Shuru
Apke Nagar Ki App…
उदयपूरा विधानसभा के बाग पिपरिया मे भव्य रक्षाबंधन महोत्सव मनाया गया! रफ्तार मीडिया चैनल संवाददाता मंगल चौधरी मध्य प्रदेश /छत्तीसगढ़
Mangal choudhary tv repoter ra
उदयपूरा विधानसभा के बाग पिपरिया मे भव्य रक्षाबंधन महोत्सव मनाया गया! रफ्तार मीडिया चैनल संवाददाता मंगल चौधरी मध्य प्रदेश /छत्तीसगढ़
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- उदयपूरा विधानसभा के बाग पिपरिया मे भव्य रक्षाबंधन महोत्सव मनाया गया! रफ्तार मीडिया चैनल संवाददाता मंगल चौधरी मध्य प्रदेश /छत्तीसगढ़1
- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने प्रगति फूड का किया निरीक्षण कलेक्टर ने प्रगति फूड का किया निरीक्षण औद्योगिक विकास और रोजगार पर दिया जोर1
- पिपरिया जन्माष्टमी पर नवचेतना स्कूल में साकार हुई कृष्ण-सुदामा की भावपूर्ण लीला जन्माष्टमी पर नवचेतना स्कूल में साकार हुई कृष्ण-सुदामा की भावपूर्ण लीला नन्हे कलाकारों ने बांधा आध्यात्मिक समां, सुदामा बने संस्कार कुशवाहा की प्रस्तुति ने जीता सबका दिल पिपरिया, नर्मदापुरम।जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पिपरिया के नवचेतना पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल में भक्ति, आस्था और संस्कारों से सराबोर माहौल देखने को मिला। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से लेकर कृष्ण-सुदामा की अटूट मित्रता तक की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों और दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। मंच पर सजी कृष्ण लीलाओं ने ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में कक्षा चौथी के छात्र संस्कार कुशवाहा द्वारा निभाया गया सुदामा का किरदार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। संस्कार ने श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन के प्रसंग को भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया। उनके अभिनय में मित्रता, प्रेम और समर्पण की झलक दिखाई दी, जिसे देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के बाद भी पिपरिया में बालकों और पालकों के बीच संस्कार की इस प्रस्तुति की चर्चा होती रही। वहीं कक्षा पहली के छात्र गणेश मोर ने श्रीकृष्ण की भूमिका निभाकर अपनी मासूमियत और अभिनय से सभी का मन मोह लिया। नर्सरी की छात्रा प्रियांशी गोस्वामी राधा के रूप में बेहद आकर्षक नजर आईं। इसके अलावा आजाद एवं मयंक रघुवंशी ने द्वारपाल की भूमिका निभाकर कृष्ण लीला को जीवंतता प्रदान की। मंच पर दिखी वृंदावन की झलक नन्हे कलाकारों की प्रस्तुतियों में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, मित्रता और भक्ति का सुंदर समन्वय देखने को मिला। बच्चों की मासूम अदाओं और भावपूर्ण अभिनय ने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों को भावुक कर दिया। हर प्रस्तुति के बाद तालियों की गड़गड़ाहट बच्चों का उत्साह बढ़ाती रही।विद्यालय के प्रधानाचार्य हरगोविंद पचौरी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारियां कराई गईं। सहयोगी शिक्षिका वंदना चौबे एवं अजय सर ने बच्चों को प्रस्तुतियों के लिए तैयार किया। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य हरगोविंद पचौरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से बच्चों को जोड़ने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को अपनी विरासत को समझने का अवसर मिलता है, वहीं मंच पर प्रस्तुति देने से उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा में भी निखार आता है।कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। जन्माष्टमी के अवसर पर नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से न केवल भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को जीवंत किया, बल्कि प्रेम, मित्रता, भक्ति और संस्कारों का संदेश भी दिया।1
- काली मंदिर में डोल ग्यारस समिति की बैठक संपन्न, कार्यक्रमों की रूपरेखा तय काली मंदिर में डोल ग्यारस समिति की बैठक संपन्न, कार्यक्रमों की रूपरेखा तय सोहागपुर डोल ग्यारस के आगामी आयोजनों को लेकर रविवार को दोपहर 3 बजे मां महाकाली मंदिर में सोहागपुर डोल ग्यारस समिति की बैठक आयोजित हुई। समिति अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 100 वर्षों से अधिक पुरानी परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति के वरिष्ठ सदस्यों चौधरी राकेश सिंह एवं चौधरी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आयोजन रानी लक्ष्मीबाई मंच पर होंगे। अनंत चतुर्दशी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही इनामी भजन एवं डंडा प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। बैठक में वार्षिक सदस्यता शुल्क सहित आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई।1
- अत्यंत पुण्य और सराहनीय कार्य--जरूरतमंदों को भरपूर भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम) ग्राम चीचली निवासी एवं ग्राम पंचायत टेकापार के कर्मठ सचिव श्री मनसुख लाल जी धानक के मंझले भाई स्वर्गीय श्री छोटेवीर जी धानक की गंगा जली पूजन एवं 13वीं के पावन कार्यक्रम के पश्चात धानक परिवार ने एक अत्यंत पुण्य और सराहनीय कार्य किया है। परिवार द्वारा राम रहीम रोटी बैंक सोहागपुर में जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा भाई-बहनों के लिए बड़े प्रेम और श्रद्धा भाव से व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन प्रसादी भिजवाकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। यह सिर्फ भोजन नहीं, यह संस्कार है, यह सेवा है, यह सच्ची श्रद्धांजलि है। जब किसी की याद में भूखे का पेट भरता है तो परलोक में बैठी आत्मा को सच्चा सुकून मिलता है। राम रहीम रोटी बैंक परिवार श्री मनसुख लाल धानक जी एवं समस्त धानक परिवार के इस नेक कार्य को हृदय से नमन करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें, शांति प्रदान करें। 🙏 ॐ शांति 💐1
- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने मण्डीदीप सिविल अस्पताल में नवनिर्मित ओपीडी ब्लॉक का किया लोकार्पण रायसेन जिले में मण्डीदीप स्थित शासकीय सिविल अस्पताल में नवनिर्मित सुसज्जित ओपीडी ब्लॉक का रविवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, वर्धमान ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री राजीव आंगरा भी उपस्थित रहे। वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड मण्डीदीप द्वारा सीएसआर फंड अंतर्गत इस ओपीडी ब्लॉक का निर्माण कराया गया है, जिसमें पांच कक्ष है। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान तथा विधायक श्री पटवा ने ओपीडी ब्लॉक का निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने अपने उद्बोधन के प्रारंभ में वर्धमान ग्रुप को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका यह परोपकारी प्रयास आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक होगा। नागरिकों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने सीएमएचओ से सिविल अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, डॉक्टर्स की उपलब्धता, सहायक उपकरण, नवनिर्मित ओपीडी ब्लॉक में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी लेते हुए कहा कि सिविल अस्पताल में और अधिक स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। जिससे कि मरीजों को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले और उन्हें इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता ना पड़े। कार्यकम में भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि सिविल अस्पताल मंडीदीप में वर्धमान टेक्सटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड मंडीदीप द्वारा चेयरमैन एवं पद्मविभूषण श्री एसपी ओसवाल के सहयोग से 56 लाख रू की लागत से निर्मित 5 नवीन ओपीडी कक्षों का शुभारंभ हुआ है। इन नवीन ओपीडी कक्षों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में यह एक सराहनीय एवं अनुकरणीय पहल है। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री द्वारा मण्डीदीप सिविल अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया।1
- सागर नकली शराब कांड: बंडा थाना प्रभारी-गूगरा चौकी प्रभारी निलंबित, CM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई1
- तेज वाहनों पर अब लगेगी लगाम,स्पीट ब्रेकर लगाने का काम हुआ शुरू सावधान अब पिपरिया की सड़कों पर अब तेज रफ्तार गाड़ियों की मनमानी नहीं चलेगी1