए खर्च हुए, उद्घाटन भी हुआ, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि पिछले एक साल में बस स्टैंड दो बार बंद होकर फिर शुरू हुआ और आज यह खंडहर और गौशाला बन चुका है। चारों तरफ गोबर के ढेर और सन्नाटा पसरा है, जिससे पुरानी इटारसी और पथरोटा के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
​इस वीडियो में जानिए कि आखिर क्यों एक शहर में दोनों बस स्टैंड संचालित नहीं हो सकते? साथ ही देखिए इस समस्या का एक व्यावहारिक समाधान—जिसके तहत होशंगाबाद-भोपाल रूट की बसें नए बस स्टैंड से शुरू होकर पुराने बस स्टैंड पर रुकें और बैतूल-ऑर्डनेंस फैक्ट्री रूट की बसें पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर नए बस स्टैंड पर स्टॉपेज लें।
​क्या प्रशासन इस खंडहरनुमा बस स्टैंड की सुध लेगा या जनता यूं ही परेशान होती रहेगी? देखिए पूरी रिपोर्ट।
​हैशटैग्स (Hashtags):
#ItarsiUpdate #ItarsiNews #MadhyaPradeshNews #ShivrajSinghChouhan #ItarsiBusStand #MPNews #LocalNews #Itarsi #GroundReport #PublicIssues
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • काली मंदिर में डोल ग्यारस समिति की बैठक संपन्न, कार्यक्रमों की रूपरेखा तय काली मंदिर में डोल ग्यारस समिति की बैठक संपन्न, कार्यक्रमों की रूपरेखा तय सोहागपुर डोल ग्यारस के आगामी आयोजनों को लेकर रविवार को दोपहर 3 बजे मां महाकाली मंदिर में सोहागपुर डोल ग्यारस समिति की बैठक आयोजित हुई। समिति अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 100 वर्षों से अधिक पुरानी परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति के वरिष्ठ सदस्यों चौधरी राकेश सिंह एवं चौधरी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आयोजन रानी लक्ष्मीबाई मंच पर होंगे। अनंत चतुर्दशी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही इनामी भजन एवं डंडा प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। बैठक में वार्षिक सदस्यता शुल्क सहित आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई।
    1
    काली मंदिर में डोल ग्यारस समिति की बैठक संपन्न, कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
काली मंदिर में डोल ग्यारस समिति की बैठक संपन्न, कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
सोहागपुर डोल ग्यारस के आगामी आयोजनों को लेकर रविवार को दोपहर 3 बजे मां महाकाली मंदिर में सोहागपुर डोल ग्यारस समिति की बैठक आयोजित हुई। समिति अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 100 वर्षों से अधिक पुरानी परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति के वरिष्ठ सदस्यों चौधरी राकेश सिंह एवं चौधरी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आयोजन रानी लक्ष्मीबाई मंच पर होंगे। अनंत चतुर्दशी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही इनामी भजन एवं डंडा प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। बैठक में वार्षिक सदस्यता शुल्क सहित आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई।
    user_रीतेश साहू
    रीतेश साहू
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • छिंदवाड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम; राज नगर साउथ सिविल लाइन में गूंजे राधा-कृष्ण के भजन, उमड़े श्रद्धालु। छिंदवाड़ा शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत इन दिनों धार्मिक आयोजनों की बहार छाई हुई है। राज नगर, साउथ सिविल लाइन स्थित कांग्रेसी नेता पप्पू यादव, यदुराज यादव एवं समस्त यादव परिवार के निज निवास पर एक भव्य और 6 दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इस महोत्सव के तहत आगामी 8 सितंबर 2026, मंगलवार को हवन-पूजन, भव्य भजन संध्या, महाप्रसाद और शाम 7:00 बजे से प्रीय भोज का आयोजन रखा गया है। वहीं, 9 सितंबर 2026, बुधवार को श्रीकृष्ण विसर्जन शोभा यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन मंडल ने सभी धर्मप्रेमियों से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इन धार्मिक आयोजनों का लाभ उठाने और पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की है।
    4
    छिंदवाड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम; राज नगर साउथ सिविल लाइन में गूंजे राधा-कृष्ण के भजन, उमड़े श्रद्धालु।
छिंदवाड़ा शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत इन दिनों धार्मिक आयोजनों की बहार छाई हुई है। राज नगर, साउथ सिविल लाइन स्थित कांग्रेसी नेता पप्पू यादव, यदुराज यादव एवं समस्त यादव परिवार के निज निवास पर एक भव्य और 6 दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इस महोत्सव के तहत आगामी 8 सितंबर 2026, मंगलवार को हवन-पूजन, भव्य भजन संध्या, महाप्रसाद और शाम 7:00 बजे से प्रीय भोज का आयोजन रखा गया है। वहीं, 9 सितंबर 2026, बुधवार को श्रीकृष्ण विसर्जन शोभा यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन मंडल ने सभी धर्मप्रेमियों से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इन धार्मिक आयोजनों का लाभ उठाने और पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की है।
    user_संतोष कुमार बाथरी
    संतोष कुमार बाथरी
    Chhindwara, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • छिंदवाड़ा में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल कर्मचारी सहकारी साख समिति मर्यादित की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए गए। छिंदवाड़ा के लालबाग रोड स्थित द होटल गैलेक्सी में रविवार, 6 सितंबर को मध्य प्रदेश विद्युत मंडल कर्मचारी सहकारी साख समिति मर्यादित की वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार सातपुते ने की। आमसभा में कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान समिति सदस्यों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। कक्षा पांचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 17 बच्चों को नगद पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं आगामी वर्षों में प्रत्येक बोर्ड कक्षा के पुरस्कार की राशि में 200 रुपये की वृद्धि करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही समिति सदस्य की मृत्यु पर दी जाने वाली अनुग्रह राशि 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने तथा दुर्घटना बीमा राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया आमसभा में समिति के कार्मिकों को स्थायी किए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्रीमती विजय लक्ष्मी वाडीवा, संचालक संतोष चौरिया, संजय श्रीवास्तव, राजेश राउलवार, के.के. यादव, राजेश राउत, श्रीमती प्रियंका सोमकवर सहित समिति के सदस्य और पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चे मौजूद रहे। भोजन के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।
    4
    छिंदवाड़ा में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल कर्मचारी सहकारी साख समिति मर्यादित की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई।
बैठक में कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए गए।
छिंदवाड़ा के लालबाग रोड स्थित द होटल गैलेक्सी में रविवार, 6 सितंबर को मध्य प्रदेश विद्युत मंडल कर्मचारी सहकारी साख समिति मर्यादित की वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार सातपुते ने की।
आमसभा में कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान समिति सदस्यों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। कक्षा पांचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 17 बच्चों को नगद पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
वहीं आगामी वर्षों में प्रत्येक बोर्ड कक्षा के पुरस्कार की राशि में 200 रुपये की वृद्धि करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही समिति सदस्य की मृत्यु पर दी जाने वाली अनुग्रह राशि 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने तथा दुर्घटना बीमा राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया आमसभा में समिति के कार्मिकों को स्थायी किए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्रीमती विजय लक्ष्मी वाडीवा, संचालक संतोष चौरिया, संजय श्रीवास्तव, राजेश राउलवार, के.के. यादव, राजेश राउत, श्रीमती प्रियंका सोमकवर सहित समिति के सदस्य और पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चे मौजूद रहे। भोजन के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।
    user_संतोष कुमार बाथरी
    संतोष कुमार बाथरी
    Chhindwara, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • सोहागपुर पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चेकिंग से चालकों में हड़कंप सोहागपुर पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चेकिंग से चालकों में हड़कंप सोहागपुर पुलिस द्वारा नगर के चौधरी पेट्रोल पंप के पास स्टेट हाईवे 22 पर वाहन चेकिंग के चलते चारको में हड़कंप देखी जा रही है। पुलिस द्वारा रविवार दोपहर 12:00 से मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन नहीं करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। जिससे वाहन चालक चेकिंग होते देख दूर ही अपना वाहन रोक कर खड़े हुए हैं जिससे कि वह पुलिस जांच से बच सके। पुलिस द्वारा पहले भी राहगीरों को मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन करने के हिदायत दी जाती रही है। परंतु कई वाहन चालक बिना हेलमेट एवं गाड़ी की जरूरी कागजात के बिना गाड़ी चलाते हुए वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े जा रहे जिन पर पुलिस द्वारा नियमों अनुसार चालानी कार्यवाही की जा रही है
    1
    सोहागपुर पुलिस द्वारा  की जा रही वाहन चेकिंग से चालकों में हड़कंप
सोहागपुर पुलिस द्वारा  की जा रही वाहन चेकिंग से चालकों में हड़कंप
सोहागपुर पुलिस द्वारा नगर के चौधरी पेट्रोल पंप के पास स्टेट हाईवे 22 पर वाहन चेकिंग के चलते चारको में हड़कंप देखी जा रही है। पुलिस द्वारा रविवार दोपहर 12:00 से मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन नहीं करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। जिससे वाहन चालक चेकिंग होते देख दूर ही अपना वाहन रोक कर खड़े हुए हैं जिससे कि वह पुलिस जांच से बच सके। पुलिस द्वारा पहले भी राहगीरों को मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन करने के हिदायत दी जाती रही है। परंतु कई वाहन चालक बिना हेलमेट एवं गाड़ी की जरूरी कागजात के बिना गाड़ी चलाते हुए वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े जा रहे जिन पर पुलिस द्वारा नियमों अनुसार चालानी कार्यवाही की जा रही है
    user_रीतेश साहू
    रीतेश साहू
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अत्यंत पुण्य और सराहनीय कार्य--जरूरतमंदों को भरपूर भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम) ग्राम चीचली निवासी एवं ग्राम पंचायत टेकापार के कर्मठ सचिव श्री मनसुख लाल जी धानक के मंझले भाई स्वर्गीय श्री छोटेवीर जी धानक की गंगा जली पूजन एवं 13वीं के पावन कार्यक्रम के पश्चात धानक परिवार ने एक अत्यंत पुण्य और सराहनीय कार्य किया है। परिवार द्वारा राम रहीम रोटी बैंक सोहागपुर में जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा भाई-बहनों के लिए बड़े प्रेम और श्रद्धा भाव से व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन प्रसादी भिजवाकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। यह सिर्फ भोजन नहीं, यह संस्कार है, यह सेवा है, यह सच्ची श्रद्धांजलि है। जब किसी की याद में भूखे का पेट भरता है तो परलोक में बैठी आत्मा को सच्चा सुकून मिलता है। राम रहीम रोटी बैंक परिवार श्री मनसुख लाल धानक जी एवं समस्त धानक परिवार के इस नेक कार्य को हृदय से नमन करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें, शांति प्रदान करें। 🙏 ॐ शांति 💐
    1
    अत्यंत पुण्य और सराहनीय कार्य--जरूरतमंदों को भरपूर भोजन-
सोहागपुर (नर्मदापुरम)
ग्राम चीचली निवासी एवं ग्राम पंचायत टेकापार के कर्मठ सचिव श्री मनसुख लाल जी धानक के मंझले भाई स्वर्गीय श्री छोटेवीर जी धानक की गंगा जली पूजन एवं 13वीं के पावन कार्यक्रम के पश्चात धानक परिवार ने एक अत्यंत पुण्य और सराहनीय कार्य किया है।
परिवार द्वारा राम रहीम रोटी बैंक सोहागपुर में जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा भाई-बहनों के लिए बड़े प्रेम और श्रद्धा भाव से व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन प्रसादी भिजवाकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।
यह सिर्फ भोजन नहीं, यह संस्कार है, यह सेवा है, यह सच्ची श्रद्धांजलि है। जब किसी की याद में भूखे का पेट भरता है तो परलोक में बैठी आत्मा को सच्चा सुकून मिलता है।
राम रहीम रोटी बैंक परिवार श्री मनसुख लाल धानक जी एवं समस्त धानक परिवार के इस नेक कार्य को हृदय से नमन करता है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें, शांति प्रदान करें।                        
🙏 ॐ शांति 💐
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.