Shuru
Apke Nagar Ki App…
काली मंदिर में डोल ग्यारस समिति की बैठक संपन्न, कार्यक्रमों की रूपरेखा तय काली मंदिर में डोल ग्यारस समिति की बैठक संपन्न, कार्यक्रमों की रूपरेखा तय सोहागपुर डोल ग्यारस के आगामी आयोजनों को लेकर रविवार को दोपहर 3 बजे मां महाकाली मंदिर में सोहागपुर डोल ग्यारस समिति की बैठक आयोजित हुई। समिति अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 100 वर्षों से अधिक पुरानी परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति के वरिष्ठ सदस्यों चौधरी राकेश सिंह एवं चौधरी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आयोजन रानी लक्ष्मीबाई मंच पर होंगे। अनंत चतुर्दशी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही इनामी भजन एवं डंडा प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। बैठक में वार्षिक सदस्यता शुल्क सहित आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई।
रीतेश साहू
काली मंदिर में डोल ग्यारस समिति की बैठक संपन्न, कार्यक्रमों की रूपरेखा तय काली मंदिर में डोल ग्यारस समिति की बैठक संपन्न, कार्यक्रमों की रूपरेखा तय सोहागपुर डोल ग्यारस के आगामी आयोजनों को लेकर रविवार को दोपहर 3 बजे मां महाकाली मंदिर में सोहागपुर डोल ग्यारस समिति की बैठक आयोजित हुई। समिति अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 100 वर्षों से अधिक पुरानी परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति के वरिष्ठ सदस्यों चौधरी राकेश सिंह एवं चौधरी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आयोजन रानी लक्ष्मीबाई मंच पर होंगे। अनंत चतुर्दशी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही इनामी भजन एवं डंडा प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। बैठक में वार्षिक सदस्यता शुल्क सहित आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- काली मंदिर में डोल ग्यारस समिति की बैठक संपन्न, कार्यक्रमों की रूपरेखा तय काली मंदिर में डोल ग्यारस समिति की बैठक संपन्न, कार्यक्रमों की रूपरेखा तय सोहागपुर डोल ग्यारस के आगामी आयोजनों को लेकर रविवार को दोपहर 3 बजे मां महाकाली मंदिर में सोहागपुर डोल ग्यारस समिति की बैठक आयोजित हुई। समिति अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 100 वर्षों से अधिक पुरानी परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति के वरिष्ठ सदस्यों चौधरी राकेश सिंह एवं चौधरी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आयोजन रानी लक्ष्मीबाई मंच पर होंगे। अनंत चतुर्दशी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही इनामी भजन एवं डंडा प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। बैठक में वार्षिक सदस्यता शुल्क सहित आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई।1
- अत्यंत पुण्य और सराहनीय कार्य--जरूरतमंदों को भरपूर भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम) ग्राम चीचली निवासी एवं ग्राम पंचायत टेकापार के कर्मठ सचिव श्री मनसुख लाल जी धानक के मंझले भाई स्वर्गीय श्री छोटेवीर जी धानक की गंगा जली पूजन एवं 13वीं के पावन कार्यक्रम के पश्चात धानक परिवार ने एक अत्यंत पुण्य और सराहनीय कार्य किया है। परिवार द्वारा राम रहीम रोटी बैंक सोहागपुर में जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा भाई-बहनों के लिए बड़े प्रेम और श्रद्धा भाव से व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन प्रसादी भिजवाकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। यह सिर्फ भोजन नहीं, यह संस्कार है, यह सेवा है, यह सच्ची श्रद्धांजलि है। जब किसी की याद में भूखे का पेट भरता है तो परलोक में बैठी आत्मा को सच्चा सुकून मिलता है। राम रहीम रोटी बैंक परिवार श्री मनसुख लाल धानक जी एवं समस्त धानक परिवार के इस नेक कार्य को हृदय से नमन करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें, शांति प्रदान करें। 🙏 ॐ शांति 💐1
- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने प्रगति फूड का किया निरीक्षण कलेक्टर ने प्रगति फूड का किया निरीक्षण औद्योगिक विकास और रोजगार पर दिया जोर1
- पिपरिया जन्माष्टमी पर नवचेतना स्कूल में साकार हुई कृष्ण-सुदामा की भावपूर्ण लीला जन्माष्टमी पर नवचेतना स्कूल में साकार हुई कृष्ण-सुदामा की भावपूर्ण लीला नन्हे कलाकारों ने बांधा आध्यात्मिक समां, सुदामा बने संस्कार कुशवाहा की प्रस्तुति ने जीता सबका दिल पिपरिया, नर्मदापुरम।जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पिपरिया के नवचेतना पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल में भक्ति, आस्था और संस्कारों से सराबोर माहौल देखने को मिला। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से लेकर कृष्ण-सुदामा की अटूट मित्रता तक की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों और दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। मंच पर सजी कृष्ण लीलाओं ने ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में कक्षा चौथी के छात्र संस्कार कुशवाहा द्वारा निभाया गया सुदामा का किरदार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। संस्कार ने श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन के प्रसंग को भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया। उनके अभिनय में मित्रता, प्रेम और समर्पण की झलक दिखाई दी, जिसे देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के बाद भी पिपरिया में बालकों और पालकों के बीच संस्कार की इस प्रस्तुति की चर्चा होती रही। वहीं कक्षा पहली के छात्र गणेश मोर ने श्रीकृष्ण की भूमिका निभाकर अपनी मासूमियत और अभिनय से सभी का मन मोह लिया। नर्सरी की छात्रा प्रियांशी गोस्वामी राधा के रूप में बेहद आकर्षक नजर आईं। इसके अलावा आजाद एवं मयंक रघुवंशी ने द्वारपाल की भूमिका निभाकर कृष्ण लीला को जीवंतता प्रदान की। मंच पर दिखी वृंदावन की झलक नन्हे कलाकारों की प्रस्तुतियों में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, मित्रता और भक्ति का सुंदर समन्वय देखने को मिला। बच्चों की मासूम अदाओं और भावपूर्ण अभिनय ने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों को भावुक कर दिया। हर प्रस्तुति के बाद तालियों की गड़गड़ाहट बच्चों का उत्साह बढ़ाती रही।विद्यालय के प्रधानाचार्य हरगोविंद पचौरी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारियां कराई गईं। सहयोगी शिक्षिका वंदना चौबे एवं अजय सर ने बच्चों को प्रस्तुतियों के लिए तैयार किया। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य हरगोविंद पचौरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से बच्चों को जोड़ने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को अपनी विरासत को समझने का अवसर मिलता है, वहीं मंच पर प्रस्तुति देने से उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा में भी निखार आता है।कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। जन्माष्टमी के अवसर पर नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से न केवल भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को जीवंत किया, बल्कि प्रेम, मित्रता, भक्ति और संस्कारों का संदेश भी दिया।1
- उदयपूरा विधानसभा के बाग पिपरिया मे भव्य रक्षाबंधन महोत्सव मनाया गया! रफ्तार मीडिया चैनल संवाददाता मंगल चौधरी मध्य प्रदेश /छत्तीसगढ़1
- सागर नकली शराब कांड: बंडा थाना प्रभारी-गूगरा चौकी प्रभारी निलंबित, CM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई1
- खोखले वादों का नया बस स्टैंड या मवेशियों का आशियाना? इटारसी के विकास की खुली पोल! डिस्क्रिप्शन (Description): चुनाव के वक्त मंच से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान जी ने इटारसी को नया बस स्टैंड देने की बड़ी घोषणा की थी। करोड़ों रुपए खर्च हुए, उद्घाटन भी हुआ, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि पिछले एक साल में बस स्टैंड दो बार बंद होकर फिर शुरू हुआ और आज यह खंडहर और गौशाला बन चुका है। चारों तरफ गोबर के ढेर और सन्नाटा पसरा है, जिससे पुरानी इटारसी और पथरोटा के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस वीडियो में जानिए कि आखिर क्यों एक शहर में दोनों बस स्टैंड संचालित नहीं हो सकते? साथ ही देखिए इस समस्या का एक व्यावहारिक समाधान—जिसके तहत होशंगाबाद-भोपाल रूट की बसें नए बस स्टैंड से शुरू होकर पुराने बस स्टैंड पर रुकें और बैतूल-ऑर्डनेंस फैक्ट्री रूट की बसें पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर नए बस स्टैंड पर स्टॉपेज लें। क्या प्रशासन इस खंडहरनुमा बस स्टैंड की सुध लेगा या जनता यूं ही परेशान होती रहेगी? देखिए पूरी रिपोर्ट। हैशटैग्स (Hashtags): #ItarsiUpdate #ItarsiNews #MadhyaPradeshNews #ShivrajSinghChouhan #ItarsiBusStand #MPNews #LocalNews #Itarsi #GroundReport #PublicIssues खोखले वादों का नया बस स्टैंड या मवेशियों का आशियाना? इटारसी के विकास की खुली पोल! डिस्क्रिप्शन (Description): चुनाव के वक्त मंच से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान जी ने इटारसी को नया बस स्टैंड देने की बड़ी घोषणा की थी। करोड़ों रुपए खर्च हुए, उद्घाटन भी हुआ, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि पिछले एक साल में बस स्टैंड दो बार बंद होकर फिर शुरू हुआ और आज यह खंडहर और गौशाला बन चुका है। चारों तरफ गोबर के ढेर और सन्नाटा पसरा है, जिससे पुरानी इटारसी और पथरोटा के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस वीडियो में जानिए कि आखिर क्यों एक शहर में दोनों बस स्टैंड संचालित नहीं हो सकते? साथ ही देखिए इस समस्या का एक व्यावहारिक समाधान—जिसके तहत होशंगाबाद-भोपाल रूट की बसें नए बस स्टैंड से शुरू होकर पुराने बस स्टैंड पर रुकें और बैतूल-ऑर्डनेंस फैक्ट्री रूट की बसें पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर नए बस स्टैंड पर स्टॉपेज लें। क्या प्रशासन इस खंडहरनुमा बस स्टैंड की सुध लेगा या जनता यूं ही परेशान होती रहेगी? देखिए पूरी रिपोर्ट। हैशटैग्स (Hashtags): #ItarsiUpdate #ItarsiNews #MadhyaPradeshNews #ShivrajSinghChouhan #ItarsiBusStand #MPNews #LocalNews #Itarsi #GroundReport #PublicIssues1
- सोहागपुर पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चेकिंग से चालकों में हड़कंप सोहागपुर पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चेकिंग से चालकों में हड़कंप सोहागपुर पुलिस द्वारा नगर के चौधरी पेट्रोल पंप के पास स्टेट हाईवे 22 पर वाहन चेकिंग के चलते चारको में हड़कंप देखी जा रही है। पुलिस द्वारा रविवार दोपहर 12:00 से मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन नहीं करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। जिससे वाहन चालक चेकिंग होते देख दूर ही अपना वाहन रोक कर खड़े हुए हैं जिससे कि वह पुलिस जांच से बच सके। पुलिस द्वारा पहले भी राहगीरों को मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन करने के हिदायत दी जाती रही है। परंतु कई वाहन चालक बिना हेलमेट एवं गाड़ी की जरूरी कागजात के बिना गाड़ी चलाते हुए वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े जा रहे जिन पर पुलिस द्वारा नियमों अनुसार चालानी कार्यवाही की जा रही है1